Faiz Ahad malik (@1ly4faiz) header
Faiz Ahad malik (@1ly4faiz) profile picture

जिस धज से कोई मक़्तल में गया वो शान सलामत रहती है ये जान तो आनी जानी है इस जाँ की तो कोई बात नहीं

Surat
Joined August 2024
Photo by Faiz Ahad malik (@1ly4faiz)
Faiz Ahad malik retweeted
जीतनेवाली पहली ‘26 सीटों’ से हुई है शुरुआत मिलजुलकर समझदारी से और आगे बढ़ेगी बात
1,078
2,327
423
19,732
1,153,552
Faiz Ahad malik retweeted
सुना है सहारनपुर में किसी को गलती से सम्मान दे दिया गया है… इसका मतलब भाजपा सरकार ये कह रही है कि हम सोच-समझकर इनको कभी सम्मान नहीं देते, जो हुआ भूल से हुआ। ये कहना तो सम्मान देने के बाद और भी बड़ा अपमान है। दरअसल भाजपा सरकार से गलती ये हुई कि जो संबंध दबा-छिपा था उसका भंडाफोड़ हो गया है। या फिर ये भी हो सकता है कि इनको सम्मान देकर, अप्रत्यक्ष रूप से किसी और का अपमान किया जा रहा हो। बात कोई भी हो लेकिन ये अच्छा नहीं हुआ। दिक़्क़त ये है कि भाजपा सरकार अपने द्वारा दिया गया सम्मान कैसे वापस ले। लगता है कि ’कपड़ों से पहचान लेने का दावा करनेवालों से इस बार बहुत भारी भूल हो गई है।’ दरअसल ये पहचान की गलती नहीं है, चरखी से संबंध की डोरी खुल जाने की गलती है। और ये गलती उस विभाग से हुई है जिससे ख़ुफ़िया जानकारी भी रखने की उम्मीद की जाती है। जो कुछ आँख के सामने है अगर उसमें ही इनसे इतनी भारी भूल हो रही है तो दबी-छुपी बातों में इनकी हालत कितनी ख़राब होगी कहने की ज़रूरत नहीं है। इसमें तो विपक्ष की भी कोई भूमिका नहीं है कि सरकार तुरंत भ्रामक बयान देकर, बड़ी-बड़ी संगीन धाराओं में 4-5 को निरुद्ध और गिरफ़्तार करके जेल भेज दिया जाए। सच तो ये है कि भाजपा सरकार ने पुलिस को झूठे मुक़दमे, फ़र्ज़ी एनकाउंटर, हिरासत में हत्या करने, चुनावी घपलों व वसूली करने के लिए मजबूर करके, पुलिस विभाग को बुरी तरह भ्रष्ट और नाकाम बना दिया है। जनता के सामने ये सवाल है कि नाकाम पुलिस के ख़िलाफ़ वो एफ़आइआर लिखाये भी तो कहाँ? उप्र की सरकार और पुलिस विभाग ने तो चुनाव लड़ने से पहले ही इनकी ज़मानत ज़ब्त कर दी है और बोलती बंद। इस ‘सम्मान रूपी अपमान’ के प्रकरण के बाद हैदराबाद तक में भाजपा के ख़िलाफ़ बहुत आक्रोश फैल गया है। इस बहाने से भाजपा इनकी ये भी बेइज़्ज़ती कर रही है कि आपको कोई पहचानता ही नहीं है। सुना है पीछे बैकग्राउंड में एक गाना बज रहा है : हम थे जिनके सहारे, वो हुए न हमारे… विशेष टिप्पणी: उप्र पुलिस कह रही है कि इस हास्यास्पद घटना से संबंधित सोशल मीडिया सामग्री इसलिए हटा दी जाए कि उससे उप्र पुलिस की छवि ख़राब हो रही है। ऐसे में जनता पूछ रही है कि ‘छवि’ बची ही कहाँ है जो ख़राब होगी।
275
786
47
4,639
378,535
Faiz Ahad malik retweeted
BJP में सिर फुटव्वल अपनी चरम सीमा पर है यूपी के डुमरियागंज MP जगदम्बिका पाल ने अपने समर्थकों से अपने ही पार्टी के MLA विनय वर्मा की जमकर कुटाई करवाई लेकिन इस पर मीडिया में सुई टपक सन्नाटा छाया हुआ है
