Dipika Pandey Singh (@DipikaPS) header
Dipika Pandey Singh (@DipikaPS) profile picture

Minister of Rural Development and Panchayati Raj, Government of Jharkhand; MLA, Mahagama

Jharkhand
Joined March 2012
Photo by Dipika Pandey Singh (@DipikaPS)Photo by Dipika Pandey Singh (@DipikaPS)Photo by Dipika Pandey Singh (@DipikaPS)Photo by Dipika Pandey Singh (@DipikaPS)Photo by Dipika Pandey Singh (@DipikaPS)Photo by Dipika Pandey Singh (@DipikaPS)Photo by Dipika Pandey Singh (@DipikaPS)Photo by Dipika Pandey Singh (@DipikaPS)Photo by Dipika Pandey Singh (@DipikaPS)Photo by Dipika Pandey Singh (@DipikaPS)
विधानसभा में मनरेगा पर संकल्प (संक्षिप्त वक्तव्य): वर्ष 2005 में लागू मनरेगा झारखंड के ग्रामीण गरीबों के लिए जीवन रेखा है। इसने रोजगार, गरीबी उन्मूलन, पलायन रोकने और महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रस्तावित VB-GRAM अधिनियम, 2025 से रोजगार की कानूनी गारंटी कमजोर होने, राज्यों पर 60:40 वित्तीय बोझ बढ़ने, ग्राम सभाओं की शक्तियाँ घटने तथा डिजिटल जटिलताओं से श्रमिकों के वंचित होने की आशंका है। अतः मैं संकल्प प्रस्तावित करता हूँ कि मनरेगा के मांग-आधारित, अधिकार-आधारित ढाँचे को यथावत रखा जाए, केंद्र सरकार पूर्ववत वित्तीय जिम्मेदारी निभाए तथा रोजगार के दिनों की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 दिन की जाए, ताकि झारखंड के लाखों गरीब परिवारों के हित सुरक्षित रह सकें। @RahulGandhi
19
128
2
222
77,610
“मेरे खून का एक-एक कतरा देश की एकता और अखंडता के नाम है।” अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व की प्रतीक, भारत की लौह महिला एवं पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर शत्-शत् नमन। उनका साहस और राष्ट्रसेवा का संकल्प सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। #IndiraGandhi #IndiraGandhiJayanti #IronLadyOfIndia
8
17
567
आज झारखंड मंत्रालय में सहयोगी मंत्री श्री हफीजुल हसन जी से मुलाक़ात कर जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय समन्वय पर चर्चा की। साथ ही, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री मनोज कुमार जी एवं पंचायती राज निदेशक श्रीमती बी. राजेश्वरी जी के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन एवं योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। @HemantSorenJMM @hafizulhasan001
2
11
34
1,564
Dipika Pandey Singh retweeted
WATCH: Interaction at Columbia University | New York, USA teapaw.org/i/broadcasts/2zkZJBbBQ…
294
2,127
85
6,269
496,628
विश्व समय से पहले जन्मे नन्हे शिशुओं के संघर्ष, साहस और जीवन की उम्मीद को समर्पित है। आइए, हर प्रीमैच्योर बच्चे को बेहतर देखभाल और स्वस्थ भविष्य देने का संकल्प लें। #WorldPrematurityDay
2
31
36
1,264
महान स्वतंत्रता सेनानी, पंजाब केसरी लाला लाजपत राय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उनका अदम्य साहस, त्याग और संघर्ष सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। 🙏 #LalaLajpatRai
2
32
55
809
Dipika Pandey Singh retweeted
माँ की किताब Belonging: A Journey of Love के लॉन्च पर अचानक बचपन से अब तक की कितनी ही यादें ताज़ा हो गईं। सोनिया गांधी को जानना हो, तो एक बार उन्हें मेरी नज़रों से देखिए। उनका हौसला, उनकी संवेदनशीलता और तमाम मुश्किलों के बावजूद ज़िंदगी को प्यार से गले लगाने की उनकी खूबसूरत क्षमता - यही है मेरी माँ। आज माँ की किताब को इतना प्यार और अपनापन देने के लिए आप सभी का दिल से शुक्रिया। ये मोहब्बत यादगार है। ❤️
818
6,533
147
27,412
608,656
मैडम श्रीमती सोनिया गांधी जी का जीवन केवल एक व्यक्तिगत सफर नहीं, बल्कि प्रेम, त्याग, संघर्ष और अटूट रिश्तों से बुनी एक भावनात्मक गाथा है। उनकी पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ इसी अनकहे सफर के कई खूबसूरत पहलुओं को सामने लाती है। ❤️ #SoniaGandhi #Belonging #JourneyOfLove #BookLaunch @SoniaGandhi @RahulGandhi @priyankagandhi
3
44
118
1,603
Dipika Pandey Singh retweeted
LIVE: Book Launch - 'Belonging: A Journey Of Love' by Sonia Gandhi | New Delhi teapaw.org/i/broadcasts/2WXPoBaNl…
393
3,346
109
10,938
324,675
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता से जुड़े सभी पत्रकार बंधुओं को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की असली ताकत है।
