ABVP Madhyabharat (@ABVPMB) header
ABVP Madhyabharat (@ABVPMB) profile picture

Official State Twitter Handle of Akhil Bhartiya Vidhyarthi Parishad (ABVP) - MadhyaBharat

Bhopal, India
Joined January 2017
Photo by ABVP Madhyabharat (@ABVPMB)Photo by ABVP Madhyabharat (@ABVPMB)Photo by ABVP Madhyabharat (@ABVPMB)Photo by ABVP Madhyabharat (@ABVPMB)Photo by ABVP Madhyabharat (@ABVPMB)Photo by ABVP Madhyabharat (@ABVPMB)Photo by ABVP Madhyabharat (@ABVPMB)Photo by ABVP Madhyabharat (@ABVPMB)Photo by ABVP Madhyabharat (@ABVPMB)Photo by ABVP Madhyabharat (@ABVPMB)
ABVP Madhyabharat retweeted
देश में अराजकता फैला रही ताकतों के विरुद्ध गूंजी युवाओं की हुंकार... भोपाल में एकत्रित हुई छात्र शक्ति ने यह संदेश दिया है कि लोकतंत्र संवैधानिक मूल्यों से चलता है। राजनीतिक लाभ के लिए अराजकता फैला रहे हर प्रयास को देश की युवा शक्ति असफल करेगी। @ABVPVoice @ABVP_MP
11
42
2
94
52,143
संवैधानिक संस्थाओं पर अराजक हमलों के विरोध में अभाविप का प्रदर्शन कल, राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सिंह सोलंकी होंगे शामिल भोपाल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) भोपाल महानगर द्वारा देश की संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहे अराजक हमलों के विरोध में 24 अक्टूबर को “अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ” के आह्वान के साथ व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री श्री वीरेंद्र सिंह सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। samvad.in//Encyc/2026/10/24/… #vskmadhyapradesh @ABVPMB
4
11
224
प्रेस विज्ञप्ति भोपाल, 24 अक्टूबर 2026 अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर भोपाल में विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन, हजारों विद्यार्थियों ने लोकतंत्र की रक्षा का किया उद्घोष लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन बैलेट से होता है, भीड़तंत्र से नहीं; संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना आवश्यक: अभाविप विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से दिया लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संदेश, खुले मंच से छात्र नेताओं ने रखे अपने विचार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), भोपाल महानगर द्वारा आज 24 अक्टूबर 2026 को राजधानी भोपाल के अटल पथ, टी.टी. नगर में ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान के अंतर्गत विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन का आयोजन किया गया। दोपहर 1 बजे आयोजित इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी एवं मध्यभारत प्रांत के प्रांत मंत्री श्री केतन चतुर्वेदी उपस्थित रहे। प्रदर्शन में विद्यार्थियों ने सहभागिता कर लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। प्रदर्शन के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा रैली निकालकर ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ का संदेश दिया गया। रैली के माध्यम से यह आह्वान किया गया कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था संविधान, कानून और जनता के मताधिकार पर आधारित है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध का अधिकार महत्वपूर्ण है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं को दबाव में लाने तथा अराजकता के माध्यम से राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति करने के प्रयास स्वीकार्य नहीं हैं। निर्वाचन प्रक्रिया अथवा किसी भी संवैधानिक व्यवस्था से संबंधित शिकायतों का समाधान संवैधानिक एवं कानूनी प्रक्रियाओं के माध्यम से किया जाना चाहिए। रैली के पश्चात खुले मंच का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न छात्र नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। छात्र नेताओं ने लोकतंत्र की महत्ता, संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। खुले मंच के माध्यम से विद्यार्थियों से लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूक रहने और राष्ट्रहित में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ वीरेंद्र सोलंकी ने कहा कि राष्ट्रवादी विचार के युवाओं की ताकत का उदाहरण दिया है कि एक समय जिनके कार्यकाल में मध्य प्रदेश दुर्व्यवस्था का उदाहरण था, स्कूल-कॉलेज में पढ़ते समय रात का होमवर्क शाम को करने के लिए चिमनी में पढ़ना पड़ता था। आज वही मध्य प्रदेश डेवलप्ड स्टेट्स की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसका उदाहरण है कि ऐसे व्यक्ति, जो राम के विरोधी रहे हैं, जो राम मंदिर के विरोधी रहे हैं, जो सनातन के विरोधी रहे हैं, जो राष्ट्र के विरोधी रहे हैं, ऐसे दिग्विजय सिंह को भी आज सनातन यात्रा करना पड़ रही है। यह राष्ट्रवादी विचार के युवाओं की ताकत है। उन्होंने नेहा बोरा के लिए कहा कि उसने अपने पिता से 10 साल तक बात नहीं की। जेएनयू में पढ़ते-पढ़ते उसका इतना ब्रेनवॉश किया कि वह भारत के लिए क्या बोलती है, यह आप सभी ने सुना है।