164
2,880
46
10,352
235,805
Faiz Ahad malik retweeted
वसुधैव कुटुंबकम का संदेश भारत ने दुनिया को दिया है। वो संदेश डुमरिया गंज नहीं पहुंच पाया है। कुटुंबकम को कुटाई समझ कर माननीय विनय वर्मा को पीटा गया। एक सांसद के नेतृत्व में। जगदंबिका पाल कई बार लोकसभा में आसन पर होते हैं। सांसदों को सावधान रहना चाहिए। स्थानीय स्तर पर हमारे नेता कितने अलग दिखते हैं। विधानसभा के स्पीकर को अपने विधायक के सम्मान और सुरक्षा को लेकर बोलना चाहिए। लोकसभा के स्पीकर को अपने सांसद से पूछना चाहिए। जब मोहुआ मोइत्रा पर हमला होता है तब तो स्पीकर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सुनाई नहीं देती, इस मामले में क्या ही बोलेंगे। विधायक विनय वर्मा को अपने सम्मान के लिए मैदान में आना चाहिए।
BJP में सिर फुटव्वल अपनी चरम सीमा पर है यूपी के डुमरियागंज MP जगदम्बिका पाल ने अपने समर्थकों से अपने ही पार्टी के MLA विनय वर्मा की जमकर कुटाई करवाई लेकिन इस पर मीडिया में सुई टपक सन्नाटा छाया हुआ है
31
742
5
3,588
120,162
Faiz Ahad malik retweeted
हमको उनसे है वफ़ा की उम्मीद, जो नहीं जानते वफ़ा क्या है...
#BREAKING Supreme Court to hear the bail pleas of Umar Khalid and Sharjeel Imam on Wednesday (Nov 25). Bench of CJI Surya Kant, Justice Joymalya Bagchi and Justice V Mohana will hear. Their earlier bail pleas were rejected by J Aravind Kumar’s bench.
332
345
41
1,955
101,262
Faiz Ahad malik retweeted
इस बार एक ऐतिहासिक अवसर है जब हम दोनों पंथनिरपेक्ष पार्टियां मिलकर साम्प्रदायिक भाजपा और उनके संकीर्ण सोच के साथियों को हमेशा के लिए हराकर, देश को गलत हाथों में जाकर बर्बाद होने से बचा सकते हैं। हम चाहते हैं कि आप और हम जन-अपेक्षाओं व वास्तविकताओं को समझकर गंभीर विचार-विमर्श करें जिससे अधिकांश सीटों पर अपने ‘गठबंधन’ की जीत सुनिश्चित हो। जितनी सीटें आप-हम लड़ें उनमें हमारी जीत की सीटें, न जीत पाने वाली सीटों से अधिक हों। जीत ही बंटवारे को सम्मानजनक बनाएगी क्योंकि जीती हुई सीट ही सम्मान दिलाएगी। अतः आपकी टीम की तरफ़ से प्राथमिकता के आधार पर दी गई सीटों में से जिन 26 सीटों पर आज बात हो गई है, उनके अतिरिक्त अन्य सभी संभावित सीटें चिह्नित करके हमें भेज दें। फिर मिल बैठकर देखेंगे कि कौन सी सीट और उस पर कौन सा कैंडिडेट जीतने की पोजिशन में है। हो सकता है कि हम अपने आँकलन और जीत के गणितीय समीकरण के आधार पर कांग्रेस को ऐसी कई जीतनेवाली सीटों के बारे में भी बताएं जिन पर उन्होंने किसी कारणवश विचार ही नहीं किया है। हमारी कोशिश तो ये है कि जब बड़े नेता बैठें तो सभी सीटों पर ‘इंडिया गठबंधन’ के प्रत्याशी के रूप में बात हो, न कि कांग्रेस या सपा के प्रत्याशी के रूप में और सबसे अच्छी और