🚨 भ्रष्टाचार का ये लेवल? 🚨
GST असिस्टेंट कमिश्नर अंचल गिरी ₹1.5 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गईं! ACB को देखते ही रिश्वत की रकम नाली में फेंक दी। 🤯
एक स्क्रैप ट्रेडर का ट्रक रोका, ₹10 लाख की पेनल्टी का डर दिखाया, और फिर मोलभाव करके ₹1.5 लाख में "डील" फाइनल! क्या ये टैक्स कलेक्शन है या जबरन वसूली का धंधा? 😡
जब तक अधिकारी टैक्सपेयर के सामने आएंगे, ये भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा।
सरकार से मांग: GST में पूरी तरह Faceless Assessment लागू करो ताकि आम टैक्सपेयर को अधिकारियों के रहमोकरम पर न छोड़ा जाए!
हर रिश्वतखोर को सख्त सजा मिलनी चाहिए।
भाई GST अफसर है,
सरकार से सैलरी मिलती है… पर भाई खुश नहीं!
इसलिए दोनों हाथों से रिश्वत की बरसात 💸
जिस रफ्तार से भाई लूट रहा है, अब सख्त कानून ही लगाम लगा सकता है!
CGST विभाग अब भ्रष्टाचार में नंबर-1 पर पहुंच चुका है 🚨
ये हालात हैं CGST विभाग के! आज CBI ने भुवनेश्वर में दो CGST सुपरिंटेंडेंट को ₹4 लाख की रिश्वत मांगने और ₹3 लाख लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर देश में कब तक ईमानदार व्यापारियों को ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों की मनमानी और रिश्वतखोरी का शिकार होना पड़ेगा?
हर दिन कहीं न कहीं से ऐसी खबरें सामने आती हैं। कोई ऑडिट के नाम पर परेशान करता है, कोई छोटी-सी तकनीकी गलती को करोड़ों की टैक्स डिमांड में बदल देता है और कोई फाइल आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत मांगता है।
व्यापारी अपना पैसा, समय और मेहनत लगाकर कारोबार खड़ा करता है, लोगों को रोजगार देता है और सरकार को टैक्स चुकाता है। लेकिन अगर सरकारी विभाग के ही कुछ भ्रष्ट अधिकारी उसका कारोबार बर्बाद करने पर उतर आएं, तो देश में व्यापार और निवेश कैसे बढ़ेगा?
अब सिर्फ गिरफ्तारी और कुछ दिनों की खबरों से काम नहीं चलेगा।
ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। दोष सिद्ध होने पर उनकी अवैध संपत्ति जब्त की जाए, नौकरी से बर्खास्त किया जाए और कानून के तहत ऐसी सजा मिले जो दूसरों के लिए भी कड़ा सबक बने।
भ्रष्टाचार सिर्फ सरकारी खजाने की चोरी नहीं है, यह देश के व्यापार, रोजगार और अर्थव्यवस्था पर हमला है।
सरकार को तय करना होगा कि वह ईमानदार व्यापारियों को सुरक्षा देगी या भ्रष्ट अधिकारियों को व्यवस्था का दुरुपयोग करने की खुली छूट?
देश को टैक्स चुकाने वाले व्यापारियों की जरूरत है, उन्हें लूटने वालों की नहीं!
GST विभाग की जमीनी हकीकत सुनिए! और सोचिए कि देश का एक ईमानदार व्यापारी आखिर अपना कारोबार कैसे चलाए?
मेरे एक क्लाइंट ने GST Audit के दौरान अधिकारियों को कथित तौर पर रिश्वत देने से साफ मना कर दिया। उसके बाद जो कुछ हुआ, वह किसी भी ईमानदार व्यापारी को डरा देने के लिए काफी है।
मामला देखिए:
1️⃣ GST Audit के दौरान प्रक्रियात्मक कमियों और कुछ Purchase Invoices पर पुराने Place of Business (POB) का पता होने के आधार पर पूरी ITC disallow कर दी गई।
2️⃣ लगभग ₹4 करोड़ की डिमांड का Show Cause Notice जारी कर दिया गया।
3️⃣ बात यहीं खत्म नहीं हुई। इसके बाद Anti-Evasion Wing को पत्र भेज दिया गया कि इस व्यापारी के खिलाफ और भी कुछ छूट तो नहीं गया है, उसकी भी जांच की जाए।
4️⃣ GST Registration सस्पेंड कर दिया गया।
5️⃣ बैंक खाते पर भी कार्रवाई हो गई।
6️⃣ पिछले तीन महीनों से व्यापारी Adjudication, Range Office और Anti-Evasion Wing के चक्कर काट रहा है।
नतीजा?
