Pinned Tweet
...
बनारस का घाट हो तुम.... तुम्हें छूने के लिए... मुझे गंगा होना होगा...
#payal
_______________
जानते हो समंदर सुंदर क्यों लगता है....
क्योंकि.... वह हमें हमारी खोई हुई नदियाँ लौटाता है.....
________________
पायल
२४-११-२०२६
_______________
हमेशा बसंत रहे , तो भी ठीक नहीं
आप फूल देख देखकर ऊब जाएँगे
जीवन एक आश्चर्य है
आप हँसते हँसते भी थक सकते हैं
आपको आँसुओं की भी याद आ सकती है...
________________
पायल
२३-११-२०२६
______________
प्रेम के प्रति आभारी रहो.....
दरअसल प्रेम प्रार्थना करना सिखाता है... और प्रार्थना हमें ईश्वर तक पहुँचा देती है.....
______________
पायल
२२-११-२०२६
द से दुःख ,बड़ी ई से ईश्वर retweeted
यह दुःख ही है
जो सारे संसार को शरण देता है
इसके बिना प्रेम की शोभा ही नहीं
प्रेम यदि कृष्ण है
तो दुःख इसकी कनिष्ठा पर धारित गोवर्धन पर्वत ।
- पायल । गोवर्धन पूजा विशेष
@456_payal
#GowardhanPuja
_____________
कोई प्रेम करता है...
इसलिए फूल खिलते हैं...
किसी ने दुःख उठाए... इसलिए आसमान बना.....
______________
पायल
४-१०-२०२६
_______________
और फिर एक दिन.... सब कुछ.... एक खाली जगह में बदल जाता है .....
_______________
पायल
३-१०-२०२६
_______________
मनुष्य संसार के आकर्षणों से दो स्थितियों में विचलित नहीं होता...
पहला ,
जब वो किसी से अटूट प्रेम करता हो...
दूसरा ,
जब कोई उससे अटूट प्रेम करता हो.....
________________
पायल
१७-१०-२०२६
________________
मैंने पतझड़ को किसी दुःख की तरह नहीं देखा...
मुझे पतझड़ से प्रेम है....
और इस प्रेम ने ,
मुझे फूलों के सपनों से भर दिया है....
________________
पायल
१५-१०-२०२६
द से दुःख ,बड़ी ई से ईश्वर retweeted
फाइल पर शीर्षक था, " लापता लड़कियाँ"
अंदर उनके नाम और तस्वीरें थी
मुझे इन दो शब्दों से अधिक और कुछ भी नहीं डराता
मेरे मन से यह डर निकाल दो
कैसे भी , कहीं से भी
ढूंढ लाओ उन्हें
या फिर ऐसा देश और समाज रच दो
कि लड़कियाँ लापता हों
तो भी डर ना लगे
- पायल
@456_payal
________
हम देख नहीं पाते
ईश्वर मंदिरों में नहीं खड़ा है
वो भर रहा है
दूर रेगिस्तान में
किसी कुएँ से पानी...
पहाड़ों पर भेड़ें चरा रहा है
रंग में कपड़े भिगो रहा है
नाव बना रहा है
पेड़ काट रहा है
रो रहा है
और..... प्यार कर रहा है.....
__________
पायल
११-१०-२०२६
द से दुःख ,बड़ी ई से ईश्वर retweeted
" उन सभी लोगों से मिलो जो तुम्हारा इंतज़ार कर रहे हैं
तुम जानोगे कि यह संसार कितना सुंदर है। "
#payalrathore @456_payal
_____________
वो कम बोला करता था
और ढेर सारा सुनता
रेत में उंगलियों से फूल बनाया करता था
मैं बहुत बोलती थी
और न के बराबर सुनती
कागज़ पर कविताएँ लिखती रहती थी
हम दोनों के पास पहाड़ जैसे दुःख थे
पर हम दोनों,
संसार को सुंदर बनाना चाहते थे....
_______________
पायल
२१-८-२०२६
तुम्हारे मंदिर में दिया न जलाने से ,
ईश्वर के घर अंधेरा नहीं होगा...
हाँ मगर उस दिये की रोशनी ,
तुम्हें सही रास्ता ज़रूर बता सकती है........
पायल
१६-८-२०२६
_______________
मुझे बारिशों में ईश्वर ,
और अधिक याद आता है.....
वह रेनकोट नहीं पहनता..
और कहीं वह छतरी साथ ले जाना भी... भूल तो नहीं जाता.....
________________
पायल
९-८-२०२६
______________
मैंने नदी से प्यार किया.... और यह इतना सच था
कि मेरे सपनों में कभी कोई नाव नहीं आई.....
_______________
पायल
७-८-२०२६