सकारात्मक परिणाम देनेवाली बात तो ये होगी कि हम लोग अपने प्रत्याशी को ‘पीडीए प्रत्याशी’ के रूप में प्रस्तुत करें। जिस प्रकार लोकसभा में आपके संगठन ने ‘पीडीए’ के साथ पूरी तरह सहयोग किया वो सदैव सराहनीय रहेगा क्योंकि उसने ही मिलकर साम्प्रदायिक भाजपा को धूल चटाई थी अब इस बार भी हम लोग मिलकर उप्र में और फिर केंद्र में भी भाजपा को हराएंगे। ज़मीनी सर्वेक्षणों से ये बात साफ़ हो गई है कि हर शहर, मोहल्ले, गली व गाँव तक ये बात पहुँच गई है कि जो पीड़ित है, वो पीडीए है। इसीलिए पूरे प्रदेश के हर समाज, हर वर्ग के ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ भाजपा के ख़िलाफ़ लामबंद हो गये हैं क्योंकि उन सबको ये विश्वास है कि ‘PDA ही NDA को हराएगा’ और पीडीए ही परिवर्तन लायेगा। सच तो ये है कि हम नहीं चाहते हैं कि सीट का बँटवारा हमारे-तुम्हारे के भाव से हो, हम तो इसे बंटवारा नहीं, ‘सीट समायोजन’ कहना चाहते हैं। कठिन समीकरणवाली सीटों पर हम मिलकर कम-से-कम दो प्रत्याशियों पर विचार-विमर्श करके जिसकी अधिक संभावना दिखेगी उसे चुनकर मिलजुल के जिताएंगे। हम नहीं चाहते हैं कि गठबंधन में एक-दूसरे पर उम्मीदवार थोपे जाएं बल्कि सहमति से तय किये जाएं, तब ही आपके-हमारे वोट आपस में ट्रांसफ़र होकर हम लोगों की जीत को सुनिश्चित करेंगे और कल को हम मिलकर कह सकेंगे कि हम लोगों ने तो पहले ही कहा था : बात सीट की नहीं, जीत की है। आपका-हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य सरकार बनाना है। नये हालातों और समीकरण में उसके लिए हमें-आपको कुछ लोगों को एडजस्ट और एकमोडेट करना पड़ेगा। एक-दो लोग ऐसे भी होंगे जिनसे आपने और हमने चुनाव लड़ाने का वादा किया होगा लेकिन वास्तविक परिस्थितियों को देखते हुए दो-चार सीटों पर बदलाव भी करने पड़ेंगे। भावी प्रत्याशियों को भी ये समझना होगा कि हर सीट महत्वपूर्ण है, अगर किसी को सीट नहीं मिल पा रही है या मनचाही सीट नहीं मिल रही है तो निराश न हों, अगर उनके दल के बड़े नेता ने कुछ फेरबदल या बदलाव किया है तो उसके पीछे सोच सरकार बनाने की है और सरकार बन गई तो सबको सम्मान-स्थान मिल जाएगा। हर बड़ा नेता अपनी बात का मान ख़ुद रखेगा, इतना विश्वास तो अपने नेताओं पर लोगों को रखना ही पड़ेगा। इस तरह जो चुनाव लड़ा जाएगा उसमें आपका-हमारा संगठन मिलकर कहेगा कि हम दोनों के मिलने से हमारी तैयारी 806 सीटों के बराबर की है। देश की जनता ख़ासतौर से किसान, मजदूर, युवा, मध्यम वर्ग, महिलाएँ, छोटे से लेकर बड़ा व्यापारी, सच्चे अधिकारी, कर्मचारी और संपूर्ण प्रगतिशील-पंथनिरपेक्ष व उत्पीड़ित ‘पीडीए समाज’ आपकी और हमारी तरफ़ बड़ी उम्मीद से देख रहा है। आपसी समायोजन से कोई भूल किये बिना हम देश का नया इतिहास लिखने के कगार पर हैं। हम सौहार्द और सूझबूझ से ये कर भी दिखाएंगे, इसी आशा के साथ आप-हम ‘सीट की जगह जीत के समीकरण’ पर विचार करें, जिससे हम जीतें और उप्र में अपनी सरकार आए और फिर दिल्ली में भी और देश का भविष्य सँवारने में हम लोगों का योगदान हमेशा के लिए सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो जाए।