कारोबार बंद हो गया। व्यापार ठप हो गया। कर्मचारी, परिवार और वर्षों की मेहनत सब प्रभावित हो गए।
हम कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। हर कार्रवाई का कानून के दायरे में जवाब देंगे और हमें पूरा विश्वास है कि न्याय मिलेगा।
लेकिन मेरा सवाल उस Audit Superintendent से है:
अगर व्यापारी रिश्वत देने से मना करता है, तो क्या उसके खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला शुरू हो जाना चाहिए?
अगर विभाग की कार्रवाई सही है, तो उसका कानूनी आधार सामने रखिए। लेकिन अगर किसी अधिकारी ने अपनी पद की शक्ति का इस्तेमाल किसी व्यापारी को परेशान करने या दबाव बनाने के लिए किया है, तो उस अधिकारी की जवाबदेही कौन तय करेगा?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ विभाग क्या कार्रवाई करेगा? उनकी जिम्मेदारी कौन तय करेगा?
आज GST में एक तरफ भ्रष्टाचार के आरोपी बेखौफ घूमते दिखाई देते हैं और दूसरी तरफ ईमानदार व्यापारी अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए तीन-तीन सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटते हुए अपना कारोबार खो रहा है।
यह कौन सा Ease of Doing Business है?
छोटी-छोटी प्रक्रियात्मक गलतियों पर करोड़ों की मांग, रजिस्ट्रेशन सस्पेंड, बैंक खातों पर कार्रवाई और महीनों तक मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न!
GST कानून राजस्व संग्रह का माध्यम है, अधिकारियों की मनमानी का हथियार नहीं।
सरकार और CBIC को ऐसे मामलों की स्वतंत्र जांच करानी चाहिए। केवल टैक्सपेयर से जवाबदेही मांगना काफी नहीं है, अधिकारियों की जवाबदेही भी उतनी ही जरूरी है।
एक बात याद रखिए:
चोर को पकड़ने के नाम पर ईमानदार व्यापारी का कारोबार ही बंद कर दिया जाए, तो यह व्यवस्था की सबसे बड़ी विफलता है।
GST में सुधार सिर्फ कानून बदलने से नहीं आएगा, अधिकारियों की जवाबदेही तय करने से आएगा!
@cbic_india
@FinMinIndia
@PMOIndia
@narendramodi
@nsitharaman
Let's talk about monthly income and financial status! 💰
Where do you stand on this income ladder?
₹25,000 – Poor
₹50,000 – Average
₹1 Lakh – Good
₹3 Lakhs – Stable
₹5 Lakhs – Comfortable
₹10 Lakhs – Affluent
₹15 Lakhs – Wealthy
₹20 Lakhs – Rich
₹25 Lakhs – Very Rich
₹50 Lakhs – Elite
Now, be honest! How much do you earn every month, and which category do you think you belong to?
No judgments, just curiosity! 😄
Let's see how people respond!
3
1,209
राजस्थान के युवाओं, खुशखबरी है! 😭😂
भजनलाल शर्मा जी रोजगार बाँट रहे हैं…
बस आप अपनी डिग्री, मार्कशीट और अनुभव प्रमाणपत्र के साथ एक चीज़ और तैयार रखना…
पर्ची का जुगाड़! 💀🤣
वैसे बताओ, नौकरी के लिए अब मेहनत ज़रूरी है या पर्ची? 😂
324
देश में विकास के बड़े-बड़े विज्ञापन हैं, बुलेट ट्रेन के सपने हैं, रेलवे के आधुनिकीकरण के दावे हैं… लेकिन जरा ट्रेनों में सफर करने वाले गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की हालत भी देख लीजिए!
ट्रेन के जनरल डिब्बों में पैर रखने तक की जगह नहीं। लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।
सोचिए, उनकी क्या मजबूरी होगी? घर पर बूढ़े माँ-बाप इंतज़ार कर रहे होंगे, बच्चे त्योहार पर अपने पिता के लौटने का रास्ता देख रहे होंगे।
सवाल सरकार से है…
त्योहारों पर जब लाखों लोग घर लौटते हैं, तो रेलवे के पास उनके सुरक्षित और सम्मानजनक सफर की पर्याप्त व्यवस्था क्यों नहीं होती?
गरीब सिर्फ वोट बैंक नहीं है। उसकी भी जिंदगी है, परिवार है, सपने हैं और सम्मान से जीने का हक है।
बुलेट ट्रेन के सपने दिखाने से पहले आम आदमी को ट्रेन में बैठने की जगह तो दीजिए सरकार!
