🇮🇳 जनगणना–2027 | जनपद अमेठी
हमारी जनगणना, हमारा विकास!
जनगणना–2027 में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं अधिक से अधिक नागरिकों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करने हेतु सभी जनपदवासियों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने हेतु जिलाधिकारी श्री शशांक चौधरी की विशेष अपील।
जनगणना देश के विकास एवं भविष्य की योजनाओं के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। सभी नागरिक स्व-गणना की सुविधा का लाभ उठाएं तथा घर आने वाले प्रगणकों को सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं।
क्योंकि हर घर की भागीदारी से ही बनेगी देश की सही तस्वीर!
📱 अब अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज करें और जनगणना के इस राष्ट्रीय अभियान में सहभागी बनें।
🌐 स्व-गणना पोर्टल:
se.census.gov.in
स्व-गणना की अवधि:
16 से 30 नवंबर 2026
जनगणना की अवधि:
01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027
स्व-गणना पूर्ण करने के उपरांत प्राप्त यूनिक आईडी सुरक्षित रखें तथा घर आने वाले प्रगणक को उपलब्ध कराएं। जनगणना कार्य में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
आपकी सही जानकारी, देश के सुनहरे भविष्य की आधारशिला!
🇮🇳 जनगणना–2027
हमारी जनगणना, हमारा विकास!
@CMOfficeUP
@CensusIndia2027
बाबा नन्दमहर धाम में आयोजित दो दिवसीय मेले को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज रात्रि में पुलिस अधीक्षक के साथ संयुक्त रूप से धाम परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, प्रभावी भीड़ प्रबंधन, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, साफ-सफाई तथा पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की गहन समीक्षा की गई। साथ ही ड्रोन के माध्यम से धाम परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी की गई।
संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। ड्यूटी पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था पर निरंतर निगरानी बनाए रखें।
श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मेले का आयोजन पूरी सजगता, समन्वय एवं व्यवस्थागत तत्परता के साथ सुनिश्चित किया जाए।
1
401
शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार एवं विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकासखंड भेंटुआ में ₹23.51 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया।
लगभग 80% निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। संबंधित कार्यदायी संस्था को श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने तथा निर्माण में निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विद्यालय की पेंटिंग को आकर्षक, रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक बनाने पर विशेष जोर दिया, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ सीखने के लिए प्रेरक वातावरण मिल सके।
प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक की शिक्षा के लिए विकसित हो रहा यह विद्यालय 28 क्लास रूम, लाइब्रेरी, योग रूम, एनसीसी रूम, बाल वाटिका, मल्टीपरपज हॉल एवं खेल मैदान सहित आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा।
निर्माण कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#Amethi
4
942
आज दिनांक 23.11.2026 को बाबा नंद महर धाम मेले में श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा लगभग 20 खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया।
खाद्य तेल, मसालों एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करते हुए कमियां पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों को सुधार सूचना जारी की गई। साथ ही स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
आमजन के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
#Amethi
🚦 सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता, सुरक्षित भविष्य की आधारशिला!
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में आज दिनांक 23.11.2026 को माध्यमिक शिक्षा विभाग के जीआईसी एवं जीजीआईसी के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से यातायात नियमों के पालन का प्रभावी संदेश दिया। वहीं नगर पंचायत अमेठी में उपजिलाधिकारी अमेठी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकालकर आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
सभी नागरिकों से अपील है कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा यातायात नियमों की अनदेखी न करें।
यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों का जीवन भी सुरक्षित बनाएं।
#सड़क_सुरक्षा #RoadSafety #Amethi
आज दिनांक 22.11.2026 को नवीन पुलिस लाइन, गौरीगंज में शासन के निर्देशानुसार ब्लैक आउट मॉक ड्रिल आयोजित कर हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का परीक्षण किया गया। सायरन अलर्ट, ब्लैक आउट, अग्निशमन, रेस्क्यू ऑपरेशन एवं घायलों को अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया।
पुलिस, सीआरपीएफ, नागरिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, अग्निशमन सहित सभी संबंधित विभागों ने बेहतर समन्वय एवं तत्परता का प्रदर्शन किया।
#Amethi #MockDrill #DisasterManagement
आपदा प्रबंधन की तैयारी, जनसुरक्षा की जिम्मेदारी!
