CMO Rajasthan (@RajCMO) header
CMO Rajasthan (@RajCMO) profile picture

Official handle of Chief Minister's Office, Rajasthan. मुख्यमंत्री कार्यालय, राजस्थान का आधिकारिक अकाउंट

Jaipur, India
Joined October 2016
Photo by CMO Rajasthan (@RajCMO)Photo by CMO Rajasthan (@RajCMO)Photo by CMO Rajasthan (@RajCMO)Photo by CMO Rajasthan (@RajCMO)Photo by CMO Rajasthan (@RajCMO)Photo by CMO Rajasthan (@RajCMO)Photo by CMO Rajasthan (@RajCMO)Photo by CMO Rajasthan (@RajCMO)Photo by CMO Rajasthan (@RajCMO)Photo by CMO Rajasthan (@RajCMO)
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विदेशों से प्राचीन धरोहरों की वापसी से लेकर, आस्थाधामों के विकास तक, राष्ट्रीय चेतना के अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। @BhajanlalBjp #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
8
4
7
5,140
स्वागत समिति के सदस्य, लोकमंथन 2026 के माध्यम से ‘हम भारत के लोग’ की भावना को जन-जन तक पहुँचाने में, सक्रिय भूमिका निभाएँ। @BhajanlalBjp #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
1
3
7
4,390
राजस्थान की धरती, वीरता और बलिदान के साथ-साथ कला, साहित्य, संगीत, अध्यात्म, लोकजीवन और सांस्कृतिक वैभव की अनुपम धरा है। @BhajanlalBjp #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
1
4
5
4,321
प्रधानमंत्री जी के ‘विकास भी, विरासत भी‘ के मूल मंत्र के साथ, राज्य सरकार ने भी शेखावाटी की 660 से अधिक हवेलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए, महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। @BhajanlalBjp #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
2
3
6
4,053
हमारी सरकार ने माउण्ट आबू का नाम आबूराज किया है। वहीं, वेद विद्यालयों के अध्यापकों का मानदेय बढ़ाने और गौ संरक्षण के लिए, गौशालाओं को करीब 4 हजार करोड़ रुपये का अनुदान भी दिया। @BhajanlalBjp #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
5
14
10
3,995
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने, देश को गुलामी की मानसिकता से मुक्त करने के लिए कर्तव्य पथ, नए संसद भवन और सेवा तीर्थ जैसे, महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। @BhajanlalBjp #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
5
16
1
14
3,834
लोकमंथन का मूल भाव, राष्ट्र प्रथम के विचार को केंद्र में रखते हुए, हमारी गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और ज्ञान विरासत को आगे बढ़ाना है। @BhajanlalBjp #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
14
9
3,631
हमारी संस्कृति में, जीवन का प्रत्येक पक्ष परंपरा, अनुशासन और विशेष भाव से जुड़ा हुआ है। @BhajanlalBjp #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
4
5
7
4,719
भारतीय संस्कृति में, प्रत्येक मांगलिक एवं धार्मिक आयोजन के पीछे, विशेष उद्देश्य और सामाजिक संदेश निहित होता है। @BhajanlalBjp #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
4
5
22
4,476
बदलते सामाजिक परिवेश में, अपनी सांस्कृतिक पहचान और मूल्यों को संरक्षित करना, आवश्यक हो गया है। @BhajanlalBjp #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
3
6
13
4,119
लोकमंथन, भारत की सांस्कृतिक चेतना और लोकजीवन की परंपराओं का उत्सव है तथा राजस्थान की धरा पर इसका आयोजन, प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। @BhajanlalBjp #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
2
3
7
3,539
देवउठनी एकादशी के पावन पर्व की सभी को हार्दिक मंगलकामनाएँ! भगवान श्रीहरि विष्णु की कृपा से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और नई ऊर्जा का संचार हो।
7
28
3,651
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने आगामी 4 से 6 दिसंबर तक जयपुर में आयोजित होने जा रहे, लोकमंथन-2026 के सफल आयोजन के लिए, जवाहर कला केंद्र में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच, भूमि पूजन किया। इस अवसर पर, उन्होंने हवन में पूर्णाहुति अर्पित कर, आयोजन की सफलता की कामना की। @BhajanlalBjp #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
7
6
16
5,593
