#LIVE: अयोध्या में रामघाट हाल्ट के निकट निषाद बस्ती में दीपावली मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी। teapaw.org/i/broadcasts/2kEvjpvkz…
असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और तमस पर प्रकाश की चिरंतन विजय के पावन पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
प्रभु श्री राम एवं माता जानकी की असीम कृपा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव का संचार करे।
जय सियाराम!
CM Office, GoUP retweeted
दिव्य-भव्य 'दीपोत्सव-2026' के ऐतिहासिक आयोजन को अपने आशीर्वाद व मार्गदर्शन से सफल बनाने वाले सभी पूज्य संतगणों और धर्माचार्यों का हृदय से आभार।
इस उत्सव को दिव्य और अविस्मरणीय बनाने वाले प्रत्येक श्रद्धालु और अयोध्या वासी का अभिनंदन।
सियावर रामचन्द्र की जय।
CM Office, GoUP retweeted
॥ धर्मो रक्षति रक्षितः॥
अवधपुरी की पावन धरा आज अद्भुत दिव्यता और अलौकिक भव्यता से दीप्तिमान है। श्री अयोध्या धाम का कण-कण प्रभु श्री राम की महिमा, सनातन संस्कृति की अक्षुण्ण परंपरा और अगाध रामभक्ति से आलोकित है।
'दीपोत्सव-2026' में सहभागी सभी रामभक्तों को हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन।
जय जय श्री राम।
CM Office, GoUP retweeted
सत्य की साधना और सर्वमंगल की सनातन भावना के पावन महापर्व दीपावली की सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के अयोध्या आगमन की पुण्य स्मृति से आलोकित यह महापर्व हमें सेवा, समरसता और सद्भाव के साथ लोक-कल्याण के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है।
कोई आंगन अंधकार में न रहे, कोई जीवन आशा से वंचित न रहे, यही दीपोत्सव का लोक-मंगलकारी संकल्प है।
प्रभु श्री राम एवं माता जानकी की कृपा से सर्वत्र सुख, शांति और समृद्धि का आलोक व्याप्त हो।
जय जय सियाराम।
CM Office, GoUP retweeted
विकास का प्रकाश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और हर घर में सुख, समृद्धि एवं सम्मान का दीप जले, यही दीपावली की सार्थकता है।
इसी अंत्योदय भाव के साथ आज गोरखपुर के जंगल तिनकोनिया में वनटांगिया समाज के लिए ₹82 करोड़ से अधिक की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास होगा। साथ ही, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को किट वितरित की जाएंगी।
वनटांगिया परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर जीवन के अवसर उपलब्ध कराने हेतु डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध है।
सभी को महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई।
CM Office, GoUP retweeted
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज श्री अयोध्या धाम में दीपोत्सव-2026 के पावन अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय परंपरा, लोककला एवं सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित करने वाले देश-विदेश के कलाकारों को सम्मानित किया।
#deepostav1dasak
#Deepotsav2026
#deepotsav2026ayodhyapuri
सगुन होहिं सुंदर सकल मन प्रसन्न सब केर।
प्रभु आगवन जनाव जनु नगर रम्य चहुँ फेर॥
माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी एवं राज्यपाल श्रीमती @anandibenpatel जी के साथ मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज श्री अयोध्या धाम स्थित राम की पैड़ी पर आयोजित भव्य एवं दिव्य 'दीपोत्सव-2026' समारोह में सम्मिलित हुए।
@VPIndia
#deepostav1dasak
#Deepotsav2026
#deepotsav2026ayodhyapuri
सरजू नाम सुमंगल मूला।
लोक बेद मत मंजुल कूला॥
माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी के साथ मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज श्री अयोध्या धाम में पुण्यसलिला माँ सरयू की दिव्य आरती में सम्मिलित हुए।