1
27
38
1,011
धरती, जल, जंगल और जनजातीय अधिकारों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर शत्-शत् नमन। उनका साहस, संघर्ष और स्वाभिमान की भावना सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। धरती आबा अमर रहें! 🙏
1
36
59
1,188
जोहार! वीर सपूतों के शौर्य, आदिवासी अस्मिता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की धरती झारखंड के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान बिरसा मुंडा और वीर सिदो-कान्हू के सपनों का झारखंड बने आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित। जय झारखंड! जोहार! 🙏
1
42
60
959
झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर स्वच्छ और स्वस्थ झारखंड के संकल्प को साकार करने के लिए आयोजित Run for Cleanliness में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। स्वच्छता की इस मुहिम को जनभागीदारी से नई दिशा दें। 15 नवंबर 2026 | सुबह 7 बजे बापू वाटिका, मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक, राँची @HemantSorenJMM
1
35
57
1,218
आधुनिक भारत के शिल्पकार, देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन। राष्ट्र निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
3
42
70
761
अखबार में आज… झारखंड के गांव-गांव तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने, महिलाओं को ₹15 लाख तक क्रेडिट लिंकेज और युवाओं को स्वरोजगार के अवसर देने की दिशा में हमारी पहल को प्रमुखता से स्थान मिला। सशक्त गांव, आत्मनिर्भर महिलाएं और बेहतर भविष्य हमारा संकल्प है।
2
39
62
1,239
आज झारखंड मंत्रालय में माननीय वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर जी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 97वीं त्रैमासिक बैठक में शामिल हुई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार, डिजिटल पंचायत, बैंक शाखाओं एवं ATM की उपलब्धता बढ़ाने और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 32 लाख से अधिक महिलाओं को Bank Sakhi/BC के रूप में अधिक अवसर देने पर जोर दिया। साथ ही, ‘नारी’ योजना के माध्यम से ग्रामीण महिला उद्यमिता और औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने तथा RSETI प्रशिक्षित युवाओं को समय पर बैंक ऋण उपलब्ध कराने के लिए बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। हमारा संकल्प है कि बैंकिंग सुविधाएं गांव-गांव तक पहुंचें और महिलाएं एवं युवा आर्थिक आत्मनिर्भरता के नए अवसरों से जुड़ें। बैठक में मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की जी सहित विभागीय अधिकारी, RBI प्रतिनिधि एवं विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे। @radhakkofficial @ShilpiNehaTirki
3
50
138
3,867
Madam Shrimati Sonia Gandhi ji has been an inspiration to countless Indian women, and her journey has always inspired us. Her life is a remarkable story of love, sacrifice, resilience and unwavering dedication. From embracing India as her home to overcoming profound personal losses and shouldering immense public responsibility, she has demonstrated extraordinary courage and grace. For many of us, it was watching Madam Sonia Gandhi ji’s dedication to India and its people that inspired us to enter politics. I look forward to reading her story in her own words and understanding the woman behind a remarkable political journey. A true inspiration for generations of Indian women. 🙏 #BelongingAJourneyOfLove @SoniaGandhi @RahulGandhi @priyankagandhi
4
66
190
2,234
Dipika Pandey Singh retweeted
Food has always had a special place in my story. It was while looking for a good meal that I met Rajiv, and fell in love. Years later, India came to me the same way, one meal at a time. At first the variety amazed me and the spice scared me. Now dal chawal is the taste of home, and I can't go a day without it.
741
3,784
174
16,981
783,503
खूंटी के कर्रा में हुए भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। 🙏
2
35
59
3,033
महागामा स्थित खिरौंधी आवास पर सपरिवार भगवान श्री सत्यनारायण जी की कथा एवं विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की |
6
36
118
3,166