Aditya Mohan (@AdityaJhamohan) header
Aditya Mohan (@AdityaJhamohan) profile picture

प्रदेश प्रोग्राम कॉर्डिनेटर-जनसुराज संघर्ष वाहिनी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष-मिथिला स्टूडेंट यूनियन(MSU) Software Engineer By Profession politics Is Passion.

Bihar, India
Joined September 2015
Photo by Aditya Mohan (@AdityaJhamohan)Photo by Aditya Mohan (@AdityaJhamohan)Photo by Aditya Mohan (@AdityaJhamohan)Photo by Aditya Mohan (@AdityaJhamohan)Photo by Aditya Mohan (@AdityaJhamohan)Photo by Aditya Mohan (@AdityaJhamohan)Photo by Aditya Mohan (@AdityaJhamohan)Photo by Aditya Mohan (@AdityaJhamohan)Photo by Aditya Mohan (@AdityaJhamohan)Photo by Aditya Mohan (@AdityaJhamohan)
बिहार की राजधानी है पटना, यहां मुख्यमंत्री रहता है और मुख्यमंत्री के घर से कुछ दूर पर परीक्षा देने आई एक नाबालिग बच्ची को होटल में उसके पिता के उपस्थिति में कमरे का दरवाजा खोलकर जबरदस्ती अगवा करने का प्रयास होता है। ये है बिहार में कानून की स्थिति #BiharBJPFailure
20
965
11
2,492
27,286
बिहार में बदलाव की गंगा जब भी बहेगी, गंगोत्री मिथिला ही बनेगा। आज समूचा बिहार राजधर्म के अकाल से झुलस रहा है, मिथिला के जनकों को हल धरना होगा। मिथिला के भगीरथों को ही अपने संघर्ष, तपस्या, त्याग से भागीरथी को धरा पर लाना होगा। सत्ता के मद में क्राम-क्राम कर रहे आतताइयों के नाश हेतु नवयुग के मैथिल दधीचियों को ही आगे आना होगा। हम ही हैं उम्मीद, हमीं को ताक रहा युग है 🙏
2
4
2
30
736
सत्ता के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाकर भी बस मन नहीं माना तो नवचक्रवर्ती के राजभवन को त्याग देने वाले, पाटलिपुत्र के दो पारिवारिक दुश्मनों को एक कर असंभव दिख रहा समन्वय संभव कर देने वाले, देशभर में 14 राजाओं को सिंहासन तक पहुंचाकर सिर्फ झुक कर रहने की शर्त पर किनारे हो जाने वाले भी विद्या के सामने विनयशील मुद्रा में झुक कर प्रेम अपनाते हैं। "बालोऽहं जगदानन्द ! न मे बाला सरस्वती।..."
3
36
583
कल मधुबनी में प्रशांत किशोर जी ने मिथिला के पाग के महत्व के बारे में क्या कहा, ये सुनिए।
2
19
115
2,220
आज मधुबनी के ककना गांव में प्रशांत किशोर जी का स्वागत वैदिक विद्यार्थियों ने स्वस्तिवाचन मंत्रोच्चार से किया 🙏
3
23
1
215
4,017
छठ के बाद मिथिला में भाई-बहन के प्रेम का लोक-त्योहार "सामा-चकेबा" मनाने की परंपरा रही है। इसे मनाने को लेकर भगवान कृष्ण से जुड़ी एक कथा है। श्यामा या सामा कृष्ण की बेटी थीं। उनके पति थे चक्रवाक या चकेबा। कृष्ण के पुत्र साम्ब को मैथिली में सतभइयां कहा जाता है, वो अपनी बहन सामा से असीम स्नेह करते थे। सामा प्रकृति प्रेमी थी जिसका ज्यादा वक्त पक्षियों, वृक्षों और फूल-पत्तों के बीच ही बीतता था। वह वृंदावन में ऋषियों के बीच खेला करती थी। कृष्ण के एक मंत्री चुरक (चुगला, चुगलखोर) ने