आज दिनांक 22 नवंबर 2026 को नवीन पुलिस लाइन, गौरीगंज में शासन के निर्देशानुसार ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। हवाई हमले जैसी संभावित आपात स्थिति का काल्पनिक परिदृश्य तैयार कर विभिन्न विभागों की तत्परता, कार्यक्षमता एवं आपसी समन्वय का परीक्षण किया गया।
मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी के लिए दो मिनट तक सायरन बजाया गया। इसके उपरांत निर्धारित एसओपी के तहत विद्युत आपूर्ति बंद कर ब्लैक आउट किया गया। सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने, भवनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने, आग बुझाने, घायलों को प्राथमिक उपचार देने तथा उन्हें एंबुलेंस एवं अन्य माध्यमों से अस्पताल पहुंचाने तक की संपूर्ण प्रक्रिया का वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप अभ्यास किया गया।
इस संयुक्त अभ्यास में पुलिस विभाग, सीआरपीएफ, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक, प्रशिक्षित आपदा मित्र, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग, विद्युत विभाग, पीआरडी, होमगार्ड, एनसीसी एवं स्काउट-गाइड के कार्मिकों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए प्रभावी समन्वय और तत्परता का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर निर्देशित किया गया कि आपातकालीन परिस्थितियों में प्रत्येक विभाग अपनी निर्धारित जिम्मेदारियों का त्वरित एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करे। आमजन को भी आपदा के समय अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक एवं सजग रहना चाहिए।
इस प्रकार के मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपात परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना, विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा राहत एवं बचाव व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है, ताकि किसी भी संभावित आपदा में जन-धन की क्षति को न्यूनतम किया जा सके।
सजगता, सतर्कता और समन्वय ही सुरक्षित समाज की मजबूत आधारशिला हैं।
#Amethi #MockDrill #CivilDefence #DisasterManagement #PublicSafety
कोई मतदाता न छूटे, प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़े!
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आज जनपद अमेठी के समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान सभी संबंधित बूथों पर बीएलओ उपस्थित रहकर नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, नामों में संशोधन एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी देते हुए आवेदन प्राप्त किए।
इसी क्रम में कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के विशेष कार्याधिकारी श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा विधानसभा क्षेत्र 185-गौरीगंज के अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों एवं बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया गया।
आलेख्य मतदाता सूची में अपना एवं अपने परिवार के सभी सदस्यों का नाम अवश्य जाँचें। यदि कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं है, तो संबंधित बीएलओ के माध्यम से अथवा निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंजीकरण हेतु आवेदन करें।
सभी पात्र नागरिकों की मतदाता सूची में सहभागिता सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए, एक शुद्ध, समावेशी एवं अद्यतन मतदाता सूची के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
#SSR2027 #मतदाता_सूची #मतदाता_जागरूकता #Amethi
@ECISVEEP
@ceoup @Deo_Amethi
ब्लैकआउट मॉक-ड्रिल
हवाई हमले से बचाव एवं नागरिक सुरक्षा के दृष्टिगत आज दिनांक 22 नवंबर को सायं 06:00 बजे नवीन पुलिस लाइन, गौरीगंज में आयोजित होगी ब्लैकआउट मॉक-ड्रिल।
नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित मॉक-ड्रिल में सायरन, ब्लैकआउट, आग नियंत्रण, खोज एवं बचाव, प्राथमिक उपचार तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया जाएगा।
📅 दिनांक : 22 नवंबर 2026 (रविवार)
🕕 समय : सायं 06:00 बजे
📍 स्थान : नवीन पुलिस लाइन, गौरीगंज
⚠️ जनपदवासियों से विशेष अपील
ब्लैकआउट के दौरान सायं 06:00 बजे से अपने घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की सभी लाइटें, इन्वर्टर, टॉर्च एवं मोबाइल फ्लैशलाइट बंद रखें, ताकि बाहर किसी प्रकार का प्रकाश दिखाई न दे।
✅ घरों के अंदर रहें एवं शांत रहें।
✅ अनावश्यक भीड़ एवं अफवाहों से बचें।
✅ रोशनी बाहर निकलने की स्थिति में खिड़कियों को काले कपड़े या कागज से ढकें।
✅ सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स एवं प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
यह केवल नागरिक सुरक्षा की पूर्व तैयारी एवं जन-जागरूकता हेतु मॉक-ड्रिल है। किसी प्रकार से घबराएं नहीं तथा जिला प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
आपकी सतर्कता, आपकी सुरक्षा।
@CMOfficeUP @upgov
कोई मतदाता न छूटे, प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़े!
