BJP (@BJP4India) header
BJP (@BJP4India) profile picture

Bharatiya Janata Party, the world's largest political party, on a mission to empower 1.4 Billion Indians for building a #ViksitBharat by 2047... 🇮🇳

6-A, Deen Dayal Upadhyay Marg,
Joined October 2010
देशवासियों ने मेरी बात मानी, आज परिणाम सामने हैं… मुझे खुशी है कि मेरे जैसे सामान्य व्यक्ति ने कहा और देशवासियों ने गोल्ड कम खरीदा, गोल्ड के दाम टूट गए। सुनिए, पीएम मोदी ने और क्या कहा...
27
95
4
209
16,428
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi 22 नवंबर, 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बीजेपी गुजरात के दिवाली स्नेह मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। लाइव देखें: 📺teapaw.org/BJP4India 📺facebook.com/BJP4India 📺youtube.com/BJP4India 📺bjp.org/bjplive
6
81
135
15,669
हेमंत सरकार में हक की कमाई मांगने पर एम्बुलेंस कर्मियों को हत्या के मुकदमे की धमकी! यह धमकी झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दी है। जिन हाथों ने लोगों की जान बचाई, आज वही अपने परिवार का पेट पालने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। झारखंड में भ्रष्टाचार और घोटालों की यही हकीकत है। देखिए पूरा वीडियो…⬇️
5
67
1
119
17,457
अब पटना से वैशाली का सफर होगा महज 20-25 मिनट में! पीएम मोदी ने गंगा नदी पर बने अत्याधुनिक 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन कर बिहार को दी कनेक्टिविटी की नई सौगात। इससे न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को नई रफ्तार भी मिलेगी।
12
121
1
408
19,258
आज भारत विश्व की Skill Capital बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और आप लोग उसके केंद्र में हैं। मैं आपके भरोसे दुनिया की बात कर रहा हूं। उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक खुशखबरी है कि अगले साल 2027 में भारत वर्ल्ड स्किल्स एशिया प्रतियोगिता की मेजबानी करने वाला है। एशिया के नौजवान यहां आने वाले हैं। यह आयोजन 2027 में उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में होगा। दुनिया के अनेक देशों के युवाओं की मेजबानी उत्तर प्रदेश करने वाला है। मैं उत्तर प्रदेश को इसकी भी अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं। - पीएम श्री @narendramodi पूरा वीडियो देखें: youtube.com/watch?v=gXM17mRo…
21
72
2
123
15,749
आज का दिवस मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैं आज सुबह दिल्ली से निकला और बंगाल गया। आज के दिन मेरा पहला कार्यक्रम IIT में था। देश का पहला IIT खड़गपुर बना था, जिसके 75 वर्ष पूरे होने का समारोह था। जिस ऊर्जा, सपनों, आशा और अरमानों के साथ मैं IIT के बच्चों के पास गया था, उतने ही उमंग और उत्साह के साथ मैं ITI के बच्चों के पास आया हूं। चाहे IIT हो या ITI, मेरे लिए तो यही मेरे देश की अमानत हैं। यही मेरे देश का सामर्थ्य है और यही मेरे देश का भविष्य है। ITI में पढ़ते हुए आपने जो हुनर सीखा है, वह अब विकसित भारत की बड़ी ऊर्जा है। विकसित भारत आपके ही हाथों और हुनर से बनने वाला है। - पीएम श्री @narendramodi पूरा वीडियो देखें: youtube.com/watch?v=gXM17mRo…
11
68
118
11,105
भारत में कौशल व्यवस्था की तबाही के पीछे एक और बात जिम्मेदार रही। जब हमारे देश में आक्रांता आए, तब भारत स्वर्णिम युग में था और दुनिया के लिए आकर्षण के साथ-साथ ईर्ष्या का भी केंद्र था। जब वे (आक्रांता) भारत आए, तो उन्होंने सबसे पहली चोट हुनर पर की। हमारे यहां ऐसे कारीगर हुआ करते थे, जो कोई चीज बनाते थे तो वह सबसे बेहतरीन होती थी। ऐसे कारीगरों के अंगूठे काट दिए जाते थे। क्योंकि उन आक्रांताओं को पता था कि हुनर ही है, हाथों में मौजूद कौशल ही भारत को महान और समृद्ध बना रहा है। इसलिए, भारत की इस शक्ति को नष्ट करना है तो अंगूठे काट दो। बाद में अंग्रेज आए, तो उन्होंने तरीका बदला। उन्होंने (मैकाले ने) देश के लोगों पर एक ऐसी शिक्षा व्यवस्था थोपनी शुरू की, जिसमें कौशल आधारित हमारी व्यवस्था सिर्फ कागजी क्लर्क बनाने तक सीमित हो गई। अंग्रेजों ने भी भारत में कौशल को तबाह करके अपने यहां इंडस्ट्री को आगे बढ़ाया। यहां से सारी चीजें ले गए और समय के साथ अंग्रेजों के कागजी काम को सम्मान के साथ देखा जाने लगा। - पीएम श्री @narendramodi पूरा वीडियो देखें: youtube.com/watch?v=gXM17mRo…
16
82
3
160
11,627
हमारे समाज की स्थिति ऐसी हो गई है कि अगर कोई बच्चा ITI में दाखिला लेता है, तो उसके मां-बाप यह बात रिश्तेदारों को भी नहीं बताते। लेकिन मैंने ठान लिया है कि मुझे इस परिस्थिति को बदलना है। जितना सम्मान IIT के लोगों का होगा, उतना ही सम्मान मेरे ITI के बच्चों का भी होगा। - पीएम श्री @narendramodi पूरा वीडियो देखें: youtube.com/watch?v=gXM17mRo…⁠
