Consequent on being appointed as the 14th Lt Governor of Andaman & Nicobar Islands on 05th Sept. 2026 by Smt. Droupadi Murmu, Hon’ble President of India, Hon’ble @LG_ANI_DrDinesh Administered Oath of Office and Oath of Secrecy today at #LokNiwas. Oath was administered by Hon’ble Justice Ravindra Vithalrao Ghuge, Chief Justice of the Calcutta High Court, in the presence of senior dignitaries.
@rashtrapatibhvn
माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी का उप-जिला अस्पताल, दिगलीपुर उत्तर एवं मध्य अंडमान का निरीक्षण ।
@VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @MoHFW_India @moayush @tourismgoi @MoRD_GoI @PibHomeAffairs @MIB_India
@LG_ANI_DrDinesh
1
304
माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी का दिगलीपुर, उत्तर एवं मध्य अंडमान का दौरा।
@VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @tourismgoi @MoRD_GoI @MoCA_GoI @PibHomeAffairs @MIB_India
@LG_ANI_DrDinesh
167
माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी ने आज डिगलीपुर में आयोजित *जनता दर्शन कार्यक्रम* के अवसर पर क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार के लिए लगभग ₹62.29 करोड़ की विकास परियोजनाओं की घोषणा एवं शिलान्यास किया।
शिलान्यास – ₹12.59 करोड़
▪️ मॉरिस टिकरी में पॉलिटेक्निक संस्थान का निर्माण – ₹11.62 करोड़।
▪️ डी.बी. ग्राम में बेली ब्रिज के दोनों ओर कालपोंग नाले के किनारे गैबियन दीवार का निर्माण – लगभग ₹97 लाख।
स्वीकृत विकास परियोजनाओं की घोषणा – ₹49.70 करोड़
▪️ सड़क, पुल एवं राज्य राजमार्गों का निर्माण एवं उन्नयन – ₹27.96 करोड़।
▪️ पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से ग्रामीण आधारभूत संरचना का विकास – ₹8.60 करोड़।
▪️ पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार – ₹7.42 करोड़।
▪️ विद्यालय भवनों एवं शैक्षणिक आधारभूत संरचना का उन्नयन – ₹4.91 करोड़।
▪️ विद्युत, वन एवं आंगनवाड़ी केंद्रों से संबंधित विभिन्न विकास कार्य।
द्वीपसमूह के प्रत्येक क्षेत्र का समग्र एवं संतुलित विकास तथा नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
@VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @mopr_goi @tourismgoi @MoRD_GoI @PibHomeAffairs @MIB_India
@LG_ANI_DrDinesh
माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी ने अपने दौरे के अंतिम चरण में पंचायत समिति हॉल, डिगलीपुर उत्तर एवं मध्य अंडमान में पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों, विभागाध्यक्षों एवं आम जनता के साथ अभी तक का अलग-अलग द्वीपो में पाचवां *जनता दर्शन* कार्यक्रम कर सीधे जनता से संवाद किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखे। सभी विषयों को संज्ञान में लेकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर डिगलीपुर उपमंडल के विकास के लिए लगभग ₹62.29 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं की घोषणा एवं शिलान्यास किया, जिनमें पॉलिटेक्निक संस्थान, सड़क, पेयजल, शिक्षा एवं ग्रामीण आधारभूत संरचना से संबंधित महत्वपूर्ण परियोजनाएँ शामिल हैं।
इस अवसर पर @DC_NMAndaman,
विशेष सचिव लोक निवास सचिवालय श्री अपूर्व शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष श्री अलगर, प्रमुख दिगलीपुर श्री दीपांकर मिस्त्री, पुलिस अधीक्षक श्री विकास स्वामी,सहायक आयुक्त, प्रधान, केरलापुरम उपस्थित रहे।
@VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @mopr_goi @tourismgoi @MoRD_GoI @PibHomeAffairs @MIB_India
@LG_ANI_DrDinesh
माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी ने आज उप-जिला अस्पताल, दिगलीपुर उत्तर एवं मध्य अंडमान का निरीक्षण किया। अस्पताल की विभिन्न सुविधाओं, वार्डों एवं स्वास्थ्य सेवाओं को देखा तथा मरीजों से बातचीत कर उनके हालचाल जाना तथा उनकी मांग पर निरीक्षण स्थल से ही स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि तत्काल आवश्यक कार्मिकों/चिकित्सकों की तैनाती करे।
चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को दवाइयों की उपलब्धता बनाए रखने, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जन-हितैषी बनाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर @DC_NMAndaman,
विशेष सचिव लोक निवास सचिवालय श्री अपूर्व शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री विकास स्वामी, उपाध्यक्ष जिला परिषद, प्रमुख दिगलीपुर, सहायक आयुक्त, प्रधान, केरलापुरम उपस्थित रहे।
@VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @MoHFW_India @moayush @tourismgoi @MoRD_GoI @PibHomeAffairs @MIB_India
@LG_ANI_DrDinesh
माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी ने आज डिगलीपुर, उत्तर एवं मध्य अंडमान में बेली ब्रिज के पास कल्याण नाले के किनारे लगभग ₹1 करोड़ की लागत से बनने वाली गैबियन दीवार की आधारशिला रखी।
