छह साल पहले अलग होने के बाद, बीजेपी और अकाली दल ने पंजाब चुनावों के लिए फिर से गठबंधन किया।
#BJP #akalidal #amitshah #sukhbirbadal #punjabelections2027
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना 16 दिसंबर को दिल्ली से ढाका लौटना चाहती हैं। उनके प्रवक्ता के मुताबिक, उन्होंने इसके लिए बांग्लादेश सरकार से विमान भेजने की मांग की है।
#SheikhHasina #IndiaBangladeshRelations
सोनिया गांधी की आत्मकथा 'Belonging: A Journey of Love' को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सावरकर के पड़पोते सात्यकी सावरकर ने किताब में सावरकर पर की गई टिप्पणियों को भ्रामक बताते हुए सोनिया गांधी को कानूनी नोटिस भेजा है।
#SoniaGandhi #savarkarcontroversy
बिसलेरी के पानी में कैंसरकारी तत्व मिलने का दावा सामने आया है। FSSAI ने कंपनी के खिलाफ अभियोजन चलाने की मंजूरी दी है। हालांकि, बिसलेरी ने अपने पानी को सुरक्षित बताया है। पूरी खबर सत्य हिंदी की वेबसाइट पर पढ़ें... satyahindi.com/india/bisleri…
#BisleriWater #FSSAI
परिसीमन विधेयक को लेकर संजय राउत ने BJP पर सांसदों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया। उनका दावा है कि बिल पास कराने के लिए सरकार को 40-45 सांसदों की कमी है। राउत ने तंज कसते हुए कहा BJP के नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में एक सांसद की कीमत 150 करोड़ रुपये है।
#DelimitationBill #SanjayRaut
महाराष्ट्र में शिंदे गुट की नेता शाइना एनसी ने सोनिया गांधी की किताब के विरोध में प्रदर्शन के दौरान गलती से बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फाड़ दी। उन्होंने माफी मांगी, लेकिन UBT ने विरोध जारी रखा। और शाइना को थप्पड़ मारने पर ₹71 हजार का इनाम घोषित किया।
#shainanc #shivsenaubt
शिकागो में राहुल गांधी ने मोदी और ट्रंप के रिश्तों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति में व्यक्तिगत दोस्ती नहीं, बल्कि आर्थिक और रणनीतिक हित मायने रखते हैं।
#RahulGandhi #Geopolitics
क्या भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से बातचीत का रास्ता खुल सकता है? शिकागो यूनिवर्सिटी में एक पाकिस्तानी छात्र के सवाल पर राहुल गांधी ने साफ कहा कि बातचीत की गुंजाइश जरूर है, लेकिन इसके लिए पाकिस्तान को आतंकवाद को समर्थन देना बंद करना होगा।
#RahulGandhi #pakistanterrorism
बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी के ऐलान के बाद हिंसा भड़क गई। हिंसक भीड़ ने नोबेल विजेता मुहम्मद यूनुस के पुश्तैनी घर को भी आग के हवाले कर दिया। पूरी खबर पढ़ें सत्य हिंदी की वेबसाइट पर... satyahindi.com/world/banglad…
#bangladeshviolence #SheikhHasina #muhammadyunus
उत्तर प्रदेश के संभल में महंत ऋषिराज गिरि के नेतृत्व में बिना अनुमति सनातन पदयात्रा निकाली गई। जामा मस्जिद की ओर बढ़ रहे लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़ी और पुलिसकर्मियों को धक्का दिया। पुलिस ने उन्हें रोककर यात्रा वापस मंदिर की ओर मोड़ दी। #sambhal #SambhalJamaMasjid #UttarPradeshNews
प्यू रिसर्च सेंटर के अनुमान के मुताबिक, 2035 तक दुनिया में मुस्लिम आबादी ईसाई आबादी से ज्यादा हो सकती है। इसकी वजह धर्म परिवर्तन नहीं, बल्कि मुस्लिम महिलाओं की अधिक जन्मदर बताई गई है।
#PewResearch #MuslimPopulation #populationgrowth
2
306
आखिर 100 साल बाद भी देश को स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का संदेश क्यों देना पड़ रहा है? दिल्ली में FICCI के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के 1930 के स्वदेशी आंदोलन को याद किया। उन्होंने कहा, "मेरी मत मानो, गांधी जी की तो मानो।"
#NarendraModi #FICCI
अमेरिका की जिला अदालत ने NSA अजीत डोभाल और पूर्व RAW प्रमुख सामंत गोयल को समन भेजने के लिए दिल्ली की तीन अदालतों से मदद मांगी है। यह मामला गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से दायर हत्या की साजिश के आरोपों से जुड़ा है।
#AjitDoval #USCourt #SamantGoel #GurpatwantSinghPannun
308
शिकागो यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष चुनावों का बहिष्कार नहीं करेगा, क्योंकि भारतीय लोकतंत्र उनके लिए पवित्र है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें ECI के अंदर से जानकारी मिल रही है। #RahulGandhiSpeech #chicagouniversity
दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शनों पर रोक लगाने की मांग सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। व्यापारियों ने कारोबार प्रभावित होने का हवाला देकर याचिका दाखिल की है। कोर्ट ने कांग्रेस, CJP, AAP और AISA को नोटिस जारी किया। अगली सुनवाई 27 नवंबर को होगी।
#ramlilamaidan #SupremeCourt #protest
4
392
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग खुद एयरपोर्ट पहुंचे और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत किया। चीन ने अपनी सामान्य कूटनीतिक परंपरा से हटकर यह कदम उठाया!
#xijinping #donaldtrump #APECChina2026
1
317
यूपी के प्रतापगढ़ में रामकथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अखिलेश यादव पर पलटवार किया। कथा पर रोक लगाने की मांग को लेकर उन्होंने कहा कि अगर रामकथा रोकी जाएगी, तो नमाज़ और चर्च की प्रार्थना पर भी रोक लगाई जाएगी।
#DhirendraShastri #akhileshyadav #RamKatha #UttarPradesh
सोनिया गांधी की किताब को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में नया विवाद छिड़ गया है। शिंदे गुट की शिवसेना ने किताब पर वी.डी. सावरकर के अपमान का आरोप लगाया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शायना एनसी ने कैमरे के सामने ही किताब फाड़ दी।
#Shivsena #soniagandhibook #MaharashtraPolitics
इलाहाबाद HC ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत दे दी है। अदालत ने ED की गिरफ्तारी की प्रक्रिया को दुर्भावनापूर्ण और प्रेरित कार्रवाई माना। पूरी खबर पढ़ें सत्य हिंदी की वेबसाइट पर... satyahindi.com/india/allahab…
#AzamKhanRelease #UPPolitics
1
291
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) सभी 403 सीटों पर लड़ने की तैयारी में है। पासी-दलित वोट बैंक, भाजपा से गठबंधन पर क्या होगा असर? पूरी खबर पढ़ें सत्य हिंदी की वेबसाइट पर... satyahindi.com/politics/chir…
#ChiragPaswan #UPElection2027 #NDA