80
103
11
274
18,209
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin द्वारा निम्नलिखित सदस्यों को भाजपा ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य दायित्वों पर नियुक्त किया गया है।
55
185
72
577
126,010
बिहार में डबल इंजन की सरकार, विकास के हर क्षेत्र में नई रफ्तार! निवेश से नए अवसरों तक, किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने से लेकर बिजली तक, शिक्षा से लेकर रोजगार तक... देखिए, बिहार में विकास की बदलती तस्वीर...⬇️
13
65
1
97
14,514
वैशाली में मोदी जी की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब! देखिए, पीएम मोदी ने गमछा लहराकर कैसे किया बिहारवासियों का बिहारी अंदाज में अभिवादन...⬇️
41
156
1
561
19,868
‘नीतीश सेतु’ सिर्फ एक पुल नहीं, बल्कि बिहार की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान और लाखों लोगों के लिए नई उम्मीद है! पीएम श्री @narendramodi ने आज बिहार के वैशाली में गंगा नदी पर बने दरगाह-बिदुपुर छह-लेन पुल को राष्ट्र को समर्पित किया। इससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन सुगम होने के साथ ही राज्य के विकास और समृद्धि को नई गति मिलेगी। देखिए, मोदी जी के नेतृत्व में बदलते बिहार की ये भव्य तस्वीर...⬇️
8
79
111
14,799
मैं देश के हर युवा से कहता हूं कि आपके सामने इस समय पूरा आसमान है। बड़े सपने देखिए, अपने कौशल का विकास करिए और अपने सपनों को पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा दीजिए। आप कभी अकेले नहीं हैं, मैं हमेशा आपके साथ खड़ा हूं। -पीएम @narendramodi #PMModi4SkilledYouth
8
57
87
12,717
आज यूपी में इतने सारे अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट हैं, यहां बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटीज बन रही हैं, यहां बड़े उद्योग बन रहे हैं, पर्यटन फल-फूल रहा है। और ऑपरेशन सिंदूर जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा है, उसमें दुश्मन की नींद उड़ाने वाली ब्रह्मोस भी अब यूपी में बन रही है। -पीएम @narendramodi #PMModi4SkilledYouth
7
57
98
10,578
उत्तर प्रदेश आज के विकास को गति दे रहा है। एक समय था, जब यहां के नौजवानों के सामने अवसरों की बहुत कमी थी। लेकिन योगी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने इस स्थिति को बदल दिया है। आज यूपी के लोग गर्व से कहते हैं कि यूपी एक्सप्रेसवे प्रदेश है। -पीएम @narendramodi #PMModi4SkilledYouth
15
73
121
11,015
आज भारत विश्व की कौशल राजधानी बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आप लोग उसके केंद्र में है। मैं आपके भरोसे दुनिया की बात कर रहा हूं। और उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक खुशखबरी है कि अगले साल 2027 में भारत वर्ल्ड स्किल्स एशिया प्रतियोगिता की मेजबानी करने वाला है। दुनिया के एशिया के नौजवान यहां आने वाले हैं। ये आयोजन 2027 में उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में होगा। दुनिया के अनेक देशों के युवाओं की मेजबानी उत्तर प्रदेश करने वाला है। मैं उत्तर प्रदेश को इसकी भी अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं। -पीएम @narendramodi #PMModi4SkilledYouth
5
55
83
12,516
बीते 12-13 वर्षों में ही भारत में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। ये बहुत बड़ी घटना है। आजादी के बाद की यदि हिंदुस्तान की कोई सबसे बड़ी उपलब्धि है तो मेरी दृष्टि से 50 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर आना है। विकसित भारत का रास्ता भी इसी से गुजरने वाला है। -पीएम @narendramodi #PMModi4SkilledYouth
43
69
2
124
13,683
जब आप कोई हुनर सीखते हैं, तो आप केवल मशीनों पर काम नहीं करते। आप लोगों की जिंदगी को आसान बनाते हैं। आप देश का सामर्थ्य बढ़ाते हैं। आज भारत, विश्व की स्किल कैपिटल बनने की तरफ आगे बढ़ रहा है। -पीएम @narendramodi #PMModi4SkilledYouth
5
64
95
11,288
आज के इस आधुनिक युग में AI को लेकर क्या कुछ नहीं कहा जा रहा है। AI से इसका रोजगार छीन जाएगा, AI से उसका रोजगार छीन जाएगा। लेकिन मेरी ये बात अच्छी तरह समझ लीजिए, जिसके पास स्किल है, उसका रोजगार कोई नहीं छीन सकता। -पीएम @narendramodi #PMModi4SkilledYouth
6
54
90
11,077
20 साल के बाद विकसित भारत... 21वीं सदी का भारत कौशल को, स्किल को सम्मान देकर ही आगे बढ़ सकता है। इसलिए, बीते वर्षों में हमारी सरकार ने श्रमेव जयते की भावना से एक के बाद एक कई कदम उठाए हैं। हमने अलग से स्किल मिनिस्ट्री बनाई। -पीएम @narendramodi #PMModi4SkilledYouth
7
53
80
11,896