Aryan Yadav (PDA परिवार) retweeted
बड़ी खबर-
टीजीटी पीजीटी मामले में लगभग 24 घंटे के भीतर दूसरी एफआईआर।
14 छात्र चिन्हित जिनमें 3 प्रतियोगी छात्राएँ भी शामिल हैं।
प्रयागराज के इन छात्र-छात्राओं पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज।
अब आरोप सुनिए।
जाम लगाना, पुलिस के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाना, गाली-गलौज करना, सरकारी कार्य में बाधा डालना…!
आज सुबह ही योगी आदित्यनाथ ने चेतावनी दी है कि प्रदर्शन करोगे तो सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी।
और उस चेतावनी के तुरंत बाद पुलिस का ये एक्शन हो गया।
मतलब स्टेट पावर पास है, तो कुछ भी कर दीजिए?
जो भी आवाज उठाए, उसे रगड़ दीजिए?
Aryan Yadav (PDA परिवार) retweeted
उत्तर प्रदेश में अब वे अधिकारी ही एसडीएम पोस्ट किए जा रहे हैं जो अपना आईडी पासवर्ड बीजेपी द्वारा डिप्यूटेड किसी कार्यकर्ता को दे देते हैं । ये बीजेपी का कार्यकर्ता वीआरसी के साथ बैठ कर सपा के वोटों को काटने और बीजेपी के वोटों को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं । क्योंकि ओटीपी उसी आईडी पासवर्ड पर आता है जो बीजेपी के किसी व्यक्ति के पास है । वही ओके कर देता है । इस साजिश के तहत हर विधान सभा क्षेत्र में लगभग १० हज़ार सपा समर्थकों के वोट काटने का लक्ष्य रखा गया है । निर्वाचन आयोग इसका संज्ञान लेकर दोषी अधिकारियों के ख़िलाफ़ दंडात्मक कार्यवाही करे ।@ECISVEEP
Aryan Yadav (PDA परिवार) retweeted
डबल इंजन का डबल ज़ीरो!
#वाराणसी
Aryan Yadav (PDA परिवार) retweeted
जेब में किराया है या नहीं, रुकने का इंतज़ाम है या नहीं- इससे किसी को मतलब है?बेरोजगार है साहब- सफर मुफ्त में नहीं है !
मजबूरी समझिए- जरूरत का फायदा मत उठाइए।
Aryan Yadav (PDA परिवार) retweeted
"NSUI छात्रा से पुलिस ने मारपीट की"
◆ कांग्रेस ने अपने X अकाउंट पर वीडियो शेयर कर कहा
◆ वीडियो में पुलिस और छात्रा के बीच गुत्थम-गुत्थी हो रही है
◆ साथ में पुलिस ने महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
#NSUI | NSUI Student
Aryan Yadav (PDA परिवार) retweeted
BIG BREAKING | यूपी में SIR पर बड़ा विवाद, मुख्य निर्वाचन अधिकारी की सफाई भी सवालों के घेरे में
85,854 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए सॉफ्टवेयर से फॉर्म-7 जनरेट होने की पुष्टि, लेकिन बिना कारण दर्ज आवेदन, डिजिटल हस्ताक्षर और समयसीमा के बाद आए 1.10 लाख अनुरोधों पर गंभीर सवाल।
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण
(SIR) को लेकर सामने आई खोजी रिपोर्ट ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की सफाई के बाद विवाद और गहरा गया है। निर्वाचन कार्यालय ने आरोपों को भ्रामक और निराधार बताया है, लेकिन अपनी प्रेस विज्ञप्ति में यह स्वीकार किया है कि 85,854 मतदाताओं को अपात्र घोषित किए जाने के बाद उनके नाम हटाने के लिए सॉफ्टवेयर में फॉर्म-7 जनरेट करने की व्यवस्था थी।
मामला सिर्फ फॉर्म-7 जनरेट होने का नहीं, बल्कि बिना कारण दर्ज किए मतदाताओं के नाम हटाने, अधिकारियों के डिजिटल हस्ताक्षर, आवेदन की कानूनी समयसीमा और एक ही व्यक्ति द्वारा बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम कटवाने की कोशिश से जुड़ा है।
खोजी पत्रकारिता संस्थान द रिपोर्टर्स कलेक्टिव ने चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध 4.3 लाख से अधिक फॉर्म-7 का विश्लेषण कर दावा किया कि निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की ओर से दर्ज 87,127 विलोपन अनुरोधों में से 85,854 में नाम हटाने का कोई स्पष्ट कारण दर्ज नहीं था। यानी अधिकारियों से जुड़े करीब 98.5 प्रतिशत अनुरोधों में कारण का विवरण नहीं मिला।
रिपोर्ट में एक और गंभीर आरोप है कि चुनाव आयोग के ERONET सॉफ्टवेयर से ये फॉर्म अपने आप जनरेट हुए और उन पर संबंधित अधिकारियों के डिजिटल हस्ताक्षर भी मौजूद थे। रिपोर्ट के अनुसार, चार निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि सुनवाई के दौरान किसी मतदाता को अपात्र घोषित करते ही सॉफ्टवेयर उनके नाम से फॉर्म-7 तैयार कर देता था।
इससे एक बुनियादी सवाल उठता है कि जब अधिकारी ही किसी मतदाता की पात्रता का फैसला कर रहा था, तो उसी अधिकारी के नाम से मतदाता को हटाने का आवेदन भी क्यों तैयार हो रहा था? क्या निर्णय लेने वाला अधिकारी ही आपत्ति दर्ज करने वाला भी बन गया था?
