CDO KANPUR NAGAR retweeted
मर्चेंट चैंबर सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
अधिकारियों को दो-टूक हिदायत—जनसमस्याओं के निस्तारण में 'टालमटोल और अनावश्यक देरी' अक्षम्य है। प्रत्येक मामले का मौके पर स्थलीय सत्यापन कर गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष व समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
संवेदनशील, सजग एवं जवाबदेह प्रशासन! @cmofficeup @mstawarias @upgovt @infodeptup
💐 कानपुर नगर
🪔 दिव्यांग दीपावली मेले में दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा और हुनर ने बिखेरी खुशियों की रोशनी
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं नेशनल फेडरेशन ऑफ ब्लाइंड के संयुक्त तत्वावधान में कानपुर अंध विद्यालय, नेहरू नगर में दिव्यांग दीपावली मेले का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय विधायक कल्याणपुर श्रीमती नीलिमा कटियार जी द्वारा किया गया। मेले में जनपद की 10 संस्थाओं द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनमें दिव्यांग बच्चों एवं दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित हस्तनिर्मित दीपक, मोमबत्तियां, कैलेंडर, बैग एवं विभिन्न आकर्षक सजावटी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। यह आयोजन दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन एवं हुनर को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। @DMKanpur @CommissionerKnp @CMOfficeUP
मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव जे. जैन द्वारा देर रात शहर के चुन्नीगंज में चल रहे सड़क निर्माण व मरम्मत कार्यों का औचक स्थलीय निरीक्षण किया गया
निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण में लेवलिंग, फिनिशिंग एवं गुणवत्ता की पूर्ण एकरूपता सुनिश्चित करने के निर्देश गए
⚠️ सख्त रुख: निर्माण सामग्री व कार्य की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होगा; अनावश्यक विलंब करने वाली कार्यदायी संस्थाओं की जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कानपुरवासियों को सुरक्षित, सुगम व गड्ढामुक्त सड़कें उपलब्ध कराना प्रशासन का सर्वोच्च संकल्प! @DMKanpur @CommissionerKnp @CMOfficeUP @InfoDeptUP
CDO KANPUR NAGAR retweeted
नवीन सभागार, सरसैया घाट में 'तंबाकू मुक्त युवा 4.0' (Tobacco Free Youth Campaign 4.0) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। भावी पीढ़ी को नशे के चंगुल से बचाने एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु कड़े निर्देश दिए गए।
बैठक के प्रमुख बिंदु एवं प्रशासनिक निर्देश:
⚖️ कोटपा (COTPA) का सख्त प्रवर्तन: सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA-2003) का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए; सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चले।
🏫 शैक्षणिक संस्थानों के पास नो-टोबैको जोन: 'टोबैको फ्री एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस' (ToFEI) गाइडलाइंस के तहत सभी स्कूलों/कॉलेजों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित हो।
🚫 नाबालिगों को बिक्री पर कड़ी कार्रवाई: 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश।
🤝 सामूहिक शपथ: सभागार में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण तथा जन-जागरूकता में अग्रणी भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई।
तंबाकू छोड़ें, जीवन चुनें—नशामुक्त कानपुर हमारा संकल्प! @cmofficeup @mstawarias @upgovt @infodeptup
CDO KANPUR NAGAR retweeted
स्टेडियम में गूंजा युवा जोश: दो दिवसीय जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता (2026-27) का आगाज! 🏟️⚡