सामा पर वृन्दावन के एक तपस्वी के साथ गलत-संबंध का आरोप लगा दिया। कृष्ण उसकी बातों में आ गए और अपनी बेटी को पक्षी बन जाने का शाप दे दिया। सामा पंछी बन गई तो उसके वियोग में उसका पति चकेबा भी पंछी बन गया। जब सामा के भाई साम्ब को यह सब मालूम पड़ा तो उसने कृष्ण को समझाने की कोशिश की। कृष्ण नहीं माने तो वह तपस्या पर बैठ गया। अपनी कठिन तपस्या से प्रसन्न हो कृष्ण ने साम्ब को वचन दिया कि सामा हर साल कार्तिक के महीने में आठ दिनों के लिए उसके पास आएगी। भाई की कोशिश से कार्तिक में सामा और चकेबा का मिलन हुआ। उसी दिन के याद में आज भी सामा चकेबा का त्योहार मनाया जाता है। सामा चकेबा त्योहार में बहनें हर साल मिट्टी की चिड़िया बनाती हैं, गीत गाते हुए उन्हें खेतों में (वृंदावन) ले जाती हैं। बहनें चुगलखोर चुगला की दाढ़ी में आग लगा देती हैं और भाइयों से कहती हैं कि मिट्टी की बनी चिड़ियों को तोड़ दें ताकि सामा, उसके पति चक्रवाक (चकेबा) और शापित ऋषि फिर से मानव रूप में आ सकें। इसमें ‘गाम के अधिकारी’ और ‘सामा खेलै चललि’ जैसे लोकगीत गाए जाते हैं। सामा-चकेबा के आठ दिनों के त्योहार में एक पर्यावरणीय संदेश भी छिपा है। इस आयोजन का एक बड़ा मकसद सर्दी शुरू होते ही मिथिला क्षेत्र में आने वाले दुर्लभ प्रवासी पक्षियों को सुरक्षा और सम्मान देना भी है। मिथिला में कृष्ण के परिवार संबंधित लोक त्योहार के प्रचलित होने का शायद एक दूसरा कारण भी होगा। ये कथा शायद कृष्ण के भाई बलराम जी के साथ मिथिला आया होगा। स्यमंतक मणि के युद्ध के बाद बलराम कृष्ण से नाराज होकर अपने समर्थकों सहित कुछ सालों के लिए मिथिला आ गए थे और यहीं रहे थे। आज भी सरिसवपाही में उनके स्थापित सिद्धेश्वरी देवी और सिद्धेश्वर महादेव स्थित है। बलराम का गदा अखाड़ा भी मिथिला में स्थापित हुआ था। दुर्योधन ने बलराम से गदा युद्ध की शिक्षा मिथिला में ही ली थी। बाद में कृष्ण नरकासुर युद्ध से लौटते वक्त बलराम को मनाकर ले गए लेकिन बलराम से जुड़ी कथाएं और लोग शायद यहां रुक भी गए। मैथिली और गुजराती में जो कुछेक समानता दिखती है। उसकी ये भी वजह हो सकती है।
2
14
35
1,028
आज से 40 साल पहले छठ बस गांगेय क्षेत्र का पर्व था, गंगा एवं उसके सहायक नदियों के क्षेत्र में लोग मनाते थे। फिर बिहारी निकले अपना बोरा-झोड़ा लेकर देश दुनिया में कमाने, पेट पालने और साथ में छठ का पथिया भी लेकर चल पड़े। आज देश छोड़िए, दुनिया को कोई कोना ऐसा नहीं छूटा है जहां छठ घाट नहीं बन रहा हो, डाली नहीं सज रही हो, लोग जल में खड़े होकर सूर्य नहीं ताक रहे हों और शारदा सिन्हा जी का गाना न बज रहा हो। हमसे और हमारे बिहारी पहचान से नफ़रत करने वाले आज हमें गाली इसलिए दे पा रहे हैं क्योंकि आज हमारे बाहर गए लोगों का ये बस दूसरा जेनरेशन है। पहला जेनरेशन तो हमारा सर्वाइव करने में चला गया, अभी दूसरा थ्राइव कर रहा है, इंतजार करो, तीसरा जेनरेशन स्ट्राइक करेगा और चौंथा ड्राइव करेगा। आज