शगुफ़्तगी का लताफ़त का शाहकार हो तुम
फ़क़त बहार नहीं हासिल-ए-बहार हो तुम
जो एक फूल में है क़ैद वो गुलिस्ताँ हो
जो इक कली में है पिन्हाँ वो लाला-ज़ार हो तुम...
#ShaukatKaifi #KaifiAzmi
मैंने तन्हा कभी उस को देखा नहीं
फिर भी जब उस को देखा वो तन्हा मिला
जैसे सहरा में चश्मा कहीं
या समुन्दर में मीनार-ए-नूर
या कोई फ़िक्र-ए-औहाम में
फ़िक्र सदियों अकेली अकेली रही
ज़ेहन सदियों अकेला अकेला मिला..
#KaifiAzmi #ChildrenDay #Nehru
बुतशिकन कोई कहीं से भी ना आने पाये
हमने कुछ बुत अभी सीने में सजा रक्खे हैं
अपनी यादों में बसा रक्खे हैं
दिल पे यह सोच के पथराव करो दीवानो
कि जहाँ हमने सनम अपने छिपा रक्खे हैं
वहीं गज़नी के खुदा रक्खे हैं...
#KaifiAzmi
5
208
मैं ये सोच कर उस के दर से उठा था
कि वो रोक लेगी मना लेगी मुझको
कदम ऐसे अंदाज से उठ रहे थे
कि वो आवाज़ देकर बुला लेगी मुझको
हवाओं मे लहराता आता था दामन
कि दामन पकड़ के बिठा लेगी मुझको...
- पशेमानी
#KaifiAzmi
और फ़िर कृष्ण ने अर्जुन से कहा-
न कोई भाई, न बेटा, न भतीजा, न गुरु
एक ही शक्ल उभरती है हर आईने में
आत्मा मरती नहीं, जिस्म बदल लेती है
धड़कन इस सीने की जा छुपती है उस सीने में...
- फ़र्ज़
#KaifiAzmi #HappyJanmashtami
कोई देता है दर्द-ए-दिल पे मुसलसल आवाज़
और फिर अपनी ही आवाज़ से घबराता है
अपने बदले हुए अंदाज़ का एहसास नहीं
मेरे बहके हुए अंदाज़ से घबराता है...
- दावत
#KaifiAzmi
जिस्म ही जिस्म हैं, कफ़न ही कफ़न
बात सुनते न सर झुकाते हैं
अम्न की ख़ैर, कोतवाल की ख़ैर
मुर्दे क़ब्रों से निकले आते हैं
कोई अपना न कोई बेगाना
आज की रात हम को सोने दो...
- आख़िरी रात
#kaifiAzmi
7
183
उड़ जा उड़ जा प्यासे भँवरे, रस ना मिलेगा ख़ारों में
कागज़ के फूल जहाँ खिलते हैं, बैठ ना उन गुलज़ारो में
नादान तमन्ना रेती में, उम्मीद की कश्ती खेती है
इक हाथ से देती है दुनिया, सौ हाथों से लेती है
ये खेल है कब से जारी
बिछड़े सभी, बिछड़े सभी बारी बारी...
#KaifiAzmi
इतना तो ज़िंदगी में किसी के ख़लल पड़े
हँसने से हो सुकून न रोने से कल पड़े
जिस तरह हँस रहा हूँ मैं पी पी के गर्म अश्क
यूँ दूसरा हँसे तो कलेजा निकल पड़े...
- #KaifiAzmi
24 years ago, we lost Kaifi Azmi. But as his daughter Shabana says — "Aisa lagta hai Abba hamare saath hain, hamaara haath pakde huein hain."
Here's why his words refuse to die.
azmikaifi.com/kaifi-azmi-the…
#KaifiAzmi @AzmiShabana
आल इण्डिया कैफी आजमी एकेडमी में साहित्यिक-सांस्कृतिक आयोजन dainik.bhaskar.com/Z31zDbOT1…
शायर कैफी आजमी को 24वीं पुण्यतिथि पर डाक विभाग ने दी श्रद्धांजलि, जारी किया 'स्पेशल कवर'
jagran.com/uttar-pradesh/aza… via @JagranNews
1
6
180
Kaifi Azmi’s work remains relevant over the ages: Shabana Azmi on her father's enduring legacy timesofindia.indiatimes.com/… via @timesofindia
3
189
On Kaifi Azmi's centenary year, Garm Hava writer Shama Zaidi remembers him mumbaimirror.indiatimes.com/…
Kaifi Azmi honoured with special postal tribute, mushairas on his 24th death anniversary tribuneindia.com/news/entert…

