पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीद साथी पुलिसकर्मियों को कोटि-कोटि नमन🙏
राष्ट्र की सुरक्षा और जनसेवा के पथ पर अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों का साहस, शौर्य और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव हम सभी के हृदय में अमर रहेगा।
#JaiHind🇮🇳
#PoliceCommemorationDay
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीद साथी पुलिसकर्मियों को कोटि-कोटि नमन🙏
राष्ट्र की सुरक्षा और जनसेवा के पथ पर अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों का साहस, शौर्य और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव हम सभी के हृदय में अमर रहेगा।
#JaiHind🇮🇳
#PoliceCommemorationDay
“नारी का मान, सुरक्षा की पहचान”
मिशन शक्ति फेज़ 6 के अंतर्गत दिनांक 14.10.2026 को आगरा पुलिस द्वारा रामलाल वृद्ध आश्रम में बुजुर्ग माताओं से संवाद कर उनका हालचाल जाना गया और उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही, महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
#MissionShakti5 #AgraPolice #UPPolice #नारी_सुरक्षा #नारी_सम्मान #महिला_सशक्तिकरण
🤖 Made with AI
CP AGRA retweeted
पुलिस कमिश्नर आगरा @DeepakKumarIPS के नेतृत्व में कमिश्नरेट आगरा के थानों, चौकियों एवं कार्यालयों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नवीनीकृत थाना न्यू आगरा का आज दिनांक 14.10.2026 को आयोजित उद्घाटन समारोह में पुलिस कमिश्नर आगरा श्री दीपक कुमार द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त श्री सचिन्द्र पटेल, समस्त पुलिस उपायुक्त, समस्त पुलिस उपायुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्त सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त द्वारा पुलिस कर्मियों एवं थाना क्षेत्र में समाजिक कार्य करने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
थाना परिसर को आकर्षक एवं भव्य बनाया गया है। थाना न्यू आगरा में पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक कार्यालय कक्ष, आवश्यक उपकरण एवं डिजिटलीकृत सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही महिला शिकायतकर्ताओं की सुविधा एवं गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए महिला हेल्प डेस्क, आगंतुकों के लिए बैठने की व्यवस्था सहित अन्य नागरिक हितैषी सुविधाएं विकसित की गई हैं। पुलिसकर्मियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त बैरक एवं बेहतर आवासीय व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। (2/1)
#UPPolice
CP AGRA retweeted
Thank you for your kind words @CPAgra_ @DeepakKumarIPS sir, It is so encouraging to hear this 🙏 @AgraPolice
#MissionShaktiUPP
#MissionShakti6
पलटी कार में फँसे यात्रियों तक पहुँचने का रास्ता शीशा तोड़कर बना। फैसला लेने के लिए बस कुछ पल थे।
25 सितंबर को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बारिश के दौरान एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। वहाँ से गुजर रहे कन्नौज में तैनात जीवनसाथी कांस्टेबल अमित तेवतिया और महिला कांस्टेबल अर्चना संकटमोचन बने, जिन्होंने कार में मौजूद गनर हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह की राइफल से शीशा तोड़कर सभी कार सवारों को बाहर निकाला।
सभी को मामूली चोटें आईं। तालग्राम पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी तालग्राम भेजा।
संकट के पल में सूझबूझ और साहस ने रास्ता बनाया।
#UPPolice #UPPCares #KannaujPolice
🤖 Made with AI
आज गणराज्य युगांडा की माननीय उपराष्ट्रपति महोदया जेसिका अलुपो के ताजमहल भ्रमण से पूर्व मोमेंटो भेंट कर, उनका अभिनंदन किया गया।
@DeepakKumarIPS
@IndiainUganda
