
This is Unofficial Account of @BhupinderSHooda ji, Ex Chief Minister Haryana (2005-2014)
Delhi
Joined March 2016
- Tweets9.5K
- Following4
- Followers21.1K
- Likes6K
Pinned Tweet
हरियाणा में पोस्टल बैलट में कांग्रेस 73 सीटों पर आगे थी, जनता का जनादेश साफ था। लेकिन जब मशीन का रिज़ल्ट आया, तस्वीर पलट गई। पिछले पाँच चुनावों में जिस दल को पोस्टल बैलट में बढ़त मिली, उसी की सरकार बनी।
इस बार हरियाणा में जनादेश नहीं, वोट चोरी से सरकार बनी है।
Team Bhupinder S Hooda retweeted
दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षा आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी की आत्मकथा 'Belonging: A Journey of Love' के विमोचन में शामिल हुआ।
इस आत्मकथा के पन्नों में केवल उनके जीवन की कहानी ही नहीं है, बल्कि उनके विशाल अनुभव, असंख्य चुनौतियों और भारत के प्रति उनके गहरे लगाव, समर्पण व स्नेह का जीवंत वृत्तान्त है। @SoniaGandhi
Team Bhupinder S Hooda retweeted
आज रेवाड़ी में विभिन्न साथियों के सुख-दुःख में...
साथ पूर्व विधायक @Chiranjeev_INC जी, पूर्व मंत्री जगदीश यादव जी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष @SubhashChhawri जी, शहरी जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी जी आदि।
हरियाणा में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है। कई स्कूलों में पूरे स्कूल में एक ही शिक्षक पर और उसी पर पढ़ाई से लेकर मिड-डे मील और सफाई तक की जिम्मेदारी है।
विश्वविद्यालयों में 30-40% पद खाली पड़े हैं। कहीं शिक्षक नहीं, कहीं डॉक्टर नहीं और छात्र अपनी मांगों के लिए भूख हड़ताल को मजबूर हैं।
सरकार कर्ज लेने में व्यस्त है, लेकिन शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं की सुध लेने वाला कोई नहीं।
हरियाणा में वोट चोरी के दम पर बीजेपी सरकार बनाने का आरोप पहले से है, अब चुनाव आयोग के आंकड़ों पर उठते ये सवाल लोकतंत्र के लिए बेहद गंभीर हैं। चुनाव आयोग को पूरे आंकड़े और दस्तावेज सार्वजनिक करने चाहिए।
Exclusive. ECI’s internal records of 2024 elections: On 51 seats of Maharashtra, Haryana and J&K, votes counted differed from votes cast. ECI rules say such mismatch should trigger probe into possible rigging.
@TweetSumedha & @VenkateshNSS report
1/6
reporters-collective.in/trc/…
आप सभी नै दिवाली की घणी-घणी राम-राम।
भगवान श्रीराम का जीवन हमें सच्चाई, मर्यादा और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। दिवाली का यो त्यौहार अपणे परिवार के साथ खुशियाँ बाँटण, बड़ों का आशीर्वाद लेण और आपसी प्रेम बढ़ाण का त्यौहार सै।
बच्चों के साथ दिवाली की खुशियाँ मनाओ, पटाखे चलाते समय उनका ध्यान रखो और सुरक्षा का पूरा ख्याल रखो। कोशिश करो कि किसी की खुशी किसी दूसरे के लिए परेशानी ना बने।
भगवान राम की कृपा आप सभी पर बनी रहे और हर घर में सुख-शांति अर खुशहाली आवै।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
दीपावली का पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई खुशियां लेकर आए। ईश्वर से आप सभी के उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। 🪔
हुड्डा साहब का गांधी परिवार के साथ जुड़ाव और राहुल गांधी जी के साथ आत्मीयता देखकर साफ है कि कांग्रेस में उनका कद और सम्मान कितना बड़ा है। यही मजबूत साथ कांग्रेस की असली ताकत है।
दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी द्वारा अपने निवास पर आयोजित दिवाली मिलन समारोह में शामिल हुआ और पूरे परिवार को दीपोत्सव के पावन पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर देश भर से आए कांग्रेस नेताओं और साथियों से मुलाकात कर सार्थक चर्चा की।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने 2014 में अतिथि शिक्षकों को नियमित करने की नीति बनाई थी। उसी नीति को सुप्रीम कोर्ट से भी वैधता मिल चुकी है और हाईकोर्ट भी अतिथि शिक्षकों के पक्ष में फैसला दे चुका है।
लेकिन @NayabSainiBJP सरकार की नीयत देखिए, 10,757 अतिथि शिक्षकों को नियमित करने के बजाय उनके भविष्य पर ही सवाल खड़े कर रही है। सालों से स्कूलों में बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षकों को आखिर कब तक अपने हक के लिए दर-दर भटकना पड़ेगा?
जब नीति भी है और अदालत से भी राहत मिल चुकी है, तो सरकार इसे लागू करने से पीछे क्यों हट रही है?
