Balotra Police (@BalotraPolice) header
Balotra Police (@BalotraPolice) profile picture

The official handle of Balotra Police, Rajasthan, India. ~ One more step to serve you better.

Balotra
Joined August 2023
Photo by Balotra Police (@BalotraPolice)Photo by Balotra Police (@BalotraPolice)Photo by Balotra Police (@BalotraPolice)Photo by Balotra Police (@BalotraPolice)Photo by Balotra Police (@BalotraPolice)Photo by Balotra Police (@BalotraPolice)Photo by Balotra Police (@BalotraPolice)Photo by Balotra Police (@BalotraPolice)Photo by Balotra Police (@BalotraPolice)Photo by Balotra Police (@BalotraPolice)
#Balotra: ध्यान दें! अब बालोतरा पुलिस का Twitter (X) यूज़रनेम है 👉 @BalotraPolice कोई भी शिकायत, घटना या दुर्घटना की जानकारी देने के लिए @BalotraPolice को टैग करें। हम सदैव आपकी सेवा में तत्पर हैं — बालोतरा पुलिस @PoliceRajasthan @Igp_Jodhpur #BalotraPolice #BalotraNews #X
19
35
1
344
26,910
#Balotra: जिला बालोतरा में निम्न अधिकारियों की रात्रिकालीन गश्त 11:00 PM से 05:00 AM तक रहेगी। रात्रि में किसी प्रकार की सहायता के लिए निम्न अधिकारियो से संपर्क कर सकते हैं। आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। #BalotraPolice #NightPatrolling #StayAlert #PublicSafety – at Shergarh, India
2
288
Digital Extortion, साइबर ठगों द्वारा अश्लील वीडियो या निजी पलों को वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठने का एक गंभीर और खतरनाक अपराध है। #CyberCrime #DigitalExtortion #BalotraPolice #Sextortion #CyberSafe
Digital Extortion, साइबर ठगों द्वारा अश्लील वीडियो या निजी पलों को वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठने का एक गंभीर और खतरनाक अपराध है। यदि कोई आपको इस तरह ब्लैकमेल करे, तो बिल्कुल न डरें और भूलकर भी पैसे न दें, क्योंकि फिरौती देने से आपकी मुश्किलें खत्म नहीं होतीं। ठगों के सभी कॉल्स और संदेशों को तुरंत ब्लॉक करें। जांच में मदद के लिए चैट और स्क्रीनशॉट जैसे सबूत सुरक्षित रखें। यदि आपके साथ इस तरह का Cyber Fraud होता है तो बिना देर किए तुरंत साइबर Helpline नंबर 1930, WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर। #Rajasthanpolice #Cybercrime #1930 #digitalsafety #cyberawareness
1
383
Speedometer की सुई सिर्फ रफ़्तार नहीं, बल्कि आपकी ज़िंदगी और मौत के बीच का फासला भी बताती है! #RoadSafety #DriveSafe #SpeedKills #SlowDown #BalotraPolice – at Shergarh, India
Speedometer की सुई सिर्फ रफ़्तार नहीं, बल्कि आपकी ज़िंदगी और मौत के बीच का फासला भी बताती है! सड़क पर गाड़ी चलाते समय थोड़ी सी जल्दबाजी और Overspeeding न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह आपके और आपके परिवार के भविष्य के साथ एक बड़ा जोखिम है। सड़क पर तय की गई Speed Limits सिर्फ नियम नहीं, बल्कि आपकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करती है| गति पर नियंत्रण रखें, ज़िम्मेदारी से Drive करें! सड़क पर किसी भी आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए तुरंत 112 डायल करें। #Roadsafety # Rajasthanpolice#Trafficawareness #Overspeeding #Drivesafe #Speedlimit
2
329
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का यह महापर्व हमारी प्राचीन परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और जन-सहयोग का प्रतीक है। गोवर्धन महाराज की कृपा से आप सभी के जीवन में खुशहाली, आरोग्य और सकारात्मकता का संचार हो। #GovardhanPuja #FestivalOfLights #Annakoot #BalotraPolice #शुभ_दीपावली
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का यह महापर्व हमारी प्राचीन परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और जन-सहयोग का प्रतीक है। गोवर्धन महाराज की कृपा से आप सभी के जीवन में खुशहाली, आरोग्य और सकारात्मकता का संचार हो। राजस्थान पुलिस आपके और आपके परिवार के सुरक्षित उत्सव के लिए हर पल तैयार है। आइए, यातायात नियमों का पालन करते हुए और शांति एवं भाईचारे के साथ इस पावन पर्व का आनंद लें। आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। दीपावली के दौरान किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए राजस्थान पुलिस की आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर संपर्क करें। #GovardhanPuja #Annakoot #FestivalGreetings #RajasthanPolice #SafeRajasthan
