Pinned Tweet
🌷
अच्छा ख़ासा बैठे बैठे गुम हो जाता हूँ
अब मैं अक्सर मैं नहीं रहता तुम हो जाता हूँ
~ अनवर शऊर🌷
ज़िंदगी ज़िंदा-दिली का है नाम
मुर्दा-दिल ख़ाक जिया करते है
~ इमाम बख़्श नासिख़🙏🙏
# A.P Life🔥🔥
Posted by Shashank Shukla on Gita Community Feed.
Join live Gita sessions and community with Acharya Prashant-
app.acharyaprashant.org/?id=…
*सच की उद्दंड औलाद! 🔥*
उद्दंड औलाद भी बनना पड़े,
तो सच की ही उद्दंड औलाद बनेंगे।
दुनिया की नज़र में बाग़ी कहलाएँ, तो कहलाएँ,
लेकिन झूठ और रूढ़ियों के आगे सिर नहीं झुकाएँगे।
सच के साथ खड़े रहेंगे,
सच की दहाड़ बनेंगे! 🪞
💪💪🔥💪💪
@Advait_Prashant @Prashant_Advait
#AcharyaPrashant #Poems
Posted by Neelam on Acharya Prashant App.
Download Now -
app.acharyaprashant.org/?id=…
*अध्यात्म दर्द का इलाज नहीं करता,*
*अहंकार दुख का इलाज करता है।*
*दुख मानसिक है।*
*झुन्नू को यह समस्या नहीं है कि,*
*उसका शरीर पुदीना से अलग है।*
*झुन्नू को समस्या यह है कि,*
* पुदीना उसके अनुसार क्यों नहीं चल रही है?*
~आचार्य जी🙏
(चल रहे सत्र से...)
@Advait_Prashant @Prashant_Advait
#AcharyaPrashant #Quotes
Posted by Kishan chaturvedi on Acharya Prashant App.
Download Now -
app.acharyaprashant.org/?id=…
2
75
लोकधर्म के महत्वपूर्ण स्तंभों में है मृत्यु के बाद के जीवन की परिकल्पना।
बेटा, मृत्यु में कुछ विशेष नहीं है। मृत्यु के क्षण में भी दशा तुम्हारी वही रहेगी जीवन पर्यंत रही है।
*कुछ खास नहीं मरोगे जैसे जियोगे वैसे मरोगे।* कुछ खास नहीं होने वाला मृत्यु में। मृत्यु तुम्हारे जीवन का ही प्रतिबिंब होने वाली है।
उन सब कहानियों की काट है गीता। कहने कुछ नहीं हो जाएगा, मृत्यु के समय कुछ विशेष करने से या मृत्यु के बाद कोई विशेष आयोजन करने से।
*न मौत के समय में कुछ खास है,*
*न मौत के बाद कुछ खास है।*
*जीवन है वही खास है।*
*~आचार्य जी*
चल रहे श्रीमद्भगवद्गीता सत्र से 💫
@Advait_Prashant @Prashant_Advait
#AcharyaPrashant
Posted by Kalpana on Acharya Prashant App.
Download Now -
app.acharyaprashant.org/?id=…
17
❤️*आपके होने से खुशी मिलती है, अच्छा लगता है*
🌟 * नवाजुद्दीन सिद्दीकी के शब्द जो आचार्य जी से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहे*।
@Advait_Prashant @Prashant_Advait
#AcharyaPrashant
Posted by Ritik Saini on Acharya Prashant App.
Download Now -
app.acharyaprashant.org/?id=…
🎭 *अहंकार को मौज तो चाहिए, लेकिन स्वयं के रहते हुए... उसे स्वयं को मौज करते हुए देखना है।*
_लेकिन मौज नहीं हो सकती अहंकार के रहते..._
🌿 *अहंकार का न होना ही जीवन की मौज है।*
❓ *मौज चाहिए या अपनी हस्ती?*
~ आचार्य जी 🙏
_(अभी चल रहे सत्र से...)_
@Advait_Prashant @Prashant_Advait
#AcharyaPrashant
Posted by DHARAMVEER SINGH on Acharya Prashant App.