1,009
1,664
415
9,290
1,161,071
Faiz Ahad malik retweeted
राजस्थान के पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मिली शानदार जीत से ये सिद्ध हो गया है कि जनता भाजपा के डबल इंजन कुशासन को सबक सिखाने के लिए उतारू है ! राजस्थान से लेकर देश के अन्य राज्यों तक, जनता कांग्रेस की ओर आशा और विश्वास से देख रही है। राजस्थान की जनता का हृदय से आभार। @INCRajasthan के सभी समर्पित नेताओं और कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई, जिन्होंने एकजुट होकर ज़मीनी मुद्दों को उठाया और जनता के विश्वास को मज़बूत किया। जनता का यह विश्वास हमारी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है।
315
1,373
49
6,656
74,053
Faiz Ahad malik retweeted
ये कांग्रेस का वक़्त है… दिव्या मदेरणा जी के दमदार नेतृत्व में कांग्रेस ने रचा इतिहास, पंचायत चुनाव में 5 में से 5 पंचायत समितियों पर कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया। यानी ओसियां में 100% रिजल्ट… विरोधियों के तमाम दावे धरे रह गए और एक बार फिर ‘मारवाड़ की शेरनी’ दिव्या मदेरणा जी का नेतृत्व कांग्रेस के लिए वरदान साबित हुआ। यह जीत जनता के विश्वास, दिव्या जी के संघर्ष और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। दिव्या मदेरणा जी को प्रचंड जीत की हार्दिक बधाई…
14
322
2
1,396
18,726
कैग की ड्राफ्ट ऑडिट रिपोर्ट ने भारतीय मानक ब्यूरो की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. रिपोर्ट बताती है कि वित्त वर्ष 2024-25 में देश के 28,865 लाइसेंसधारक ज्वेलर्स में से केवल 5,444 का निरीक्षण किया गया. महेंद्र कुमार कुशवाह का पूरा लेख: thewirehindi.com/341730/gold…
7
53
1
116
3,900
Faiz Ahad malik retweeted
मणिपुर में ज़हरीली शराब से कई लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत दुखद है। शोकसंतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और मरीज़ों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूँ। यह हादसा नहीं, BJP सरकार की लापरवाही का नतीजा है। पहले हिंसा ने सैकड़ों घर उजाड़े, अब जहरीली शराब उजाड़ रहीं है - सरकार अब भी सो रही है। दोषियों पर तुरंत सख़्त कार्रवाई हो और बिना देरी पीड़ित परिवारों को पूरी सहायता और उचित मुआवज़ा मिले।
389
3,764
61
13,989
898,491
Faiz Ahad malik retweeted
राजस्थान के ग्रामीण भाइयों-बहनों का दिल से धन्यवाद। पंचायत चुनाव में आपने कांग्रेस पर जो भरोसा जताया है, वो अब हमारी ज़िम्मेदारी है। ये जवाब BJP की अपनी सरकार वाले राज्य से आया है - सीधे "डबल इंजन" को। BJP ने मनरेगा पर हमला किया, किसान को घाटे में डुबोया, पंचायतों के अधिकार छीने। महंगाई, बेरोज़गारी और पलायन ने गाँव सूने कर दिए। गाँव सब देख रहा था, सह रहा था। अब उसने बोल दिया है। ये सिर्फ़ राजस्थान का जनादेश नहीं - देश के हर गाँव की आवाज़ है।