इस परियोजना से नाले के किनारे हो रहे भू-कटाव को रोकने तथा आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।
स्थल निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने अवगत कराया कि भू-कटाव की रोकथाम हेतु लगभग 400 मीटर लंबी गैबियन दीवार की आवश्यकता है, जबकि प्रथम चरण में केवल 100 मीटर दीवार का निर्माण प्रस्तावित है। इस पर शेष लगभग 300 मीटर गैबियन दीवार का कार्य भी तत्काल एक साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके।
साथ ही, भू-कटाव के कारण बह गए मार्ग पर आवागमन शीघ्र बहाल करने हेतु प्राथमिकता के आधार पर कच्चे मार्ग का निर्माण करने के निर्देश दिए, जिससे स्थानीय नागरिकों एवं किसानों को अपनी उपज, फल-सब्जियों आदि के परिवहन में सुविधा मिल सके।
इस अवसर पर @DC_NMAndaman, विशेष सचिव, लोक निवास श्री अपूर्व शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री विकास स्वामी, प्रभागीय वन अधिकारी, सहायक आयुक्त, उपाध्यक्ष जिला परिषद, प्रमुख दिगलीपुर, प्रधान केरलपुरम सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
@VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @MoRTHINDIA @tourismgoi @MoRD_GoI @PibHomeAffairs @MIB_India @LG_ANI_DrDinesh
2
7
403
माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी ने आज मॉरिस टिकरे, मधुपुर डिगलीपुर, उत्तर एवं मध्य अंडमान में लगभग ₹12 करोड़ की लागत से बनने वाले राजकीय पॉलीटेक्निक की आधारशिला रखी। इसके बनने से उत्तर एवं मध्य अंडमान के युवाओं को तकनीकी शिक्षा अपने ही क्षेत्र में प्राप्त होगी, जिससे उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर @DC_NMAndaman,
पुलिस अधीक्षक श्री विकास स्वामी, विशेष सचिव लोक निवास सचिवालय श्री अपूर्व शर्मा, प्रभागीय वन अधिकारी, सहायक आयुक्त, प्रधान, केरलापुरम उपस्थित रहे।
@VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @EduMinofindia @tourismgoi @MoRD_GoI @minmsme @PibHomeAffairs @MIB_India
@LG_ANI_DrDinesh
1
5
331
दिगलीपुर, उत्तर एवं मध्य अंडमान पहुँचने पर हेलीपैड पर @AndamanPolice कर्मियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों द्वारा माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी का पारंपरिक तरीके से अगवानी की गई।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष, जिला परिषद श्री अलगर स्वामी, प्रमुख दिगलीपुर श्री दीपांकर मिस्त्री, @DC_NMAndaman, विशेष सचिव लोक निवास श्री अपूर्व शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री विकास स्वामी, प्रभागीय वन अधिकारी, सहायक आयुक्त, प्रधान, श्री सिंगाराम, प्रधान मधुपुर श्री श्यामलाल देवनाथ आदि उपस्थित रहे।
@VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @tourismgoi @MoRD_GoI @MoCA_GoI @PibHomeAffairs @MIB_India
@LG_ANI_DrDinesh
#गुरु_नानक_जयंती2026
#श्री_गुरु_नानक_देव जी की जयंती के पावन अवसर पर, अंडमान तथा निकोबार द्वीपसमूह के समस्त द्वीपवासियों, विशेष रूप से सिख भाइयों और बहनों को माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
@VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @MinOfCultureGoI @MinOfCooperatn @tourismgoi @MoRD_GoI @PibHomeAffairs @MIB_india
माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी ने आज गुरुद्वारा डॉ. दीवान सिंह, श्री विजयपुरम, अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह में श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मत्था टेका तथा गुरु नानक देव जी के जीवन, आदर्शों एवं उनकी महान शिक्षाओं पर प्रकाश डाला।
गुरु नानक देव जी ने संपूर्ण मानवता को सत्य, प्रेम, समानता, सेवा, सद्भाव एवं ‘एक ओंकार’ का संदेश देकर समाज को एकता और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर मा. सांसद श्री @andamanmp जी, पुलिस अधीक्षक, दक्षिण अंडमान श्रीमती श्वेता सुगाथन, गुरुद्वारा प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री सरणजीत सिंह, श्री बलदेव सिंह ग्रेवाल, श्री अरजीत सिंह गिल जी सरदार सीविंदर राज सिंह, सरदार मनदीप सिंह ग्रेवाल, सरदार एस एस सलूजा सहित अनेक गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
@VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @tourismgoi @MoRD_GoI @PibHomeAffairs @MIB_India
@LG_ANI_DrDinesh
मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी का दिगलीपुर, उत्तर एवं मध्य अंडमान का दौरा ।
@VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @EduMinofIndia @MoHFW_India @mopr_goi, @MinOfCooperatn @tourismgoi @MoRD_GoI @PibHomeAffairs @MIB_India






























































