UP POLICE (@Uppolice) header
UP POLICE (@Uppolice) profile picture

#Police~Official Twitter account of UP Police. Pls do not report crime here. Not Monitored 24/7. Dial 112 in case of emergency.

DGP HQs LUCKNOW
Joined March 2013
Photo by UP POLICE (@Uppolice)Photo by UP POLICE (@Uppolice)Photo by UP POLICE (@Uppolice)Photo by UP POLICE (@Uppolice)Photo by UP POLICE (@Uppolice)Photo by UP POLICE (@Uppolice)Photo by UP POLICE (@Uppolice)Photo by UP POLICE (@Uppolice)Photo by UP POLICE (@Uppolice)Photo by UP POLICE (@Uppolice)
कुछ पल घड़ी में नहीं बीतते—वे एक उम्र बनकर किसी के घर में ठहर जाते हैं। शहीद की अनुपस्थिति घर में रोज़ आती है। रोज़। बिना वर्दी के। बिना किसी आहट के। इस स्मृति दिवस पर, उत्तर प्रदेश पुलिस की फ़िल्म ‘वर्दी’ उन सभी अमर बलिदानियों को नमन करती है, जिन्होंने कर्तव्य की राह में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में मशहूर फ़िल्म अभिनेता अमित साध, अलका अमीन और नाज़िश ख़ान प्रमुख भूमिकाओं में हैं। राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को विनम्र नमन—उनका शौर्य और त्याग राष्ट्र की स्मृति में सदैव जीवित रहेगा। #Vardi #UPPolice #ShaheedDiwas #PoliceCommemorationDay #PoliceSmritiDiwas2026 youtu.be/ccwx9uMlcis
145
492
31
643
74,804
➡️अवगत कराना है कि आज दिनांक 25.11.2026 को थाना नंदगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम धरवां में एक पक्के मकान में एक महिला उम्र 40 वर्ष एवं उसकी 12 वर्षीय पुत्री का गला कटे हुए शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना थाना नन्दगंज पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया। ➡️पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के क्रम में स्पष्ट हुआ कि दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गई है । ➡️प्रकरण में परिजनों द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 👉 Byte : पुलिस अधीक्षक गाजीपुर @IgRangeVaranasi @adgzonevaranasi @Uppolice
2
3
2
386
UP POLICE retweeted
थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत युवती के साथ मारपीट, बंधक बनाने एवं दुष्कर्म के आरोपों तथा संबंधित होटल के विरुद्ध कार्यवाही के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ महोदय की बाइट।#MEERUTPOLICE #UPPOLICE
11
16
35
69
3,330
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा— #ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @maharajganjpol एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के अभियोग में आरोपी एक अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं ₹65,000/- के अर्थदंड से दण्डित किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है। #ProsecutionSuccess #UPPolice #BNSUPP #भारतीय_न्याय_संहिता
4
45
56
8,830
मुरादाबाद पुलिस की तत्परता से करीब ₹02 लाख कीमत की खोई हुई डायमण्ड अंगूठी बरामद, स्वामी को सकुशल सुपुर्द! दिनांक 21.11.2026 को मुरादाबाद से जिम कॉर्बेट जाते समय थाना भगतपुर क्षेत्रान्तर्गत खरीददारी के दौरान एक महिला की करीब ₹02 लाख कीमत की डायमण्ड रिंग कहीं गिरकर खो गई थी। दिनांक 24.11.2026 को सूचना प्राप्त होने पर @moradabadpolice ने तत्काल कार्यवाही करते हुए घटनास्थल एवं आसपास लगे करीब 25-30 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहनता से अवलोकन किया। पुलिस टीम के अथक प्रयासों से खोई हुई अंगूठी सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक औपचारिकताओं के उपरांत उसके स्वामी को सुपुर्द कर दी गई। #UPPCares #UPPolice
2
48
66
7,883
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— चोरी की घटना में संलिप्त 02 महिला अभियुक्तों को @firozabadpolice द्वारा गिरफ्तार किया गया है। महिला अभियुक्तों के कब्जे से लगभग ₹20 लाख मूल्य के चोरी के आभूषण बरामद किए गए हैं। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUpp
3
47
59
7,019
धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस— बिना वैध लाइसेंस के लोगों को विदेश भेजने का कार्यालय संचालित करने वाले एक अभियुक्त को @DeoriaPolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 73 पासपोर्ट बरामद किए गए हैं। अभियुक्त द्वारा आवेदकों को कार्यालय बुलाकर उनके पासपोर्ट एवं अन्य अभिलेख प्राप्त कर धनराशि अपने पास रखी जाती थी। आवेदकों का मेडिकल परीक्षण गल्फ हेल्थ काउंसिल (GHC) से अधिकृत रूप से पंजीकृत न होने वाली पैथोलॉजी से कराया जाता था तथा अवैध रूप से विदेश भेजने का कार्य किया जाता था। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