126
#Balotra: जिला बालोतरा में निम्न अधिकारियों की रात्रिकालीन गश्त 11:00 PM से 05:00 AM तक रहेगी। रात्रि में किसी प्रकार की सहायता के लिए निम्न अधिकारियो से संपर्क कर सकते हैं। आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। #BalotraPolice #NightPatrolling #StayAlert #PublicSafety – at Shergarh, India
1
352
दीपावली का पावन पर्व बच्चों के चेहरों की मुस्कान और उनकी खुशियों से ही सबसे खूबसूरत लगता है। लेकिन इस उमंग और उत्साह के बीच बच्चों की सुरक्षा हमारी सबसे पहली और बड़ी जिम्मेदारी होनी चाहिए। #HappyDiwali #FestivalOfLights #शुभ_दीपावली #दिवाली #BalotraPolice
दीपावली का पावन पर्व बच्चों के चेहरों की मुस्कान और उनकी खुशियों से ही सबसे खूबसूरत लगता है। लेकिन इस उमंग और उत्साह के बीच बच्चों की सुरक्षा हमारी सबसे पहली और बड़ी जिम्मेदारी होनी चाहिए। आतिशबाजी के दौरान जरा सी लापरवाही एक बड़ा हादसा बन सकती है। इसलिए यह सुनिश्चित करें कि बच्चे केवल फुलझड़ियों जैसी हल्की और सुरक्षित रोशनी का आनंद लें, और किसी भी बड़े पटाखे या आतिशबाजी के समय बड़ों की सख्त निगरानी और मौजूदगी हमेशा बनी रहे। सावधानी के साथ मनाएं दीवाली, सुरक्षित रहें और अपनों का ख्याल रखें! आग से जुड़ी दुर्घटना होने पर तुरंत 101 डायल करें। #Safediwali #Rajasthanpolice #safety #Diwali2026 #diwalisafety
1
4
233
शोर नहीं बल्कि सभी के चेहरों पर मुस्कान के साथ मनायें दीपावली! आइए, इस बार तेज आवाज और धमाके वाले पटाखों से दूरी बनाएं और दीपों के इस पर्व को शांति, मिठास और सुरक्षा के साथ मनाएं। #HappyDiwali #FestivalOfLights #शुभ_दीपावली #दिवाली #BalotraPolice
शोर नहीं बल्कि सभी के चेहरों पर मुस्कान के साथ मनायें दीपावली! त्योहार के जश्न में अक्सर हम तेज आतिशबाजी का इस्तेमाल करते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि सामान्य शोर का स्तर लगभग 60 डेसिबल (dB) होता है, जबकि दिवाली पर फोड़े जाने वाले कई पटाखे 120 से 140 डेसिबल (dB) तक का खतरनाक शोर पैदा करते हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, 85 dB से अधिक की आवाज इंसानी कानों के लिए बेहद हानिकारक होती है और यह सुनने की क्षमता को हमेशा के लिए प्रभावित कर सकती है। आइए, इस बार तेज आवाज और धमाके वाले पटाखों से दूरी बनाएं और दीपों के इस पर्व को शांति, मिठास और सुरक्षा के साथ मनाएं। इस दीवाली खुशियाँ बाँटें, परेशानियाँ नहीं! #Diwali2026 #Rajasthanpolice #Safediwali #Noisepollution #Earsafety
1
232
दीपावली पर जब पूरा शहर रोशनी से जगमगा रहा होता है और हम अपने परिवारों के साथ खुशियाँ मना रहे होते है, तब हमारे राजस्थान पुलिस के जवान अपने घरों से दूर, सड़कों और चौराहों पर मुस्तैदी से पहरा दे रहे होते हैं। #HappyDiwali #FestivalOfLights #शुभ_दीपावली #दिवाली #BalotraPolice
दीपावली के पर्व पर जब पूरा शहर रोशनी से जगमगा रहा होता है और हम अपने परिवारों के साथ खुशियाँ मना रहे होते है, तब हमारे राजस्थान पुलिस के जवान अपने घरों से दूर, सड़कों और चौराहों पर मुस्तैदी से पहरा दे रहे होते हैं। अपनों का इंतजार और मन में घर की यादें होती हैं, लेकिन चेहरे पर मुस्कान और कर्तव्य का यह जज्बा ही हमारी असली ताकत है। क्योंकि जब पूरा राजस्थान दीपावली का आनंद ले रहा होता है, तो वही हमारा परिवार बन जाता है। अंधेरे पर प्रकाश की जीत का यह पर्व आप सबके जीवन में नई ऊर्जा और उम्मीद लेकर आए, इसी कामना के साथ राजस्थान पुलिस की तरफ से आप सभी को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं। आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। दीपावली के दौरान किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए राजस्थान पुलिस की आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर संपर्क करें। राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर! #Diwali2026 #RajasthanPolice #HappyDiwali #Duty #SafeRajasthan
130
शुभ दीपावली - रोशनी, सुरक्षा और सजगता की अलख जगाता पावन पर्व! #HappyDiwali #FestivalOfLights #शुभ_दीपावली #दिवाली #BalotraPolice – at Shergarh, India
