
BBKNews is the biggest Digital News page from #Barabanki Uttar Pradesh. Get updates on what's happening in and around your District and State
Barabanki UP
Joined September 2014
- Tweets7.2K
- Following2
- Followers64.9K
- Likes7.1K
बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र के केसरगंज-सिद्धौर मार्ग पर पोरई गांव मोड़ के पास बड़ा हादसा, शादी समारोह से लौट रही महिलाओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी हादसे में 6 महिलाएं गंभीर रूप से घायल ग्रामीणों की मदद से घायलों को CHC सिद्धौर भेजा गया
बाराबंकी के महादेवा ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 65 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। नवविवाहित युगलों को आशीर्वाद देने के साथ विवाह प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
ऑपरेशन मुस्कान में बाराबंकी पुलिस की बड़ी सफलता, 10 माह से लापता मूकबधिर संजीत कुमार सोनकर को किशोर लखनऊ के राजकीय बाल गृह मोहान रोड से बरामद कर परिजनों को सौंपा।
बाराबंकी में जल्द बनेगा विकास प्राधिकरण, CM योगी ने कल शहरी विकास विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि LDA का विस्तार पूरे लखनऊ जनपद में किया जाना चाहिए तेजी से बढ़ते शहरीकरण औद्योगिक गतिविधियों और आवासीय दबाव को देखते हुए CM ने BDA के गठन का विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिये
लखनऊ के खुर्रमनगर रोड स्थित इंदिरा नगर सेक्टर-17 मार्केट के पास दो कारों की टक्कर के बाद जमकर चले लात-घूंसे।मारपीट में युवक घायल....
आज गुरुनानक जयंती के अवसर पर SP बाराबंकी रवीना त्यागी पहुंची लाजपत नगर स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह साहिब, गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया और सेवा में सहभागिता की। उनके आगमन पर संगत में उत्साह देखने को मिला SP साहिबा ने लंगर में भी शिरकत की। #GuruNanakJayanti
रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अघौरा के पास, बबलू छेना वाला के गोदाम और दुकान में FSSAI ने छापेमारी कर नकली पनीर बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है जिसमें सफेद कपड़े चमकाने वाले केमिकल रानीपाल (टीनोपाल) से पनीर बना कर शादियों और दुकानों में खपाया जा रहा था। #Paneer
#BarabankiNews की खबर का असर हुआ है DM के निर्देश पर लखपेड़ाबाग की मुख्य सड़क को गढ्ढा मुक्त करने का काम शुरू किया गया है बड़ेल पुलिया से पायनियर और मुख्य मार्ग अयोध्या रोड तक काम तेजी से हो रहा है, पर सवाल है कि इस खराब और टूटी हुई सड़क पर Patch Work कितने दिन रुकेगा?
बाराबंकी के फतेहपुर-देवा मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप और ई-ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पांच अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में लिया है
मत पीना बिसलेरी का पानी
FSSAI ने बिसलेरी बोतल का एक सैंपल लिया। जांच में ब्रोमेट मिला जो ओजोन से पानी को शुद्ध करने की प्रक्रिया के दौरान बनता है अगर इसकी मात्रा ज्यादा हो जाए तो किडनी को नुकसान और कैंसर तक का खतरा हो सकता है,FSSAI ने बिसलेरी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है
बाराबंकी की नवाबगंज नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव का निधन, बीती रात ली अंतिम साँस, परिजनों और समर्थकों में दुख की लहर।
पछताईए की आप बाराबंकी में है Part-3.
जिला मुख्यालय की सड़कों के हालात दिखाया ये तीसरा वीडियो है, बड़ेल पुलिया से बड़ेल चौराहे को तरफ जाते हुए देख सकते है कि दरबारी समोसा के आसपास गड्ढों में सड़क है लोग गाड़ियों को कुदवा कर ले जाने के लिए मजबूर है, प्रशासन शायद जल्द ही कुछ करे।
LIVE
CM योगी आदित्यनाथ अपनी माता सावित्री देवी जी के अंतिम यात्रा में शामिल होते हुए, उत्तराखंड के पंचूर गांव में, आज दिन में 11 बजे हरिद्वार के चंडी घाट पर होगा अंतिम संस्कार, शाम हो लखनऊ में PM मोदी के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे CM @myogiadityanath
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार एंबुलेंस, पिकअप से टकराई। एंबुलेंस सवार सभी 5 लोगों की मौत हुई। वे डेडबॉडी लेकर जयपुर से वेस्ट बंगाल जा रहे थे।
उत्तर प्रदेश में गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस के अवसर पर होने वाला अवकाश 24 नवंबर को जगह 14 दिसंबर को होगा बाराबंकी जिले प्रशाशन ने इस संबंध में आदेश जारी किया।
बाराबंकी के GIC एडिटोरियम में मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान समाराेह में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष @mppchaudhary सपा के PDA रथ को बनाया पश्चाताप रथ,कहा सपा सरकार में 815 दंगे हुए,माफी मांगे अखिलेश, BJP सरकार में दंगा करने वाले दफ़न हो गए,CM योगी की माता जी के निधन पर जताया दुख
CM योगी की माता श्रीमती सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में पौड़ी स्थित उनके पैतृक आवास पर निधन। #YogiAdityanath