@VPIndia
#deepostav1dasak
#Deepotsav2026
#deepotsav2026ayodhyapuri
अब उत्तर प्रदेश में किसी बहन-बेटी को अपनी सुरक्षा के लिए गुहार नहीं लगानी पड़ेगी। संदेश स्पष्ट है कि यदि किसी ने भी बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाने का दुस्साहस किया, तो उसे रावण जैसी दुर्गति भोगने के लिए भी तैयार रहना होगा।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
#deepostav1dasak
#Deepotsav2026
#deepotsav2026ayodhyapuri
मैं आज माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का दूत बनकर यह आश्वासन देने आया हूं कि अब हमारी अयोध्या में 'जय श्रीराम' बोलने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगा सकता।
किसी ने भी हमारी बहन-बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया, तो उसे रावण जैसी दुर्गति भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
#deepostav1dasak
#Deepotsav2026
#deepotsav2026ayodhyapuri
आज श्री अयोध्या धाम में 36 लाख से अधिक दीपक प्रज्वलित हो रहे हैं।
ये दीपक उत्तर प्रदेश की आर्थिक समृद्धि के प्रतीक हैं।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
#deepostav1dasak
#Deepotsav2026
#deepotsav2026ayodhyapuri
आज ये जगमगाते लाखों दीपक केवल दीपोत्सव के आयोजन का आनंद नहीं बढ़ा रहे हैं, बल्कि यहां से निकलने वाला प्रकाश उत्तर प्रदेश के गांव-गांव तक पहुंचकर वहां प्रत्येक नागरिक को सुशासन के प्रति आश्वस्त कर रहा है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
#deepostav1dasak
#Deepotsav2026
#deepotsav2026ayodhyapuri
जब गरीब को निःशुल्क अन्न योजना का लाभ मिलता है, जब किसी नौजवान को रोजगार प्राप्त होता है, जब अन्नदाता किसान के परिश्रम का सम्मान होता है, जब किसी श्रमिक को उसका उचित मानदेय मिलता है, जब किसी नारी को सुरक्षा का भरोसा मिलता है और वह बेखौफ होकर अपने गंतव्य तक पहुंचती है, तब वास्तव में रामराज्य की परिकल्पना साकार होती दिखाई देती है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
#deepostav1dasak
#Deepotsav2026
#deepotsav2026ayodhyapuri
आज का नया भारत अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति करता है और विकास की नई बुलंदियों को छूते हुए बिना किसी भेदभाव के शासन की योजनाओं को एक-एक नागरिक तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य कर रहा है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
#deepostav1dasak
#Deepotsav2026
#deepotsav2026ayodhyapuri
अयोध्या ने ही दुनिया को दीपावली और दीपोत्सव का पर्व दिया है। हमने तय किया था कि दीपोत्सव की इस परंपरा को इसी पावन धरा से आगे बढ़ाना है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
#deepostav1dasak
#Deepotsav2026
#deepotsav2026ayodhyapuri
अयोध्या का दीपोत्सव सभी रामभक्तों के लिए एक संदेश है कि चुनौती कितनी भी कठिन क्यों न हो, सामने कितना भी उफनता हुआ सागर या जंगल क्यों न हो; यदि नीयत साफ, नीति स्पष्ट हो और आपकी प्रतिबद्धता के पीछे सत्संकल्प हो, तो दुनिया की कोई ताकत 'धर्ममेव जयते' और 'सत्यमेव जयते' के लक्ष्य की प्राप्ति में बाधा नहीं बन सकती।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
#deepostav1dasak
#Deepotsav2026
#deepotsav2026ayodhyapuri
लोग सोचते थे- क्या होगा अयोध्या में!
हम कहते थे- चिंता मत कीजिए, हमारा संकल्प अवश्य पूरा होगा।
आज अयोध्या जगमगा रही है, त्रेतायुग का स्मरण करा रही है।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
#deepostav1dasak
#Deepotsav2026
#deepotsav2026ayodhyapuri
