प्रदेश के पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस ने झंडे गाड़ दिए हैं। जनता ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ बम्पर जीत दिलाई है। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में कांग्रेस की तूती बोली है। ये नतीजे राजस्थान में BJP के भ्रष्टाचार और जंगलराज से निराश लोगों के गुस्से का जीता-जागता सबूत हैं। जीत की ये लहर अब आंधी बनेगी और BJP की तानाशाह और जनविरोधी सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकेगी। जय कांग्रेस - विजय कांग्रेस ✋
1,389
7,265
283
28,084
787,033
Faiz Ahad malik retweeted
मोदी जी कल उद्योगपतियों को ताना मार रहे थे - "टैक्स घटाया, फिर भी न तनख्वाह बढ़ाई, न नौकरियाँ दीं।" मोदी जी, ये उन पर आरोप नहीं - आपका कबूलनामा है। आप कहते हैं - "भूख इतनी है कि पेट भरता ही नहीं।" सही कहा। ये भूख किसकी है, पूरा देश जानता है। एयरपोर्ट, बंदरगाह, खदानें, जंगल, बिजली, कोयला, सड़कें - सब जिनके नाम कर दिए, उन्होंने कितनी नौकरियाँ बनाईं? नौकरियाँ देने वाले छोटे व्यापारी और MSME - उन्हें तो आपने नोटबंदी और गलत GST से तबाह कर दिया। और जो बड़ी कंपनियाँ ईमानदारी से मुक़ाबला करती थीं, उनके लिए मैदान ही ख़त्म कर दिया। Monopoly नौकरी नहीं देती। महंगाई बढ़ाती है, और मुक़ाबला ख़त्म करती है। "आप करो, हम देख लेंगे"? मोदी जी, लूट आपने और आपके मित्रों ने की - देश ने देखा, और देख रहा है। तालियाँ नहीं बजीं तो बुरा मान गए? आपकी नीतियों ने उद्योगपति, छोटे व्यापारी, महंगाई से त्रस्त गरीब और मध्यम वर्ग, बेरोज़गार युवा - किसी को ताली बजाने लायक छोड़ा ही नहीं। तालियाँ और थालियाँ अपने बचे-खुचे भक्तों से ही बजवा लीजिए।
1,278
9,944
298
32,545
1,002,556
Faiz Ahad malik retweeted
यह दुखद और निंदनीय है गोरखपुर एक्सीडेंट मामले में पीडीए समाज के शिवांग निषाद, नरसिंह यादव, राहुल यादव, वीरेंद्र यादव को झूठे आरोपों में जेल भेजे जाने का समाचार मिला है। इस मामले में वीडियो साक्ष्य उपलब्ध हैं फिर भी ये अन्याय-अत्याचार किया जा रहा है, ये घोर निंदनीय है। माननीय न्यायालय स्वतः संज्ञान लेते हुए इस मामले में जाँच करे।
259
2,033
57
9,023
258,213
Faiz Ahad malik retweeted
ये वीडियो गवाह है कि गोरखपुर में एक युवक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बारे में उप्र के मुख्यमंत्री जिस प्रकार बिना किसी सबूत के दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं, वो बेहद निंदनीय है और एक बेहद निम्नस्तरीय राजनीति का उदाहरण भी। इस वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि वहाँ न कोई रोड शो है न रैली जिस पर उप्र के मुख्यमंत्री जी दोष मढ़ रहे हैं। इस हादसे पर सियासत का खेल खेलने से मृतक के शोक संतप्त परिवारवालों के साथ भी अन्याय हो रहा है। इस हादसे की सर्वोच्च स्तरीय जाँच हो और सच को उजागर किया जाए। हृदयहीन-असंवेदनशील लोग सिर्फ़ राजनीति करते हैं, एक बच्चे के जाने का दुख परिवारवाले ही समझ सकते हैं।
