
Official handle of Baran Police. Our motto ~ सेवार्थ कटिबद्धता (Committed to Serve). For Emergency #Dial 100/112
Baran, India
Joined June 2017
- Tweets5.6K
- Following176
- Followers11.7K
- Likes6.8K
Baran Police retweeted
चुनाव का माहौल है, सतर्क रहें!
चुनावी दौर में 'डिजिटल वोटिंग', 'वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने' या 'पार्टी सदस्यता' के नाम पर आने वाले Fake Link, Deepfake वीडियो और भ्रामक संदेशों से सावधान रहें।
Cyber Fraud होने पर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
Baran Police retweeted
Online दोस्ती में भरोसा जल्दी होता है, पहचान नहीं!
Digital दुनिया में हर चेहरे के पीछे की असलियत जानना आसान नहीं होता। Cyber frauds और blackmailers अक्सर झूठी पहचान बनाकर मीठी बातों में उलझाते हैं और आपकी निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल करते हैं।
सावधानी ही आपकी सुरक्षा है:
* Online बने दोस्तों के साथ अपनी personal फोटो, वीडियो या financial जानकारी कभी share न करें।
* किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी live location share करने से बचें।
* केवल online बातचीत के आधार पर किसी की नीयत पर अंधा भरोसा न करें।
Cyber Fraud होने पर बिना देरी किए साइबर Helpline नंबर 1930, WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर।
#Rajasthanpolice #Cybercrime #1930 #digitalsafety #cyberawareness
Baran Police retweeted
लोकतंत्र को मजबूत बनाने में आपका एक-एक वोट अमूल्य है। बिना किसी डर, प्रलोभन या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
याद रखें:
* पूर्ण गोपनीयता: आपने किसे वोट दिया, यह बताना या साबित करना बिल्कुल ज़रूरी नहीं है।
* निष्पक्ष चुनाव: यदि कोई आपको डराता-धमकाता है या वोट के लिए प्रलोभन देता है, तो तुरंत सूचित करें।
किसी भी सहायता या शिकायत के लिए तुरंत संपर्क करें:
आपातकालीन नंबर: 112
SOG हेल्पलाइन: 155249
#Rajasthanpolice #vote #Rajasthanelection #112 #sog
Baran Police retweeted
महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090
छेड़छाड़, अशोभनीय हरकत या किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में चुप न रहें, आवाज़ उठाएँ।
महिलाओं एवं बालिकाओं की गरिमा और सुरक्षा के लिए महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090 पर कॉल करें।
एक कॉल – सहायता की ओर एक कदम।
1090 याद रखें, सुरक्षित रहें और इस संदेश को हर महिला तक पहुँचाएँ।
#Rajasthan Police
#GarimaHelpline1090
#1090
#ऑपरेशनगरिमा
#महिलासुरक्षा
#नारीसम्मान
Baran Police retweeted
जरूरत के समय सही नंबर, तुरंत मदद!
राजस्थान पुलिस की प्रमुख हेल्पलाइन सेवाओं को सेव रखें और जरूरत पड़ने पर बेझिझक संपर्क करें।
राजस्थान पुलिस—24x7 आपकी सेवा में।
#RajasthanPolice
#Helpline
#Dial112
#CyberSafety
#WomenSafety
Baran Police retweeted
रिश्ते सिर्फ़ प्यार से नहीं, care और safety से मजबूत होते हैं। ❤️
इस Raksha Bandhan, सिर्फ़ राखी नहीं बाँधिए…
अपनों को सही helpline numbers भी याद कराइए।
क्योंकि emergency कभी बताकर नहीं आती, लेकिन सही number पहले से save हो सकता है।
112 | 1090 | 1098 | 1930 | 181
Save it. Share it. Stay safe. 💙
इस राखी, safety की जानकारी भी share करें।
#RajasthanPolice #RakshaBandhan2026
#Rakhi
#WomenSafety
#CyberSafety
#EmergencyHelpline
#Rajasthan
Baran Police retweeted
एक छोटी-सी गलती… और बड़ा Scam! 📱
Unknown APK download किया?
OTP किसी के साथ share किया?