शुभ दीपावली - रोशनी, सुरक्षा और सजगता की अलख जगाता पावन पर्व! दीपावली का त्योहार हमें सिखाता है कि प्रकाश की एक छोटी सी किरण भी गहरे से गहरे अंधकार को समाप्त कर सकती है। इस दीवाली, आइए हम सब मिलकर अपने समाज को हर तरह की बुराई और अपराध से सुरक्षित बनाने का दीप जलाएं। इस दीपावली संकल्प लें कि Online Frauds और अनजान झांसों से सतर्क रहेंगे और समाज में महिलाओं के लिए एक सुरक्षित, सम्मानित और भयमुक्त वातावरण का निर्माण करें। हर प्रकार के अपराधों से दूर रहें और एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएं। आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। दीपावली के दौरान किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए राजस्थान पुलिस की आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर संपर्क करें। आपका जागरूक और सजग व्यवहार ही एक सुरक्षित और समृद्ध समाज की नींव है। #HappyDiwali #Diwali2026 #LightOverDarkness #RajasthanPolice #SafeRajasthan
2
152
रोशनी, उमंग और खुशियों के इस महापर्व दीपावली की आपको हार्दिक शुभकामनाएँ! माँ लक्ष्मी जी, माँ सरस्वती जी और भगवान गणेश जी की असीम कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि का प्रकाश सदैव जगमगाता रहे। #HappyDiwali #FestivalOfLights #शुभ_दीपावली #दिवाली #BalotraPolice – at Shergarh, India
रोशनी, उमंग और खुशियों के इस महापर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ! माँ लक्ष्मी जी, माँ सरस्वती जी और भगवान गणेश जी की असीम कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि का प्रकाश सदैव जगमगाता रहे। दीपावली का यह पावन पर्व आपके और आपके परिवार के लिए नई उम्मीदें और अपार सफलता लेकर आए। राजस्थान पुलिस आपके सुरक्षित, आनंदमय और मंगलमय उत्सव की कामना करती है। आइए, इस त्योहार को पूरी जिम्मेदारी, आपसी सौहार्द और सुरक्षा के साथ मनाएं। आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। दीपावली के दौरान किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए राजस्थान पुलिस की आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर संपर्क करें। #HappyDiwali #Diwali2026 #FestivalOfLights #RajasthanPolice #SafeRajasthan
203
Balotra Police retweeted
आज माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp ने जयपुर के रामबाग चौराहे पर सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक कर रहे एनसीसी कैडेट्स से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कैडेट्स को चॉकलेट भेंट कर दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं और यातायात नियमों की पालना को प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बताया। सुरक्षित यातायात, जिम्मेदार नागरिकता! आइए, स्वयं अनुशासित बनें और दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें। #BhajanlalSharma #RoadSafety #NCCCadets #TrafficRules #Rajasthan #SafeRoads
3
22
61
5,618
हिंसा कभी भी "घर का मामला" नहीं होती, यह अपराध है और इसके खिलाफ आवाज़ उठाना हम सबका अधिकार व कर्तव्य है! #WomenSafety #DomesticViolence #KalikaUnit #NariShakti #BalotraPolice
हिंसा कभी भी "घर का मामला" नहीं होती, यह अपराध है और इसके खिलाफ आवाज़ उठाना हम सबका अधिकार व कर्तव्य है! चुप रहना इस जुल्म को और बढ़ावा देता है। यदि आप या आपके आसपास कोई भी महिला घरेलू हिंसा या किसी भी प्रकार के खतरे का सामना कर रही है, तो खामोश न रहें। तत्काल मदद के लिए महिला हेल्पलाइन 1090 पर Call करें। याद रखें, दरवाजा बंद हो सकता है लेकिन मदद का रास्ता हमेशा खुला है। राजस्थान पुलिस हर कदम पर आपके साथ है। हिंसा सहें नहीं, खुलकर बोलें। किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा या उत्पीड़न होने पर महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112 या निर्भया WhatsApp Helpline नंबर 8764866090 पर तुरंत संपर्क करें। #Rajasthanpolice #Kalikaunit #womenssafety #Domesticviolence #1090
204
#Balotra: जिला बालोतरा में निम्न अधिकारियों की रात्रिकालीन गश्त 11:00 PM से 05:00 AM तक रहेगी। रात्रि में किसी प्रकार की सहायता के लिए निम्न अधिकारियो से संपर्क कर सकते हैं। आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। #BalotraPolice #NightPatrolling #StayAlert #PublicSafety
248
#बालोतरा: 24 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का सफल खुलासा। अनैतिक संबंधों के चलते की हत्या। अभियुक्त मुकेश उर्फ ढोला उर्फ अजमल उर्फ जगमाल गिरफ्तार। @PoliceRajasthan @Igp_Jodhpur @DCDMBALOTRA #BalotraPolice #CrimeControl #CrimeNews #CaseSolved
