UdaipurBlog (@udaipurblog) header
UdaipurBlog (@udaipurblog) profile picture

News // Views // Travel // Food // Stories & More - Simply All about Udaipur. For Queries - [email protected]

Udaipur
Joined July 2009
Photo by UdaipurBlog (@udaipurblog)Photo by UdaipurBlog (@udaipurblog)Photo by UdaipurBlog (@udaipurblog)Photo by UdaipurBlog (@udaipurblog)Photo by UdaipurBlog (@udaipurblog)Photo by UdaipurBlog (@udaipurblog)Photo by UdaipurBlog (@udaipurblog)Photo by UdaipurBlog (@udaipurblog)Photo by UdaipurBlog (@udaipurblog)Photo by UdaipurBlog (@udaipurblog)
देहलीगेट पर एलिवेटेड रोड का 90 डिग्री का मोड़ अब एक ही पिलर पर टिकेगा, निगम ने बदली योजना। रेलवे स्टेशन रोड से बंशी पान भंडार तक बन रहे एलिवेटेड रोड के देहलीगेट मोड़ पर पहले एक पिलर तय था।
145
7 महीने से फरार शराब तस्कर को फलासिया पुलिस ने जंगल में पीछा कर पकड़ा। फलासिया थाना पुलिस ने शनिवार को पाटिया थाना क्षेत्र के डबायचा के जंगलों में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया।
59
बार एसोसिएशन उदयपुर चुनाव: किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया, 6 पदों पर 24 उम्मीदवारों के बीच होगा मुकाबला। नामांकन वापसी के आखिरी दिन शनिवार को कोई नाम वापस नहीं हुआ। निर्वाचन अधिकारी बजरंग सिंह राणावत ने उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है।
84
उदयपुर में इस बार रातें पिछले साल से ज्यादा ठंडी, जबकि दिन में धूप से राहत। 22 से 28 नवंबर के बीच इस साल न्यूनतम तापमान का औसत 9.6 डिग्री रहा, जबकि पिछले साल इन्हीं दिनों में यह 13.2 डिग्री था। यानी रातें औसतन 3.6 डिग्री ज्यादा ठंडी रहीं।
1
94
उदयपुर में साइबर ठगों ने 4 लोगों के खातों से उड़ाए ₹7.10 लाख, कई मामलों में न OTP पूछा, न पिन। शहर के साइबर थाना, अंबामाता और हिरणमगरी थाने में ऑनलाइन ठगी के 4 बड़े मामले दर्ज हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ठग मोबाइल हैक कर बिना OTP पूछे खाते से रकम निकाल रहे हैं।
59
उदयपुर के धामधर गांव में तेंदुए के हमले में 2 साल की बच्ची की मौत। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बावजूद वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची। जिले में लगातार बढ़ते तेंदुए के हमलों ने वन विभाग की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
77
दिवाली बाजार सजावट प्रतियोगिता 2023, 2024 और 2025 के विजेता व्यापार मंडलों का सम्मान कल 29 नवंबर को सुबह 11 बजे सेक्टर-14 स्थित नवीन चेंबर भवन में होगा। समारोह में 2026 के विजेताओं की घोषणा भी की जाएगी। इस दिवाली उदयपुर का कौनसा बाजार आपको सबसे सुंदर लगा?