#IndianRailways
CA.Himalaya Bohra retweeted
Same to you sirji and your Family. C A Shah D J
This quoted post is unavailable.
सुमेरपुर (पाली) की डॉक्टर अनीता राजपुरोहित से जुड़ा वायरल वीडियो बेहद चिंताजनक है।
डॉक्टर का पेशा सिर्फ कमाई का जरिया नहीं, बल्कि इंसानियत और सेवा की जिम्मेदारी भी है। खासकर जब मामला एक गर्भवती महिला और उसकी स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति का हो।
मरीज और उसके परिजनों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना डॉक्टर की नैतिक जिम्मेदारी है।
यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा व्यवहार वास्तविक है, तो यह बेहद शर्मनाक और एक डॉक्टर के पेशे की गरिमा के खिलाफ है। ऐसी स्थिति में केवल माफी मांग लेना पर्याप्त नहीं होना चाहिए।
साथ ही, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और आरोप सही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए।
सवाल डॉक्टर की प्रतिष्ठा का नहीं, मरीज की जिंदगी, सम्मान और जवाबदेही का है।
क्या चिकित्सा सेवा में इंसानियत अब वैकल्पिक हो गई है?
देश के उन सभी भ्रष्ट IAS, IPS और IRS अधिकारियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ, जिनके लिए ईमानदारी सिर्फ भाषणों और फाइलों तक सीमित है।
आपकी काली कमाई में यूँ ही बरकत होती रहे, तिजोरियाँ भरती रहें और भ्रष्टाचार के इस खेल में कभी आपका नंबर न आए!
जनता सब देख रही है। 😏🙏
Niche Ek Dalal hai Inka 👇
CA.Himalaya Bohra retweeted
ये बहुत नीच लोग हैं।
🚨 ये हालत है GST विभाग की! भ्रष्टाचार अपनी सारी सीमाएं पार कर चुका है। 🚨
अखबार में छपी खबर देखिए- एक GST सुपरिंटेंडेंट की दुर्घटनाग्रस्त कार से 54 लाख कैश और लाखों की ज्वेलरी बरामद हुई है। खुलेआम लूट मची है। GST Audit और Investigation के नाम पर आम कारोबारियों को परेशान किया जा रहा है।
मेरे एक क्लाइंट के साथ क्या हुआ, सुनिए:
उनका बिज़नेस 100% जेन्युइन (Genuine) है। बस किसी 'प्रोसीजर लैप्स' के नाम पर उनका GST नंबर सस्पेंड कर दिया गया।
इंवेस्टिगेशन टीम ने सीधा 10 करोड़ रुपये का SCN (Show Cause Notice) थमा दिया है।
लेकिन असली मंशा क्या है?
जब क्लाइंट ने रिश्वत (Bribe) देने से साफ मना कर दिया, तो एक सुपरिंटेंडेंट ने खुली धमकी दी- "हालत खराब कर दूंगा।"
अब सिर्फ बदले की भावना से, उनके सभी सप्लायर्स और कस्टमर्स के यहां विजिट कर फालतू हैरेसमेंट की जा रही है। सिस्टम का इस्तेमाल कर उनका बिज़नेस बर्बाद करने की कोशिश हो रही है।
पिछले 3 महीने से मेरा क्लाइंट अपना बिज़नेस नहीं कर पा रहा है। एक ईमानदार करदाता को इस तरह तबाह किया जा रहा है!
सवाल ये है:
1️⃣ जिस अफसर की कार से 54 लाख कैश मिला है, उसके खिलाफ क्या एक्शन होगा?
2️⃣ जो अफसर सरेआम रिश्वत मांग कर धमका रहा है कि "हालत खराब कर दूंगा", उसके खिलाफ कार्रवाई कब होगी?
क्या यही है 'ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस'? क्या देश में ईमानदार कारोबारी का जीना मुहाल करना ही GST का मकसद है?
इसे तब तक शेयर करें जब तक इंसाफ न मिले!