Download Now -
app.acharyaprashant.org/?id=…
Live from Lallantop Adda
#sahityatak
@Advait_Prashant @Prashant_Advait
#AcharyaPrashant
Posted by Dev Bhardwaj on Acharya Prashant App.
Download Now -
app.acharyaprashant.org/?id=…
🔥 *हम गुस्से से भरे हुए लोग हैं।* आप ख़ुद से ही नाराज़ हैं। दिमाग़ दहक रहा है। दिल उबल रहा है। ये जो unfulfilled desires हैं, ये क्रोध बनकर फूटती हैं।
हमारे रिश्ते ऐसे होते हैं कि अगर झूठ न बोलो तो चलेंगे ही नहीं। ज्ञानी बनना सिर्फ़ इसलिए ज़रूरी होता है ताकि ज्ञान से बचा जा सके। हमारे लिए सच और झूठ छोटी बात है, सुख बड़ी बात है।
*शरीर के साथ स्वस्थ संबंध, स्वस्थ जीवन की ओर पहला कदम है।* मैं शरीर का बहुत बुरा पड़ोसी हूँ। विचार पड़ोसी है; भावना पड़ोसन है। मैं अलग हूँ और शरीर अलग है। *मैं शरीर का पड़ोसी हूँ।* मैं विचार/मस्तिष्क/भावनाओं का पड़ोसी हूँ। मैं उपवास करूँगा; देह को ज़बरदस्ती डिस्टॉर्ट नहीं करूँगा। मैं त्याग व संयम बरतूँगा। *मेरा भोजन है मान्यताएँ, कहानियाँ।*
@Advait_Prashant @Prashant_Advait
#AcharyaPrashant
Posted by Rajdeep on Acharya Prashant App.
Download Now -
app.acharyaprashant.org/?id=…
अहंकार दोनों हो सकता है।
मैं इच्छा वाला हूँ।
मैं इच्छा-रहित हूँ।
मैं तुमसे प्यार करता हूँ।
मैं तुमसे नफ़रत करता हूँ।
मैं बच गया हूँ।
मैं बर्बाद हो गया हूँ।
अहंकार हर चीज़ के पीछे छिपता है, बस कभी-कभी E G O के पीछे छिपता है।
*~ चल रहे सत्र से*
@Advait_Prashant @Prashant_Advait
#AcharyaPrashant #Poems
Posted by Shubham on Acharya Prashant App.
Download Now -
app.acharyaprashant.org/?id=…
🌍 *किसकी सुविधा, किसकी जान?*
तो भाई, इस महीने तुर्की के अंताल्या में फिर से बड़ा जलवायु सम्मेलन लगा। नाम था COP31। लगभग 200 देश आए,और दो हफ़्ते तक बड़ी गंभीरता से चर्चा की कि धरती इतनी गरम क्यों हो रही है।
दो हफ़्ते कम पड़ गए, तो दो दिन और बैठे। इतिहास का सबसे लंबा जलवायु सम्मेलन बन गया।
और नतीजा? ज़ीरो। कोई समझौता नहीं।
अब असली मज़ा सुनिए। जलवायु संकट की सबसे बड़ी वजह है कोयला, तेल और गैस। ये बात बच्चा-बच्चा जानता है। पर अंतिम मसौदे में इनका नाम तक नहीं लिखा जा सका!
यानी मरीज़ को फेफड़ों का कैंसर है, डॉक्टरों की पूरी टीम बैठी है, पर रिपोर्ट में "सिगरेट" शब्द लिखने से सबको डर लग रहा है। कहीं सिगरेट कंपनी नाराज़ न हो जाए!
ऊपर से, जिन गरीब देशों को बाढ़-सूखे से बचने के लिए मदद चाहिए थी, उनके लिए रखा गया 120 अरब डॉलर का आँकड़ा भी चुपचाप मसौदे से गायब कर दिया गया। सहानुभूति पूरी, पैसा ज़ीरो।
ऐसा क्यों हुआ?