कमिश्नरेट आगरा में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त श्री जसवीर सिंह सिरोही, निरीक्षक श्री नीरज कुमार शर्मा एवं मुख्य आरक्षी श्री लोकेश कुमार को कर्तव्य पालन के दौरान प्रदर्शित अदम्य साहस एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति-पत्र एवं 25-25,000 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान कर, सम्मानित किया गया।
आप सभी की कर्तव्यनिष्ठा, साहस एवं समर्पण पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत है।
बहुत-बहुत बधाई एवं मेरी शुभकामनाएं💐💐
@DeepakKumarIPS @agrapolice
#UPPolice #AgraPolice
कमिश्नरेट आगरा में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त श्री जसवीर सिंह सिरोही, निरीक्षक श्री नीरज कुमार शर्मा एवं मुख्य आरक्षी श्री लोकेश कुमार को कर्तव्य पालन के दौरान प्रदर्शित अदम्य साहस एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति-पत्र एवं 25-25,000 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान कर, सम्मानित किया गया।
आप सभी की कर्तव्यनिष्ठा, साहस एवं समर्पण पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत है।
बहुत-बहुत बधाई एवं मेरी शुभकामनाएं💐💐
@DeepakKumarIPS @agrapolice
#UPPolice #AgraPolice
हर त्योहार में एक तस्वीर कम होती है।
एक तस्वीर…
जिसमें घर तो पूरा होता है,
बस उसका एक अपना नहीं होता।
क्योंकि जब दुनिया त्योहार मना रही होती है,
खाकी अक्सर ड्यूटी पर होती है।
जब घरों में रौनक सजती है,
वह सड़कों पर होती है।
जब अपने एक-दूसरे के साथ होते हैं,
वह किसी और के अपनों की सुरक्षा में होती है।
और घर में…
कोई उसकी पसंद की मिठाई संभालकर रख देता है,
कोई दरवाज़े की ओर देखता रहता है,
कोई बस उसके लौटने का इंतज़ार करता है।
खाकी का फ़र्ज़ सिर्फ़ वर्दी नहीं निभाती,
उसके अपने भी निभाते हैं
थोड़ा इंतज़ार करके,
थोड़ी कमी सहकर,
और बहुत सारा प्यार संभालकर।
🎵 ‘खाकी का सितारा’ | The UP Police Anthem
यह सिर्फ़ एक एंथम नहीं,
उनकी कहानी है जो उत्सव के बीच ड्यूटी पर खड़े रहते हैं…
और उन परिवारों की भी,
जो हर त्योहार पर अपने किसी अपने को
देश और समाज के नाम कर देते हैं।
पूरा 6.5 मिनट का एंथम अब UP Police के Official YouTube Channel पर।
#KhakiKaSitara #UPPAnthem #UPPolice
शाबाश अवनीश अग्निहोत्री और सोनू सिंह! 👏👏
तुम दोनों ने बहादुरी दिखाई और समय रहते 3 महत्वपूर्ण जीवन बचा लिए।
गर्व है तुम दोनों पर...! 👍
#LifeSaving #UPPolice
🚨Angels in Khaki🚨
दिनांक 23.08.2026 की रात्रि थाना एत्मादपुर क्षेत्र में NH-19 स्थित भागूपुर पुल पर एक कार ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई और पलटने के उपरान्त कार में आग लग गई, इस कार में 03 युवक सवार थे।
वहीं गश्त कर रहे उप निरीक्षक अवनीश अग्निहोत्री व रिक्रूट आरक्षी सोनू सिंह ने बिना समय गंवाए जलती कार का शीशा तोड़कर एक-एक कर उसमें फंसे तीनों युवकों को बाहर निकाल लिया तथा तत्काल उपचार हेतु एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। अग्निशमन पुलिस की मदद से कार में लगी आग पर काबू पाकर यातायात सुचारू कराया गया।
समय रहते आगरा पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से तीनों युवकों की जान बचाई जा सकी।
@Uppolice
@CPAgra_, @DeepakKumarIPS
#UPPCares
झलक आपने देखी थी… अब देखिए खाकी की पूरी कहानी। ✨
महानायक अमिताभ बच्चन की प्रभावशाली आवाज़, पद्मश्री शंकर महादेवन का स्वर व संगीत, जाने-माने कवि-गीतकार आलोक श्रीवास्तव के शब्द और करण आनन्द का प्रभावशाली अभिनय—
इन सबके साथ प्रस्तुत है
‘खाकी का सितारा’ | The UP Police Anthem
साहस से संवेदना तक, सेवा से संकल्प तक—वर्दी के पीछे के इंसान की कहानी अब अपने पूरे 6.5 मिनट के Official Video में YouTube पर।
🎬 Watch the Full Anthem 👇
youtu.be/zsOYnYMi3B8?si=R7Zb…
सितारे सिर्फ आसमान में नहीं होते… कुछ खाकी पहनकर हमारे बीच चलते हैं। ✨
@SrBachchan @Shankar_Live @AalokTweet @karanaanand
