
Journalist @PunjabKesari | Political Analyst | Son of Farmer (30th Time Blood Donor O+) Views are personal. RTs not endorsement
Jind Haryana
Joined November 2012
- Tweets40K
- Following31.2K
- Followers42.7K
- Likes29.1K
अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोसिराम सिरम ने दावा किया है कि अपर सुबनसिरी जिले में चीनी सैनिक भारतीय सीमा के 40-50 किलोमीटर अंदर तक घुस आए हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पर कई जगह भारतीय और चीनी सैनिक आमने-सामने हैं, जिससे सैनिकों की गश्त और स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी का हवाला देते हुए सिरम ने जुलाई के आखिरी हफ्ते में सैनिकों के बीच हाथापाई और लाठी चलने की घटनाएं होने का दावा किया। दूसरी ओर, भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश में चीनी कब्जे के दावे को लेकर वायरल एक वीडियो को फर्जी बताया। आर्मी ने कहा कि वीडियो अक्टूबर 2023 में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के फुटेज से छेड़छाड़ करके बनाया गया है।
#IndianArmy #ArunachalPradesh #Congress #Chinesesoldiers #infiltration
जींद की बेटी नीरू ढांडा का लंदन में होगा भव्य स्वागत, हरियाणा गौरव अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित
@kuldeepahlawat
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर तेजी से पैसा खर्च कर रही टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने भारत समेत चार देशों में 60 हजार कर्मचारियों को स्वेच्छा से नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि सभी कर्मचारियों की नौकरी जाएगी।
#Microsoft #EmployeesofMicrosoft
इटावा में एक नाबालिग बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पिता की हत्या कर दी. आरोप है कि दोनों ने खाने में नींद की गोलियां देकर उन्हें बेहोश किया, फिर चाकू और सिलबट्टे से हमला कर मार डाला. शव को फ्रिज में छिपाने की कोशिश नाकाम होने पर बक्से में बंद कर दिया. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.
#EtawahMurder #UttarPradeshCrime #CrimeNews #MurderCase #PoliceInvestigation
अहमदाबाद की साबरमती जेल में लॉरेंस बिश्नोई को हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया है। लॉरेंस को कड़ी निगरानी में रखा जा रहा है। जेल के दो सौ ब्लॉक में गंभीर अपराधों से जुड़े लोग बंद हैं। अब लॉरेंस 7.5×11 फीट के ब्लॉक में रह रहा है।
#SabarmatiJail #Ahmedabad
अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी हो गए हैं. सुलतानपुर कोर्ट ने फैसला सुनाया है. यह मुकदमा कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रेस वार्ता से संबंधित है, जिसमें आरोप है कि तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान गृहमंत्री अमित शाह के संबंध में एक विवादित बयान दिया था. इसी बयान से आहत होकर स्थानीय भाजपा नेता विजय मिश्रा ने दीवानी न्यायालय में परिवाद दाखिल किया. गवाहों व आरोपित के बयान के बाद प्रकरण कांग्रेस नेता की आवाज मिलान के बिंदु पर उच्च न्यायालय तक गया, लेकिन परिवादी की याचिका निरस्त हो गई।
#AmitShahDefamationCase #RahulGandhiAcquitted #SultanpurCourt
मिडिल ईस्ट में एक बार फिर युद्ध की आशंकाओं के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि चाहे कोई और युद्ध छिड़े या न छिड़े, ईरान की नीतियां वैसी ही बनी रहेंगी. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अमेरिका या कोई अन्य देश दोबारा ईरान पर सैन्य कार्रवाई करने की कोशिश करता है, तो यह पूरी तरह अविवेकपूर्ण कदम होगा.
#Iran #StraitOfHormuz #AbbasAraghchi #DonaldTrump
Amandeep Pillania retweeted
A 75-day crop, three cycles and nearly Rs 25 lakh: Manauli farmers’ sweet corn bet in Sonipat
@IndianExpress
@iepunjab
indianexpress.com/article/ci…
हरियाणा सरकार ने सरकारी अस्पतालों में मरीजों को लंबी कतारों से राहत दिलाने और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। प्रदेश के 610 सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में यू. पी. आई. आधारित डिजीटल भुगतान सुविधा शुरू की गई है। इसके साथ ही मरीजों को अस्पताल पहुंचने से पहले घर बैठे ऑनलाइन ओ.पी.डी. पंजीकरण करवाने की सुविधा का भी विस्तार किया गया है।
#Haryana #HaryanaGovernment #governmenthospitals #UPIpaymentfacility #patients
छह महीने में 11 मामलों में दोषी पाए गए 23 लोगों को मौत की सजा सुनाने वाले अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ) रवि कुमार दिवाकर का तबादला कर दिया गया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर उन्हें मुजफ्फरनगर के परिवार न्यायालय में अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.
#JudgeTransfer #FamilyCourt #JudicialNews #JudgeRaviKumarDiwakar #JusticeSystem
Amandeep Pillania retweeted
📍 हिसार | जिंदल चौक
हिसार के जिंदल चौक स्थित HP पेट्रोल पंप पर के वॉशरूम के गेट पर मोटा ताला लगा हुआ है। गेट पर लिखा है कि वॉशरूम का इस्तेमाल करने के लिए सेल्समैन से चाबी लें।
जब चाबी मांगी गई तो पेट्रोल पंप के मैनेजर और सेल्समैन ने जिम्मेदारी से बचते हुए कहा कि चाबी उनके पास नहीं, बल्कि किसी दूसरे के पास है।
आखिर HP कंपनी के पेट्रोल पंप पर वॉशरूम किसलिए बनाया गया है? क्या सिर्फ ताला लगाने के लिए?