@nsitharamanoffc
@PMOIndia
@cbic_india
🚨 ये हालत है GST विभाग की! भ्रष्टाचार अपनी सारी सीमाएं पार कर चुका है। 🚨
अखबार में छपी खबर देखिए- एक GST सुपरिंटेंडेंट की दुर्घटनाग्रस्त कार से 54 लाख कैश और लाखों की ज्वेलरी बरामद हुई है। खुलेआम लूट मची है। GST Audit और Investigation के नाम पर आम कारोबारियों को परेशान किया जा रहा है।
मेरे एक क्लाइंट के साथ क्या हुआ, सुनिए:
उनका बिज़नेस 100% जेन्युइन (Genuine) है। बस किसी 'प्रोसीजर लैप्स' के नाम पर उनका GST नंबर सस्पेंड कर दिया गया।
इंवेस्टिगेशन टीम ने सीधा 10 करोड़ रुपये का SCN (Show Cause Notice) थमा दिया है।
लेकिन असली मंशा क्या है?
जब क्लाइंट ने रिश्वत (Bribe) देने से साफ मना कर दिया, तो एक सुपरिंटेंडेंट ने खुली धमकी दी- "हालत खराब कर दूंगा।"
अब सिर्फ बदले की भावना से, उनके सभी सप्लायर्स और कस्टमर्स के यहां विजिट कर फालतू हैरेसमेंट की जा रही है। सिस्टम का इस्तेमाल कर उनका बिज़नेस बर्बाद करने की कोशिश हो रही है।
पिछले 3 महीने से मेरा क्लाइंट अपना बिज़नेस नहीं कर पा रहा है। एक ईमानदार करदाता को इस तरह तबाह किया जा रहा है!
सवाल ये है:
1️⃣ जिस अफसर की कार से 54 लाख कैश मिला है, उसके खिलाफ क्या एक्शन होगा?
2️⃣ जो अफसर सरेआम रिश्वत मांग कर धमका रहा है कि "हालत खराब कर दूंगा", उसके खिलाफ कार्रवाई कब होगी?
क्या यही है 'ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस'? क्या देश में ईमानदार कारोबारी का जीना मुहाल करना ही GST का मकसद है?
इसे तब तक शेयर करें जब तक इंसाफ न मिले!
@nsitharamanoffc
@PMOIndia
@cbic_india
एक सवाल है सरकार से…
अगर GDP बढ़ रही है, देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है, तो आम आदमी की रसोई का बजट क्यों बिगड़ रहा है?
सितंबर 2026 में Food Inflation 7.74% पहुंच गई। प्याज की सालाना महंगाई 108% से ज्यादा हो गई। कमजोर मानसून और आगामी फसलों को लेकर चिंताएं अलग हैं।
अब जरा एक आम परिवार का बजट देखिए:
घर की EMI देनी है, बच्चों की स्कूल फीस भरनी है, बिजली का बिल चुकाना है, दवाइयां खरीदनी हैं और महीने का राशन भी लाना है।
लेकिन आमदनी उतनी ही है, खर्च लगातार बढ़ रहे हैं।
सरकार GDP Growth के आंकड़े गिनाती है, लेकिन क्या कभी यह भी बताएगी कि एक आम परिवार की Purchasing Power कितनी बढ़ी?
देश को बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना अच्छी बात है, लेकिन उस अर्थव्यवस्था में आम आदमी की थाली छोटी होती जाए तो विकास का फायदा आखिर किसे मिल रहा है?
और एक बात…
महंगाई पर सवाल पूछना देश की आर्थिक प्रगति का विरोध नहीं है। बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि विकास का लाभ आखिरी नागरिक तक पहुंचे।
सरकार से सवाल है: आम आदमी को महंगाई से वास्तविक राहत देने के लिए आपकी ठोस योजना क्या है?
आप बताइए—क्या आपकी कमाई बढ़ने की रफ्तार आपके घर के खर्चों से तेज है, या खर्चों ने कमाई को पीछे छोड़ दिया है?
#Mehangai
#MiddleClass
#IndianEconomy
Imagine paying ₹20 lakh in Income Tax in a year, contributing to the nation's economy for decades, and then suddenly losing your job.
This is the situation faced by a taxpayer who lost his job in December 2025.
The painful reality is that when a salaried person loses their job, the salary stops immediately, but the responsibilities don't.
Home loan EMIs continue. Children's school fees don't wait. Rent, medical expenses and household bills keep coming. And the same person who contributed lakhs in taxes is left fighting financial uncertainty alone.
We are not asking the government to pay everyone's EMIs. We are asking for a meaningful social security framework that protects salaried families during unexpected unemployment.
A country cannot talk about economic growth while ignoring the financial vulnerability of its middle class.
The salaried middle class is not just a source of tax revenue. It is made up of families, dreams, responsibilities and people who deserve financial dignity too.
Isn't it time India had a proper unemployment protection policy for its salaried citizens?