बस यहीं से शुरू हो सकता है Cyber Fraud. ⚠️
Rule simple है:
1. Unknown APK install मत करो
2. OTP किसी से share मत करो
3. Suspicious link पर click मत करो
किसी भी धोखाधड़ी की स्थिति में घबराएं नहीं, तुरंत 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
#CyberSafety
#CyberCrime
#CyberFraud
#OTPScam
#APKScam
#RajasthanPolice
Baran Police retweeted
सोमवार है भाई… 🚦
ट्रैफिक से लड़ना नहीं, समझदारी से चलना है!
थोड़ा पहले निकलें, Speed नहीं—Traffic Rules Follow करें।
क्योंकि मंज़िल से ज़्यादा ज़रूरी है, सुरक्षित पहुँचना। 🛣️
#RajasthanPolice #TrafficAwareness #RoadSafety
Baran Police retweeted
सावधानी में ही सुरक्षा है!
अनजान व्हाट्सएप/टेलीग्राम ग्रुप पर मिलने वाली 'Investment Tips' वित्तीय धोखाधड़ी का जाल हो सकती हैं। जालसाज आजकल हमारे बुजुर्गों को निशाना बना रहे हैं।
ठगों का तरीका (Scammers Modus Operandi):
अनजान व्हाट्सएप या टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर "Exclusive Investment Opportunities" का लालच देना।
फर्जी ऐप्स (Fake Apps) डाउनलोड करवाकर उसमें झूठा मुनाफा (Fake Profit) दिखाना।
अधिक लाभ के नाम पर बार-बार पैसा निवेश (Invest) करवाना।
पैसे निकालने (Withdrawal) के समय अकाउंट फ्रीज होने का बहाना बनाना और फिर से रकम मांगना।
राजस्थान पुलिस की सलाह :
"Guaranteed Returns" और VIP स्टॉक टिप्स को हमेशा 'Red Flag' समझें।
कोई भी प्रामाणिक ब्रोकर (Genuine Broker) पैसे निकालने के लिए और पैसे जमा करने को नहीं कहता।
अपने घर के वरिष्ठ नागरिकों को इन साइबर खतरों के प्रति जरूर जागरूक करें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें!
किसी भी साइबर ठगी या संदेहास्पद गतिविधि पर तुरंत 1930 या cybercrime.gov.in पर दर्ज कराएं।
जो आपने जीवन भर जोड़ा है, उसे नादानी से ठगों के हवाले ना करें।
@RajCMO @DIPRRajasthan @Rajeev_ips @svoruganti1466 @RajGovOfficial @Cyberdost
#CyberCrimeAwareness #RajasthanPolice #SafeRajasthan
Baran Police retweeted
जिला श्रीगंगानगर में नाबालिग बालिका दुष्कर्म प्रकरण से संबंधित जो सोशल मीडिया पर श्रीगंगानगर के नाम से वीडियो वायरल किये जा रहे है, वह पूरी तरह झूठ और भ्रामक है।
पीड़िता सकुशल है,अपने परिवार के पास सुरक्षित है। इन वायरल वीडियो का श्रीगंगानगर के प्रकरण से कोई संबंध नहीं है।*
Baran Police retweeted
सत्य की परख, सुरक्षित समाज का आधार!
कोई भी सूचना साझा करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांचें। फेक न्यूज भ्रम फैलाती है और समाज की शांति को प्रभावित करती है।
सोचें, फिर साझा करें: किसी भी खबर पर तुरंत विश्वास न करें, पहले उसकी पुष्टि करें।
यूआरएल (URL) की जांच: हमेशा आधिकारिक वेबसाइट के लिंक को ध्यान से देखें।
विश्वसनीय स्रोत: केवल प्रमाणित मीडिया प्लेटफॉर्म या सरकारी चैनलों की खबरों पर भरोसा करें।
फैक्ट-चेक का उपयोग: संदिग्ध खबरों की सत्यता जानने के लिए फैक्ट-चेक वेबसाइट्स की मदद लें।
तस्वीरों की सत्यता: पुरानी या भ्रामक तस्वीरों की पहचान के लिए 'गूगल रिवर्स इमेज सर्च' का प्रयोग करें।
पुलिस का सहयोग करें: किसी भी भ्रामक या शांति भंग करने वाली फेक न्यूज की सूचना तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 या 112 पर दें।
आइए, एक जिम्मेदार नागरिक बनें और अफवाहों को रोकें।
सजग रहें, सुरक्षित रहें!