तुम्हें बिहार एक संसाधनविहीन मजदूर प्रदेश लग रहा है। लेकिन याद रक्खो, 20 साल बाद जब भारत अपने आजादी का सौंवा साल मना रहा होगा तब महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, कनार्टक जैसे राज्य विकास के प्रौढ़ावस्था में अपने ढलान पे होंगे। हमारे पास डेमोग्राफिक डेविडेंट होगा, पूरी दुनिया एवं देश में वेल स्प्रेडेड डायसपोरा होगा। भारत का इकोनॉमिक पॉलिटिकल और कल्चरल ईंजन बिहार होगा। देश का कोई राज्य ऐसा नहीं होगा जहां कोई बिहारी सांसद, विधायक, मंत्री नहीं होंगे। 2047 में भारत जब दुनिया लीड कर रहा होगा तब भारत को लीड बिहार करेगा, देश का प्रधानमंत्री एक बिहारी होगा। हमारा समय आ रहा है। न तुम्हारे गाली देने से हम रुक पाएंगे और न छठ का विस्तार रुकेगा। छठ का पोटेंशियल असीम है। आने वाले वक्त में भारत का पहला ग्लोबल त्योहार छठ ही बनेगा।
44
64
6
489
23,264
Aditya Mohan retweeted
बांकीपुर चुनाव में प्रशांत किशोर जी की जीत के लिए छठी मैया से जो मन्नत मांगी थी, आज जोड़ा कोसी भरकर उसे पूरा किया। 🙏 जय छठी मैया 🙏 @jansuraajonline @PrashantKishor
10
21
2
130
1,816
बिहारियों को गाली देकर पूरे देश में बहुत लोग अपना फ्रस्ट्रेशन निकालते हैं, लेकिन उन सबमें बिहारियों को गाली देकर मीडिया में आने वालों में सबसे प्रमुख नाम है राज ठाकरे। 60 साल पूरा होने वाला है लेकिन आजतक जवानी वाला बख्थेतरी नहीं गया है। महाराष्ट्र के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार से है, लेकिन आजतक एक राजनीतिक सफलता नहीं नसीब हुई है। इन ठाकरे बंधुओं के सामने भाजपा ने ना केवल इनके पूरे राजनीतिक पार्टी को हथिया लिया बल्कि पूरे पारिवारिक विरासत को तहस-नहस कर दिया। अल्हुआ नै उखाड़ पाए, लेकिन कबीलाठी है की आजतक इनके जेहन से निकल नहीं रहा। भोर सांझ कुछ भी हो तो बिहारियों को गाली देना शुरू कर देते हैं, बिहारी मजदूरों को मारना पीटना शुरू कर देते हैं, गुंडागर्दी पर उतर जाते हैं। अभी छठ के समय फिर कूदना शुरू किया है। अबे चपड़गंजू महाराष्ट्र के प्रमुख त्यौहार गणेश चतुर्थी को पूरे भारत ने स्वीकार लिया, गुजरात के डांडिया को पूरा देश आयोजित कर रहा है। लेकिन एक छठ दो दिन का तुमसे झेला नहीं जा रहा ? भाई, औकात नापो अपना। आजतक तुम्हारे मनसे को महाराष्ट्र की जनता ने एक बार भी सम्मानजनक सीट तक नहीं दिया है पिछले 3 दशक में। तुम्हें महाराष्ट्र की जनता भी आज तक गुंडा ही समझती है। चाचा का नाम नहीं होता तुम्हारे टाइटल में तो कोई पूछता तक नहीं तुम्हें, यही औकात है। कोई काम धाम है नहीं, बस बिहारियों को गाली दो और मीडिया में सनसनाओ 2 दिन तक।
1
1
14
754
भारी नाम ख़राब हो गया है बिहार के मुख्यमंत्री पद पर बैठे आदमी का। इतना ख़राब की किसी कार्यक्रम में उनसे मिल लेने के बाद स्पष्टीकरण देना पर जा रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे किसी चोर, डकैत, अपराधी के साथ आपका फोटो आ गया हो। ...
