BSF NORTH BENGAL (@BSFNBFTR) header
BSF NORTH BENGAL (@BSFNBFTR) profile picture

Official Handle of North Bengal Frontier, Border Security Force (BSF), India's First Line of Defence.

Kadamtala, Siliguri
Joined October 2018
Photo by BSF NORTH BENGAL (@BSFNBFTR)Photo by BSF NORTH BENGAL (@BSFNBFTR)Photo by BSF NORTH BENGAL (@BSFNBFTR)Photo by BSF NORTH BENGAL (@BSFNBFTR)Photo by BSF NORTH BENGAL (@BSFNBFTR)Photo by BSF NORTH BENGAL (@BSFNBFTR)Photo by BSF NORTH BENGAL (@BSFNBFTR)Photo by BSF NORTH BENGAL (@BSFNBFTR)Photo by BSF NORTH BENGAL (@BSFNBFTR)Photo by BSF NORTH BENGAL (@BSFNBFTR)
दीपावली के पावन अवसर पर, बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर ने कार्यरत एवं रिटार्यड सभी कर्मियों एवं उनके परिवारों के लिए एक भव्य 'दिवाली मेला' का आयोजन किया। श्री मुकेश त्यागी, महानिरीक्षक, एवं श्रीमती अलका त्यागी, अध्यक्षा (BWWA, North Bengal Frontier) द्वारा उद्घाटित इस मेले में स्वादिष्ट खाने-पीने के व्यंजन, रोमांचक खेल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और मनोरंजन के विविध स्टॉल्स ने सभी का मन मोह लिया। जवानों और उनके परिवारों के बीच यह आयोजन आपसी सौहार्द, उमंग और दीपोत्सव की खुशियों का अद्भुत संगम बना। #बीएसएफ #दिवालीमेला #सीमासुरक्षाबल #उत्तरबंगाल #सीमाप्रहरी
1
6
797
एकता दिवस – एकता में शक्ति, एकता में अखंडता । राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उत्तर बंगाल फ्रंटियर के सभी अधिकारियों एवं जवानों ने एकजुट होकर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर उत्तर बंगाल फ्रंटियर के सभी अधिकारियों एवं जवानों ने एकता दिवस की शपथ ली। इस सामूहिक शपथ के माध्यम से सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता एवं आपसी भाईचारे को बनाए रखने तथा देश की सेवा के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। एकता ही हमारी शक्ति है, राष्ट्र सेवा ही हमारा संकल्प है। #एकतादिवस #राष्ट्रीयएकतादिवस #उत्तरबंगालफ्रंटियर #देशसेवाप्रथम #सीमासुरक्षाबल
1
4
431
केन्द्रीय सशस्त्र सुरक्षा बलों और पुलिस बलों को नमन, जिनके साहस और समर्पण से दशकों बाद देश में सशस्त्र नक्सलवाद का अंत हुआ और नक्सल मुक्त क्षेत्रों के निवासियों में आशा और विश्वास की एक नई किरण पैदा हुई है। राष्ट्रीय एकता और समरसता में सराबोर होकर राष्ट्रगान गाने में अब इन्हें कोई डर नहीं। #RashriyaEktaDiwas2026 #NaxalMuktBharat
374
उत्तर बंगाल फ्रंटियर मुख्यालय में नवरात्रि के शुभ अवसर पर डांडिया उत्सव का आयोजन सीमा सुरक्षा बल, उत्तर बंगाल फ्रंटियर मुख्यालय में नवरात्रि के पावन अवसर पर #DandiaNight कार्यक्रम का उत्साह एवं उल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर BWWA प्रमुख श्रीमती अल्का त्यागी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बीएसएफ परिवार की महिलाओं एवं बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और पारंपरिक गरबा एवं डांडिया नृत्य का आनंद उठाया। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा, संगीत और उल्लासपूर्ण वातावरण ने समारोह को यादगार बना दिया। इस आयोजन ने बीएसएफ परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द, एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना को और सुदृढ़ किया। #BSF #Navratri #DandiaNight #BSFFamily
10
647
स्वच्छता ही सेवा “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान दिनांक 01 अक्टूबर 2026, सीमा सुरक्षा बल, उत्तर बंगाल फ्रंटियर मुख्यालय में स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फ्रंटियर मुख्यालय एवं 18वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के माध्यम से स्वच्छ एवं स्वस्थ परिवेश के निर्माण के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता और नागरिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा दिया गया। #BSF #SwachhataHiSeva2026 #EkDinEkGhantaEkSath
2
17
1,047