#RajasthanPolice #StopFakeNews #FactCheck
#CyberSafety
#AlertCitizen
Baran Police retweeted
भारतीय स्वाभिमान, अदम्य शौर्य व वीरता के अद्वितीय प्रतीक, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
महाराणा प्रताप का संपूर्ण जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध डटने और मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वस्व अर्पण करने की प्रेरणा देता है। उनके इसी अप्रतिम साहस व स्वाभिमान के आदर्शों को आत्मसात कर राजस्थान पुलिस प्रदेश की कानून-व्यवस्था व आमजन की सुरक्षा के लिए सदैव निष्ठापूर्वक समर्पित है।
आइए, इस पावन अवसर पर हम सब मिलकर एक सुरक्षित, भयमुक्त और शांतिपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लें।
@RajCMO @svoruganti1466 @RajGovOfficial @Rajeev_ips
#MaharanaPratapJayanti #Shreya #RajasthanPolice #CommitmentToSafety #Jaipur
Baran Police retweeted
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस
#सुर्खियों_में_राजस्थान_पुलिस
#RajasthanPolice
#LawAndOrder
#BNS
#BNSS
#BSA
#भारतीय_न्याय_संहिता
#न्याय_संहिता
#NyaySanhita
Baran Police retweeted
सावधान: आपके बंद या अनुपयोगी बैंक खाते का हो सकता है भारी दुरुपयोग; राजस्थान साइबर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
• साइबर ठग पुराने खातों को बना रहे हैं म्यूल अकाउंट; टैक्स चोरी और ठगी की रकम खपाने के लिए फर्जी केवाईसी का खेल
जयपुर। डिजिटल युग में साइबर अपराधी अब लोगों के निष्क्रिय (Inactive) और अनुपयोगी (Unused) बैंक खातों को निशाना बना रहे हैं। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने एडवाइजरी जारी कर आमजन को चेताया है कि वर्षों से उपयोग में नहीं आ रहे बैंक खाते साइबर ठगों के लिए "मनी म्यूल अकाउंट" बनते जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल अवैध धन के लेन-देन और साइबर ठगी की रकम को छिपाने के लिए किया जा रहा है।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम श्री वीके सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी सोशल इंजीनियरिंग, विशिंग (Vishing) और फिशिंग (Phishing) जैसे तरीकों से लोगों के बंद या निष्क्रिय खातों की जानकारी हासिल कर लेते हैं। इसके बाद वे खातों की केवाईसी अपडेट कर अपने मोबाइल नंबर और पते दर्ज करवाकर पासबुक, चेकबुक और डेबिट कार्ड प्राप्त कर लेते हैं तथा इन्हीं खातों का उपयोग साइबर अपराधों में करते हैं।
बैंक अधिकारी बनकर करते हैं ठगी:
एडवाइजरी में बताया गया है कि साइबर ठग अक्सर बैंक अधिकारी बनकर फोन करते हैं और खाते को बंद होने से बचाने या पुनः सक्रिय करने का झांसा देते हैं। इस दौरान वे ग्राहक से कस्टमर आईडी, जन्मतिथि, ओटीपी और अन्य गोपनीय जानकारी हासिल कर लेते हैं। इतनी जानकारी मिलते ही ठग खाते पर नियंत्रण स्थापित कर उसका दुरुपयोग शुरू कर देते हैं।
फर्जी लिंक से भी खतरा:
साइबर अपराधी एसएमएस और ई-मेल के जरिए बैंक के नाम से फर्जी संदेश भेजते हैं, जिनमें "केवाईसी अपडेट करें" या "खाता बंद होने वाला है" जैसे संदेश होते हैं। लिंक पर क्लिक करते ही नकली बैंकिंग वेबसाइट खुल जाती है, जहां दर्ज की गई जानकारी सीधे ठगों तक पहुंच जाती है।