#KhakiKaSitara #UPPAnthem
वर्दी के पीछे भी एक जिंदगी है… जो अक्सर ड्यूटी के लिए इंतज़ार करती है।
परिवार के साथ कोई त्योहार, घर का कोई जरूरी काम या अपनों के साथ बिताने वाला कोई पल—पुलिसकर्मी की ड्यूटी कई बार वहीं शुरू होती है, जहाँ उसकी अपनी प्राथमिकताएँ पीछे छूट जाती हैं।
DGP UP श्री राजीव कृष्ण के शब्दों में, ‘खाकी का सितारा’ केवल उत्तर प्रदेश पुलिस की उपलब्धियों का गीत नहीं, बल्कि वर्दी के पीछे मौजूद इंसान की कहानी है।
क्योंकि खाकी सिर्फ पहनी नहीं जाती… निभाई जाती है। ✨
🎬 पूरा 6.5 मिनट का ‘खाकी का सितारा’ | UP Police Anthem YouTube पर देखें।
#KhakiKaSitara #UPPAnthem #UPPolice
80वें स्वतंत्रता दिवस की आप सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं💐💐
#स्वतंत्रता_दिवस #IndependenceDay #AgraPolice @DeepakKumarIPS
CP AGRA retweeted
पुलिस आयुक्त, आगरा @DeepakKumarIPS द्वारा अपर पुलिस आयुक्त, समस्त पुलिस उपायुक्त, समस्त अपर पुलिस उपायुक्त, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त एवं समस्त थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी के दौरान श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा तथा आगामी द्वितीय सोमवार के अवसर पर मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन व्यवस्था के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, डीजे संचालन को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित कराने हेतु डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित करने, कांवड़ मार्गों पर स्थापित विद्युत खंभों एवं लाइनों की सुरक्षा जांच हेतु विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित कर आवश्यक निरीक्षण एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने, अपराधों की प्रभावी रोकथाम, महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित अपराधों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा आगामी पर्वों एवं आयोजनों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#UPPolice
पुलिस कमिश्नरेट, आगरा से कुल 59 लोगों का चयन उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा में हुआ है, जिनमें 1 मुख्य आरक्षी एवं 58 पुरुष एवं महिला आरक्षी हैं। यह गौरव की बात है।
आज इन सभी को उप निरीक्षक भर्ती में चयन होने के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए पूर्ण मनोयोग और ईमानदारी से उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए नागरिकों की सेवा करने हेतु प्रेरित किया।
आप सभी को फिर से बहुत-2 बधाई एवं शुभकामनाएँ💐💐
@DeepakKumarIPS
#UPSI #UPSIResult #UPPolice
पुलिस कमिश्नरेट, आगरा से कुल 59 लोगों का चयन उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा में हुआ है, जिनमें 1 मुख्य आरक्षी एवं 58 पुरुष एवं महिला आरक्षी हैं। यह गौरव की बात है।
आज इन सभी को उप निरीक्षक भर्ती में चयन होने के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए पूर्ण मनोयोग और ईमानदारी से उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए नागरिकों की सेवा करने हेतु प्रेरित किया।
आप सभी को फिर से बहुत-2 बधाई एवं शुभकामनाएँ💐💐
@DeepakKumarIPS
#UPSI #UPSIResult #UPPolice
CP AGRA retweeted
पुलिस कमिश्नर, आगरा @DeepakKumarIPS के निर्देशन में #आगरा_पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
उड़ीसा से गांजा तस्करी कर अलीगढ़ ले जा रहे 02 अभियुक्तों को #थाना_मलपुरा एवं एस.ओ.जी./सर्विलांस पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों के कब्जे से 102.340 किग्रा0 अवैध गांजा (अनुमानित कीमत रू0 35,00,000/-), 01 ट्रक आइशर (घटना में प्रयुक्त), 03 मोबाइल एवं रू0 1200/- बरामद।
बाइट- श्री आदित्य, @DCPWestAgra
#UPPolice
@CPAgra_







