3
8
65
3,120
गौर कीजिएगा तो दिखेगा की भाजपा वाले अब राजद का विरोध करना बंद कर प्रशांत किशोर जी का विरोध शुरू कर दिए हैं। और राजद वाले भी भाजपा का विरोध छोड़कर प्रशांत किशोर जी के विरोध में बोलना शुरू कर चुके हैं। कारण स्पष्ट है। दोनों को पता है की दोनों का वास्तविक राजनीतिक दुश्मन कौन है
3
4
38
1,164
बांकीपुर का चुनाव चल रहा था। प्रशांत किशोर जी जब सभाओं में जाते थे तो कह देते थे की मेरे विधायक बन जाने से आपकी समस्याओं का अंत नहीं होगा, हम आपका जीवन नहीं बदल सकते, असली बदलाव तब होगा जब आप बदलेंगे। प्रशांत जी का इस तरह खड़ी बोली बोलना कई लोगों को नेता के तौर पर अटपटा लगता था। वो आकर कहते थे की ऐसे कैसे जीतेंगे चुनाव प्रशांत किशोर जी, नेताओं के तरह प्रोमिस कर ही नहीं रहे। चुनाव के समय तो कहना ही चाहिए की ये कर देंगे, वो कर देंगे। फिर एक दिन कोर कमिटी बैठक में कुछ लोगों ने प्रशांत किशोर जी से कहा की आपको चुनाव में तनिक लुभावना बोलना चाहिए नेताओं के तरह, लोग आपको अहंकारी कहकर फैलाते हैं। प्रशांत जी ने कहा यही सच बोलना ही मेरी USP है। तीन साल तक लगातार पैदल चलने, अपना सर्वस्व लगाने के बावजूद जीरो सीट आने के बाद भी मैं उसी ऊर्जा से इसलिए लगा हूं क्योंकि सरकार बदलने के लिए नहीं बल्कि बिहार बदलने के लिए लगा हूं। और बिहार सच बोलने से बदलेगा, मीठा बोलने से नहीं। किसी और नेता में ये हिम्मत और क्षमता नहीं है की प्रशांत किशोर जी की तरह जनता के सामने खड़े होके समाज की कमियों को यूं बोल सके, इसलिए वो प्रशांत किशोर हैं। धारा के विपरीत चलना ही प्रशांत की पहचान है। बांकी नेता जब मैथिल ब्राह्मणों के बीच आता है तो कहता है की मिथिला विद्वानों की भूमि है। प्रशांत किशोर जब आते हैं तो याद दिलाते हैं की विद्वानों की भूमि कभी आप थे, आज आप मजदूरों की भूमि हैं। बांकी आपके बीच आकर जय परशुराम कहते हैं, प्रशांत आते हैं तो याद दिलाते हैं की आप शुरू से सरस्वती के उपासक रहे हैं परशुराम के नहीं, आपकी पहचान कलम है फरसा नहीं। मिथिला वो भूमि है जहाँ परशुराम के युग का अंत हुआ था, यहीं राम ने सीता-स्वयंवर के बाद उन्हें परशुविहीन किया था। हम उस नगर के वासी हैं जहां के द्वार पर सरस्वती की प्रतिमा थी। याद कीजिए की आज से 35 साल पहले किस गांव में परशुराम जयंती मनाई जाती थी, कहीं नहीं। लेकिन सरस्वती की पूजा गांव-गांव, टोले-टोले, द्वारे-द्वारे होती थी। जब तक ये होता था, आप राजनीतिक रूप से शक्तिशाली थे, महत्वपूर्ण थे, सब आपको पूछता था, सम्मान करता था। फिर शेष भारत की तरह आपको भी फरसा दिया गया और कहा गया लहराओ, आज आप कहां हैं ये खुद देखिए।