मनी लॉन्ड्रिंग का माध्यम बन रहे निष्क्रिय खाते:
साइबर क्राइम शाखा के अनुसार साइबर ठग चोरी या ठगी से प्राप्त धनराशि को कई खातों में घुमाकर उसके वास्तविक स्रोत को छिपाने का प्रयास करते हैं। इस प्रक्रिया में निष्क्रिय बैंक खातों का व्यापक उपयोग किया जाता है। ऐसे मामलों में खाताधारक भी कानूनी जांच के दायरे में आ सकते हैं।
राजस्थान पुलिस की अपील:
साइबर क्राइम शाखा ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने नाम से संचालित सभी बैंक खातों की समीक्षा करें और जो खाते उपयोग में नहीं हैं उन्हें तुरंत बंद करवाएं। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक खाता उपयोग करने की अनुमति न दें, चाहे वह इसके बदले पैसे देने का प्रलोभन ही क्यों न दे।
साथ ही प्रत्येक सक्रिय बैंक खाते में वर्तमान मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी अपडेट रखना आवश्यक है। यदि पुराना सिम बंद हो चुका है तो बैंक में जाकर तत्काल रिकॉर्ड अपडेट करवाएं।
साइबर अपराध होने पर यहां करें शिकायत:
यदि किसी व्यक्ति के साथ इस प्रकार की साइबर ठगी होती है या ऐसा प्रयास किया जाता है तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कर सकता है अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क कर सकता है। इसके अतिरिक्त राजस्थान पुलिस के साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 और 9257510100 पर भी सूचना दी जा सकती है।
राजस्थान पुलिस का संदेश स्पष्ट है कि अपने निष्क्रिय बैंक खातों को नजरअंदाज न करें, क्योंकि वही खाता साइबर अपराधियों का अगला ठिकाना बन सकता है।
#CyberAlert #RajasthanPolice #MoneyMuleAccount #SafeBanking
#CyberCrimeAwareness
#साइबरअलर्ट #सतर्करहेंसुरक्षितरहें
#CyberAlert #BankFraudAlert #KYCScamAlert #DigitalSafety #RajasthanPolice #साइबरसुरक्षा
#ठगीसेबचें
Baran Police retweeted
आपदा प्रबंधन में युवा शक्ति की महा-तैयारी: राजस्थान के 13 जिलों के 12,650 स्वयंसेवकों को एसडीआरएफ दे रही है आवासीय प्रशिक्षण
• सोमवार को NCC कैम्पस पहुंचेंगे डीजीपी, सामुदायिक सुरक्षा और क्विक रिस्पांस के लिए तैयार हो रहे हैं प्राइमरी रिस्पॉन्डर्स
जयपुर 14 जून। आपदाओं के समय त्वरित राहत, बचाव और जनसहायता को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (N.D.M.A.) की महत्वाकांक्षी ‘युवा आपदा मित्र योजना’ के तहत राजस्थान में बड़े स्तर पर प्रशिक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत राज्य के 13 आपदा प्रभावित जिलों के 12,650 युवा स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्थान के महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा 15 जून को जयपुर स्थित एनसीसी कॉम्प्लेक्स, जेएलएन मार्ग, गांधी नगर का दौरा कर प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन करेंगे तथा प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन करेंगे।
योजना के तहत जयपुर, अजमेर, अलवर, जोधपुर, बाड़मेर, भरतपुर, जालौर, झालावाड़, कोटा, बीकानेर, नागौर, सिरोही एवं पाली सहित 13 जिलों में एन.सी.सी., एन.एस.एस., नेहरू युवा केंद्र संगठन तथा भारत स्काउट एवं गाइड से जुड़े स्वयंसेवकों को सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का संचालन राजस्थान राज्य आपदा प्रतिसाद बल एवं आपदा मित्र मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा किया जा रहा है। जयपुर में यह प्रशिक्षण शिविर 12 जून से 18 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