📍 स्थान: स्व. रत्न लाल शर्मा स्टेडियम, किदवई नगर
🔥 आयोजन: दो दिवसीय जनपदीय विद्यालयी/युवा खेलकूद मीट
दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया और ट्रैक पर उतरे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। बच्चों से सीधा संवाद कर उन्हें खेल को करियर और व्यक्तित्व विकास का जरिया बनाने हेतु प्रेरित किया।
मंत्र: कड़ा अभ्यास + अटूट अनुशासन + निस्वार्थ टीमवर्क = स्वर्णिम सफलता।
कानपुर की खेल प्रतिभाओं के स्वर्णिम सफर की शुरुआत! 🏆🤝 @cmofficeup @mstawarias @upgovt @infodeptup
CDO KANPUR NAGAR retweeted
आस्था के महापर्व 'छठ' की तैयारियां तेज: सीडीओ एवं नगर आयुक्त के साथ नहर घाटों का स्थलीय निरीक्षण! 🌅🪔
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव जे. जैन एवं नगर आयुक्त श्री अर्पित उपाध्याय के साथ सचान चौराहा नहर एवं सीटीआई (CTI) नहर स्थित पूजा घाटों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया।
श्रद्धालुओं एवं व्रती महिलाओं को सुगम व सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए:
निरीक्षण के मुख्य बिंदु एवं निर्देश:
🏗️ घाट निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण: नहर तटों पर मजबूत बैरिकेडिंग, सुरक्षित सीढ़ियां/रैंप एवं घाट समतलीकरण का कार्य तय समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।
🧹 सघन स्वच्छता एवं फॉगिंग: नगर निगम को घाटों व संपर्क मार्गों पर विशेष सफाई अभियान, एंटी-लार्वा छिड़काव व चूने का छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश।
💡 पर्याप्त प्रकाश एवं चेंजिंग रूम: अर्घ्य देने आने वाले श्रद्धालुओं हेतु हाईमास्ट/एलईडी लाइटें, महिलाओं के लिए स्वच्छ चेंजिंग रूम तथा शुद्ध पेयजल के पुख्ता इंतजाम हों।
📊 दैनिक मॉनिटरिंग: कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न रहे; संबंधित विभागीय अधिकारी प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा कर समय से पूर्व समस्त तैयारियां पूर्ण रखें।
श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं पावन वातावरण—जिला प्रशासन कटिबद्ध! 🌸✨@cmofficeup @mstawarias @upgovt @infodeptup @nagarnigamknp
💐 गंगा उत्सव-2026 | कानपुर नगर
नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत अटल घाट, गंगा बैराज पर आयोजित गंगा उत्सव की मुख्य संध्या में 5100 दीपों से दीपोत्सव, भव्य महागंगा आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर माँ गंगा की महत्ता, भारतीय संस्कृति एवं विरासत के संरक्षण के साथ गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने का संदेश दिया गया। @DMKanpur @CommissionerKnp @CMOfficeUP
CDO KANPUR NAGAR retweeted
शहर की प्रमुख जीवनरेखा माने जाने वाले विजय नगर–दादानगर एवं डबल पुलिया मार्ग पर गतिमान सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यप्रगति का जायजा लिया गया।
आवागमन को निर्बाध बनाने एवं त्योहारों के दृष्टिगत कार्यदायी संस्थाओं व विभागीय अभियंताओं को स्पष्ट समय-सीमा (Deadlines) के साथ सख्त निर्देश दिए गए:
निरीक्षण के मुख्य बिंदु एवं समय-सीमा:
🪔 दीपावली तक डबल पुलिया लेन चालू: त्योहारों पर नागरिकों को जाम से राहत दिलाने हेतु दीपावली से पूर्व डबल पुलिया मार्ग की एक लेन का कार्य पूर्ण कर यातायात हेतु खोलने के निर्देश।
⏱️ 30 नवंबर अंतिम डेडलाइन: परियोजना के शेष समस्त निर्माण कार्यों को आगामी 30 नवंबर तक अनिवार्य रूप से शत-प्रतिशत पूर्ण करने की सख्त हिदायत।
🤝 विभागीय समन्वय: मार्ग से संबंधित भूमिगत केबिल, पाइपलाइन व अन्य अवरोधों के त्वरित निस्तारण हेतु सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ 24x7 कार्य करें।
