Ajmer Vidyut Vitran Nigam Ltd (@AvvnlPro) header
Ajmer Vidyut Vitran Nigam Ltd (@AvvnlPro) profile picture

The AVVNL is a Govt. company which is engaged in distribution and supply of electricity in 14 districts of Rajasthan. This is a official handle of AVVNL.

Ajmer India
Joined August 2018
Photo by Ajmer Vidyut Vitran Nigam Ltd (@AvvnlPro)Photo by Ajmer Vidyut Vitran Nigam Ltd (@AvvnlPro)Photo by Ajmer Vidyut Vitran Nigam Ltd (@AvvnlPro)Photo by Ajmer Vidyut Vitran Nigam Ltd (@AvvnlPro)Photo by Ajmer Vidyut Vitran Nigam Ltd (@AvvnlPro)Photo by Ajmer Vidyut Vitran Nigam Ltd (@AvvnlPro)Photo by Ajmer Vidyut Vitran Nigam Ltd (@AvvnlPro)Photo by Ajmer Vidyut Vitran Nigam Ltd (@AvvnlPro)Photo by Ajmer Vidyut Vitran Nigam Ltd (@AvvnlPro)Photo by Ajmer Vidyut Vitran Nigam Ltd (@AvvnlPro)
अन्नदाता को राहत, खेती को नई ताकत। राजस्थान सरकार की पहल से 28 जिलों के किसानों को दिन में बिजली की सुविधा, लाखों किसानों को मिल रहा लाभ।
1
141
उपभोक्ताओं के काम की बात
3
376
अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी राजस्थान #Rajasthan #RenewableEnergy #SolarEnergy #EnergyTransition
145
पीएम कुसुम योजना से देश के लाखों किसान हो रहे लाभान्वित। ऊर्जा आत्मनिर्भरता और उन्नति की खुल रही राह।
1
2
155
बिजली उत्पादन में बढ़ती आत्मनिर्भरता के साथ प्रदेश ने अन्य राज्यों को लगभग 2,000 करोड़ रुपये की बिजली बेचकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
1
137
माननीय ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर ने मंगलवार को विद्युत भवन में प्रदेश में विद्युत उपलब्धता, आगामी रबी सीजन के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारियों, किसानों को दिन के दो ब्लॉक में विद्युत आपूर्ति, पीएम कुसुम, आरडीएसएस, पीएम सूर्यघर सहित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। श्री नागर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में सरप्लस स्टेट बनाने के संकल्प के साथ काम कर रही है। विद्युत उपलब्धता की दृष्टि से महत्वपूर्ण उत्पादन एवं विद्युत तंत्र के सदृढ़ीकरण की परियोजनाओं को समयबद्धता से पूर्ण किया जाए।
1
1
4
240
प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा की बढ़ती हिस्सेदारी को देखते हुए ऊर्जा मंत्री ने बैटरी एनर्जी स्टोरेज परियोजनाओं की प्रगति पर विशेष जोर दिया। पम्प स्टोरेज परियोजनाओं में भी लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीक डिमांड को पूरा करने के लिए BESS तथा पम्प स्टोरेज परियोजनाओं को विकसित करना आवश्यक है।
1
33
आगामी रबी फसल सीजन की तैयारियों की गहन समीक्षा करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सिंचाई के समय किसानों को बिना किसी व्यवधान के पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कृषि फीडरों के रखरखाव, ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता और लोड प्रबंधन की सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि रबी सीजन में ट्रिपिंग या वोल्टेज की समस्या उत्पन्न न हो।
18
अजमेर डिस्कॉम की अनूठी पहल, विद्यार्थियों को मिला पत्रकारिता का व्यावहारिक अनुभव और बिजली सुरक्षा व ऊर्जा संरक्षण की सीख।
1
3
220
राज्य सरकार के ठोस निर्णयों से जयपुर एवं अजमेर डिस्कॉम्स की वित्तीय स्थिति हुई बेहतर
1
184
लंबे समय तक बचत और ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना से जुड़ें।
1
146
बिजली बचना है जरूरी
1
1
2
173
बिजली बचाने की आदत दैनिक दिनचर्चा में लागू करें।
2
3
223
सूरज की किरणों से नई शरुआत हर घर रोशनी, हर बिल में राहत।
1
1
5
275
सेंट्रल एकेडमी स्कूल में अजमेर डिस्कॉम ने विद्यार्थियों को पत्रकारिता, विद्युत सुरक्षा एवं ऊर्जा संरक्षण के प्रति किया जागरूक हर्षिता और सिद्धार्थ बने ‘यंग रिपोर्टर’, नेशनल प्रेस डे पर सीखी पत्रकारिता की बारीकियां
1
1
2
203
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा, जब विद्यालय की छात्रा हर्षिता और छात्र सिद्धार्थ ने ‘Young Press Reporters’ की भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम की रिपोर्टिंग की। दोनों विद्यार्थियों ने कार्यक्रम की गतिविधियों एवं प्रमुख संदेशों को समझते हुए समाचार प्रस्तुति के माध्यम से अपनी रिपोर्टिंग प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस गतिविधि के जरिए विद्यार्थियों को समाचार संकलन, तथ्यों की समझ और प्रभावी संप्रेषण की व्यावहारिक जानकारी मिली तथा उन्होंने पत्रकारिता की प्रक्रिया को करीब से अनुभव किया।
1
1
35
विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए अजमेर डिस्कॉम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता, जिम्मेदारी और व्यावहारिक समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
20
नेशनल प्रेस डे के अवसर पर अजमेर डिस्कॉम के जनसंपर्क प्रकोष्ठ की ओर से सेंट्रल एकेडमी स्कूल में विद्यार्थियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पत्रकारिता की भूमिका एवं जिम्मेदारियों के साथ विद्युत सुरक्षा और ऊर्जा संरक्षण के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारी एवं अजमेर डिस्कॉम में जनसंपर्क अधिकारी सतीश सोनी रहे।
1
1
2
288
कार्यक्रम में उन्होंने विद्यार्थियों को पत्रकारिता की भूमिका, प्रेस की स्वतंत्रता और उससे जुड़ी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी। लोकतंत्र में पत्रकारिता केवल समाचारों के प्रसारण का माध्यम नहीं, बल्कि जनहित के मुद्दों को सामने लाने, समाज को जागरूक करने और व्यवस्था को जवाबदेह बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की स्थापना एवं उद्देश्यों के साथ पत्रकारिता के नैतिक और पेशेवर मानकों की महत्ता भी समझाई।
48
देश के लाखों परिवार पीएम सूर्य घर:मुफ़्त बिजली योजना से जुड़ चुके है, अब आपकी बारी है।
1
174