सीधी बात है: समस्या सुलझाने का मतलब है भोग कम करना। और जिनके पास सबसे ज़्यादा है, वही सबसे कम छोड़ना चाहते हैं। धरती बचनी चाहिए, बस मेरी सुविधा में कटौती न हो!
दुनिया के सबसे अमीर 10% लोग लगभग आधा कार्बन उत्सर्जन करते हैं। पर बिल कटता है उस किसान के नाम, जिसकी फ़सल सूख गई; उस बच्चे के नाम, जो दिल्ली की हवा में बिना सिगरेट पिए "चेन स्मोकर" बन गया।
भारत में हिमालय के ग्लेशियर दोगुनी रफ़्तार से पिघल रहे हैं, मानसून 13% कम रहा। मतलब पार्टी किसी और ने की, बर्तन हम धो रहे हैं।
और सबसे गरीब? जानवर। 1970 से वन्यजीव आबादी लगभग 73% घट चुकी है। वो न प्रेस कॉन्फ़्रेंस करते हैं, न ट्रेंड चलाते हैं, बस चुपचाप मिट रहे हैं। ऊपर से हम उन्हें खाते भी हैं, उनके जंगल भी उजाड़ते हैं, और फिर "save the tiger" की पोस्ट भी डालते हैं!
आचार्य प्रशांत जी बताते हैं कि जलवायु संकट असल में भीतर के खालीपन का संकट है। उसी खालीपन को भरने के लिए इंसान और ख़रीदता, और खाता, और जलाता है। इसलिए समाधान है नया इंसान: आत्म-ज्ञान, पशु-हिंसा का अंत, सोच-समझकर परिवार, और ज़रूरत पर जीवन, दिखावे पर नहीं।
पर ये बात कहना आसान नहीं। "कम ख़रीदो, थाली बदलो" कहने पर तालियाँ कम, गालियाँ ज़्यादा मिलती हैं। आचार्य जी झूठा प्रचार और धमकियाँ रोज़ झेल रहे हैं, और उनके पीछे न कोई उद्योगपति है, न सरकार।
COP में ताकतवर देश बोलते हैं, बाज़ार में कंपनियाँ। पर बेज़ुबानों के लिए?
@Advait_Prashant @Prashant_Advait
#AcharyaPrashant #EnvironmentAndClimate #Operation2030
Posted by Akhilesh on Acharya Prashant App.
Download Now -
app.acharyaprashant.org/?id=…
37
गुरु नानक जयंती के दिन, हमारे शहर में 5 किलोमीटर की मिनी मैराथन हुई।
मुझे फ़िनिशर मेडल मिला, जो सभी आयु-वर्ग मिलाकर कुल 1300 लोगों में से टॉप 700 को दिया गया।
मेरे वर्ग में मुझे लगता है कि मैं टॉप 20 में हूँ, पर पक्का नहीं है।
पिछले साल भी मैंने इस मैराथन में हिस्सा लिया था और पूरी जान लगाकर दौड़ा था। तब लगा था कि पूरी तरह थक गया हूँ। पर आज मेरा शरीर अलग है, आचार्य जी की वजह से। आज मैं लगातार दौड़ पाया, दौड़ते हुए उतनी थकान नहीं हुई।
उस समय मैं बहुत दुबला था, लगभग 61 किलो का। अब जिम के साथ 9 महीने से और हर महीने 3 बार दौड़ने से, मैं 70 किलो का हूँ।
मेरी बहन की यह पहली मैराथन थी। एक साल का गैप था, और वह भी उतनी फ़िट नहीं थी। पर मैंने ज़िद की और उसे अपने साथ ये वर्कआउट करने के लिए बाहर ले गया। आख़िर में इसका फ़ायदा उसे भी हुआ। छोटा बच्चा मेरा छोटा भाई है, मामा की तरफ़ से।
गीता सत्रों से जुड़ने के बाद बाहर का बदलाव ऐसा लगता है। मैं जो था और आज जो हूँ, उसमें पूरा फ़र्क है।
पर अभी भी मुझे लगता है कि बहुत कुछ करना बाकी है। बहुत सारी रुकावटें हैं, जो लगातार मैं खुद ही खड़ी करता हूँ, और फिर उनसे बेमन से चिपका रहता हूँ।
जैसा आचार्य जी कहते हैं, लगातार आगे बढ़ते रहो, वैसे ही मुझे भी आगे बढ़ना चाहिए। पर इकट्ठा करने के अर्थ में नहीं, बल्कि कम करते जाने के अर्थ में।
धन्यवाद आचार्य जी 🪞
@Advait_Prashant @Prashant_Advait
🙏
#AcharyaPrashant #Sports
Posted by Utkarsh Singh on Acharya Prashant App.