1
5
654
दीपावली की खुशियाँ हर किसी के लिए सुकून और मुस्कान लेकर आएँ, किसी के लिए परेशानी नहीं। पटाखे जलाते समय ध्वनि और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। #SafeDiwali #ChotiDiwali #छोटी_दीपावली #Deepotsav2026 #BalotraPolice – at Shergarh, India
दीपावली की खुशियाँ हर किसी के लिए सुकून और मुस्कान लेकर आएँ, किसी के लिए परेशानी नहीं। पटाखे जलाते समय ध्वनि और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। 85 dB से अधिक का शोर बच्चों, बुजुर्गों और हृदय रोगियों के साथ-साथ आसपास के लोगों के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है। इस दीपावली, खुशियाँ बाँटें, शोर नहीं। सुरक्षित दीपावली, जिम्मेदार दीपावली। #RajasthanPolice #SafeDiwali #Diwali2026 #ResponsibleCelebration
1
1
216
सुरक्षित रहें, आनंदित रहें, आपकी छोटी दीपावली मंगलमय हो! छोटी दीपावली का यह दिन आपके जीवन से अंधकार को दूर कर नई उम्मीदों के दीप जलाए! #ChotiDiwali #छोटी_दीपावली #Deepotsav2026 #FestivalOfLights #HappyDiwali – at Shergarh, India
सुरक्षित रहें, आनंदित रहें, आपकी छोटी दीपावली मंगलमय हो! रोशनी के इस पावन पर्व की शुरुआत के साथ, आपके घर-आँगन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। छोटी दीपावली का यह दिन आपके जीवन से अंधकार को दूर कर नई उम्मीदों के दीप जलाए! राजस्थान पुलिस आपके और आपके परिवार के सुरक्षित, आनंदमय और मंगलमय उत्सव की कामना करती है। आइए, इस पर्व को पूरी जिम्मेदारी, आपसी सौहार्द और सुरक्षा के साथ मनाएं। आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। दीपावली के दौरान किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए राजस्थान पुलिस की आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर संपर्क करें। #ChotiDiwali #Diwali2026 #RajasthanPolice #SafeRajasthan #FestivalSeason
187
त्योहारी खरीदारी का मजा लें, बिना किसी ट्रैफिक झंझट के! #TrafficAwareness #Diwali #FestiveShopping #RoadSafety #BalotraPolice
त्योहारी खरीदारी का मजा लें, बिना किसी ट्रैफिक झंझट के! दीपावली के इस पावन अवसर पर शहर के बाजारों और मुख्य मार्गों पर निजी वाहनों की भीड़ के कारण अक्सर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में बार-बार पार्किंग की समस्या से जूझने के बजाय, इस बार अपनी कार या बाइक को घर पर छोड़ें और बस, मेट्रो या अन्य Public Transport का विकल्प चुनें। सार्वजनिक साधनों का उपयोग न केवल सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करता है, बल्कि आपके सफर को सुगम, तेज और तनावमुक्त बनाता है। आइए, इस त्योहारी सीजन में समझदारी दिखाएं, ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करें और अपनों के साथ सुरक्षित व आनंदमय दीवाली मनाएं! सड़क पर किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत 112 डायल करें। #PublicTransport #TrafficAwareness #FestiveShopping #Diwali2026 #RajasthanPolice
197
#धनतेरस के इस पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। आपके जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली का प्रकाश सदैव बना रहे! खरीददारी और उत्सव के इस उल्लास के बीच अपनी और अपनों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। #Dhanteras #FestivalSafety #SafeShopping #BalotraPolice
धनतेरस के इस पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। आपके जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली का प्रकाश सदैव बना रहे! खरीददारी और उत्सव के इस उल्लास के बीच अपनी और अपनों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। भीड़भाड़ वाले बाजारों में आते-जाते समय अपने सामान और बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें, क्योंकि आपकी सजगता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। #Dhanteras #FestivalGreetings #RajasthanPolice #SafeRajasthan #PublicSafety
185
Balotra Police retweeted
#Balotra: मेडिकल दुकान की आड़ में अफीम तस्करी पर कार्रवाई पुलिस ने नया बस स्टेंड पर एक मेडिकल शॉप पर दी दबिश, पुलिस ने 374 ग्राम अफीम दूध किया बरामद, आरोपी किशन लाल... #RajasthanWithFirstIndia @BalotraPolice
1
1
1,884