Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) header
Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) profile picture

Ex. Deputy Chief Minister, Bihar

Patna
Joined December 2013
Photo by Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi)Photo by Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi)Photo by Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi)Photo by Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi)Photo by Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi)Photo by Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi)Photo by Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi)Photo by Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi)Photo by Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi)Photo by Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi)
अगर लालू जी BJP से हाथ मिला लेते तो वो आज हिंदुस्तान के राजा हरीशचंद्र होते।तथाकथित चारा घोटाला दो मिनट में भाईचारा घोटाला हो जाता अगर लालू जी का DNA बदल जाता।
28,756
22,432
3,041
120,433
बिहार सरकार ने संविधान को फाड़ कर कूड़े के ढेर में फेंक दिया है। 9 महीनों से एक फर्जी मंत्री को सरकार में बैठा रखा है और वह अवैध मंत्री हर प्रकार के अवैधानिक कार्यों में संलिप्त है। लोकभवन ने एक ही व्यक्ति के एक साथ तीन पदों (मंत्री, सहायक प्राध्यापक और विधान पार्षद) पर रहने पर गहरी आपत्ति जताई है। संविधान के स्पष्ट निर्देशों और नियमों के विपरीत मंत्री की सहायक प्राध्यापक पर नियुक्ति हुई। स्थापित प्रावधानों, प्रक्रियाओं और नियमों की संचिका को फाड़, कानून की धज्जियां उड़ाते हुए नियुक्ति के अगले दिन ही फर्जी मंत्री प्रॉबेशन पीरियड के दौरान लंबी अवधि की अनिश्चितकालीन छुट्टियों पर चले गए। विश्वविद्यालय के सेवा नियमों के अनुसार वह छुट्टी ले ही नहीं सकते और ना ही अनिश्चितकाल के लिए छुट्टियाँ स्वीकार हो सकती? लाभ के पद के प्रावधानों के अनुसार अविलंब उनकी सदस्यता रद्द कर धोखाधड़ी के मामले में सजा होनी चाहिए। 'ऑफिस ऑफ प्रॉफिट' केस में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के अनुसार वेतन या भत्ता लेना मायने नहीं रखता बल्कि सदन का सदस्य रहते हुए लाभ का दूसरा पद स्वीकार करना ही अवैध है और सदस्यता उसी क्षण समाप्त मानी जाएगी। ऐसे फर्जी मंत्री को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं है। चौपट राज के अज्ञानी मुख्यमंत्री को कुछ पता नहीं, मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर हर जगह संविधान की अवेहलना की जा रही है। हम इस मामले को लेकर ऊपर तक जाएँगे। #TejashwiYadav #RJD #Bihar #news
13
208
2
1,022
49,375
आज ही के दिन ठीक 𝟔𝟐 वर्ष पूर्व 𝟏𝟗𝟔𝟐 के भारत-चीन युद्ध में लद्दाख के चुशूल में 𝟏𝟑 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के 𝟏𝟐𝟎 वीर अहीर जवानों ने अदम्य साहस एवं अतुलनीय पराक्रम का परिचय देते हुए अपने से कई गुणा बड़ी शत्रु सेना के सामने “अंतिम गोली-अंतिम आदमी-अंतिम सांस” तक के संघर्ष में अपना सर्वस्व न्योछावर करते हुए 𝟏𝟑𝟎𝟎 चीनियों को मार गिराया था। युद्ध इतिहास में अतुलनीय वीरता की गाथा लिखने वाले भारत माँ के ऐसे वीर सपूतों को उनकी बलिदानी दिवस पर कोटि-कोटि नमन और श्रद्धांजलि। उन वीर जवानों की याद में चुशूल में रेजांगला वॉर मेमोरियल के “𝐓𝐡𝐞 𝐁𝐫𝐚𝐯𝐞𝐬𝐭 𝐨𝐟 𝐭𝐡𝐞 𝐁𝐫𝐚𝐯𝐞, 𝐕𝐄𝐄𝐑 𝐀𝐇𝐈𝐑- अहीर धाम” स्मारक भी बना हुआ है जो इन वीर सैनिकों के पराक्रम, शौर्य, दृढ़ता, शूरता और अदम्य निडरता का गवाह है। #RezangLaDiwas #RezangLaDay #IndianArmy
31
352
6
2,399
29,272
विधान परिषद के माननीय सभापति श्री रामवचन राय जी से मुलाकात कर दो निर्दलीय एमएलसी श्री बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ये दोनों निर्दलीय जीतने के बाद भाजपा में शामिल हो गए हैं जो संविधान की दसवीं अनुसूची (दलबदल विरोधी कानून) के खिलाफ है। बीजेपी संविधान की धज्जियाँ उड़ा रही है। तुरंत प्रभाव से इनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए।