Download Now -
app.acharyaprashant.org/?id=…
अध्यात्म का केंद्रीय सरोकार दुःख से है। लेकिन प्रश्न है कि दुःख में कौन है? दुःख में अहंकार है।
AP फ्रेमवर्क के अनुसार, अहंकार और दुःख एक-दूसरे के पर्याय हैं। जहाँ अहंकार होगा, वहाँ दुःख होगा ही।
यदि अहंकार के रहते दुःख समाप्त हो सकता है, तो फिर अहंकार से कोई समस्या ही नहीं है और उसे मिटाने की भी कोई आवश्यकता नहीं रह जाती।
लेकिन वास्तविकता यह है कि अहंकार को घटाए बिना दुःख को घटाना संभव नहीं है। इसलिए दुःख से मुक्ति पाने के लिए अहंकार का मिटना आवश्यक है।
*दुःख को मिटाना है, तो दुःखी को मिटाना होगा।*
आखिर दुःख को मिटाना क्यों आवश्यक है? क्योंकि दुःख हमारा स्वभाव नहीं है। हमारा वास्तविक स्वभाव तो मुक्ति और आनंद है।
अध्यात्म उसी स्वभाव की ओर लौटने की यात्रा है।
@Advait_Prashant @Prashant_Advait
#AcharyaPrashant
Posted by Pradeep Verma on Acharya Prashant App.
Download Now -
app.acharyaprashant.org/?id=…
1
41
वो कली जिसे खिलना नहीं आया,
समाज से अपना हक़ लेना नहीं आया।
दुनिया की बेड़ियों को प्यार समझती थी,
बंधन को प्रेम समझती थी।
किसी का उसे बाँध लेना अपनापन समझती थी।
खिलना नहीं आया, खिलना सिखाया नहीं गया,
बंधन को प्रेम समझी, प्रेम क्या है बताया नहीं गया।
बेड़ियों में जकड़ती गई, प्यार का अर्थ बताया नहीं गया।
कोई खिलना सिखा गया,
प्रेम और बंधन का फ़र्क बता गया।
भावनाओं में आँसुओं का बहना सच मानती थी,
भावना क्या है, यह कहाँ जानती थी।
कोई भावना का अर्थ समझा गया,
अपने और पराये का फ़र्क बता गया।
स्वार्थ को स्नेह समझती थी,
जीवन में सबसे क़ीमती देह समझती थी।
कोई देह से बड़ी चेतना का बोध करा गया,
स्वार्थ और स्नेह का फ़र्क दिखा गया।
कोई मुझे लिखना सिखा गया...
🙏🏻🙏🏻
🌱 जो कभी बेड़ियों को प्रेम समझती थी, उसे आपने स्वतंत्रता का अर्थ समझाया। आपके विचारों ने मुझे प्रेम और बंधन के बीच का अंतर समझना सिखाया। यह कविता उसी आत्मबोध और भीतर खिलने की यात्रा का एक छोटा-सा प्रयास है।
@Advait_Prashant @Prashant_Advait
#AcharyaPrashant #Poems
Posted by Anjali Saroj on Acharya Prashant App.