सीमा सुरक्षा बल, उत्तर बंगाल फ्रंटियर द्वारा नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान सीमा सुरक्षा बल, उत्तर बंगाल फ्रंटियर के अंतर्गत सेक्टर मुख्यालय BSF जलपाईगुड़ी द्वारा 28 सितंबर 2026 को चांगराबांधा स्थित सामुदायिक भवन में स्कूली बच्चों एवं स्थानीय ग्रामीणों को नशीली दवाओं की तस्करी, दुरुपयोग एवं मनोप्रभावी पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान एवं संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीमा सुरक्षा बल अधिकारियों एवं नारकोटिक्स ब्यूरो, सिलीगुड़ी के प्रतिनिधियों ने नशीली दवाओं के सेवन एवं तस्करी से होने वाले सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी साझा की। प्रतिभागियों के साथ संवाद करते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उन्हें नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। यह पहल युवा पीढ़ी एवं सीमावर्ती समुदाय को नशामुक्त, स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए जागरूक करने की दिशा में BSF की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। #BSF #DrugFreeIndia #NashaMuktBharat
1
12
788
मुख्यालय, उत्तर बंगाल फ्रंटियर, सीमा सुरक्षा बल में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर हृदय के प्रति जागरूकता विश्व हृदय दिवस के अवसर पर BSF उत्तर बंगाल फ्रंटियर एवं इसके अधीनस्थ मुख्यालयों में कार्मिकों को स्वस्थ हृदय एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष व्याख्यान आयोजित किए गए। सीमांत मुख्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में श्री मुकेश त्यागी, महानिरीक्षक उत्तर बंगाल फ्रंटियर की उपस्थिति में North Bengal Neuro Centre, Siliguri के Dr. Swapan Kumar Saha, DM (Cardiology) ने हृदय को स्वस्थ रखने हेतु जीवनशैली में आवश्यक बदलावों तथा हृदय संबंधी आपात स्थितियों के प्रारंभिक लक्षणों की शीघ्र पहचान एवं समय पर सहायता के महत्व पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस पहल का उद्देश्य BSF कार्मिकों में स्वस्थ जीवनशैली, हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया की भावना को बढ़ावा देना है। #BSF #WorldHeartDay2026 #HeartHealth
9
597
मुख्यालय, उत्तर बंगाल फ्रंटियर, सीमा सुरक्षा बल में हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर पुरस्कार वितरण मुख्यालय, उत्तर बंगाल फ्रंटियर में हिंदी पखवाड़ा के समापन अवसर पर हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शाखाओं एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों को श्री मुकेश त्यागी, महानिरीक्षक उत्तर बंगाल फ्रंटियर द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस वर्ष उत्तर बंगाल फ्रंटियर के अन्तर्गत हिंदी में सर्वश्रेष्ठ कार्य की ट्रॉफी सेक्टर मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल जलपाईगुड़ी ने हासिल किया। महोदय ने अपने संबोधन द्वारा राजभाषा हिंदी के प्रति समर्पण, सहभागिता एवं कार्यस्थल पर हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग करने के लिए सभी कार्मिकों को प्रोत्साहित किया । #BSF #हिंदीपखवाड़ा #राजभाषा
11
763
BSF North Bengal Frontier में BWWA Day 2026 का गरिमापूर्ण आयोजन BSF North Bengal Frontier द्वारा #BWWADay2026 का उत्साह एवं उमंग के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर BWWA प्रमुख, सीमान्त मुख्यालय उत्तर बंगाल, श्रीमती अल्का त्यागी ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में BSF परिवारों एवं BWWA सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गीत-संगीत एवं विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने समारोह में जीवंतता और उल्लास भर दिया। इस अवसर पर BSF परिवारों की प्रतिभा, रचनात्मकता और आपसी सौहार्द की सुंदर झलक देखने को मिली। समारोह ने एकजुटता, पारिवारिक भावना और परस्पर सहयोग के उस मजबूत बंधन को दर्शाया, जो BSF परिवार की पहचान है। #BSF #BWWA #BWWADay2026 #BSFFamily #Veeranganas @PMOIndia @HMOIndia @BSF_India @BSF_SDG_EC @BanglaRepublic @SiliguriTimes @ani_digital @BWWA_India
