Department of Agriculture, Rajasthan retweeted
🌾 प्रदेश में यूरिया एवं डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को समय पर खाद सुनिश्चित करने के लिए आपूर्ति व्यवस्था होगी सुदृढ़।
आज शासन सचिवालय में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास जी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में उर्वरकों की उपलब्धता, आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था को प्रभावी बनाने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
🔹 प्रदेश में यूरिया की 9.64 लाख मीट्रिक टन उपलब्धता।
🔹 एफएफएस पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी एवं किसान-आधारित वितरण व्यवस्था।
🔹 अनुदानित उर्वरकों के डायवर्जन एवं कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई।
🔹 लक्ष्य के अनुरूप आपूर्ति नहीं करने वाली कंपनियों का आवंटन सक्षम कंपनियों को हस्तांतरित करने के निर्देश।
🔹 नैनो यूरिया, एसएसपी, एनपीके एवं जैव उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा।
सरकार का संकल्प है कि रबी सीजन में प्रत्येक किसान को समय पर, सुगमता से एवं पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हो तथा वितरण व्यवस्था पारदर्शी और प्रभावी बनी रहे।
बैठक में प्रमुख शासन सचिव श्रीमती मंजू राजपाल जी, सहकारिता विभाग के शासन सचिव श्री समित शर्मा, वाणिज्यिक कर एवं इफको, कृभको, आईपीएल, सीएफसीएल, एनएफएल सहित प्रमुख उर्वरक निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान #किसान_कल्याण #Rajasthan
Department of Agriculture, Rajasthan retweeted
अन्नदाता किसानों के हितों की रक्षा, उनकी मेहनत को सम्मान और फसलों को सुरक्षा प्रदान करने के संकल्प के साथ राजस्थान की डबल इंजन सरकार निरंतर प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
किसानों की खुशहाली, कृषि क्षेत्र की समृद्धि और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
किसान का सम्मान – समृद्ध राजस्थान की पहचान!
#किसान_कल्याण #अन्नदाता #कृषि_समृद्धि #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
Department of Agriculture, Rajasthan retweeted
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्नदाताओं की मेहनत को सुरक्षा और उनके परिश्रम को संबल प्रदान कर रही है। फसल नुकसान की स्थिति में आर्थिक सहायता देकर यह योजना किसानों को कठिन समय में सहारा देती है।
प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसान हितों की रक्षा, कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने और अन्नदाताओं की खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
Department of Agriculture, Rajasthan retweeted
पहले मतदान, फिर जलपान!
आज पंचायतीराज चुनाव के तृतीय चरण में आप सभी से विनम्र अपील है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक मतदान करें।
विशेषकर पहली बार मतदान करने वाले युवा साथी आगे आएं और अपने मत से लोकतंत्र को मजबूती दें।
आपका एक वोट, आपके गाँव की तकदीर बदल सकता है।
Department of Agriculture, Rajasthan retweeted
राजस्थान सरकार में मेरे सहयोगी एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं।
@DrKirodilalBJP
Department of Agriculture, Rajasthan retweeted
दीपावली पर अन्नदाताओं को बड़ी राहत, लगभग ₹345 करोड़ के लंबित फसल बीमा दावों का भुगतान!
माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी के कुशल मार्गदर्शन एवं माननीय कृषि मंत्री @DrKirodilalBJP जी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत लगभग 345 करोड़ रुपये के लंबित फसल बीमा दावों का भुगतान सुनिश्चित किया है।
इस महत्वपूर्ण पहल से प्रदेश के 9 जिलों जयपुर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, पाली, सिरोही, चूरू, जालोर एवं डूंगरपुर के पात्र किसानों को आर्थिक संबल मिला है।
विशेष रूप से पश्चिमी राजस्थान के सूखा प्रभावित किसानों को लगभग 318 करोड़ रुपये तथा राज्य स्तरीय शिकायत निराकरण समिति के निर्णयों के क्रम में 17.60 करोड़ रुपये के लंबित दावों का भुगतान करवाया गया है। वहीं, जयपुर जिले की दूदू तहसील के किसानों को भी 9.50 करोड़ रुपये की राहत मिली है।
किसानों की मेहनत, उनके परिश्रम और उनकी आर्थिक सुरक्षा का सम्मान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारा निरंतर प्रयास है कि प्रत्येक पात्र किसान को समय पर फसल बीमा योजना का लाभ मिले तथा प्राकृतिक आपदा एवं प्रतिकूल मौसम से होने वाले नुकसान की स्थिति में उन्हें आर्थिक संबल प्रदान किया जा सके।
अन्नदाता की खुशहाली, समृद्ध राजस्थान का आधार है।
#किसान_कल्याण #प्रधानमंत्री_फसल_बीमा_योजना #आपणो_अग्रणी_राजस्थान @DIPRRajasthan
Department of Agriculture, Rajasthan retweeted
प्राकृतिक एवं योगिक खेती को मिलेगा बढ़ावा, किसानों के सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल! 🌱
माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी एवं कृषि मंत्री @DrKirodilalBJP जी के मार्गदर्शन में राजस्थान में प्राकृतिक एवं टिकाऊ खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग एवं ब्रह्माकुमारी संस्थान के कृषि एवं ग्रामीण विकास प्रभाग के मध्य आबूरोड में आयोजित ग्लोबल समिट के दौरान महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
इस समझौते के माध्यम से प्रदेशभर में किसानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण, कृषि कार्मिकों का क्षमता संवर्धन तथा गांव-गांव तक जागरूकता अभियान संचालित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। साथ ही, आबूरोड स्थित तपोवन को योगिक प्राकृतिक खेती के उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल भी की गई है।
एमओयू के अंतर्गत कृषि अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए राजयोग, ध्यान, तनाव प्रबंधन एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
हमारा संकल्प है कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, मिट्टी की उर्वरता में सुधार और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देते हुए राजस्थान के किसानों को अधिक समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाया जाए।
प्राकृतिक खेती अपनाएं, मिट्टी बचाएं, किसान समृद्ध बनाएं।
#NaturalFarming #योगिकखेती #किसानकल्याण #कृषि_विभाग_राजस्थान #आपणो_अग्रणी_राजस्थान @DIPRRajasthan
Department of Agriculture, Rajasthan retweeted
राजस्थान में प्राकृतिक एवं योगिक खेती को मिलेगी नई पहचान, कृषि विभाग और ब्रह्माकुमारी संस्थान के बीच ऐतिहासिक समझौता
ग्लोबल समिट में हुआ एमओयू, प्रदेशभर में प्राकृतिक खेती को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
किसानों को मिलेगा प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण, कृषि अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए राजयोग, तनाव प्रबंधन और क्षमता संवर्धन कार्यक्रम होंगे आयोजित
आबूरोड स्थित तपोवन को योगिक प्राकृतिक खेती के उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल
dipr.rajasthan.gov.in/press-…
Department of Agriculture, Rajasthan retweeted
भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस
राजस्थान सरकार की ऐतिहासिक पहल
कृषि आदानों के नमूनों की जांच होगी
फेसलेस, कॉन्टैक्टलेस और पारदर्शी
कृषि विभाग एवं डाक विभाग के बीच महत्वपूर्ण समझौता...