नेहा बोरा ने कहा कि बांग्लादेश से प्रेरणा लेना चाहिए लेकिन भारत का युवा नेहा बोरा की तरह नहीं सोचता है और भारत का युवा कभी भारत को बांग्लादेश नहीं बनने देगा। अभाविप के प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी ने कहा कि - आज कुछ लोग भारत को बांग्लादेश बनाने का स्वप्न देख रहे देश को अराजकता की ओर ढकेलने का षडयंत्र रच रहे हैं, परन्तु भारत की युवा शक्ति इनके षड्यंत्रों को भलीभांति समझती है । राहुल गांधी अपने मानसिक विक्षिप्तता का परिचय देते हुए युवाओं के झूठे प्रतिनिधि बने घूम रहे हैं l आज हाथ में तिरंगा लेकर जंतर मंतर पर ढोंग रचने वाले कश्मीर में जब आतंकियों द्वारा तिरंगा जलाया गया तब कहाँ थे ? जो नेहा बोरा आज ढोंग करती घूम रही है ये उसी AISA संगठन की अध्यक्ष हैं जो आतंकवादियों के समर्थन में मार्च निकालता है । आज भारत के अंदर चोर-चोर मौसेरा भाइयों की जमात इकट्ठी हुई है जो भारत के अंदर अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है, लोकतांत्रिक व्यवस्था को खंडित करने का प्रयास कर रही है । परंतु भारत की युवा पीढ़ी एवं नागरिकों की आस्था यह भारत की संवैधानिक व्यवस्था पर अडिग है , और वह इन देशद्रोहियों के साथ सपनों को कभी साकार नहीं होने देंगे । अभाविप का मानना है कि भारत का लोकतंत्र जनता के विश्वास, मताधिकार और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता पर आधारित है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक एवं वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन उनका समाधान संवैधानिक मर्यादाओं के अंतर्गत ही होना चाहिए। संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में विश्वास रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। अभाविप सदैव विद्यार्थियों के बीच राष्ट्र प्रथम की भावना, लोकतांत्रिक चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करने के लिए कार्य करती रही है। भोपाल में आयोजित विद्यार्थी हुंकार के माध्यम से युवाओं से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान तथा राष्ट्रहित के प्रति सजग रहने का आह्वान किया गया। #vskmadhyapradesh @ABVPMB
1
4
15
298
ABVP Madhyabharat retweeted
Madhya Pradesh | Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) karyakartas staged a protest in Bhopal against anarchic attacks on constitutional institutions.
12
35
958
ABVP Madhyabharat retweeted
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इसी हिन्दू भाव को जगाकर सम्पूर्ण समाज को एक सुसंगठित व बल संपन्न समाज बनाने के लिए कार्य कर रहा है। व्यक्ति जीवन से विश्व जीवन तक की धारणा, प्रतिष्ठा तथा सुरक्षा भी बिना सामर्थ्य के संभव नहीं। - सरसंघचालक मोहन भागवत जी RSS #Vijayadashami
29
238
5
844
18,036
ABVP Madhyabharat retweeted
सेज यूनिवर्सिटी भोपाल के कैंपस हॉस्टल में भोजन में कीड़े मिलने की घटना के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की कैंपस यूनिट के कार्यकर्ता तुरंत मौके पर पहुंचे और छात्रों की समस्या को प्रमुखता से उठाया। अभाविप कार्यकर्ताओं ने छात्रों के साथ संवाद करते हुए प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिलाया। छात्रों के भोजन और स्वास्थ्य से समझौता क्यों? अभाविप की मांग है कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले में जवाबदेही तय करे और ऐसी लापरवाही दोबारा न हो, यह सुनिश्चित करे। #ABVP #ABVPForStudents
47
221
5,647
ABVP Madhyabharat retweeted
अभाविप एवं विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल से भेंट एवं चर्चा के पश्चात मध्यप्रदेश सरकार द्वारा MBBS इंटर्न्स की स्टाइफंड राशि को ₹14,337 से बढ़ाकर ₹21,500 प्रतिमाह करने का निर्णय लिया गया। यह निर्णय अभाविप के सतत संघर्ष एवं विद्यार्थियों की आवाज़ की सार्थक परिणीति है।
1
1