3
3
1
17
576
हमारे सोशल मीडिया "Back End Team Lead" देवपालिक गुप्ता कल दोपहर से "रांची से पटना जनशताब्दी ट्रेन" से लापता थे। रात में 9 बजे FIR दर्ज हुआ.. कल रात से ये News फ्लैश हो रहा है। हम सब भी लगातार कल से झारखंड शासन और रांची प्रशासन के संपर्क में रहे हैं। ~31 वर्षीय देवपालीक, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले थे, IIMC ग्रेजुएट थे। कई प्रमुख अखबार एवं न्यूज चैनल/ या लल्लनटॉप जैसे पोर्टल के लिए कार्य कर चुके थे। जन सुराज से जुड़े अधिकारिक Page या अन्य सोशल मीडिया कैंपेन के पीछे देवपालिक और उनकी टीम निरंतरता में पिछेल 04 वर्षों से कार्य कर रही थी। कुछ घंटे पहले उनकी बॉडी, रांची के समीप मूरी में रेलवे ट्रैक के नजदीक से बरामद की गई है। पोस्टमार्टम हेतु बॉडी को रांची के RIMS लाया जा रहा है। हमें, हम सब को नहीं पता कि हमारे 'देवपालिक गुप्ता' की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है इसलिए यह आधिकारिक रूप से नहीं कह सकते हैं कि यहां किसी प्रकार की राजनैतिक/ अन्य प्रकार की साजिश हुई है। देवपालिक अगर किसी प्रकार के साजिश (राजनैतिक या गैर राजनैतिक) के शिकार हुए है तो उसकी निष्पक्ष जांच की जाए। मा. मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी से आग्रह है कि इस मामले की त्वरित एवं निष्पक्ष जांच हेतु वरीय अधिकारी को निर्देशित करें। स्वयं @PrashantKishor जी कल रात से ही लगातार हेमंत सोरेन जी सहित झारखंड पुलिस के अन्य वरीय 'पुलिस अधिकारियों' के संपर्क में हैं। हमसब चाहते हैं कि @JharkhandPolice या रांची पुलिस इस्तिमाल को सही से इन्वेस्टिगेट कर ये पता लगा ले कि किन परिस्थितियों में @Devpalik की मौत हुई? हम सब के लिए ये अत्यंत दुःखद और अत्यंत ही हृदयविदारक है। हमारे @jansuraajonline के लिए ये कठिन क्षण है। प्रभु देवपालिक की आत्मा को शांति प्रदान करें 🙏 ॐ शांति 💐
19
59
3
301
14,450
Aditya Mohan retweeted
8 सीटें, एक संकल्प जन सुराज का परचम! लड़ेंगे MLC इलेक्शन, जीतेंगे MLC इलेक्शन #Viral #prashantkishor #jansuraaj #जनसुराजचर्चा #shorts
4
35
1
180
3,394
जनसुराज का 8 नया विधायक बनाएंगे। लड़ेंगे MLC इलेक्शन, जीतेंगे MLC इलेक्शन। स्नातक और शिक्षक MLC के कुल 8 सीट पर चुनाव होने जा रहा है।
3
11
78
1,803
Hahaha... Clarification dene ki Naubat aa gyi ☺️
प्रेस विज्ञप्ति....... दिनांक 27.08.26 को मुख्य सचिव, बिहार के साथ माननीय विधायक, श्री प्रशांत किशोर की मुलाकात के संबंध में!