राजस्थान की हर नई पहल, हर नवाचार और हर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए फॉलो करें
@DIPRRajasthan
@BhajanlalBjp
@KumariDiya
@DrPremBairwa
@RajCMO
@RajGovOfficial
#ZeroToleranceAgainstCorruption #CorruptionFreeRajasthan #AgricultureDepartment #IndiaPost #AgricultureReforms #DIPRRajasthan #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
Department of Agriculture, Rajasthan retweeted
उद्यान विभाग की टीम द्वारा जिले के पुष्कर क्षेत्र के भगवानपुरा, सुरजकुण्ड़, पिचोलिया एवं सवाईपुरा गांवों में दौरा कर भूमिगत कीटों एवं रोग से ग्रसित मूली की फसल के बचाव के उपाय किसानों को बताया।
@DIPRRajasthan
Department of Agriculture, Rajasthan retweeted
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना राजस्थान की सशक्त पहचान
नागौर देशभर में टॉपर
Department of Agriculture, Rajasthan retweeted
मोदी सरकार ने अन्नदाता के सम्मान में गेहूँ एमएसपी बढ़ाकर 2,585 रुपये की
फूड सेक्रेट्री ने सम्बंधित विभागों और ऐजेन्सियों की ली बैठक
भजनलाल सरकार ने खरीद व्यवस्था को किसान फ्रेंडली बनाने के दिए निर्देश
@BhajanlalBjp @KumariDiya @DrPremBairwa @RajCMO @RajGovOfficial
#RajasthanGovernment #RajasthanNews #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
Department of Agriculture, Rajasthan retweeted
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में पूरे भारतवर्ष में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर नागौर जिला हुए सम्मानित
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत नागौर जिले ने पूरे भारतवर्ष में द्वितीय स्थान प्राप्त कर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की।
Department of Agriculture, Rajasthan retweeted
मोदी सरकार का अन्नदाता को सम्मान
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में पूरे भारतवर्ष में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर नागौर जिले में हर्ष का माहौल
dipr.rajasthan.gov.in/press-…
Department of Agriculture, Rajasthan retweeted
राजस्थान की एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि...
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में
नागौर जिले ने हासिल किया
देश में द्वितीय स्थान
राजस्थान की हर नई पहल, हर नवाचार और हर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए फॉलो करें
@DIPRRajasthan
@BhajanlalBjp
@KumariDiya
@DrPremBairwa
@RajCMO
@RajGovOfficial
#PMDhanDhaanyaKrishiYojana #DhanDhaanyaKrishiYojana #Nagaur #NagaurDistrict #RajasthanPride #AgricultureDevelopment #FarmersWelfare #KisanKalyan #DIPRRajasthan #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
Department of Agriculture, Rajasthan retweeted
सुजस स्पेशल बुलेटिन
13 अक्टूबर, 2026
youtu.be/JdkApOxHfco?si=MGvf…
बेटियों के सपनों को नई उड़ान | शिक्षा, आत्मविश्वास और सशक्त भविष्य | विकसित राजस्थान
@BhajanlalBjp @KumariDiya @DrPremBairwa @RajCMO @RajGovOfficial
#RajasthanGovernment #RajasthanNews #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
Department of Agriculture, Rajasthan retweeted
आकाशवाणी जयपुर अजमेर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के कुशल मार्गदर्शन एवं माननीय कृषि मंत्री डॉ. किरोडीलाल मीणा जी के कुशल नेतृत्व में राजस्थान में किसानों के हितों को ध्यान में रखकर की जा रही “जैविक खेती एवं उसके लाभ” के विषय पर राज्य स्तर पर विशेष सजीव प्रसारण (लाईव) -
“कार्यक्रम प्रसारण विवरण”
दिनांक - 10/अक्टूबर/2026, शनिवार
समय - प्रातः 11:00 बजे से 12:00 बजे तक
@AkashvaniAIR @DIPRRajasthan @AgrDir @gram2026_raj
Department of Agriculture, Rajasthan retweeted
राज्य में रबी सीजन के दौरान किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप, पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए, राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रभावी मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रदेश में वर्तमान में 3 लाख 72 हजार मीट्रिक टन यूरिया, 1 लाख 06 हजार मीट्रिक टन डीएपी, 97 हजार मीट्रिक टन एनपीके तथा 2 लाख 08 हजार मीट्रिक टन एसएसपी का स्टॉक उपलब्ध है। कम उपलब्धता एवं अधिक खपत वाले जिलों और ब्लॉकों को चिन्हित कर, मांग के अनुरूप प्राथमिकता से उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
Department of Agriculture, Rajasthan retweeted
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की 30 कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति
57 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड, संपर्क सड़क निर्माण एवं क्षतिग्रस्त संपर्क सड़कों की होगी मरम्मत
किसानों और व्यापारियों को मिलेंगी आधारभूत सुविधाएं,
मण्डियों में आवक बढ़ने से राजस्व में होगी वृद्धि
dipr.rajasthan.gov.in/press-…