⚖️ गुणवत्ता पर जीरो टॉलरेंस: निर्माण सामग्री व सड़क के स्थायित्व से कोई समझौता नहीं होगा; मानकों की अनदेखी या अनावश्यक विलंब पर सीधे जवाबदेही तय होगी। @cmofficeup @mstawarias @upgovt @infodeptup @nagarnigamknp
दिनांक 04-11-2026 को जिलाधिकारी महोदय कानपुर नगर के साथ स्व0 रतनलाल शर्मा स्मारक क्रीडा स्थल, किदवई नगर में जनपदीय खेल-कूद प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारम्भ किया गया एवं विकास खण्ड वार प्रतिभाग करने वाली टीमों के खिलाड़ियो का उत्वाहवर्धन करते हुये सम्बोधित किया गया। @DMKanpur @CommissionerKnp @UPGovt
CDO KANPUR NAGAR retweeted
मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव जे. जैन एवं नगर आयुक्त श्री अर्पित उपाध्याय के साथ देर रात शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर चल रहे सड़क निर्माण व मरम्मत कार्यों का औचक स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान दिए गए कड़े निर्देश:
📍 चुन्नीगंज: सड़क निर्माण में लेवलिंग, फिनिशिंग एवं गुणवत्ता की पूर्ण एकरूपता सुनिश्चित करने के निर्देश।
📍 कंपनी बाग चौराहा: लोक निर्माण विभाग (PWD), यूपी मेट्रो (UPMRC) एवं जल निगम को आपसी समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्यों को निर्बाध गति देने पर बल।
📍 स्वरूप नगर (CM-GRID योजना): मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों को 30 नवंबर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने की अंतिम समय-सीमा निर्धारित।
📑 14 क्षतिग्रस्त सड़कों का कायाकल्प: जनपद के 14 क्षतिग्रस्त मार्गों के पुनर्निर्माण हेतु विस्तृत प्रस्ताव तत्काल शासन को प्रेषित करने के निर्देश।
⚠️ सख्त रुख: निर्माण सामग्री व कार्य की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होगा; अनावश्यक विलंब करने वाली कार्यदायी संस्थाओं की जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कानपुरवासियों को सुरक्षित, सुगम व गड्ढामुक्त सड़कें उपलब्ध कराना प्रशासन का सर्वोच्च संकल्प! @CMOfficeUP @MSTawarIAS @InfoDeptUP @nagarnigamknp
सड़कों की उच्च गुणवत्ता की निगरानी हेतु आधी रात सड़कों पर प्रशासनिक अमला, सड़क निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण! 🛣️🌙
नगर आयुक्त महोदय श्री अर्पित उपाध्याय एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर श्री अनुभव सिंह के साथ देर रात रावतपुर से कंपनी बाग तक सड़क निर्माण कार्य एवं चुन्नीगंज से राजीव पेट्रोल पंप तक सड़क निर्माण व सुदृढ़ीकरण कार्यों का सघन स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षित स्थल एवं दिए गए कड़े निर्देश:
👉कंपनी बाग सड़क मार्ग पर जल निगम द्वारा ट्रेंच लिफ्ट तकनीकी के द्वारा दो दिवस में कार्य पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए गए
👉चुन्नीगंज से राजीव पेट्रोल पंप तक सड़क मार्ग पर शेष निर्माण एवं रेस्टोरेशन का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा ही कराये जाने के निर्देश दिए गए
👉उक्त के अतिरिक्त कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया की संपूर्ण मार्ग का निर्माण निर्धारित गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप ही कराया जाए एवं सड़कों की समतलीकरण एवं फिनिशिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए @DMKanpur @CommissionerKnp @CMOfficeUP
विकास भवन कार्यालय कक्ष में आयोजित 'जनता दर्शन नागरिकों के त्वरित शिकायत निस्तारण का सीधा मंच है जिसके अंतर्गत आज जनपद के सुदूर ग्रामीण व शहरी क्षेत्रो से आए नागरिकों के प्रकरणों पर सीधी सुनवाई कर त्वरित निस्तारण के आदेश दिए गए। @DMKanpur @CommissionerKnp @CMOfficeUP
CDO KANPUR NAGAR retweeted