#MiddleClass
#Taxpayers
#SocialSecurity
भाई निशिकांत दुबे जी, अब डिबेट-विबेट पर ध्यान मत दीजिए… अगस्त में रक्षाबंधन तो निकल गया। अब अगली राखी की तैयारी शुरू कर दीजिए! 😂😜
दीमक जड़ें खाता है, और ये लोग देश की जड़ें खोखली कर रहे हैं। जब तक भ्रष्ट को फाँसी और संपत्ति जब्त नहीं होगी, इस दीमक को रोकना नामुमकिन है। IAS सीकर अग्रवाल केस आँखें खोलने वाला है।
#देश_के_दीमक
दैनिक भास्कर के खुलासे के बाद IAS शिखर अग्रवाल को सभी पदों से हटाया: ढाई साल में एक कंपनी से 40 कॉटेज, विला खरीदने की जानकारी; जानें क्या है पूरा मामला
#RajasthanNews #HindiNews #IAS #DainiBhaskar #Investigation
dainik.bhaskar.com/kiJRjQ97C…
CNG कार में PUC नहीं? फटाक से चालान या 3 महीने जेल। 🚨
IAS अफसर शिखर अग्रवाल पर ₹10 करोड़ की 40 विला खरीद-लीज़बैक का आरोप? बस "APO" — यानी इंतज़ार में पोस्टिंग का इंतज़ार। 😴
आम आदमी के लिए कानून, बाबू के लिए छुट्टी! 🙃
A taxpayer earning ₹10 lakh/year is told: "Pay ₹15 lakh or file an appeal." To file that appeal, he must borrow ₹50 lakh. Is this Ease of Doing Business? Where is a taxpayer supposed to go?
The transaction: Buyer purchases goods from Supplier → adds value → sells back to the same Supplier. Payment is settled through book adjustment — receivable set off against payable, only the net amount is paid. Legally valid. Commercially normal. Revenue-neutral for the exchequer.
Is book adjustment a valid mode of payment under GST? Yes. Definition of "consideration" u/s 2(31) is inclusive — it does not mandate cash. Three Advance Rulings (including Kerala & West Bengal AAR) hold that settling mutual debts via book adjustment is valid payment. The second proviso to Section 16(2) does not restrict the form of payment. GST provisions permit it.
Yet the officer issued an SCN disallowing the entire ITC and invoked Section 74 — the provision meant for fraud, wilful misstatement, or suppression of facts.
Where is the fraud? The transaction is real. Invoices are genuine. GST has been paid on both purchase and sale. The government has received every rupee of tax due. There is no revenue loss, no suppression, no intent to evade.
Section 74 requires proof of (a) tax evasion AND (b) fraud or wilful misstatement. Neither exists here. At best, this is a legal interpretation dispute — which belongs under Section 73, not 74. Using 74 to threaten a small taxpayer is not enforcement. It is coercion.
The message being sent: use a legitimate settlement method → get branded a fraudster. Dispute it → borrow ₹50 lakh for appeal. Can't afford it → shut your business. This isn't compliance. It's a survival test.
Dear @cbic_india
@GST_Council
@FinMinIndia
— book adjustment is not evasion. Legal interpretation disputes are not fraud. Section 74 is not a tool to extract settlements from small taxpayers. Taxpayers deserve certainty, not fear.
A GST officer demanded a ₹15 lakh bribe. The taxpayer refused. What followed was pure retaliation:
1️⃣ A ₹5 Crore ITC was declared INELIGIBLE and SCN was issued on a 180-day payment issue
2️⃣ Payment netting-off was simply not accepted — "consideration" was redefined at the officer's own convenience
3️⃣ The taxpayer's detailed audit observation reply (with full provision-wise details) was dismissed in ONE LINE: "Not acceptable"
4️⃣ The MCM para was approved and the SCN was issued
The taxpayer's business has been shut down. Mental pressure, baseless notices, and intimidation — is this how the GST department treats honest taxpayers? @cbic_india
@FinMinIndia
@nsitharaman
#GST
Finally approved.
Thanks
@cbic_india 🙏
एक महीने से अधिक समय बीत गया, लेकिन Rule 14A Withdrawal की Application अब तक Process नहीं हुई!
क्या सरकार चाहती है कि टैक्सपेयर्स का कारोबार ठप हो जाए, तभी अधिकारियों की नींद खुलेगी?
अधिकारियों के लिए कोई समय-सीमा नहीं? जवाबदेही तय कौन करेगा?
क्या हम Ease of Doing Business में आगे बढ़ रहे हैं या फिर Officer Raj की ओर लौट रहे हैं?
@FinMinIndia
@cbic_india
3
712













