Pinned Tweet
आत्मनिर्भर भारत के शिल्पकार, युवाओं के प्रेरणास्रोत और विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आप युग - युग जिए।
@narendramodi @BJP4Rajasthan
#followers #Everyone #narendramodiji
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
माँ का स्नेह, आशीर्वाद और वात्सल्य जीवन की सबसे अनमोल पूँजी है। इस अपूरणीय क्षति की पीड़ा को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है।
इस दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं उनके समस्त परिवारजनों के साथ हैं।
प्रभु श्रीरामजी दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
Madan Dilawar retweeted
धारा 370 के खात्मे से लेकर सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर तक खेल के नियम बदल चुके हैं। ⚔️
अब आतंकी चाहे कितनी भी मजबूत दीवारों या सरहदों के पीछे छुप लें, हमारे सुरक्षा बलों और एजेंसियों ने सीधा उनके मर्म स्थान पर चोट करना सीख लिया है।
दुनिया का कोई भी कोना अब आतंकियों सुरक्षित पनाहगाह नहीं रहा, पाताल से भी खींचकर उनकी हर हरकत का हिसाब होगा। 🇮🇳🎯
Madan Dilawar retweeted
हर गरीब का सपना, पक्का घर हो अपना! 🏠
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत ग्रामीण भारत में लाखों परिवारों को पक्के घर का सपना पूरा करने में मदद मिल रही है। यह योजना न केवल सुरक्षित आवास प्रदान करती है, बल्कि लाभार्थियों में सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन की भावना को भी मजबूत करती है।
Madan Dilawar retweeted
सुपोषित बचपन, स्वस्थ मातृत्व और सशक्त समाज के निर्माण से ही विकसित राजस्थान का संकल्प साकार होगा। इसी लक्ष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हमारी डबल इंजन सरकार पोषण सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने और हर बच्चे के बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
रामगंजमंडी
आज नवसृजित ग्राम पंचायत भोलू में नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती मनीषा किराड़ जी एवं उपसरपंच के पदभार ग्रहण समारोह में सम्मिलित होकर सभी को नवीन दायित्वों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर लोकतंत्र की सुंदर एवं गौरवशाली परंपरा का प्रेरक उदाहरण देखने को मिला, जहाँ चुनाव में भाग लेने वाले सभी प्रत्याशियों एवं जनप्रतिनिधियों का माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
रामगंजमंडी
आज रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र की नवसृजित ग्राम पंचायत भटवाड़ा में आयोजित नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती हरकंवर रायका जी एवं उपसरपंच श्री बबलू गुर्जर जी के पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर जनप्रतिनिधियों को नवीन दायित्व ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में ग्राम पंचायत भटवाड़ा विकास, जनकल्याण और सुशासन की नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगी।
सच्ची भक्ति वह नहीं, जो केवल मंदिरों तक सीमित रहे, बल्कि वह है जो हर हृदय में ईश्वर का दर्शन कराए।
महान संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज ने अपनी भक्ति, आध्यात्मिक चेतना और समतामूलक विचारों से समाज को प्रेम, समानता एवं मानवता का संदेश दिया।
उनकी जयंती पर मैं संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज को कोटि-कोटि नमन करता हूँ। उनके आदर्श और शिक्षाएँ सदैव समाज को सद्भाव, भक्ति और सेवा की राह दिखाती रहेंगी।
संघर्षों की धूल से उठकर सफलता के आसमान में अपनी अलग पहचान बनाने वाले 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह जी का जीवन अदम्य साहस, अनुशासन और दृढ़ संकल्प की प्रेरक कहानी है। उन्होंने अपनी असाधारण प्रतिभा और मेहनत से विश्व पटल पर तिरंगे का मान बढ़ाया।
उनकी जयंती पर मैं महान धावक मिल्खा सिंह जी को कोटि-कोटि नमन करता हूँ। उनका संघर्ष और समर्पण सदैव युवाओं को प्रेरित करता रहेगा।
हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा!
बाबा खाटू श्याम जी की महिमा ऐसी है कि उनके दरबार में आने वाला हर भक्त श्रद्धा, विश्वास और नई आशा लेकर लौटता है। शीश के दानी बाबा श्याम की कृपा करोड़ों भक्तों के जीवन का संबल है।
बाबा श्री खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर समस्त भक्तजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! बाबा श्याम सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखें।
जय श्री श्याम!
देवोत्थान एकादशी भगवान श्रीहरि विष्णु के योगनिद्रा से जागरण और मांगलिक कार्यों के शुभारंभ का पावन पर्व है। तुलसी विवाह का दिव्य प्रसंग श्रद्धा, समर्पण, प्रेम एवं पारिवारिक मंगल का संदेश देता है।
इस शुभ अवसर पर भगवान श्रीहरि विष्णु से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य का संचार करें। हर घर में खुशहाली हो और प्रत्येक मन में भक्ति एवं सद्भाव का दीप प्रज्वलित रहे।
देवोत्थान एकादशी एवं तुलसी विवाह के पावन पर्व की आप सभी को अनंत शुभकामनाएँ!
जय श्रीहरि!
RT @BJP4Rajasthan: कांग्रेस ने किया माननीय 'भारत रत्न' बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के साथ अन्याय!
भाजपा ने किया माननीय 'भारत रत्न' बा…
रामगंजमंडी
आज ग्राम पंचायत गोयन्दा, रिछड़िया, बुरनखेड़ी एवं ढाकिया में आयोजित पदभार ग्रहण समारोहों में सम्मिलित होकर नवनियुक्त सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों को नवीन दायित्व ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
जनता ने जिन विश्वासों और अपेक्षाओं के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, वे अपने समर्पण, सेवा भाव और कर्मठता से उन पर खरे उतरें तथा ग्राम विकास को नई गति और दिशा प्रदान करें।
सभी नवनियुक्त जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल सफल, सार्थक एवं जनकल्याणकारी हो, यही मंगलकामना है।





































