कैबिनेट से महिला आरक्षण कानून में संशोधनों को मंजूरी केंद्रीय कैबिनेट ने परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण कानून में संशोधनों को मंजूरी दे दी है. प्रस्ताव के तहत लोकसभा की सीटें बढ़ाकर अधिकतम 850 करने और 2029 के चुनाव से पहले महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की तैयारी है. इस बीच सरकार ने संसद का विशेष सत्र भी बुलाया है.
🤖 Made with AI
59
दिल्ली के भारत मंडपम (ITPO) में FSSAI की ओर से बच्चों को खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान करने के तरीके बताए गए। इस दौरान पोर्टेबल टेस्टिंग किट के जरिए खाने की शुद्धता और मिलावट की जांच का लाइव डेमो दिया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को मिलावटी खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित खानपान की जानकारी देना है।
#FSSAI #FoodAdulteration #BharatMandapam #InKhabar
46
मध्य प्रदेश के ग्वालियर हाई कोर्ट ने एक कैंसर पीड़ित कैदी को इलाज के लिए दिल्ली AIIMS ले जाने में हुई लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। आरोप है कि ग्वालियर सेंट्रल जेल प्रशासन ने पुलिस एस्कॉर्ट उपलब्ध कराने के लिए 34 पत्र लिखे, लेकिन इसके बावजूद कैदी को दिल्ली नहीं ले जाया जा सका और उसका फॉलो-अप इलाज छूट गया।
मामले में हाई कोर्ट ने दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किए जाने के बाद ग्वालियर के SSP धर्मवीर सिंह को करीब 6 घंटे तक अदालत में खड़े रहने का आदेश दिया। बताया गया कि कोर्ट के बार-बार बुलाने के बावजूद SSP पेश नहीं हुए थे।
#GwaliorHighCourt #MadhyaPradesh #AIIMSDelhi #InKhabar
63
तेलंगाना के हैदराबाद स्थित खैरताबाद में GHMC (ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन) के कार्यालय में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है। राहत की बात है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
#Hyderabad #FireIncident #Telangana #InKhabar
91
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पनीर को चाकू की बजाय आरी से काटते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद पनीर की गुणवत्ता और उसमें मिलावट को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, वीडियो के आधार पर पनीर में मिलावट की पुष्टि नहीं की जा सकती।
#Paneer #FoodAdulteration #ViralVideo #InKhabar
100
परिसीमन विधेयक को लेकर जारी सियासी चर्चाओं के बीच तेलंगाना की पार्टी BRS ने अपना रुख साफ कर दिया है. पार्टी परिसीमन की प्रक्रिया के खिलाफ नहीं है, लेकिन उसकी मांग है कि लोकसभा में दक्षिण भारतीय राज्यों की मौजूदा 24 फीसदी हिस्सेदारी में कोई कटौती नहीं होनी चाहिए. BRS नेता रावुला श्रीधर रेड्डी ने कहा कि अगर सरकार इस बात की गारंटी देती है तो उनकी पार्टी विधेयक का समर्थन करेगी.
40
दिल्ली के इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 126 दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, यहां हवा की गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में बनी हुई है।
#DelhiPollution #AQI #IndiaGate #InKhabar
61
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के चर्चित सरकारी आवास 'शीशमहल' को आम जनता के लिए खोलने की तैयारी है। यहां लोग 20 रुपये का टिकट लेकर बंगले का दीदार कर सकेंगे।
#Delhi #ArvindKejriwal #SheeshMahal #InKhabar
5
404