1
6
568
‘स्पंदन’ से खेल, सद्भाव और युवा सशक्तिकरण का संदेश सीमा सुरक्षा बल के ‘स्पंदन’ अभियान के अंतर्गत 151वीं वाहिनी, सीमा सुरक्षा बल द्वारा रानीनगर स्थित स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय सीनियर वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। 17 से 19 सितंबर 2026 तक आयोजित प्रतियोगिता में जलपाईगुड़ी जिले की 08 स्थानीय टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फाइनल मुकाबले में ‘दास दरगा’ टीम ने ‘तरुण संघ’ को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में श्री मुकेश त्यागी, IG BSF North Bengal Frontier एवं श्री पी के पंकज, DIG सेक्टर मुख्यालय जलपाईगुड़ी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके खेल कौशल एवं अनुशासन की सराहना करते हुए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। सीमा सुरक्षा बल सीमावर्ती क्षेत्रों में खेल, सद्भावना एवं युवा विकास को बढ़ावा देने तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। #BSF #Spandan #Volleyball #SportsForPeaceAndDevelopment
1
9
739
‘स्पंदन’ वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन बीएसएफ ने दिया खेल, सद्भाव एवं युवा विकास का संदेश सीमा सुरक्षा बल के हीरक जयंती वर्ष समारोह के अंतर्गत 130वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल, सिलीगुड़ी के परिसर में 16 से 18 सितंबर 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय जूनियर स्तरीय ‘स्पंदन’ वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में मित्रता युवा क्लब ने M.V. Academy को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री मुकेश त्यागी, IG BSF North Bengal Frontier, ने खिलाड़ियों के अनुशासन एवं खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि BSF सीमा सुरक्षा प्रबंधन के साथ-साथ सीमावर्ती युवाओं के सर्वांगीण विकास एवं उन्हें सही दिशा देने (WHAM – Winning Hearts and Minds) के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। #𝐁𝐒𝐅 #𝐒𝐩𝐚𝐧𝐝𝐚𝐧 #𝐕𝐨𝐥𝐥𝐞𝐲𝐛𝐚𝐥𝐥 #𝐒𝐩𝐨𝐫𝐭𝐬𝐅𝐨𝐫𝐏𝐞𝐚𝐜𝐞𝐀𝐧𝐝𝐃𝐞𝐯𝐞𝐥𝐨𝐩𝐦𝐞𝐧𝐭
1
8
758
‘स्पंदन’ वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ, बीएसएफ ने दिया शांति, विकास एवं सद्भाव का संदेश सीमा सुरक्षा बल के हीरक जयंती वर्ष समारोह के अंतर्गत 130वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल, सिलीगुड़ी के परिसर में 16 से 18 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय जूनियर स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्घाटन श्री बलराज सिंह DIG क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल ने किया । इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं । सीमा सुरक्षा बल इस आयोजन के माध्यम से सीमावर्ती युवाओं में अनुशासन, खेल भावना और राष्ट्र निर्माण के भावना को प्रगाढ़ कर रही है । #BSF #Spandan #SportsForPeace
10
626
राष्ट्रीय खेल दिवस पर फिटनेस का संदेश , साइकिल रैली से स्वस्थ जीवन का संकल्प राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर @BSFNBFTR के IG श्री मुकेश त्यागी ने सीमांत मुख्यालय में झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। इस अवसर पर उत्तर बंगाल सीमांत के अंतर्गत क्षेत्रीय मुख्यालयों एवं वाहिनियों द्वारा अपने परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को फिटनेस, वेलनेस एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। #NationalSportsDay #FitIndia #BSF
1
2
15
2,337
स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से सीमावर्ती ग्रामीणों के साथ BSF की सहभागिता 27 अगस्त 2026 North Bengal Frontier के अंतर्गत 87वीं वाहिनी द्वारा Civic Action Programme के तहत नरगांव में मेडिकल कैंप आयोजित किया गया, श्री मुकेश त्यागी IG BSF North Bengal Frontier ने मेडिकल कैंप का उद्घाटन किया। कैंप में नरगांव, गोअनगांव, क्वालिगढ़ एवं तेघरिया गाँव के लगभग 400 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। #BSF #CivicAction #MedicalCamp