6
44
58
6,963
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्तों को @lkopolice द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से कीमत लगभग ₹2,25,000/- के चोरी के आभूषण, ₹48,300/- नकद एवं चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त 01 पिकअप वाहन बरामद किया गया है। अभियुक्त दिन के समय क्षेत्र में घूमकर बंद मकानों की रेकी करते थे तथा ऐसे मकानों को चिह्नित करते थे, जिनमें ताला लगा होता था। इसके बाद रात्रि में पिकअप डाला से चिह्नित मकानों के आसपास पहुंचकर ताला तोड़ते और घरों में प्रवेश कर कीमती सामान एवं आभूषण चोरी कर लेते थे। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
7
58
71
9,456
अज्ञात व्यक्तियों द्वारा विभिन्न माध्यमों से 05 पीड़ितों से साइबर ठगी किए गए ₹3,37,313/- @maupolice द्वारा वापस कराए गए खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। #UPPCracksCyberCrime #UPAgainstCyberCrime #CyberSafeUP
1
59
67
7,277
Zero tolerance Against Narcotics— मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 03 सक्रिय तस्करों को #ANTFUP ऑपरेशनल यूनिट आगरा एवं @mathurapolice द्वारा संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 134 किलोग्राम गाँजा एवं 02 चार पहिया वाहन बरामद किए गए हैं। अभियुक्त राजमंडी के पास खड़ियम से अवैध मादक पदार्थ गाँजा लोड करवाकर यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली ले जा रहे थे। वे इस गाँजे को दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों में फुटकर में बेचते थे। #UPPNabsNarcos #GoodWorkUPP #ANTF
1
58
69
7,894
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— आतंकवाद से जुड़े ऑनलाइन कट्टरपंथी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए @meerutpolice द्वारा 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त थाना बाहु फोर्ट, जनपद जम्मू में दिनांक 24.11.2025 को पंजीकृत अभियोग में प्रकाश में आया था तथा विगत 10 माह से फरार चल रहा था। अभियुक्त इंस्टाग्राम एवं यूट्यूब पर भारत विरोधी सामग्री तथा पाकिस्तानी आतंकियों एवं इन्फ्लुएंसर्स के वीडियो देखता व सुनता था। अभियुक्त भड़काऊ ऑडियो प्राप्त कर किशोरों को अपने साथ जोड़ने तथा उन्हें आतंकवादी गतिविधियों एवं जिहाद के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से भेजता था। ऑडियो भेजने के बाद उसे डिलीट कर देता था। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
4
60
76
7,674
आज दिनांक 24.11.2026 को #Digrknr यमुना प्रसाद द्वारा जनपद कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर स्कूली बच्चों से भरी बस एवं ट्रक के मध्य हुई सड़क दुर्घटना के घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों को प्रकरण की गहनता एवं निष्पक्षता से जांच करते हुए दुर्घटना के कारणों का पता लगाने तथा शीघ्र प्रभावी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। #UPPolice #Digrknr #KannaujPolice @Uppolice @adgzonekanpur @kannaujpolice
9
1
13
2,425
दिनांक 20.11.2026 को थाना हथगांव पर मु0अ0सं0 239/2026, अपहरण के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त प्रकरण में थाना हथगांव पुलिस द्वारा दिनांक 22.11.2026 को अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 23.11.2026 को गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है,के संबंध में #CO थरियांव की बाइट। #Uppolice
4
1
8
1,638
थाना ठठिया क्षेत्रान्तर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किमी0 209.9 पर जनपद कौशांबी की ओरिएंट पब्लिक स्कूल की बस, जो वृन्दावन, मथुरा से पिकनिक कर जनपद कौशांबी वापस जा रही थी, जो एक्सप्रेस वे पर खडी थी जिसमें पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में 04 स्कूली बच्चों की मृत्यु हो गई तथा 24 बच्चे/स्कूल स्टाफ घायल हुए हैं, जिनमें 02 गंभीर घायल हैं। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराकर उपचार कराया जा रहा है। तथा 02 गंभीर घायलों को हायर सेंटर कानपुर रेफर किया गया है । वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं तथा शेष सुरक्षित बच्चों की घर वापसी हेतु व्यवस्था की जा रही है। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा दी गयी बाइट ।