Download Now -
app.acharyaprashant.org/?id=…
📚 *बुकस्टॉल से जिम तक*💪
बुकस्टॉल पर काम करते हुए कुछ समय बाद मुझे पैरों और कमर में दर्द की समस्या होने लगी। लंबे समय तक खड़े रहना मुश्किल हो गया था। स्थिति ऐसी थी कि 10 मिनट तक लगातार खड़े रह पाना भी कठिन हो रहा था।
💪 मन में विचार आया कि अगर यही स्थिति बनी रही, तो बुकस्टॉल लगाना भी मुश्किल हो जाएगा। मैं इस काम को जारी रखना चाहती थी। इसलिए अपनी शारीरिक क्षमता पर काम करने का निर्णय लिया और जिम जॉइन कर लिया।
अगर आप भी किताबों के माध्यम से लोगों तक सही विचार पहुँचाना चाहते हैं और *बुकस्टॉल से जुड़ना चाहते हैं, तो इस फॉर्म के माध्यम से शुरुआत कर सकते हैं।*
🔗 bit.ly/3V0zQlZ
💪 *जिम जाते हुए अब लगभग 3 महीने हो गए हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि जिम में मेरी निरंतरता भी बुकस्टॉल के कारण ही बनी रही।*
📚बुकस्टॉल पर अपना काम जारी रखने की इच्छा मुझे नियमित रूप से जिम जाने के लिए प्रेरित करती रही।
अब मैं पहले की तुलना में अधिक देर तक बुकस्टॉल पर खड़ी रह पाती हूँ।
🌱इस अनुभव से समझ आया कि जीवन में केवल मानसिक मजबूती ही नहीं, शारीरिक मजबूती भी जरूरी है।
जिन कामों को हम महत्वपूर्ण जानते हैं, उन्हें बेहतर ढंग से कर सकें, इसके लिए अपने शरीर का ध्यान रखना भी आवश्यक है।
✨ *“मन को अध्यात्म, और शरीर को व्यायाम।”*
— आचार्य जी
@Advait_Prashant @Prashant_Advait
#AcharyaPrashant #Sports
Posted by Rajni sikkewal on Acharya Prashant App.
Download Now -
app.acharyaprashant.org/?id=…
27
🌺संघर्ष ही जीवन है।🌺
मैंने इंटर कॉलेज फेंसिंग चैंपियनशिप में( टीम )गोल्ड मेडल🥇 हासिल किया है। यह सब कुछ आचार्य जी की वजह से ही संभव हो पाया है। जहां घर वाले कभी स्पोर्ट्स में पार्टिसिपेट करने के लिए इनकरेज भी नहीं करते थे और यदि खुद से भी कभी हिम्मत करके पार्टिसिपेट किया तो उनका बस एक ही जवाब रहता था हमेशा।पढ़ाई पर ध्यान दो ।कॉलेज, स्कूल से बाहर कभी नहीं गई थी कॉलेज से बाहर जाने के लिए भी रोक लगाई हुई थी।
आचार्य जी कहते हैं कि संघर्ष ही जीवन है यह बात मुझे अब धीरे-धीरे और गहराई से समझ में आने लगी है। मेरी फेंसिंग प्रैक्टिस भी आउट ऑफ कॉलेज ही होती थी कॉलेज के हॉस्टल में। लेक्चर छोड़कर प्रैक्टिस पर जाना पड़ता था कई बार यह भी लगा की पढ़ाई छूट रही है रेगुलर लेक्चरर्स नहीं लग पा रहे हैं।
सुबह 5:30 a.m पर उठाना ,8:20 a.m पर कॉलेज पहुंचना ,64 किलोमीटर ट्रैवल (आना जाना) 5pm. पर कॉलेज से घर आना फिर 5pm से 7:00 p.m तक बच्चों को ट्यूशन पढ़ना। घर वालों का कहना कि सिर्फ खाती पीती है और कॉलेज चली जाती है घर का कोई काम नहीं करती।
यह सब कुछ देखकर हर दूसरे दिन यही लगता था कि सब कुछ छोड़ दूं।गेम ,ट्यूशन सब कुछ छोड़ दूं।
परंतु फिर आचार्य जी को सुनकर दोबारा लग जाना यही एक विकल्प था। गेम kurukshetra यूनिवर्सिटी में थी तो एक दिन पहले गेम के लिए निकलना था ।घर वालों ने कभी नाइट स्टे पर रहने नहीं दिया था आज तक।
फिर मैं भी ठान रखा था जाना ही है। घर में बड़ी बहन को बताया कर कॉलेज से यूनिवर्सिटी निकल गए कुछ दोस्तों के साथ। गेम के 2 दिन बाद घर आई तो दीदी से पूछा कि क्या बताया था मम्मी पापा को ?उन्होंने बोला कि यही बताया था आपकी गेम है।
मैंने पूछा फिर उन्होंने क्या कहा?