योजना का उद्देश्य ऐसे प्रशिक्षित सामुदायिक स्वयंसेवकों का नेटवर्क तैयार करना है, जो किसी भी प्राकृतिक अथवा मानवजनित आपदा की स्थिति में प्रशासन और राहत एजेंसियों के साथ मिलकर सबसे पहले प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचें तथा राहत एवं बचाव कार्यों में प्रभावी सहयोग प्रदान करें। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को खोज एवं बचाव, प्राथमिक उपचार, आपदा जोखिम न्यूनीकरण, सामुदायिक समन्वय, रोप रेस्क्यू और आपातकालीन प्रतिक्रिया जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डी.जी.पी. श्री राजीव कुमार शर्मा 15 जून को प्रातः 10 बजे एन.सी.सी. कैंपस पहुंचेंगे। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात राजस्थान सशस्त्र बल एवं एस.डी.आर.एफ. के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्री रुपिंदर सिंघ द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया जाएगा। इसके बाद प्रशिक्षुओं द्वारा रोप रेस्क्यू डेमो एवं अन्य आपदा प्रबंधन प्रदर्शनों का प्रदर्शन किया जाएगा। एनसीसी के उप महानिदेशक द्वारा आपदाओं में एन.सी.सी. की भूमिका पर प्रस्तुति दी जाएगी, वहीं डी.जी.पी. स्वयं प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित कर आपदा प्रबंधन में युवाओं की भूमिका, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व पर अपने विचार साझा करेंगे।
राजस्थान पुलिस और एस.डी.आर.एफ. का मानना है कि प्रशिक्षित युवाओं की यह बड़ी टीम भविष्य में राज्य के लिए एक सशक्त आपदा प्रतिक्रिया तंत्र साबित होगी। आपदा की घड़ी में स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की उपलब्धता न केवल राहत कार्यों को गति देगी, बल्कि जनहानि और नुकसान को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
डी.जी.पी. का यह दौरा राज्य में आपदा प्रबंधन को जनभागीदारी आधारित मॉडल के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
#YuvaAapdaMitra #RajasthanPolice #SDRFRajasthan #YouthPower #DisasterManagementRaj
#SDRF
#NDMA
Baran Police retweeted
सुरक्षित समाज, त्वरित न्याय!
भारतीय न्याय संहिता-2023 के तहत राजस्थान पुलिस की त्वरित और सख्त कार्रवाई का परिणाम:
कड़ा संदेश: पोक्सो (P.O.C.S.O.) कोर्ट द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी शिक्षक और उसके सहयोगी को 20-20 साल का कठोर कारावास।
त्वरित न्याय: नए कानूनों से न्याय प्रणाली हुई मजबूत, अपराधियों में डर और आमजन में बढ़ा विश्वास।
हमारा संकल्प: गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बेटियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सजग रहें, सुरक्षित रहें। राजस्थान पुलिस सदैव आपकी सेवा और सुरक्षा में तत्पर है।
#सुर्खियों_में_राजस्थान_पुलिस
#RajasthanPolice
#LawAndOrder
#BNS
#BNSS
#BSA
#भारतीय_न्याय_संहिता
#न्याय_संहिता
#NyaySanhita
Baran Police retweeted
डर को कहो अलविदा, क्योंकि साथ है कालिका!