1
2
9
2,288
सतर्कता, समन्वय और त्वरित कार्रवाई—हर आपात स्थिति से निपटने की तैयारी! माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में लखनऊ रिजर्व पुलिस लाइंस में नागरिक सुरक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा ‘एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज–2026’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा, श्री धर्मवीर प्रजापति जी तथा पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण जी भी उपस्थित रहे। अभ्यास के दौरान हवाई हमले की चेतावनी, ब्लैकआउट, विस्फोट, आग लगने और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों के काल्पनिक परिदृश्यों के माध्यम से राहत एवं बचाव की तैयारियों को परखा गया। उत्तर प्रदेश पुलिस, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, NDRF, SDRF, अग्निशमन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से घायलों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार देने, आग पर नियंत्रण पाने और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाने का अभ्यास किया। यह मॉक ड्रिल केवल आपात स्थितियों का अभ्यास नहीं, बल्कि वास्तविक संकट के समय त्वरित निर्णय, सटीक समन्वय और प्रभावी कार्रवाई की क्षमता को परखने एवं सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण प्रयास था। क्योंकि संकट की घड़ी में तैयारी ही सबसे बड़ी ताकत और समय पर कार्रवाई ही जीवन की सबसे बड़ी सुरक्षा है। सजग नागरिक। सक्षम सुरक्षा तंत्र। सुरक्षित उत्तर प्रदेश। #UPPolice #CivilDefence #EmergencyPreparedness #MockDrill2026
6
110
140
11,483
One Flag. A Legacy of Valour. A Symbol of Pride. A Pledge of Duty. A flag that embodies a glorious history, unwavering courage and an enduring commitment to duty. Commemorating the prestigious ‘Police Colours’ conferred upon Uttar Pradesh Police on 23 November 1952, the Police Flag Day ceremony at Police Headquarters, Lucknow, was a stirring celebration of pride, discipline and distinguished traditions. The resonant melodies of the police band, the commanding calls of the Parade Commander, the impeccable precision of the ceremonial parade, the proud salute to the Colours and the inspiring address by DGP UP Sri Rajeev Krishna—every moment reflected deep reverence for a glorious legacy and an unwavering dedication to duty. More than an emblem of our identity, our flag is a legacy we honour and a promise we uphold. Our Flag. Our Pride. Our Pledge. #UPPolice #PoliceFlagDay
5
89
108
8,163
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा— #ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @shahjahanpurpol एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में आरोपी एक अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं ₹01 लाख के अर्थदंड से दण्डित किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है। #ProsecutionSuccess #UPPolice #BNSUPP #भारतीय_न्याय_संहिता
5
78
95
10,044
Zero Tolerance Towards Narcotics— मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 तस्करों को @azamgarhpolice द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे एवं तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी से 01 किलो 16 ग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ (हेरोइन) बरामद की गई है। अभियुक्त मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करते थे तथा मादक पदार्थ को स्कूटी की डिग्गी में रखकर बिक्री के लिए ले जा रहे थे। #UPPNabsNarcos #GoodWorkUPP
2
77
89
9,543
कार्तिक पूर्णिमा स्नान / मेला - 2026 के दृष्टिगत #जनपद_अयोध्या में यातायात व्यवस्था हेतु आंतरिक डायवर्जन, दिनांक 23.11.2026 को समय 20:00 बजे से मेला/भीड़ समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। कृपया यातायात निर्देशों का पालन करें। #UPPolice
4
4
832
कार्तिक पूर्णिमा स्नान / मेला - 2026 के दृष्टिगत #जनपद_अयोध्या में यातायात व्यवस्था हेतु बाह्य जनपद डायवर्जन, दिनांक 23.11.2026 से मेला/भीड़ समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। कृपया यातायात निर्देशों का पालन करें। #UPPolice
3
6
1,301