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आज दिनांक 22.11.2026 को जनपद अमेठी के समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान सभी बूथों पर बीएलओ उपस्थित रहकर नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, नामों में संशोधन एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए आवेदन प्राप्त किए।
इस क्रम में आज पर्यवेक्षण हेतु कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के विशेष कार्याधिकारी श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा जनपद अमेठी के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 185-गौरीगंज के मतदान केंद्र जीजीआईसी गौरीगंज के बूथ संख्या 340, 341, 342, 343, मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय गौरीगंज द्वितीय के बूथ संख्या 349, 350, 351, 352 मतदान केंद्र माडल प्राथमिक विद्यालय मनीपुर के बूथ संख्या 379, 380 एवं मतदान केंद्र कंपोजिट विद्यालय धनीजलालपुर के बूथ संख्या 356, 357, 358 का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया।
आलेख्य मतदाता सूची में अपना एवं अपने परिवार के सभी सदस्यों का नाम अवश्य जाँचें। यदि कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं है, तो संबंधित बीएलओ के माध्यम से अथवा निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंजीकरण हेतु आवेदन करें।
सभी पात्र नागरिकों की मतदाता सूची में सहभागिता सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए, एक शुद्ध, समावेशी एवं अद्यतन मतदाता सूची के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं
#Amethi
आज 22 नवंबर 2026 (रविवार) को भी जनपद अमेठी के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जा रहा है।
✅ विशेष अभियान दिवस पर अपने मतदेय स्थल पहुंचकर आलेख्य मतदाता सूची में नाम अवश्य जांच लें
✅ मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर पात्र नागरिक फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण कराएं तथा किसी विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 भर सकते हैं
आइए, विशेष अभियान दिवस में सक्रिय भागीदारी निभाएँ और मतदाता सूची को शुद्ध, समावेशी एवं अद्यतन बनाने में अपना योगदान दें।
@ECISVEEP @ceoup
@Deo_Amethi
आज दिनांक 21.11.2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में निर्देशित किया कि योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र, डेमो चेक, टूल किट, टैबलेट एवं अन्य सहायता सामग्री का वितरण केवल औपचारिकता न रहे, बल्कि इसके लिए सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। पात्र लाभार्थियों का चयन पूर्ण पारदर्शिता के साथ करते हुए मा. जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उनकी उपस्थिति में लाभ वितरण सुनिश्चित कराया जाए।
जनपद स्तर पर कार्यक्रम संभव न होने की स्थिति में ब्लॉक स्तर अथवा संबंधित विभागीय कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कराए जाएं। सभी वितरण कार्यवाहियां विभागीय नियमों एवं शासनादेशों के अनुरूप संपन्न हों।
अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। लाभार्थियों के चयन से लेकर लाभ वितरण तक प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता, समयबद्धता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
#Amethi
आज दिनांक 21.11.2026 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गौरीगंज स्थित पीयूष मैरिज लॉन में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 143 जोड़ों का विवाह उनकी धार्मिक मान्यताओं एवं परंपराओं के अनुरूप विधि-विधान से संपन्न हुआ। इनमें 137 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए, जबकि 6 जोड़ों का मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा. विधायक गौरीगंज श्री राकेश प्रताप सिंह ने नवदंपतियों को आशीर्वाद एवं विवाह प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके सुखद एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।
योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र जोड़े के विवाह पर कुल ₹1 लाख की सहायता का प्रावधान है। इसमें ₹64 हजार कन्या के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से, ₹21 हजार की उपहार सामग्री तथा ₹15 हजार समारोह के आयोजन पर व्यय किए जाते हैं।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ ही सामाजिक समरसता, समानता एवं आपसी सौहार्द को भी मजबूत कर रही है। जिला प्रशासन पात्र लाभार्थियों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
#Amethi
3
920
आज दिनांक 21.11.2026 को बाबा नंदमहर धाम में आयोजित होने वाले दो दिवसीय मेले की तैयारियों का आज पुलिस अधीक्षक के साथ संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए दोनों दिनों के लिए सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग तथा मोबाइल शौचालय सहित सभी मूलभूत सुविधाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की स्थापना तथा पूरे मेला क्षेत्र में प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया।
मंदिर प्रबंधन, ग्राम प्रधान एवं स्थानीय संभ्रांत नागरिकों से संवाद कर मेले को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।
स्पष्ट निर्देश हैं कि दो दिवसीय मेले में बाबा नंदमहर धाम आने वाले किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाए।
#Amethi
आज दिनांक 21.11.2026 को तहसील मुसाफिरखाना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक के साथ संयुक्त रूप से जन सामान्य की शिकायतों को सुना एवं उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनपद की चारों तहसीलों में कुल 96 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 10 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। भूमि विवाद एवं संवेदनशील मामलों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई सुनिश्चित करें।
स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी औपचारिकता न हो, बल्कि फरियादियों को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। लापरवाही एवं अनावश्यक विलंब पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
समाधान दिवस के उपरांत तहसील परिसर में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027, स्वगणना सहायता केंद्र, पेंशन, विद्युत बिल संशोधन, स्वास्थ्य परीक्षण, मिशन शक्ति एवं अंश सुधार संबंधी कैंपों का निरीक्षण कर पात्र लाभार्थियों को त्वरित लाभ एवं आवेदकों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सभी जनपदीय अधिकारियों को प्रतिदिन प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक अपने कार्यालयों में नियमित जनसुनवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
जनशिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#Amethi
6
1,184
आज दिनांक 21.11.2026 को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आज जनपद अमेठी के समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया।
इस दौरान सभी बीएलओ अपने निर्धारित मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहे तथा नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने, दर्ज विवरणों में संशोधन कराने एवं अपात्र नामों को हटाने से संबंधित फार्म-6, फार्म-8 एवं फार्म-7 भरवाए। साथ ही नागरिकों को मतदाता सूची के सत्यापन के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं सहयोग प्रदान किया गया।
जनपद के सभी नागरिकों से अपील है कि वे अपने एवं परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें तथा आवश्यकतानुसार निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से आवेदन करें।
स्वच्छ, शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे।
#SSR2027 #Amethi
#SVEEP
















