356
3,248
80
12,847
794,660
Faiz Ahad malik retweeted
जब गोरखपुर में एक्सीडेंट में मारे गये एक बच्चे के संबंध में उप्र के मुख्यमंत्री द्वारा फैलाये गये झूठ का भंडाफोड़ सीसीटीवी के वीडियो से हो गया है तो अब वो बौखला गये हैं और पूरी दुनिया में बदनाम होने की हताशा से अब हमारे पीडीए कार्यकर्ताओं के घर-परिवार को परेशान कर रहे हैं। हम अपने साहसी कार्यकर्ताओं से कहेंगे कि वो इस जुल्म और नाइंसाफ़ी से डरें नहीं क्योंकि अब बस दो-तीन महीनों के मेहमान मुख्यमंत्री जी की शक्ति बची ही कितने दिनों की है। ये बुरी तरह हारकर हमेशा के लिए हटनेवाले हैं, इसीलिए हताशा में ऐसे उत्पीड़न पर उतारू हैं। दरअसल इतनी कमज़ोर स्थिति तो आज तक किसी मुख्यमंत्री की नहीं हुई है कि : - दिल्लीवाले इनको अपने दरबार में बुलवाकर हाज़िरी लगवा रहे हैं; - उन्हीं के शहर के, उन्हीं के दल के प्रदेश अध्यक्ष अलग दल बनाने की साज़िश करने पर उन्हें धमका रहे हैं; - प्रदेश संगठन उनकी बनाई प्रत्याशियों की लिस्ट को फ़र्ज़ी बताने के लिए ‘नकार-पत्र’ पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करवा रहा है; - ⁠उनके साथ उनके अपने ही दल के 10 विधायक भी नहीं हैं; - ⁠नौकरशाही और पुलिस महकमे में कुछ गिने-चुने महाभ्रष्ट सजातीय अधिकारियों को छोड़कर इनके अन्याय और जुल्म में कोई साथ नहीं दे रहा है; - ⁠इनकी अपनी ही सरकार के उप मुख्यमंत्री इनकी बात को काटते हुए कह रहे हैं कि कोई वोट नहीं कटा है; - ⁠उप्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी तक इनकी बात को ये कहकर नकार रहे हैं कि हम तो धर्म पर आधारित कोई आँकड़ा देते ही नहीं हैं; - ⁠जनता न इनके साथ कभी थी न आज है। लखनऊ के अग्निकांड में युवा मृतक की माँ के साथ किये गये इनके दुर्व्यवहार की वजह से अब पूरे प्रदेश की महिलाएं इनके ख़िलाफ़ हो गई हैं; - ⁠युवाओं को इनकी आरक्षण विरोधी, नौकरी विरोधी दक़ियानूसी-रूढ़िवादी सोच कभी नहीं पसंद थी, अब तो और भी नहीं है; - ⁠निवेशक 5% एडवांस कमीशन वसूली से परेशान हैं और ठेकेदार 50% एडवांस से। हर निर्माण में अपार कमीशनख़ोरी के परिणाम और प्रमाण धंसते हाईवे, गिरती पानी की टंकियों व पुलों में जनता देख रही है। दुकानदार, व्यापारी, कारोबारी इनके टैक्स अधिकारियों और थानों की वसूली से बुरी तरह त्रस्त हैं; - ⁠इनके राज में थाना, कचहरी, तहसील के महाभ्रष्टाचार का गोरखधंधी गिरोह जनता को लूट-खसोट रहा है; - ⁠पीडीए समाज 2024 व 2026 के चुनावों में इनको हराकर अपनी एकजुटता दिखा चुका है; - ⁠प्राध्यापकों, पत्रकारों, अधिकारियों