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस प्रक्रिया को कानूनी बताते हुए कहा है कि संबंधित अधिकारियों ने स्वतः संज्ञान लेकर जांच की, नोटिस जारी किए और सुनवाई के बाद अपात्रता का निर्णय लिया। इसके बाद फॉर्म-7 केवल रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जनरेट किया गया, ताकि भविष्य में पता चल सके कि मतदाता का नाम कब और क्यों हटाया गया।
लेकिन इसी सफाई से एक महत्वपूर्ण विरोधाभास सामने आता है। यदि फॉर्म-7 बनाने का उद्देश्य नाम हटाने का कारण सुरक्षित रखना था, तो खोजी रिपोर्ट में सामने आए 85,854 फॉर्म में कारण दर्ज क्यों नहीं था? क्या अपात्रता के कारण अलग आदेशों में दर्ज हैं और क्या वे आदेश सार्वजनिक जांच के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे?
विवाद यहीं समाप्त नहीं होता। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि निर्धारित समयसीमा समाप्त होने के बाद भी व्यक्तियों द्वारा दाखिल 1,10,476 मतदाता विलोपन अनुरोध स्वीकार किए गए। इसके अतिरिक्त अधिकारियों से जुड़े 87,127 अनुरोध 15 मार्च से 2 अप्रैल के बीच दर्ज होने की बात सामने आई है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी का पक्ष है कि आवेदन दाखिल करने की समयसीमा और पहले से लंबित मामलों की सुनवाई तथा निस्तारण की समयसीमा अलग-अलग हैं। लेकिन व्यक्तिगत आवेदकों के 1,10,476 अनुरोधों में से कितने समयसीमा से पहले दाखिल हुए थे और कितने बाद में, इसका स्पष्ट विवरण सामने आना आवश्यक है।
सबसे संवेदनशील आरोप समुदाय विशेष के मतदाताओं को निशाना बनाए जाने का है।
खोजी रिपोर्ट के मुताबिक तरबगंज और पीलीभीत विधानसभा क्षेत्रों में फॉर्म-7 के जरिए नाम हटवाने के अनुरोधों का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा मुस्लिम मतदाताओं से संबंधित था। तरबगंज में 'रेशमा' नाम से एक ही दिन, एक ही बूथ के 188 मतदाताओं के खिलाफ आपत्तियां दाखिल किए जाने का दावा किया गया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में रिपोर्ट में उल्लिखित सभी संबंधित फॉर्म-7 निरस्त कर दिए गए थे। यह महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण है, लेकिन सवाल यह भी है कि इतनी बड़ी संख्या में एक ही नाम से आवेदन किसने और किस आधार पर दाखिल किए? क्या आवेदकों की पहचान की जांच हुई और गलत या दुर्भावनापूर्ण आवेदन पाए जाने पर क्या कार्रवाई की गई?
रिपोर्ट में 198 ऐसे मामलों का उल्लेख है जिनमें एक व्यक्ति के नाम से 10 से अधिक फॉर्म-7 दाखिल हुए और कुल 4,740 मतदाताओं के नाम हटवाने का प्रयास हुआ। निर्वाचन कार्यालय ने इन आंकड़ों को सीमित बताते हुए तर्क दिया है कि प्रदेश में लाखों आवेदनों के मुकाबले ऐसे मामलों की संख्या बहुत कम है।
लेकिन सवाल सिर्फ यह नहीं है कि ऐसे मामले कितने थे। सवाल यह है कि जिन 4,740 मतदाताओं के नाम हटवाने की कोशिश हुई, उन आवेदनों की प्रामाणिकता और उनके पीछे की मंशा की क्या जांच हुई?