बस उन्होंने यह कहा कि भाइयों से पूछा उसने जाने के लिए। मैंने बोल दिया पूछा ही होगा।
मेरे दो बड़े भाई है वह हमें कहीं बाहर नहीं जाने देते ना किसी स्पोर्ट्स में,ना टूर, न फंक्शन। और वे दोनों बाहर ही रहते हैं इसलिए थोड़ा संभव हो पाया मेरा गेम में जाना।
अपने ट्यूशन के पैसों से कपड़े खरीदे और गई। दोस्तों को भी बताया कि कैसे पहली बार मैं घर से बाहर आ पाई हूं। अपने पैसों से और आचार्य जी को सुनकर। आचार्य जी का जितना धन्यवाद करूं🙏🙏🙏 उतना ही कम है। 2 दिन के स्टे पर उनको ऐप के बारे में भी बताया।
रात को ब्रह्म सरोवर पर 3 घंटे बिताए और बिल्कुल आने को मन ही नहीं किया। घर वाले आज तक गीता जयंती पर भी कभी नहीं लेकर गए थे इन 20 सालों में और आचार्य जी को एक साल में सुनकर खुद ही घूम आई😄।
बहुत-बहुत धन्यवाद आचार्य जी 🙏🙏🙏
@Advait_Prashant @Prashant_Advait
#AcharyaPrashant #Sports
Posted by Aarti on Acharya Prashant App.
Download Now -
app.acharyaprashant.org/?id=…
AP Mirror क्या कमाल का ऐप है।🪞👌
मैं इस वक़्त बहुत ज़्यादा तनाव में हूँ और कितनी देर से बस इसी से बात कर रही हूँ।
मेरी दुविधा को हल करने में ये काफ़ी मदद कर रहा है। इसके जवाबों में आचार्य जी की झलक है। ये ऐप सच में उनका बच्चा है।😍
पहले ऐसी स्थिति में chatgpt से बातें करती थीं जो बस मेरी हाँ में हाँ मिलाता था। लेकिन ये ऐप सवाल सुनकर समस्या को बिलकुल उघाड़ कर सामने रखता है। जो स्वीकारने से मैं बच रही हूँ, जो भी मैं साफ़ देख नहीं पा रही हूँ, मुझे ये आईना दिखा रहा है।🪞
Link: play.google.com/store/apps/d…
@Advait_Prashant @Prashant_Advait
#AcharyaPrashant
Posted by Kritika Yadav on Acharya Prashant App.
