मेरे लिए प्रेम कुछ अलग सा है एक लगाव झुकाव और भावनात्मक जुड़ाव के बाद बस उसी 1 इंसान
पर हमेशा के लिए स्थिर हो जाना...
ये नही हर किसी के भी ऊपर लट्टू हो जाना बार बार यूं प्रेम नहीं होता हमें जैसे लोगों को होता है जिससे भी बात हुई उसी से प्रेम हो गया
जब द्रोपदी का भरी सभा में अपमान हुआ तो वो श्राप देना चाहती थी परंतु गांधारी ने रोक लिया कि क्षमा वीरस्य भूषणम् क्षमा शमस्य कारणम्
परंतु जब युद्ध में गांधारी के 100 पुत्र मृत्यु को प्राप्त हुए तो उसी गांधारी ने श्री कृष्ण को श्राप दिया
अर्थात जिस तन लागे वो तन जाने
जब 2 लोग एकदूसरे के प्रति वफादार हों एकदूसरे की मुस्कान की कीमत जानते हों दिनभर लड़नेझगड़ने के बाद भी दिल में प्रेम का एहसास कम नहीं होने देते नाराज़गी होती है गुस्सा होता है दूरियों में भी अपना मन नहीं भटकने देते तब रिश्ते बहुत खूबसूरत होते है बस ऐसे लोग मिलते नसीब वालों को है
मैं पूर्ण नहीं बहोत खामियां हैं मुझमें
लेकिन मेरी नियत की सच्चाई रिश्ते में इमानदारी
रिश्ते निभाने की आदत और अपनो को खुद से ज्यादा अहमियत देने रिश्ते में गलत हो तो जिम्मेदारी किसी और पर नहीं डालने वफादार रहने से धोखा तो मिल जाता है पर सुकुन है कि दर्द की वजह नहीं मैं किसी की
प्रेम न तो करने से होता और न ही दूर भागने से इससे छुटकारा मिलता न इसे खत्म कर सकते ये तो भाव हैं जज़्बात है अहसास हैं कहकर इसे मिटाया नहीं जा सकता हमारे मरने पर भी प्रेम नहीं मरता बाकी इनकार, इकरार, स्वीकार, तिरस्कार अवहेलना तो सिर्फ शाब्दिक प्रक्रियाएँ है