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपनी सफाई में खबर प्रकाशित करने वाले पत्रकारों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पत्रकारों ने 8 अक्टूबर को दोपहर 3:32 बजे सवाल भेजकर शाम 7 बजे तक जवाब मांगा और अगले दिन सुबह खबर प्रकाशित कर दी। निर्वाचन कार्यालय ने इसे आयोग की छवि खराब करने की कोशिश बताया है।
लेकिन पत्रकारों को जवाब देने के लिए पर्याप्त समय न मिलने का मुद्दा और मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया की वैधता दो अलग प्रश्न हैं। पत्रकारों की मंशा पर सवाल उठाने से रिपोर्ट में सामने आए डिजिटल रिकॉर्ड, आवेदन की तारीखों और फॉर्म में दर्ज कारणों की स्वतंत्र जांच की आवश्यकता समाप्त नहीं होती।
इस पूरे मामले में सबसे अहम बात यह है कि निर्वाचन कार्यालय ने फॉर्म-7 जनरेट करने की प्रक्रिया स्वीकार की है, जबकि खोजी रिपोर्ट उस प्रक्रिया की वैधता, पारदर्शिता और दुरुपयोग की आशंका पर सवाल उठा रही है।
उत्तर प्रदेश में 3.26 करोड़ मतदाताओं को नो-मैपिंग और तार्किक विसंगतियों के आधार पर नोटिस जारी किए गए थे। इतने व्यापक पुनरीक्षण के दौरान प्रत्येक मतदाता को सुनवाई का अवसर मिलना, अपात्रता के कारणों का रिकॉर्ड उपलब्ध होना और विलोपन संबंधी निर्णयों का सत्यापन संभव होना बेहद महत्वपूर्ण है।
अब आवश्यक है कि चुनाव आयोग 85,854 मामलों के अपात्रता आदेश, संबंधित फॉर्म-7, सॉफ्टवेयर लॉग, डिजिटल हस्ताक्षर की प्रक्रिया और समयसीमा के बाद दर्ज बताए गए अनुरोधों का पूरा विवरण सार्वजनिक करे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पूरी प्रक्रिया को कानूनसम्मत बताया है। हालांकि उपलब्ध खोजी रिपोर्ट और निर्वाचन कार्यालय की सफाई के बीच मौजूद तथ्यात्मक विवादों का अंतिम समाधान मूल रिकॉर्ड और स्वतंत्र सत्यापन से ही संभव होगा।
सवाल है कि जब मामला लाखों मतदाताओं के संवैधानिक मतदान अधिकार और मतदाता सूची की विश्वसनीयता का है, तो क्या चुनाव आयोग प्रत्येक विवादित विलोपन का कारण और संबंधित आदेश सार्वजनिक करेगा?
#UttarPradesh #SIRControversy #ElectionCommission @ECISVEEP @ceoup @samajwadiparty @INCIndia @INCUttarPradesh @BJP4UP @AamAadmiParty @SanjayAzadSln
Aryan Yadav (PDA परिवार) retweeted
अगर आपातकाल लागू है तो ऐलान करने की हिम्मत भी करनी चाहिए।
गोवा एक्सप्रेस से दिल्ली आ रहे छात्रों को इटारसी में ट्रेन से उतार लिया गया। यूपी में कई जगह से संभावित प्रदर्शनकारियों को डिटेन किया जा रहा है। पुलिस जगह जगह लोगों पर दबाव डाल रही है कि कोई प्रदर्शन में न जाए। यह देश की पहली कायर सरकार है जो शांतिपूर्ण धरना, प्रदर्शन और सत्याग्रह से डरती है।
गांधी जी इनके समय होते तो उनका नाम सुनते ही इनके प्राण निकल जाते। किसी व्यक्ति को इतना डरपोक नहीं होना चाहिए कि वह पूरे देश की सरकार को कायरता का पर्याय बना दे!
Aryan Yadav (PDA परिवार) retweeted
देश के अलग कोने से आ रहे छात्रों को पुलिस जबरन ट्रेन से उतार कर बापस भेज रही हैँ या अरेस्ट कर रही हैँ...!
वीडियो मध्यप्रदेश का हैँ!