24
220
3
2,540
84,852
हमारे कार्यकाल में कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल के शिलान्यास के वक्त विभागीय मंत्री सह उपमुख्यमंत्री के तौर पर हमारी तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी से विस्तृत वार्ता हुई थी कि इस पुल का नामकरण इस क्षेत्र के सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी स्व॰ अक्षयवट राय जी के नाम पर किया जाए। यह पुल उनके पैतृक गांव से ही गुज़र रहा है। स्व॰ अक्षयवट राय जी पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी के सबसे विश्वस्त साथी थे। आदरणीय श्री लालू प्रसाद जी की उपस्थिति में श्री नीतीश कुमार जी ने स्व॰ अक्षयवट राय जी के नामकरण की सहमति दी थी कि इस पुल के उद्घाटन के अवसर पर इसका नामकरण “अक्षयवट सेतू” किया जाएगा। 2022 में हमारे उपमुख्यमंत्री बनने पर हमारी पहल पर बाधित निर्माण कार्यों में तेजी संबंधित समीक्षा बैठक में पुन: श्री नीतीश कुमार से विमर्श के दौरान यही निर्णय हुआ था कि इसका नामकरण “अक्षयवट सेतू” ही होगा। मेरी ऐसी अनुभूति है कि अगर श्री नीतीश कुमार जी सचेत अवस्था व होश-हवास में होते तो इस पुल का नामकरण “अक्षयवट सेतू” ही होता।
39
243
9
1,945
69,276
सभी देशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ! आज अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य दिया गया। डूबते सूर्य की पूजा करने वाला छठ विश्व का एकमात्र त्योहार है। एक प्राणी की शक्ति भले क्षीण हो जाए पर उसके ऋण, जीवनकाल में उसके द्वारा दिए गए योगदान को भुलाया नहीं जाना चाहिए। #Chath
19
103
1
901
19,956
आदिवासियों के अधिकारों के लड़ाका, अंग्रेजों की निरंकुशता के विरुद्ध जल, जंगल, जमीन बचाने एवं आदिवासी अस्मिता की अलख जगाने तथा अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ क्रांति का बिगुल बजाने वाले, अदम्य शौर्य व पराक्रम के परिचायक, कम उम्र के महान स्वतंत्रता सेनानी, धरती अब्बा जननायक परम पूज्य बिरसा मुंडा जी की जयन्ती पर कोटिशः प्रणाम, शत-शत नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि। #BirsaMunda #TejashwiYadav
21
71
503
16,625
लोक आस्था, शुद्धता, पवित्रता और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिवस खरना की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! आज छठ पूजा के द्वितीय दिन 'खरना' का विशेष महत्व है। ‘खरना’ के दिन से ही छठी मैया के व्रत, उपासना और आराधना की शुरुआत होती है। आज व्रती पूरे श्रद्धाभाव और आस्था के साथ छठी मैया की आराधना एवं प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प लेते हैं। छठी मैया आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें। #RJD #Bihar #TejashwiYadav
20
104
827
19,556
जब आपराधिक प्रवृति के मुख्यमंत्री का संरक्षण प्राप्त हो तब उनके विधायक और मंत्रियों का अपराध करने का मनोबल दुगुना हो जाता है और वो आम नागरिकों के साथ साथ सरकारी जमीन कब्जाने, सरकारी अधिकारियों का मर्डर कराने, भ्रष्टाचार एवं व्यभिचार के अलावा रंगदारी, लूट और डकैती का काम और अधिक तीव्र गति से शुरू कर दिया है। बिहार में सरकार नाम की कोई चीज़ नहीं। 𝐍𝐃𝐀 के विधायक ही अब जनता को लूट रहे है। भ्रष्टाचार और अपराध सभी सीमाएं तोड़ चुका है। विगत दिनों में एनडीए विधायकों द्वारा किये जा रहे जुर्म और अनैतिक कार्यों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का क्या कहना है? 👉 भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर और उनके पिता रमेश ठाकुर ने दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड की कई सौ करोड़ की सरकारी जमीन, सार्वजनिक सड़क, सामूहिक श्राद्धस्थल और निजी भूखंडों पर अवैध कब्जा किया। प्रशासन ने भी इस कब्जे की सत्यता की पुष्टि की है। बताइए भला- गर्भ में कथित जंगलराज देखने वाली विधायक अब मंगलराज में भजन गाकर सरकारी एवं ग्रामीणों की जमीन कब्जा रही है। 