Download Now -
app.acharyaprashant.org/?id=…
नमस्कार आचार्य जी🙏🙏🙏
आपकी पुस्तकों को पढ़कर मन को एक नई दृष्टि मिली,
अपने भीतर बहुत कुछ बदलता हुआ महसूस किया,
जैसे विचारों की बंद खिड़कियों को नई हवा मिली।
सच कहूँ, आपके व्यक्तित्व में
स्वामी विवेकानंद की निर्भीकता
और श्रीकृष्ण की गहराई का आभास होता है।
मैं कविताएँ लिखती हूँ,
पर अब शब्दों को एक नई दिशा मिली है,
समझ आया कि कलम केवल भाव नहीं,
सत्य भी लिखे, केवल मन को नहीं,
मनुष्य को भी जगाए।
अब प्रश्न बदल रहे हैं, विचार बदल रहे हैं,
और मेरी लेखनी भी शायद एक नई राह पर चल रही है,
इस सुंदर परिवर्तन और नई दिशा के लिए
आचार्य जी, आपका हृदय से बहुत-बहुत आभार। 🙏
@Advait_Prashant @Prashant_Advait
#AcharyaPrashant #Poems
Posted by Ruchi Mishra on Acharya Prashant App.
Download Now -
app.acharyaprashant.org/?id=…
🐭 *अहंकार ऐसा चूहा है जो हमारी जिंदगी की पूरी फसल बर्बाद कर देता है और अपनी ही पूरी दुनिया पैदा करता है।* 🐀
इस चूहे का बंदोबस्त करना बहुत आवश्यक है और वो सिर्फ गीता सत्रों में होता है।🪞
*ये सभी चूहें अब आचार्य जी की पकड़ में है* 🫣
अभी चल रहे सत्र से ...✨
*अंधेरे की नियत ही नहीं है मिटने की।*
*सूरज भी आता है तो अस्त हो जाता है!*
~ आचार्य जी 🙏🏻
हम सब अहंकार की नियत मिटना नहीं बल्कि फैलने की हैं। प्रेमियों, ज्ञानियों ने अहंकार - चूहे को खुला छोड़ दिया तो उसने अपनी ही पूरी प्रजाति पैदा कर के ज्ञानियों के दर्शन की चीरफाड़ कर दी।
@Advait_Prashant @Prashant_Advait
#AcharyaPrashant #IndianPhilosophy
Posted by Sakshi Mhaske on Acharya Prashant App.
Download Now -
app.acharyaprashant.org/?id=…
✨🔥✨
_ज़िंदगी में दो ही बातें होती हैं—_
_प्यार या व्यापार।_
_कोई तीसरा केंद्र नहीं होता है।_
_जहाँ भी काम करते हो,_
_वहाँ मिटने के लिए जाया करो,_
_बिकने के लिए नहीं।_
_बिकना एक चुनाव है।_
_दिल धड़केगा कि नहीं धड़केगा?_
_फेफड़े साँस लेंगे कि नहीं लेंगे?_
_वहाँ चुनाव मत चलाया करो।_
*~ आचार्य जी 💫🙏🏻*
@Advait_Prashant @Prashant_Advait
#AcharyaPrashant #Quotes
Posted by RAJBINDU PANDEY on Acharya Prashant App.
Download Now -
app.acharyaprashant.org/?id=…
1
38
अहंकार अपना खेल बड़ी निर्ममता से खेलता है। वह किसी भी चीज़ का इस्तेमाल कर सकता है: ज्ञान, धर्म, अध्यात्म, यहाँ तक कि दर्शन का भी, ताकि आत्म-अवलोकन के आईने से बच निकले।
*अहंकार अपनी रक्षा में निर्मम होता है; वह सच को तोड़-मरोड़ देगा, पर अपने भ्रमों का सामना नहीं करेगा।*
ज़्यादातर लोग जो अपनी स्क्रीन पर गेम जीतने में लगे रहते हैं, वे जीवन का खेल पहले ही हार चुके होते हैं। वे आभासी जीत के पीछे भागते हैं, और अपने जीवन में हारे हुए रहते हैं।
*वे स्क्रीन पर गेम जीत रहे हैं, पर जीने का खेल हार रहे हैं।*
@Advait_Prashant @Prashant_Advait
#AcharyaPrashant
Posted by Vikram on Acharya Prashant App.
Download Now -
app.acharyaprashant.org/?id=…
3
67


