49
ABVP Madhyabharat retweeted
MBBS इंटर्न्स की स्टाइफंड राशि में बढ़ोतरी की मांग को लेकर विगत दो माह से जारी अभाविप एवं विद्यार्थियों के चरणबद्ध आंदोलन की आज सार्थक परिणीति हुई। #ABVP #MedicalStudents #MBBSInterns #Stipend
1
6
7
286
ABVP Madhyabharat retweeted
आख़िर कब तक ? #NoMoreSatyaNiketan छात्रों को न्याय दो। लापरवाही का खेल नहीं चलेगा। सत्य निकेतन हादसे के जिम्मेदारों पर तत्काल कठोर कार्रवाई हो।छात्रों की सुरक्षा से समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहींABVP की आवाज़ न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
3
6
37
828
ABVP Madhyabharat retweeted
ABVP urges dialogue, not force—respect the democratic rights of protesting MBBS interns demanding a fair stipend
7
8
123
ABVP Madhyabharat retweeted
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस कार्रवाई का कड़ा विरोध करती है। सरकार तुरंत दमनकारी रवैया छोड़कर आंदोलनरत डॉक्टरों से संवाद करे।
1
24
ABVP Madhyabharat retweeted
एमबीबीएस इनटर्न्स छात्रों की स्टाइपेंड बढ़ोतरी की जायज मांगों को सुनने के बजाय उन पर पुलिस-प्रशासन द्वारा वाटर कैनन और बल का प्रयोग करना अत्यंत असंवेदनशील एवं निंदनीय।
1
3
4
149
ABVP Madhyabharat retweeted
Raise your voice. Demand better. ✊ ABVP’s Vidyarthi Hunkar Campaign — standing for better facilities and stronger college systems. 27 August 2026 District Collector Offices, Madhya Pradesh Student Power • Nation Power #VidyarthiHunkar #ABVP
1
1
73
ABVP Madhyabharat retweeted
‘विद्यार्थी हुंकार अभियान’ 📅 27 अगस्त 2026 📍 प्रत्येक जिला कलेक्टर कार्यालय आइए, अपने महाविद्यालय की समस्याओं को आवाज़ दें और सुविधायुक्त शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हों। छात्र शक्ति — राष्ट्र शक्ति
1
6
4
129
ABVP Madhyabharat retweeted
अभाविप द्वारा विद्यार्थियों की मूलभूत शैक्षणिक एवं आवश्यक सुविधाओं को लेकर विद्यार्थी हुंकार अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर के प्रत्येक जिले में 27 अगस्त 2026 को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
1
7
8
133
ABVP Madhyabharat retweeted
समस्त देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🇮🇳 माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले महान क्रांतिकारियों एवं वीर स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि नमन। – at Mumbai, India
2
22
1
59
1,450
ABVP Madhyabharat retweeted
वंदे मातरम् के 150 वर्ष एवं स्वतंत्रता दिवस के पावन उपलक्ष्य में अभाविप मध्यभारत के शिवपुरी जिले की पिछोर इकाई द्वारा भव्य “तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया गया। – at Mumbai, India
7
27
1,771
ABVP Madhyabharat retweeted
ABVP Warangal Vibhag karyakartas organised a Student March against the Telangana Congress Government, demanding the release of pending fee reimbursement and scholarships. Tension prevailed near the Warangal Collectorate during the protest, and several ABVP karyakartas were detained by the police. ABVP demanded that the Congress government immediately release all pending fee reimbursement and scholarships and take necessary steps to address students' concerns. – at Mumbai, India
5
51
3
248
5,911
ABVP Madhyabharat retweeted
Every leaked paper breaks the trust of lakhs of students. Enough is enough! #PunjabVidhansabhaGherao #ABVPAgainstPaperLeak
2
67
3
195
5,667
ABVP Madhyabharat retweeted
A massive protest was organized by the Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) in Hubballi(Karnataka North). The protesters demanded justice for students who were adversely affected by the irregularities in the Police Constable recruitment examination. They also urged the government to order a comprehensive investigation into the KPSC (Karnataka Public Service Commission) scam through CBI. Furthermore, they demanded that the vacant teaching posts across the state be filled through permanent recruitment at the earliest and called for the immediate completion of the recruitment process to provide employment opportunities to eligible candidates. – at Mumbai, India
20
465
8
1,373
23,383