व वकीलों के साथ इनके अशोभनीय व्यवहार की वजह से बुद्धिजीवी इनके साथ नहीं है और इन्हें ‘हाता नहीं भाता है’; - ⁠यश भारती सम्मान बंद करने से कोई भी प्रतिभावान कलाकार, रचनाकार, पेशेवर डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, खिलाड़ीआदि इनके साथ नहीं है; - ⁠किसान की बोरी में चोरी करने व खाद की लाइन में लगाने और छुट्टा पशुओं के कारण रात भर पहरा देने के लिए जगाने के कारण गाँव-ग्रामीण इनको हराने के लिए लामबंद हैं , मजदूर व श्रमिक इनके विरुद्ध सड़कों पर उतर चुके हैं; - ⁠अब तो इनके ‘क़ानून-व्यवस्था’ के झूठे प्रचार की भी कलई खुल गई है। पूरा उत्तर प्रदेश देख रहा है कि मुख्यमंत्री जी ने सरेआम हत्या करनेवाले ‘जेल में बंद अपराधी’ को ‘अच्छे आचरण’ के नाम पर बाहर निकाला है। जिसने सरेआम क़ानून-व्यवस्था की गोलियों से धज्जियाँ उड़ाई हों, उसका आचरण अच्छा कैसे हो सकता है। याद रहे मुख्यमंत्री जी ने ख़ुद पर से भी मुक़दमे हटाए थे। सत्ता-सजातीय माफ़ियाओं पर डर के मारे इनकी घिग्घी बंध जाती है क्योंकि आधे से ज़्यादा सजातीय माफ़िया ही इनके अहंकारी दुर्व्यवहार से अंदर-ही-अंदर इनके ख़िलाफ़ हो गये हैं। इनके फ़र्ज़ी एनकाउंटर व हिरासत में पीडीए को मरवाने से, दलितों व महिलाओं पर अत्याचार-अपराध में उप्र के नंबर एक बन जाने से, STF में एक ही जाति के लोगों का पोस्ट करने से, बुलडोज़र के व्यवस्था की जगह अव्यवस्था का प्रतीक बन जाने से, थानों को ‘भ्रष्टाचार का भट्टा’ बनाने के कारण अब जनता कह रही है कि *अपराध जिनकी कार्यशैली का हिस्सा है, वो क्या क़ानून-व्यवस्था सुधारेंगे।* इस बार भाजपा इनके क़ानून-व्यवस्था के पूरी तरह बर्बाद और फ़ेल होने के कारण ही चुनाव हारेगी, इसीलिए पूरी भाजपा और उसके प्रत्याशी मिलकर इन्हें हटाना चाहते हैं;
274
1,936
27
8,408
1,094,218
महाराष्ट्र वन विभाग ने अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड को सतारा ज़िले में तराली जलविद्युत परियोजना तुरंत रोकने का आदेश देते हुए कहा कि यह क्षेत्र सह्याद्रि टाइगर रिज़र्व के इको सेंसिटिव ज़ोन में आता है, और मौजूदा वन एवं वन्यजीव क़ानूनों के प्रावधानों का उल्लंघन करता है. 1/2
1
16
41
2,523
Faiz Ahad malik retweeted
जनता पूछ रही है : आप कहना क्या चाहते हैं?
80
1,100
9
4,083
102,076
17 नवंबर को फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड समूह के नेताओं की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री और जापान की प्रधानमंत्री शामिल हुए थे. thewirehindi.com/341651/pm-m…
9
119
6
317
5,692
Faiz Ahad malik retweeted
लूट इतनी बड़ी है कि आज तक देश भर के थाने से लूट का माल बरामद हो रहा है।
63
1,724
10
5,936
105,083
Faiz Ahad malik retweeted
More power to Bilkis Bano, whose struggle is a source of power for all of us!
141
3,374
38
14,494
115,557