क्या पेट्रोल पंप पर आने वाली आम जनता वॉशरूम का इस्तेमाल नहीं कर सकती? अगर सुविधा दी गई है, तो उसे बंद रखने और चाबी के लिए लोगों को भटकाने का क्या औचित्य है ?
आम जनता को सुविधा मिलेगी या सिर्फ नाम के लिए वॉशरूम बनाया गया है?
इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए।
@HPCL @cmohry @PetroleumMin
@HardeepSPuri
Amandeep Pillania retweeted
Replying to @APillania
Strict action must be taken.... boycott @hpcl_retail
📍 हिसार | जिंदल चौक
हिसार के जिंदल चौक स्थित HP पेट्रोल पंप पर के वॉशरूम के गेट पर मोटा ताला लगा हुआ है। गेट पर लिखा है कि वॉशरूम का इस्तेमाल करने के लिए सेल्समैन से चाबी लें।
जब चाबी मांगी गई तो पेट्रोल पंप के मैनेजर और सेल्समैन ने जिम्मेदारी से बचते हुए कहा कि चाबी उनके पास नहीं, बल्कि किसी दूसरे के पास है।
आखिर HP कंपनी के पेट्रोल पंप पर वॉशरूम किसलिए बनाया गया है? क्या सिर्फ ताला लगाने के लिए?
क्या पेट्रोल पंप पर आने वाली आम जनता वॉशरूम का इस्तेमाल नहीं कर सकती? अगर सुविधा दी गई है, तो उसे बंद रखने और चाबी के लिए लोगों को भटकाने का क्या औचित्य है ?
आम जनता को सुविधा मिलेगी या सिर्फ नाम के लिए वॉशरूम बनाया गया है?
इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए।
@HPCL @cmohry @PetroleumMin
@HardeepSPuri
Amandeep Pillania retweeted
ED ने 645 करोड़ रुपये के IDFC FIRST बैंक घोटाले के संबंध में सावन ज्वेलर्स के साझेदार राजन सिंह कटोडिया को रिमांड पर लिया है।
ED ने आरोप लगाया कि कटोडिया ने मुख्य आरोपी ऋभव ऋषि तथा अन्य लोगों के साथ आपराधिक साजिश रचीl
@IndianExpress
@iepunjab
indianexpress.com/article/ci…
अमेरिका में एक चुनावी रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में क्रूरता और भ्रष्टाचार को लेकर कड़ी आलोचना की. पूर्व राष्ट्रपति ने मिडवेस्ट के 2 राज्यों में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते हुए ट्रंप को घेरा, और तीखी आलोचना की. ओबामा ने कहा, हमने पहले कभी किसी ऐसे राष्ट्रपति को नहीं देखा, जो जनता के पैसे से इस तरह खुलेआम धांधली या हेराफेरी करता हो.
#BarackObama #DonaldTrump #America
एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने पश्चिम बंगाल के सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के छात्रों का समर्थन करते हुए भाजपा को निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा कि BJP सिर्फ अपने पक्ष में बेशर्मी से प्रचार करने और उसे बढ़ावा देने तक ही सीमित नहीं है. BJP लोगों का ब्रेनवॉश करने और उन्हें डराने की कोशिश कर रही है. इसके साथ ही एक्टर ने ये भी कहा कि बंगाल में जोड़-तोड़ से जीत के बाद BJP उन सभी लोगों से बदला लेने पर उतारू है, जो उसकी विचारधारा से सहमत नहीं हैं.
#NaseeruddinShah #BengalElections #BJP
बदायूं में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक पिता पर अपने इकलौते बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या करने का आरोप लगा है। घटना शुक्रवार देर रात उसहैत थाना क्षेत्र के बची गांव की है। मृतक की पहचान राम अवतार के रूप में हुई है, जो बदायूं शहर में किराए के मकान में रहकर ई-रिक्शा चलाते थे। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को पिता नरेश और राम अवतार अपने पैतृक गांव पहुंचे थे। दोनों ने साथ बैठकर शराब पी, जिसके बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इतने में पिता ने घर में रखी कुल्हाड़ी से बेटे के गले पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। इससे उसकी गर्दन कटकर लटक गई। हत्याकांड के बाद पिता बेटे का शव चादर से ढंककर भाग गया।
#Budaun #UttarPradesh #CrimeNews #MurderCase #PoliceInvestigation
अलीगढ़ से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मासूम बच्चा हलवाई की दुकान पर दूध खरीदने गया। दूध मिलने में देर हुई तो उसने दुकानदार से अपना आर्डर दोहराया। इस बात से नाराज दुकानदार लल्लू ने मासूम बच्चे को जबरन गर्म कढ़ाई में बिठा दिया। जिससे बच्चे के नितंब बुरी तरह झुलस गये और वह घायल हो गया। वहीं झुलसकर घायल हुए मासूम बच्चे को परिजन उपचार के लिए तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पुलिस ने घायल बच्चे का डॉक्टरी परीक्षण कराया है और बच्चे के पिता की शिकायत पर आरोपी दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
#Aligarh #Childburnt
निजी कंपनी को बिजली का ठेका दिए जाने पर दीपेंद्र ने घेरी सरकार, कहा- पकड़ी गई चोरी तो मारी पलटी
@DeependerSHooda
#PowerPrivatisation #DeependerSinghHooda #BJPGovernment #Haryana #Congress


