👉 बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के खासमख़ास प्रतिनिधि और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के करीबी दरभंगा के पूर्व भाजपा नगर/मंडल महामंत्री व दुर्दांत लुटेरे विशाल महासेठ ने अपनी हथियारबंद गैंग के साथ दरभंगा में पश्चिम बंगाल के एक सर्राफा कारोबारी के ड्राइवर को गोली मारकर लगभग 𝟔𝟐 किलोग्राम चांदी और नकदी लूट ली। इस भाजपाई लूट की घटना पर सम्राट चौधरी एंड गैंग के मुँह में दही जम गया। यह गैंग अभी अपराधियों की जाति खोजने और मामले से ध्यान भटकाने में व्यस्त है। 👉 बिहार में 𝐑𝐒𝐒 से जुड़े चंदन तिवारी, अभिषेक तिवारी, लालटू कुमार और सरस कुमार से 𝟒𝟒,𝟎𝟎𝟎 जिंदा कारतूस पकड़े गए है। बताया जाता है कि इस तस्करी गैंग ने कई टन बम-गोला-बारूद की भी तस्करी की है। 👉 बेलसंड से चिराग पासवान की 𝐋𝐉𝐏𝐑 पार्टी के एनडीए विधायक ने मुजफ्फरपुर एवं सीतामढ़ी जिलों में कई सौ करोड़ों की जमीन कब्जाई। पुलिस का ही कहना है कि ये 𝟓𝟎 गुर्गों की गैंग है जो रंगदारी और गरीबों की जमीन कब्जाने का काम करती है। 👉 𝐋𝐉𝐏𝐑 के ही एक 𝐍𝐃𝐀 विधायक का नाम रोहतास जिले के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी(𝐄𝐎) की हत्या में आया। सरकारी अधिकारी की पत्नी के अनुसार कमीशन नहीं देने पर 𝐋𝐉𝐏𝐑 विधायक ने उनके पति की हत्या करवाई। 👉 भागलपुर में 𝐋𝐉𝐏𝐑 के ही एक 𝐍𝐃𝐀 विधायक ने 𝟏𝟎 राउंड फायरिंग कर जमीन कब्जाई। 👉 बिहार सरकार के एक मंत्री पर दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में युवती के साथ कथित अभद्र व्यवहार और मामले को दबाने के लिए कथित लेन-देन के मामले का खुलासा एनडीए सरकार के चाल-चरित्र और चेहरे को दर्शाता है।
55
206
3
1,097
37,950
आपराधिक प्रवृत्ति के अनाड़ी मुख्यमंत्री से बिहार संभल नहीं रहा है जिससे बिहार में अराजक और विध्वंसक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। बिहार में गवर्नेंस नाम की कोई चीज़ ही नहीं है। मनोनीत मुख्यमंत्री के अल्पज्ञान, अपारदर्शी कार्यशैली एवं अकुशलता के कारण अधिकारी इन्हें गंभीरता से नहीं ले रहे है। जनसमस्याओं का निदान, जनसरोकर और जनजीवन को बेहतर बनाना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता ही नहीं है और यही वजह है कि नावाकिफ अपरिपक्व मुख्यमंत्री लोक कल्याणकारी मुद्दों की बजाय ग़ैर वाजिब मुद्दों को तरजीह देते रहते है। #TejashwiYadav
47
164
1
1,030
27,463
बिहार वित्तीय अराजकता, प्रशासनिक कुव्यवस्था, बदइंतज़ामी, अनुशासनहीनता और राजशून्यता का पर्याय बन चुका है। कुशासन, बदहाल विधि व्यवस्था और भ्रष्टाचार एनडीए सरकार में गहरी व गंभीर संरचनात्मक समस्या बन चुका है जो सरकार और समाज के हर स्तर पर प्रत्येक व्यक्ति एवं व्यवस्था को प्रभावित कर रहा है। हर स्तर पर माफिया का राज है। इससे दुर्भाग्यपूर्ण क्या होगा कि अपराधी पुलिस की हत्या कर रहे है और पुलिस अपनी ख़ामियाँ छुपाने के लिए निर्दोष नागरिकों की हत्या कर रही है। आपराधिक प्रवृत्ति के अनाड़ी मुख्यमंत्री से बिहार संभल नहीं रहा है जिससे बिहार में अराजक और विध्वंसक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। बिहार में गवर्नेंस नाम की कोई चीज़ ही नहीं है। मनोनीत मुख्यमंत्री के अल्पज्ञान, अनाड़ी कार्यशैली एवं अकुशलता के कारण अधिकारी इन्हें गंभीरता से नहीं ले रहे है। जनसमस्याओं का निदान, जनसरोकर और जनजीवन को बेहतर बनाना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता ही नहीं है और यही वजह है कि नावाकिफ अपरिपक्व मुख्यमंत्री लोक कल्याणकारी मुद्दों की बजाय ग़ैर वाजिब मुद्दों को तरजीह देते रहते है। नौकरी-रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व विधि व्यवस्था, औद्योगिक तथा इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार, टेक्नोलॉजी, विकास एवं निवेश तो मुख्यमंत्री के शब्दकोश में ही नहीं है। मुख्यमंत्री के नौसखियापन, नासमझी और कम-अक़्ली के कारण पुलिस और प्रशासन बेलगाम है। भ्रष्टाचार सारी सीमाएँ तोड़ चुका है। वोट चोरी से सत्ता में आए सत्यापित ठगों ने क्या बिहार को बर्बादी के गर्त में धकेलने के लिए मनोनीत मुख्यमंत्री के हाथों में बागडोर सौंपी है?