Aryan Yadav (PDA परिवार) retweeted
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी
भर्ती-2025 के अन्तर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा के आयोजन सम्बन्धी विज्ञप्ति दिनांकित- 05.10.2026 के क्रम में अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि जिन अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षा केन्द्र एवं उनकी तिथियां पुनर्निर्धारित की गयी थी उनका संशोधित प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दिया गया है जिसको अभ्यर्थी पूर्व में दिये गये लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु लिंक- upcons2025.com/upconadmitcar…
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड,
लखनऊ ।
@CMOfficeUP
@ChiefSecyUP
@homeupgov
@dgpup
@Uppolice
Aryan Yadav (PDA परिवार) retweeted
चंदौली
➡️पत्नी के इलाज पर छुट्टी मांगना पड़ा भारी
➡️सिपाही चंदन सिंह को मांगना पड़ा भारी
➡️भदाहू चौकी पर तैनात सिपाही निलंबित
➡️अनुशासनहीनता के आरोप में चंदन सस्पेंड
➡️धानापुर थाना प्रभारी की रिपोर्ट पर कार्रवाई
➡️इलाज के लिए दो दिन की मांगी थी छुट्टी
➡️सिपाही की पत्नी वाराणसी में है भर्ती
➡️निलंबन के बाद पुलिस लाइन किया संबद्ध
➡️पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
#Chandauli #UPPolice #PoliceAction
UP homeguard result कब तक आएगा।
उत्तर प्रदेश होमगार्डस के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के अन्तर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा (पी0ई0टी0) दिनांक- 15.09.2026 से 11 जनपदों में प्रचलित है ।
रिजर्व पुलिस लाइन्स, संतकबीर नगर में निर्धारित शारीरिक दक्षता परीक्षा को दिनांक - 18/09/2026 से डॉ0 शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित किये जाने की सूचना निर्गत की जा चुकी है ।
इस प्रचलित शारीरिक दक्षता परीक्षण में शामिल हो रहे वे अभ्यर्थी जिनका केंद्र निम्न छह जनपदों/केंद्रों
1.बरेली
2.फतेहपुर
3.मेरठ
4.जौनपुर
5.अयोध्या एवं
6.लखनऊ के डॉ शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय के
पी.ई.टी. ग्राउंड में अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु अलग - अलग समय में प्रतिभाग करने हेतु प्रवेश पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है ।
उपरोक्त 6 जनपदों में शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थी प्रवेश पत्र पर अंकित
समय प्रातः 06.30 से 08.00 बजे के स्लॉट वाले अभ्यर्थी अब प्रातः 05.00 बजे
तथा प्रातः 08.00 बजे के उपरान्त स्लॉट वाले अभ्यर्थी प्रातः 06.00 बजे
उपस्थित होकर शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रतिभाग कर सकते हैं ।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड,
लखनऊ ।
@CMOfficeUP
@ChiefSecyUP
@homeupgov
@dgpup
@Uppolice
@HomeGuardsUP
1
68
Aryan Yadav (PDA परिवार) retweeted
UP POLICE भर्ती-2025 | PET अपडेट
👉 09 वाहिनियों की PET अब 01 अक्टूबर की जगह 08 अक्टूबर 2026 को होगी।
संशोधित तिथि वाले केंद्र:
• 12वीं वाहिनी PAC — फतेहपुर
• 8वीं वाहिनी PAC — बरेली
• 9वीं वाहिनी PAC — मुरादाबाद
• 26वीं वाहिनी PAC — गोरखपुर
• 37वीं वाहिनी PAC — कानपुर
• 6वीं वाहिनी PAC — मेरठ
• 47वीं वाहिनी PAC — गाजियाबाद
• 20वीं वाहिनी PAC — आजमगढ़
• 39वीं वाहिनी PAC — मिर्जापुर
📍
अन्य 06 PET केंद्रों पर परीक्षा 01 अक्टूबर 2026 से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी।
#uppolice #upp
Aryan Yadav (PDA परिवार) retweeted
68500 शिक्षक भर्ती मामला...
पिछड़ वर्ग में अभ्यर्थियों ने आज @oprajbhar के आवास के बाहर धरना दिया ! मंत्री जी ने उन्हें अंदर बुला कर चाय पिलाई । 1 तारीख को सीएम से मिलाने का वादा किया !
अभ्यर्थियों की ज़ुबानी सुनिये लाइव !
थोड़ी देर में मेरे YT और FB प्लेटफॉर्म पर !