हरियाणा दिवस पर दिल्ली की सड़कों पर हरियाणा का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा है।
रामलीला मैदान जाते समय हरियाणा के साथियों ने पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी का जोरदार नारों के साथ स्वागत किया। हुड्डा जी ने भी हाथ हिलाकर सभी साथियों का अभिवादन स्वीकार किया।
आज दिल्ली में हरियाणा की भागीदारी भी सबसे ज्यादा है और जोश भी सबसे अलग!
आज की महारैली में हरियाणा की भागीदारी विशेष रहने वाली है। हरियाणा के लोग जानते हैं कि कैसे वोट चोरी करके भाजपा ने जनादेश का अपहरण किया और प्रदेश की जनता से उसकी चुनी हुई सरकार छीन ली।
इसी जनादेश की लड़ाई और वोट के अधिकार की रक्षा के लिए आज हरियाणा अपनी आवाज़ बुलंद करेगा।
चलो दिल्ली!
दिल्ली का रामलीला मैदान सिर्फ एक रैली का गवाह नहीं बनेगा, बल्कि हरियाणा की आवाज़ और भागीदारी का भी गवाह बनेगा।
1 नवंबर को हुड्डा साहब के आह्वान पर हरियाणा पूरे दमखम के साथ दिल्ली पहुंचेगा।
चलो दिल्ली!
वोट बचाओ, देश बचाओ।
पानीपत के सिविल अस्पताल की सीढ़ियों पर नशे के इंजेक्शन लगाते युवा, जगह-जगह पड़ी इस्तेमाल की हुई सिरिंज। पिछले 5 साल में इंजेक्शन से नशा करने वालों की संख्या 24 गुना बढ़ गई।
नायब सैनी जी, हरियाणा में नशे के ये हालात हैं और आप पंजाब में जाकर नशे पर ज्ञान देते हैं।
जो हरियाणा कभी रोजगार, खेल, कुश्ती और विकास में देशभर में नंबर वन था, उसे आपकी सरकार ने नशे और अपराध की गिरफ्त में धकेल दिया। यही है आपकी उपलब्धि!
@NayabSainiBJP @BJP4Haryana @cmohry
1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में हरियाणा की बड़ी भागीदारी रहेगी। प्रदेश के कोने-कोने से साथी इस महारैली में पहुंचेंगे।
चलो दिल्ली, वोट बचाओ–देश बचाओ महारैली को ऐतिहासिक बनाएं!
चलो दिल्ली!
1 नवंबर को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में रामलीला मैदान पहुंचें।
हरियाणा में वोट चोरी के साथ-साथ जनमत की सरकार भी चोरी हुई है। लोकतंत्र और अपने वोट के अधिकार को बचाने के लिए इस लड़ाई में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
चलो दिल्ली!
'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
1 नवंबर, 2026
📍रामलीला मैदान, दिल्ली
आप सभी से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर इस महारैली को सफल बनाएं।
#ChaloDilli
@INCHaryana @SanjaySDutt
चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी और श्रीमती आशा हुड्डा जी को शादी की 50वीं सालगिरह की बहुत-बहुत बधाई।
50 साल का साथ, अनगिनत यादें और जीवन के हर पड़ाव पर एक-दूसरे का साथ। इस खास मौके की तस्वीर भी यादगार है, जब देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी आप दोनों को आशीर्वाद देने पहुंची थीं।
ईश्वर आप दोनों को हमेशा स्वस्थ और खुश रखे। आपका साथ यूं ही बना रहे।
"BJP ने 'वोट चोरी' करके सरकारें चोरी कर लीं। पश्चिम बंगाल, हरियाणा, बिहार, महाराष्ट्र में चोरी की सरकार है।"
— कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी
हरियाणा में जनादेश की चोरी करके BJP ने सरकार बनाई। राहुल गांधी जी ने सबूतों के साथ वोट चोरी का मुद्दा उठाया और आज खरगे जी ने भी उसी सच्चाई को पुनः देश के सामने रखा है।
चुनाव के समय भाजपा ने हरियाणा की सभी महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत ₹2100 देने का वायदा किया था। सत्ता में आते ही शर्तें लगा दीं, सिर्फ 5% महिलाओं को ही योजना में एनरोल किया और ₹2100 के फायदे को घटाकर आधा कर दिया।
जिस वायदे के नाम पर प्रदेश की महिलाओं से वोट मांगे गए, सरकार अब उसी वायदे से पीछे हट रही है।
2 साल का हिसाब दो, भाजपा सरकार जवाब दो! भाजपा को अपने झूठे वायदों का हिसाब और जनता को जवाब देना पड़ेगा।
:- @DeependerSHooda
मुख्यमंत्री जी, किसान की आंखों में आंसू हैं और आपकी जुबान पर MSP के दावे।
नायब सैनी जी, MSP के नाम पर किसानों से इतना बड़ा झूठ कब तक बोलेंगे? एक तरफ आप MSP मिलने के दावे करते हैं, दूसरी तरफ मंडियों में किसान अपनी फसल बेचने के लिए रो रहा है और बता रहा है कि यहाँ किसान और उसकी फसल को कोई पूछने वाला नहीं है।
@DeependerSHooda
