2
30
1,246
बिहार में सांसद, विधायक अक्सर शिकायत करते हैं की DM, SP उनका फोन नहीं उठाते। एक सप्ताह पहले सत्ताधारी भाजपा के मधुबनी सांसद सहित तमाम नेता रोनाधोना कर रहे थे की DM साहब भैलू नै देते हैं। दूसरी तरफ कल की ये तस्वीर है। प्रशांत किशोर जी का विधायक का शपथ लिए हुए 15 दिन नहीं हुआ है। लेकिन जब बांकीपुर में आभार यात्रा के दौरान लोगों ने अपनी समस्याएं उनके सामने रखी तो प्रशांत किशोर जी ने सब सूचीबद्ध करके सभी संबंधित अधिकारियों से मिलना तय कर लिया। ये तस्वीर उस नए चुने गए विधायक का है जो अपनी पार्टी के पहले और सिंगल विधायक हैं आज। उनके साथ मीटिंग में उपस्थित जो लोग हैं वो आज पूरे बिहार के प्रशासन के केंद्र हैं। प्रशांत जी के साथ मीटिंग के लिए बिहार के सबसे बड़े प्रशासनिक पदाधिकारी मुख्य सचिव अमृत प्रत्यय, बिहार पुलिस के सबसे बड़े अधिकारी DGP विनय कुमार, ADG, पटना म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के अधिकारी सहित अन्य संबंधित वरिष्ठ IAS, IPS अधिकारी सब एकसाथ जमा हुए। प्रशांत किशोर जी ने सबसे विस्तृत चर्चा कर जनता के समस्याओं को साझा किया। यह तस्वीर बताता है की विधायक, सांसद पद कमजोर नहीं है, कमजोर वो नकारे लोग हैं जिन्हें हमने पार्टियों के नाम पर चुनकर भेज दिया है। फिर क्यों भैलू करेंगे अधिकारी उनका! यह तस्वीर भविष्य के बिहार का संकेत भी है। सबको पता है की हवा का रुख बदल गया है।
4
18
1
144
2,929
छात्रों के हित के लिए पटना के गर्दनीबाग में 11 दिनों तक अनशन पर बैठने वाले अमन यादव एवं जाह्न्वी से आज रात पटना IGMS अस्पताल में मिलकर उनके स्वास्थ्य का हाल लिया।
1
3
37
831
अबकी पलटने नहीं देंगे गिरिराज बाबू, याद रखिएगा। और 15 एकड़ में कौन सा विश्वविद्यालय बनाएंगे साहब ?
Good News Loading बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय हेतु 15 एकड़ भूमि चिह्नित कर ली गई है।
7
18
1
141
6,232
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी, मुंबई के हाई कोर्ट में पेटिशन/PIL डलवा कर महाराष्ट्र सरकार के उस नियम को चैलेंज लीजिए जिसमें उन्होंने ऑटोरिक्शा/टैक्सी वालों के लिए मराठी बोलना अनिवार्य किया है। हम देखना चाहते हैं की 3 लाख से अधिक पीड़ित बिहारी ऑटो रिक्शा वालों की आवाज आप तक पहुंचती है की नहीं, आपको उनके समस्याओं से फर्क पड़ता है की नहीं। आज बिहार में भाजपा की सरकार है, UP में भाजपा की सरकार है, महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार है, केंद्र में भाजपा की सरकार है। हम देखना चाहते हैं की हर जगह आपके पार्टी की सरकार होने के बावजूद आपसे ये छोटा सा काम बिहारियों के हित में हो पाता है की नहीं। आपसे नहीं होगा तो फिर जनसुराज तो है ही ✊
1
16
94
3,151
मुंबई में ऑटो वालों, रिक्शा वालों का मराठी-टेस्ट सड़क पर शुरू हो चुका है, हजारों को नोटिस भी थमाया जा रहा है। ऑटो, रिक्शा वालों ने यदि मराठी नहीं सीखी तो उनका ड्राइविंग लाइसेंस परमानेंटली कैंसिल हो जाएगा।
3
1
22
644