Aryan Yadav (PDA परिवार) retweeted
महोदय हम लोग गरीब घर के बच्चे है
#UP_Homeguard_Waiting_List
#UPHG_Waitinglist_JariKaro क्योंकि UPP me salected बच्चे homeguard nhi join karenge jisse 15000+ vaccancy रिक्त रह जाएगी..हमारी रोजीरोटी का सवाल है@myogiadityanath @upprpb @TheNewspinch @narendramodi @AmitShah @aajtak
Aryan Yadav (PDA परिवार) retweeted
विनम्र अपील...🙏
एक कदम पीछे हटिए, किसी और की मंज़िल का रास्ता खोलिए!
DV/PST संपन्न होने के बाद अब UP Police Constable PET (दौड़/शारीरिक दक्षता परीक्षा) शुरू हो रही है। उन सभी कर्मठ साथियों से विशेष निवेदन है जिनका चयन हाल ही में UP SI, Railway, SSC, UPSSSC या किसी अन्य बेहतर पद पर हो चुका है, या जो पहले से किसी अच्छी सेवा में कार्यरत हैं...
सिर्फ औपचारिकता के लिए न दौड़ें: यदि आपकी मंजिल यह पद नहीं है और आप केवल 'अनुभव' या 'आज़माने' के लिए रनिंग ग्राउंड में उतर रहे हैं, तो रुकिए। आपका यह एक ट्रायल किसी ऐसे मेहनती अभ्यर्थी का सपना तोड़ सकता है जो सालों से इस अंतिम पड़ाव की आस लगाए बैठा है।
फाइनल मेरिट लिस्ट में आपका नाम आने के बाद यदि आप जॉइन नहीं करते, तो वह सीट अक्सर खाली रह जाती है। वेटिंग लिस्ट के अनिश्चित इंतज़ार के मुकाबले, आपका अभी रनिंग छोड़ना किसी जरूरतमंद साथी को सीधे वर्दी तक पहुंचा सकता है।
सोचिए उस अभ्यर्थी के बारे में जिसके घर की आर्थिक स्थिति केवल इस एक नौकरी पर टिकी है। आपकी छोड़ी हुई यह दौड़ किसी मजबूर परिवार के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है।
सच्ची कामयाबी केवल पद पाने में नहीं, बल्कि किसी दूसरे के लिए रास्ता बनाने में भी है।
कृपया PET/Running Skip करें, बड़ा दिल दिखाएं और किसी बेसहारा साथी की दुआओं के भागीदार बनें। इस संदेश को अपने सभी चयनित मित्रों तक ज़रूर साझा करें।
#UPPoliceConstable #SkipRunning
Aryan Yadav (PDA परिवार) retweeted
यूपी होमगार्ड भर्ती का रिजल्ट अभी नहीं आया है। हमारी मांग है कि रिजल्ट के साथ वेटिंग लिस्ट भी जारी की जाए, ताकि खाली रह जाने वाले पदों पर योग्य अभ्यर्थियों को मौका मिल सके....🙌
#UP_Homeguard_Waiting_List
#UPHG_WaitingList_Jarikaro
@myogiadityanath @UPGovt @upprpb
Aryan Yadav (PDA परिवार) retweeted
"सभी फ़ैसले सहमति से लिए गए हैं"
◆ चुनाव आयोग ने आरोपों पर दी सफाई
ज्ञानेश कुमार | चुनाव आयोग | Gyanesh Kumar | Election Commission |
Aryan Yadav (PDA परिवार) retweeted
सरकारी अमला सुरक्षित नहीं, तो आम जनता का क्या होगा? जंगलराज का नया प्रमाण!
बिजनौर में चेकिंग करने गए बिजली विभाग के जेई को दबंगों द्वारा बंधक बनाकर सरेआम पीटने की घटना यह बताने के लिए काफी है कि उत्तर प्रदेश में अब कानून का इकबाल पूरी तरह खत्म हो चुका है। वायरल वीडियो में सत्ता की धौंस और बेखौफ दबंगई का यह सबूत है कि अपराधियों और उपद्रवियों को किसका खुला संरक्षण मिल रहा है। जब सरकारी ड्यूटी पर तैनात अधिकारी ही महफूज नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा की उम्मीद करना ही बेमानी है।
डबल इंजन सरकार के राज में कानून के रखवाले खुद पिट रहे हैं और तंत्र तमाशबीन बना बैठा है। झूठी वाहवाही लूटने वाली सरकार के दौर में गुंडाराज शिष्टाचार बन गया है।


