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत टीकाकरण, शहरी स्वास्थ्य सेवाओं, 'मिशन शक्ति' एवं 'एनीमिया मुक्त कानपुर' अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सजग, संवेदनशील व समर्पित स्वास्थ्य प्रहरियों का आभार। स्वस्थ कानपुर, सशक्त कानपुर! @CMOfficeUP @InfoDeptUP @MSTawarIAS
लौह पुरूष, सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर आज दिनांक 31-10-2026 को जनपद के आई0टी0आई0, निजी व्यवसायिक शिक्षा संस्थानों एवं राजकीय पालीटेक्निक में मा0 मुख्यमंत्री महोदय जी के सम्बोधन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया एवं छात्र एवं छात्राओं द्वारा एकता रैली निकाली गई। @DMKanpur @CommissionerKnp @CMOfficeUP @UPGovt
CDO KANPUR NAGAR retweeted
हरित ऊर्जा, आत्मनिर्भर गांव: 'पीएम सूर्य घर योजना' के अंतर्गत रामपुर भीमसेन बनेगा सोलर मॉडल ग्राम! ☀️🌱
जनपद कानपुर नगर के विकास खंड कल्याणपुर स्थित ग्राम रामपुर भीमसेन को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने हेतु एक ऐतिहासिक पहल की गई है। ग्राम को 'सोलर मॉडल विलेज' के रूप में विकसित करने हेतु ₹1 करोड़ 28 हजार की विस्तृत कार्ययोजना (DPR) अनुमोदित कर दी गई है।
परियोजना के मुख्य आकर्षण:
⚡ 110.48 किलोवाट सौर क्षमता: गांव में कुल 110.48 किलोवाट क्षमता के आधुनिक सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।
💡 सार्वजनिक एवं घरेलू सुविधाएं: ग्राम पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र एवं स्ट्रीट लाइट्स को सौर ऊर्जा से जोड़कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
📉 बिजली बिल से मुक्ति व आय संवर्धन: ग्रामीणों को मुफ्त सौर ऊर्जा का लाभ मिलेगा तथा अतिरिक्त विद्युत ग्रिड को देकर आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।
🌿 पर्यावरण संरक्षण: कार्बन उत्सर्जन में भारी कमी लाकर पर्यावरण को स्वच्छ व हरित बनाने की दिशा में यह एक अनुकरणीय मॉडल सिद्ध होगा।
हरित क्रांति से सशक्त ग्रामीण भारत—जिला प्रशासन का संकल्प @CMOfficeUP @MSTawarIAS @InfoDeptUP @UPNEDA_Agency @UPGovt @CdoNagar
CDO KANPUR NAGAR retweeted
ग्रामीण स्टेडियम, वार्षिक खेल कैलेंडर और युवा प्रतिभाओं को संबल: खेल समीक्षा बैठक संपन्न! 🏆⚡
नवीन सभागार में जिला खेल प्रोत्साहन समिति व युवा कल्याण विभाग की बैठक आयोजित हुई।
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने, वार्षिक खेल कैलेंडर बनाने, खिलाड़ियों की प्रोफाइलिंग तथा युवक मंगल दलों को सक्रिय कर खेल प्रतियोगिताओं का दायरा बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए गए।
कानपुर की खेल प्रतिभाओं को निखारने हेतु तत्पर प्रशासन! @CMOfficeUP @InfoDeptUP @MSTawarIAS
CDO KANPUR NAGAR retweeted
कानपुर में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है।
आज यहां मेट्रो, एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे की सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही, ट्रांस गंगा क्षेत्र में गंगा नदी पर नए पुल के निर्माण को स्वीकृति देकर कार्य आगे बढ़ाया गया है। बाईपास का निर्माण तथा बिठूर में घाटों के निर्माण और पुनरुद्धार का कार्य भी जारी है।
महर्षि वाल्मीकि का मंदिर और पूरा आश्रम भव्य स्वरूप ले चुका है। यहां घाटों का निर्माण भी हो रहा है।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
CDO KANPUR NAGAR retweeted
सख्त निगरानी, उच्च गुणवत्ता: आधी रात सड़कों पर प्रशासनिक अमला, निर्माण कार्यों की परखी हकीकत! 🛣️🌙
मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव जे. जैन, नगर आयुक्त श्री अर्पित उपाध्याय एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर श्री अनुभव सिंह के साथ देर रात विभिन्न प्रमुख मार्गों पर चल रहे सड़क निर्माण व सुदृढ़ीकरण कार्यों का सघन स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षित स्थल एवं दिए गए कड़े निर्देश:
📍 बजरिया थाना क्षेत्र: पैचवर्क कार्यों की गुणवत्ता, समतलीकरण एवं फिनिशिंग की गहन पड़ताल की गई।
📍 चुन्नी गंज से राजीव पेट्रोल पंप मार्ग: डामरीकरण व मोटरेबल कार्य को युद्धस्तर पर पूर्ण कर यातायात शीघ्र सुगम बनाने के निर्देश।
📍 सेल टैक्स रोड (CM-GRID योजना): सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत आधुनिक मानकों के अनुरूप चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
⚠️ लापरवाही पर सख्त रुख: सामग्री व निर्माण गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा; मानकों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित फर्म व अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। @CMOfficeUP @MSTawarIAS @InfoDeptUP
CDO KANPUR NAGAR retweeted
सटीक आंकड़े, सशक्त राष्ट्र निर्माण: जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु जनसहभागिता की अपील! 📊🇮🇳
कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेसवार्ता आयोजित कर जनगणना-2027 (Census 2027) के द्वितीय चरण—'जनसंख्या गणना' (Population Enumeration) की कार्ययोजना साझा की गई तथा जनपदवासियों से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया गया।
जनसंख्या गणना की महत्वपूर्ण तिथियां एवं प्रक्रिया:
💻 स्व-गणना (Self-Enumeration): 16 से 30 नवंबर 2026
नागरिक घर बैठे आधिकारिक पोर्टल 👉 se.census.gov.in पर जाकर सुरक्षित, सरल व सुगम तरीके से स्वयं अपना व अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकते हैं।
🏠 घर-घर सत्यापन व गणना: 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027
प्रगणक (Enumerators) घर-घर जाकर गणना कार्य पूर्ण करेंगे। जिन नागरिकों ने स्व-गणना की होगी, वे प्रगणक को केवल अपना रेफरेंस नंबर साझा करेंगे।
🤝 नागरिकों से अपील: प्रगणकों को सही व सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं। यह राष्ट्र निर्माण एवं भविष्य की विकास योजनाओं का आधार है।
सटीक गणना, सुदृढ़ योजना—राष्ट्र सेवा में कानपुर का योगदान! @CMOfficeUP @DCO_UP @CensusIndia2027 @MSTawarIAS @ChiefSecyUP @InfoDeptUP
CDO KANPUR NAGAR retweeted
सटीक आंकड़े, सशक्त भविष्य: देश की पहली डिजिटल जनगणना में सहभागी बनें! 📊🇮🇳
प्रेसवार्ता के माध्यम से जनगणना (Census) के द्वितीय चरण—'जनसंख्या गणना' की विस्तृत रूपरेखा साझा करते हुए जनपदवासियों से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई:
महत्वपूर्ण तिथियां एवं प्रक्रिया:
💻 स्व-गणना (Self-Enumeration): 16 नवंबर से 30 नवंबर तक नागरिक स्वयं डिजिटल माध्यम से जनगणना का हिस्सा बन सकते हैं।
🏠 घर-घर प्रगणक भ्रमण: 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रगणक (Enumerators) घर-घर जाकर भौतिक गणना पूर्ण करेंगे।
⏱️ समय-सीमा: 5 जनवरी रात्रि 12:00 बजे तक समस्त गणना प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
साइबर सुरक्षा एवं सतर्कता संबंधी निर्देश:
⚠️ वित्तीय सतर्कता: जनगणना प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का बैंक विवरण या वित्तीय लेन-देन का OTP साझा न करें।
🪪 आईडी कार्ड सत्यापन: घर आने वाले प्रगणकों का अधिकृत पहचान-पत्र (ID Card) अवश्य जांचें।
📞 हेल्पलाइन एवं चैटबॉट: सहायता हेतु टोल-फ्री नंबर 1855 अथवा व्हाट्सएप चैटबॉट 18001801855 पर संपर्क करें।
जनगणना केवल व्यक्तियों की गिनती नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं संसाधनों के बेहतर नियोजन का आधार है। कोई भी नागरिक गणना से छूटने न पाए! @DCO_UP @CensusIndia2027 @MSTawarIAS @InfoDeptUP





























