2
1
17
1,952
स्वतंत्रता दिवस 2026 के पावन अवसर पर BSF नॉर्थ बंगाल सीमांत के अंतर्गत 18 बटालियन बीएसएफ द्वारा बाईक रैली और ICP फूलबारी पर संयुक्त रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन सीमा प्रहरियों और सीमांत चेतना मंच के कार्यकर्ताओं की सहभागिता से आयोजित बाईक रैली का आयोजन किया गया, जो कि देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ संपन्न हुई। इसके उपरांत शाम को एलसीएस/आईसीपी फूलबारी (जीरो प्वाइंट) पर बीएसएफ एवं बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के मध्य गरिमामयी संयुक्त रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन किया गया। राष्ट्रप्रेम के ओतप्रोत माहौल में आयोजित इस ऐतिहासिक परेड में हजारों स्थानीय नागरिक, स्कूली बच्चे और दोनों देशों के दर्शक साक्षी बने। यह संपूर्ण कार्यक्रम सीमा सुरक्षा बल और सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बीच मजबूत समन्वय, राष्ट्रप्रेम की भावना एवं आपसी सौहार्द का एक सशक्त प्रतीक बना। #HarGharTiranga #IndependenceDay2026 #BSF #JaiHind #BorderSecurityForce
6
29
1,938
उत्तर बंगाल सीमांत, सीमा सुरक्षा बल ने 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता का राष्ट्रीय त्यौहार , सीमांत मुख्यालय BSF उत्तर बंगाल, अंतर्गत आने वाले सभी मुख्यालयों और सीमा चौकियों पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। @BSFNBFTR के महानिरीक्षक श्री मुकेश त्यागी ने सीमांत मुख्यालय, कदमतला में ध्वजारोहण किया और सभी बहादुर कार्मिकों और उनके परिजनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी । #BSF #FirstLineOFDefence #80thIndependenceDay
20
805
तिरंगा मेरी शान, तिरंगा मेरा अभिमान "हर घर तिरंगा" अभियान के अन्तर्गत @BSFNBFTR द्वारा BSF सीनियर सेकेंडरी स्कूल कदमतला के विद्यार्थियों के साथ एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य हर विधार्थी के दिल में तिरंगे के प्रति गर्व और सम्मान की भावना को प्रज्वलित करना तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को और मज़बूत बनाना है। #BSF #HarGhaRTiranga #IndependenceDay
16
799
सीमा सुरक्षा बल की भव्य साइकिल रैली, जन-जन तक पहुँचाया 'हर घर तिरंगा' का पैगाम स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 13अगस्त 2026 को सीमा सुरक्षा बल, क्षेत्रीय मुख्यालय जलपाईगुड़ी द्वारा 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत 16किमी साइकिल रैली का आयोजन किया गया । श्री पवन कुमार पंकज DIG के नेतृत्व में जवानों ने इस रैली के जरिए जन-जन तक देशभक्ति व तिरंगे का संदेश पहुँचाया। ​#HarGharTiranga #BSF #IndependenceDay
1
12
1,045
“हर घर तिरंगा” अभियान के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना का इजहार । उत्तर बंगाल फ्रंटियर सीमा सुरक्षा बल के तत्वावधान में, 18वीं वाहिनी BSF द्वारा स्थानीय मदरसा में ‘Har Ghar Tiranga’ अभियान का आयोजन किया गया। छात्रों और मदरसे के कर्मचारियों ने सीमा प्रहरियों के साथ मिलकर पूरे उत्साह और गर्व के साथ तिरंगा यात्रा में भाग लिया और इस अभियान के अंतर्गत क्षेत्रीय मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल रायगंज द्वारा भी स्थानीय क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया । #BSF #HarGharTiranga2026 #IndependenceDay
1
17
729
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन’ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिनांक 10 अगस्त 2026 को सीमा सुरक्षा बल, क्षेत्रीय मुख्यालय किशनगंज द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। DIG श्री गणेश कुमार के नेतृत्व में BSF कार्मिकों ने रैली में भाग लिया। रैली के माध्यम से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जन-जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया। #BSF #HarGharTiranga #IndependenceDay
1
2
15
2,076