51
128
3
993
33,927
गोवर्धन पूजा के पावन पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री कृष्ण आपको शक्ति, सामर्थ्य, साहस और सात्विकता का आशीर्वाद दें। आपके परिवार पर सदैव उनकी कृपा दृष्टि बनी रहे। #TejashwiYadav #RJD #Bihar #india
38
155
4
2,020
35,553
दीपावली पर सपरिवार माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, मां सरस्वती और कुबेर जी की विधि-विधान से पूजा की एवं माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त किया। दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं बल्कि नई शुरुआत, नव संकल्प और सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक है। कामना है कि माँ लक्ष्मी के आशीर्वाद से आपको धन -धान्य व ऐश्वर्य की सुलभ प्राप्ति हो। 🪔 #HappyDiwali #RJD #TejashwiYadav
80
377
7
5,166
136,971
शुभ दीपावली 🪔
107
410
6
6,838
84,070
आप सभी को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं! इस दिवाली सिर्फ मिट्टी का दिया ही नहीं बल्कि आपके सुनहरे सपनों और आशा व उम्मीदों से सराबोर किरणों के साथ शांति-समृद्धि, उमंग-उन्नति, आनंद-खुशहाली एवं बदलाव का भी दीप जलाना है। हम सभी Gen-Z सहित सब युवाओं को जात-पात से ऊपर उठकर बिहार के भविष्य को रोशन करने के लिए परिवर्तन का दीप प्रज्ज्वलित करना है। #HappyDiwali
161
495
12
4,866
69,109
“अपनी जान की जिम्मेवार जनता खुद होगी.. CM लगवा दें हर जगह बोर्ड” बिहार पुलिस आम लोगों को घर में घुसकर गोली मार रही है और बिहार पुलिस को अपराधी गोली मार रहे है। हत्या आरोपी अपराधी प्रवृति के मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार में भयावह हालात। जब अपराधी पुलिस और अपराधी मुख्यमंत्री बेलगाम अपराध पर घिरते है तो ध्यान भटकाने के लिए जाति विशेष के लोगों का एनकाउंटर करते है।
63
351
6
2,110
114,045
पुलिस गोली हत्याकांड में मारे गए लोगों के पीड़ित परिजनों से मधुबनी में मुलाकात।
49
704
2
4,729
72,991
मधुबनी के बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बलिराजगढ़ में बिहार पुलिस के ASI ने घर में घुसकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास किया, विरोध करने पर उसने सर्विस रिवॉल्वर से फायरिंग कर दो लोगों की हत्या कर दी और दो अन्य लोग घायल हो गए। आज पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा पार्टी की ओर से आर्थिक मदद के अलावा सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच, दोषी पुलिसकर्मी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई एवं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग एवं संघर्ष का भरोसा दिलाया।
18
174
1
1,163
23,051
Tejashwi Yadav retweeted
मधुबनी में मा० नेता प्रतिपक्ष श्री @yadavtejashwi जी मधुबनी पहुँचे और पीड़ित परिवारों से मिले और साथ ही NDA सरकार की शह पर पल रहे ख़ूँख़ार गुंडों को चेतावनी भी दी। “अपराध और 𝐂𝐫𝐢𝐦𝐞” को अलग-अलग समझने वाली अपराधी सरकार के हत्या आरोपी अपराधी मुखिया की अपराधी पुलिस के आपराधिक कृत्यों के खिलाफ जनता सड़कों पर उतर चुकी है। 📍मधुबनी, बिहार
10
146
1
797
13,206