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने जवाहर कला केन्द्र में, लोकमंथन-2026 की स्वागत समिति की बैठक को बतौर अध्यक्ष संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, लोकमंथन का मूल भाव राष्ट्र प्रथम के विचार को केंद्र में रखते हुए, हमारी गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और ज्ञान विरासत को आगे बढ़ाना है। इस आयोजन के माध्यम से, राष्ट्रीय चेतना और परंपराओं को जन-जन तक पहुँचाने के साथ ही, आने वाली पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत और संस्कारों से परिचित करवाया जा सकेगा। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने लोकमंथन-2026 के आयोजन स्थल पर, विधिवत भूमि पूजन किया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच, हवन में पूर्णाहुति अर्पित की। उल्लेखनीय है कि ‘हम भारत के लोग’ थीम पर आधारित लोकमंथन-2026 का आयोजन, जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में 4 से 6 दिसंबर तक किया जाएगा। बैठक में आयोजन समिति की अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संघचालक, विज्ञान भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. शिवकुमार सहित, संत-महंत एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। @BhajanlalBjp @KumariDiya @Shivkumar_vibha #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
5
7
20
5,110
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी आर पाटिल से मुलाकात के दौरान, प्रदेश के जल आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्रगतिरत विभिन्न जल परियोजनाओं, पेयजल उपलब्धता तथा सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को लेकर सकारात्मक संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं केन्द्र सरकार के सहयोग से, जल के क्षेत्र में राजस्थान को आत्मनिर्भर बनाने के लिए, राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। @CRPaatil @BhajanlalBjp #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
10
11
25
6,289
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी से मुलाकात कर, राज्य में चल रही महत्वपूर्ण परियोजनाओं और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री से भेंट कर, प्रदेश की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, राज्य के समग्र विकास को नई गति देने, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभिन्न अन्य विषयों पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री के सतत सहयोग से, राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुँच रहा है। @AmitShah @BhajanlalBjp #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
10
18
48
8,150
जयपुर स्थापना दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। गुलाबी नगरी जयपुर अपनी भव्य स्थापत्य कला, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास के लिए, विश्वभर में विशिष्ट पहचान रखती है। इस विशेष अवसर पर, हम अपनी ऐतिहासिक धरोहरों पर गर्व करें और स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित जयपुर के निर्माण में सहभागी बनें। #JaipurFoundationDay
10
15
1
60
6,488
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की जीरो टॉलरेंस नीति से, मिलावटखोरों पर निरंतर शिकंजा कसा जा रहा है। प्रदेशभर में ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान सफलतापूर्वक संचालित कर, मिलावट के कारोबार पर सर्जिकल स्ट्राइक जारी है। त्योहारी सीजन के दौरान, मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इन कार्रवाइयों का लक्ष्य, आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए, खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाना है। @BhajanlalBjp #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
10
10
13
5,437
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गोपाष्टमी के पावन अवसर पर जयपुर के सांगानेर स्थित, पिंजरापोल गोशाला तथा जोतड़ावाला स्थित बाबा संत श्री रामकरणदास जी महाराज एवं गुरुदेव श्री संत परमसुखदास जी महाराज आश्रम गोशाला पहुँचकर, गौ माता का विधि-विधान से पूजन किया। मुख्यमंत्री ने गौ माता को गुड़ एवं रोटी खिलाई तथा आरती उतारकर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने पिंजरापोल गोशाला में भगवान श्रीकृष्ण एवं प्रतीकात्मक गोवर्धन पर्वत की पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने जोतड़ावाला स्थित आश्रम में संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही, राधा-कृष्ण मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और भजन-कीर्तन का श्रवण भी किया। @BhajanlalBjp #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
7
13
26
5,241
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में, राज्य सरकार ने शिक्षा को प्रदेश के सामाजिक और आर्थिक भविष्य की आधारशिला बनाने के लिए, महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसके लिए, शिक्षा व्यवस्था में जरूरी सुधार करते हुए, सरकारी विद्यालयों में गुणवत्ता, समान अवसर, सुरक्षा और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार को, सर्वाेच्च प्राथमिकता दी गई है। 15 दिसम्बर 2023 से अब तक शिक्षक-कार्मिक प्रबंधन, नामांकन, परीक्षा परिणाम, बालिका शिक्षा, डिजिटल लर्निंग, समावेशी शिक्षा और विद्यालयी आधारभूत संरचना-हर प्रमुख क्षेत्र में, उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। @BhajanlalBjp #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
21
26
1
43
19,906