104
बार एसोसिएशन उदयपुर चुनाव: 6 पदों के लिए 24 अधिवक्ताओं ने भरे नामांकन, अध्यक्ष पद पर 3 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला। वर्ष 2027 की कार्यकारिणी चुनाव प्रक्रिया में सभी नामांकन वैध पाए गए। शनिवार को नाम वापसी के बाद शाम 4 बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी।
150
सायरा सीसी रोड घोटाले में 16 साल बाद फैसला, तत्कालीन सरपंच और ग्राम सेवक को 3-3 साल की सजा। 2004-05 में सीसी रोड निर्माण के लिए ₹1 लाख स्वीकृत हुए थे, लेकिन जांच में मौके पर सिर्फ ₹49,759 का काम मिला। रिकॉर्ड में ₹1,41,470 का खर्च दिखाया गया था।
92
उदयपुर के एमबी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर 2 दिन से मेडिकल वेस्ट पड़ा है, जिससे बदबू और संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। कचरा उठाने वाली कंपनी और डंपर चालकों के बीच भुगतान विवाद के चलते सफाई रुकी है। अस्पताल प्रशासन ने जल्द कचरा हटाने और लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
1
190
उदयपुर और मुंबई में ₹80.15 करोड़ के कथित बैंक फ्रॉड मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर 6 ठिकानों पर छापेमारी की। स्टार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड पर फर्जी लोन खातों के जरिए फंड डायवर्जन का आरोप है। जांच में 1500 से ज्यादा संदिग्ध लोन खाते सामने आए हैं।
97
1 दिसंबर से उदयपुर-मंदसौर के बीच नई रोडवेज बस सेवा शुरू होगी। बस भींडर, कानोड़, धरियावद और प्रतापगढ़ होते हुए चलेगी। उदयपुर से सुबह 7:15 बजे और मंदसौर से दोपहर 1:45 बजे रवाना होगी। इस रूट पर किसे टैग करना चाहेंगे?
185
उदयपुर के सुखेर चौराहे पर बसों की औचक जांच में 12 बसों में नियमों का उल्लंघन मिला। सभी के चालान काटकर ₹76,400 का जुर्माना लगाया गया, जबकि गंभीर अनियमितताओं पर एक बस सीज की गई। जांच में फिटनेस, दस्तावेज और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच हुई।
124
उदयपुर जिले में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए 8 बड़े प्रोजेक्ट पर काम जारी है। वीर धोलिया में 400 केवी, मेनार में 220/132 केवी और कई इलाकों में नए जीएसएस बनाए जा रहे हैं। इनके पूरा होने से गर्मियों में बिजली का लोड कम होगा और ग्रामीण क्षेत्रों में वोल्टेज बेहतर मिलेगा।
77
उदयपुर में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, लेकिन कई शिक्षक अब भी सरकारी दफ्तरों में तैनात हैं। शिक्षक संघ ने शिक्षकों को स्कूलों में रिलीव करने की मांग की है और ऐसा नहीं होने पर कलेक्ट्रेट के बाहर धरने की चेतावनी दी है।
86
उदयपुर जिले की 20 पंचायत समितियों में आज प्रधान चुने जाएंगे। 9 समितियों में भाजपा और 8 में कांग्रेस को बहुमत मिला है। वहीं ओगणा में निर्दलीय और कल्याणपुर व नयागांव में बाप पार्टी निर्णायक भूमिका में रहेगी। सुबह 10 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी।
74
उदयपुर के कोटड़ा में घर के आंगन में बन रही थीं अवैध बंदूकें। पुलिस ने वेराकातरा गांव में दबिश देकर 4 टोपीदार बंदूकें और उन्हें बनाने के उपकरण जब्त किए। 51 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब हथियारों की सप्लाई से जुड़े सुराग जुटा रही|
92
सज्जनगढ़ इको सेंसेटिव जोन में अब शोर-शराबे और व्यावसायिक गतिविधियों पर सख्ती होगी। वन विभाग ने 1 किमी बफर एरिया में होम स्टे, पीजी और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक को लेकर चेतावनी जारी की है। होटलों, रिसॉर्ट्स और आयोजनों में तेज डीजे व म्यूजिक पर भी पाबंदी रहेगी।
1
1
135
उदयपुर में 1 दिसंबर से दूध ₹4 प्रति लीटर महंगा होगा। उदयपुर दुग्ध व्यापार संघ ने दूध के खरीद और बिक्री, दोनों भाव में ₹4 की बढ़ोतरी का फैसला लिया है। पशु आहार महंगा होने और चारे की कमी को दाम बढ़ने की वजह बताया गया है। दूध के बढ़े दाम का आपके घर के बजट पर कितना असर पड़ेगा?
86
उदयपुर में इस साल कटे 84% ट्रैफिक ई-चालान अब भी बकाया हैं। कुल 1.88 लाख चालानों में से सिर्फ 29,352 जमा हुए, जबकि ₹13.58 करोड़ का जुर्माना लंबित है। 90 दिन से ज्यादा बकाया रहने पर वाहन संबंधी कई काम अटक सकते हैं और लाइसेंस निलंबन जैसी कार्रवाई भी संभव है।
135