@@Manik_ias #Agra जे0पी0 सभागार, खंदारी कैंपस, डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा द्वारा वृहद विधिक साक्षरता/सेवा शिविर (मेगा कैंप) के आयोजन में प्रतिभाग किया गया।
आज मा० केन्द्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल जी द्वारा विकास भवन सभागार में 26 अगस्त को नगर निगम परिसर में आयोजित किए जाने वाले "सेवा कैंप" के संबंध में "प्रेस वार्ता" आयोजित की गई, समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण की भी मौजूदगी रही।
आज मुख्य विकास अधिकारी #Agra, @Manik_ias ने संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील खेरागढ़ मीटिंग हॉल में पहुंचकर जनता की समस्याएं सुनीं और संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
मुख्य विकास अधिकारी #Agra, @Manik_ias जी द्वारा "मेरी माटी मेरा देश" कार्यक्रम की श्रृंखला में, "एक यात्रा बलिदानियों के नाम" में सहभागिता की व शहीदों के गांव की पवित्र मिट्टी कलश पर पुष्प अर्पित कर किया शहीदों को नमन, दिया राष्ट्र प्रेम का संदेश।
मुख्य विकास अधिकारी #Agra, @Manik_ias द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी की महत्त्वाकांक्षी योजना "एक ग्राम पंचायत एक बीसी सखी योजना" के अंतर्गत बीसी सखियों को विकास भवन में डिवाइस का वितरण किया गया। इन्हें एक माइक्रो एटीएम, करेंसी डिटेक्टर और कैश बॉक्स दिया गया।
आज प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत HDFC ERGO General Insurance company limited के आगरा स्थित जिला स्तरीय कार्यालय का शुभारंभ सीडीओ श्री ए0 मनिकंडन के कर कमलो द्वारा किया गया, साथ में उप कृषि निदेशक आगरा, मडंलीय सांख्यिकीय अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में आज दिनाक 9-8-2023 को पंच प्रण की शपथ मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा विकास भवन सभागार में दिलाई गई।


