#RajasthanPolice #DausaPolice #KalikaPatrollingUnit #WomenSafety #BetiBachao #PiyushDixitIPS #NariShakti #WomenEmpowerment #SocialPolicing #DausaAlert
Baran Police retweeted
ए.आई. और फेक इन्वेस्टमेंट ऐप्स से सावधान: राजस्थान पुलिस ने जारी की साइबर एडवाइजरी
• अमिताभ बच्चन से लेकर नामचीन बिजनेस लीडर्स की फर्जी आवाज और वीडियो का हो रहा इस्तेमाल; ₹10,000 लगाकर रोज ₹5,000 कमाने का झांसा देने वाले ऐप्स से बचें
जयपुर, 10 जून। ए.आई. और डीपफेक तकनीक का दुरुपयोग कर साइबर अपराधी अब निवेश के नाम पर लोगों को करोड़ों रुपये की चपत लगा रहे हैं। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने आमजन को आगाह करते हुए बताया है कि फर्जी स्टॉक मार्केट इन्वेस्टमेंट ऐप्स, डीपफेक वीडियो और सोशल मीडिया विज्ञापनों के जरिए बड़े पैमाने पर साइबर ठगी की जा रही है।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम वी के सिंह ने बताया साइबर अपराधी प्रसिद्ध निवेशकों, उद्योगपतियों और सेलिब्रिटीज के नकली वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित करते हैं। इन वीडियो में कथित तौर पर तेजी से मुनाफा कमाने का दावा किया जाता है और लोगों को किसी विशेष निवेश ऐप या प्लेटफॉर्म से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाता है।
ऐसे फंसाते हैं जाल में:
साइबर ठग फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर आकर्षक विज्ञापन चलाते हैं। विज्ञापन पर क्लिक करते ही व्यक्ति को "Elite Investment Group" या "Super Trading Club" जैसे नामों वाले व्हाट्सएप या टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ लिया जाता है।
इन ग्रुपों में मौजूद अधिकांश सदस्य वास्तव में साइबर अपराधियों के फर्जी अकाउंट या बॉट्स होते हैं, जो लाखों रुपये के मुनाफे के नकली स्क्रीनशॉट साझा कर लोगों का विश्वास जीतते हैं। इसके बाद लोगों को किसी लिंक या एपीके फाइल के माध्यम से फर्जी ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करवाया जाता है।
शुरुआत में निवेश और मुनाफा ऐप के डैशबोर्ड पर दिखाई देता है, लेकिन जब निवेशक राशि निकालने का प्रयास करता है तो टैक्स, कमीशन, प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क के नाम पर अतिरिक्त रकम जमा कराने के लिए कहा जाता है। अंततः ठग पैसे लेकर गायब हो जाते हैं।
राजस्थान पुलिस की सलाह:
° केवल Google Play Store या Apple App Store से ही ऐप डाउनलोड करें।
° किसी भी APK फाइल या अनजान लिंक से ऐप इंस्टॉल न करें।
° निवेश से पहले कंपनी का SEBI पंजीकरण अवश्य जांचें।
° किसी निजी व्यक्ति या अनजान खाते में पैसा ट्रांसफर करने से बचें।
° व्हाट्सएप और टेलीग्राम की ग्रुप प्राइवेसी सेटिंग को "My Contacts" पर रखें।
° किसी भी निवेश प्रस्ताव पर भरोसा करने से पहले उसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि करें।
साइबर ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत:
यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं या 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें। इसके अलावा राजस्थान पुलिस के साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 एवं 9257510100 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
राजस्थान पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जल्दी मुनाफे के लालच में बिना सत्यापन किसी भी ऑनलाइन निवेश प्लेटफॉर्म पर धन निवेश न करें। सतर्कता ही साइबर सुरक्षा का सबसे बड़ा हथियार है।
#RajasthanPolice #DeepfakeAlert #StayCyberSafe #InvestmentScam
#CyberCrimeAverness
Baran Police retweeted
मासूम हाथों में औजार नहीं, उज्ज्वल भविष्य के लिए किताबें दीजिए।
आइए, इस 'बाल श्रम के विरुद्ध विश्व दिवस' पर राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर हर बच्चे के बचपन को सुरक्षित करने का संकल्प लें।
बाल श्रम एक अपराध है। यदि कहीं भी ऐसा देखें, तो तुरंत हमारी मदद करें।
शिक्षा ही है असली अधिकार: बच्चों को काम नहीं, स्कूल की चौखट और बेहतरीन शिक्षा चाहिए।
सपनों को दें नई उड़ान: हर बच्चे के बचपन को पहचानना और उनके सपनों को सँवारना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
अपराध के खिलाफ उठाएं आवाज: बाल श्रम कानूनन अपराध है। इसे सहना और अनदेखा करना भी गलत है।
राजस्थान पुलिस है आपके साथ: यदि आपको कहीं भी बाल श्रम की जानकारी मिले, तो बिना डरे तुरंत 1098 या 112 पर सूचित करें। आपकी एक सजगता किसी मासूम का भविष्य बदल सकती है।
#WorldDayAgainstChildLabour #RajasthanPolice #ChildRights #StopChildLabour #SafeChildhood



























