Office of Champai Soren (@ChampaiOffice) header
Office of Champai Soren (@ChampaiOffice) profile picture

Office of Sri @ChampaiSoren

Ranchi, Jharkhand
Joined April 2022
Photo by Office of Champai Soren (@ChampaiOffice)Photo by Office of Champai Soren (@ChampaiOffice)Photo by Office of Champai Soren (@ChampaiOffice)Photo by Office of Champai Soren (@ChampaiOffice)Photo by Office of Champai Soren (@ChampaiOffice)Photo by Office of Champai Soren (@ChampaiOffice)Photo by Office of Champai Soren (@ChampaiOffice)Photo by Office of Champai Soren (@ChampaiOffice)Photo by Office of Champai Soren (@ChampaiOffice)Photo by Office of Champai Soren (@ChampaiOffice)
Office of Champai Soren retweeted
जोहार झारखंड !
1
8
107
5,206
Office of Champai Soren retweeted
कल देर शाम, जब पूरा देश जनजातीय गौरव दिवस और छठ महापर्व के उल्लास में डूबा हुआ था, ठीक उसी वक्त झारखंड में सत्ता के दलालों द्वारा जंगलराज का एक नया अध्याय लिखा जा रहा था। दो दिन पहले, जो झारखंड पुलिस एक नाबालिग आदिवासी बेटी से रेप करने वाले आरोपी का नाम तक लेने से बच रही थी, कल उसने निर्लज्जता की सारी सीमाएं लांघते हुए, बिना किसी सर्च वारंट के, एक मीडिया संस्थान को निशाना बनाने का दुस्साहस किया। मीडिया का काम सच को जनता के सामने लाना है, और इस मामले में भी "द भारतमित्र न्यूज" के श्री अभिषेक भारती ने पीड़िता के बयान के आधार पर खबर बनाई थी, लेकिन विडंबना देखिए, नाबालिग से रेप के आरोपी पर कार्यवाई की जगह, सत्ता के दवाब में पुलिस मामले को दबाने के लिए पत्रकार को परेशान कर रही है। क्या आपने कभी सोचा है कि पीड़िता पुलिस की जगह एक निडर पत्रकार के पास अपनी पीड़ा लेकर क्यों पहुंची? दरअसल इसी महीने, गम्हरिया थाने में जिस प्रकार एक नाबालिग के साथ रेप की घटना सामने आई थी, उसके बाद राज्य की महिलाओं का पुलिस पर से भरोसा उठ गया है। जब जनता को पुलिस से ज्यादा भरोसा एक पत्रकार पर होने लगे, तो यह पूरे सिस्टम के लिए शर्म की बात है। वैसे तो पुलिस का काम पीड़िता की सुरक्षा को सुनिश्चित करना तथा पॉक्सो के तहत आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी करना है, लेकिन अपने आकाओं के दबाव में पुलिस ने जिस प्रकार इस मामले की लीपापोती और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमले का प्रयास किया, उसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम होगी। लेकिन क्या बात सिर्फ इतनी है? आपको याद होगा कि JPSC-JSSC नियुक्ति महाघोटाले में श्री अभिषेक भारती ने जिस प्रकार खोजी पत्रकारिता की थी, जिसकी वजह से कई अधिकारियों को जेल जाना पड़ा था, सीआईडी द्वारा कोर्ट को गुमराह करने के बाद भी अंततः सरकार को पीछे हटना पड़ा था, कहीं उसका बदला तो इस पत्रकार से नहीं लिया जा रहा? आज फिर रांची में एक नाबालिग से गैंगरेप की खबरें आ रही हैं। हर दूसरे दिन ऐसी घटनाएं होती हैं। थाने तक सुरक्षित नहीं रहे। झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है, और पुलिस का काम सिर्फ जनता को परेशान करना तथा सत्ता पक्ष के अवैध धंधों को संरक्षण देना रहा गया है। लेकिन ये लोग शायद भूल चुके हैं कि झारखंड की जनता ऐसी गतिविधियों को कभी बर्दास्त नहीं करेगी।
42
182
6,645
Office of Champai Soren retweeted
सरायकेला में जनजातीय गौरव दिवस पर विशाल पदयात्रा !
14
72
1,937
Office of Champai Soren retweeted
आज आदित्यपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ में शामिल हुआ। छठी मईया सभी व्रतधारियों की मनोकामना पूरी करें। #Chhath #ChhathPuja
1
22
227
3,622
Office of Champai Soren retweeted
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, जनजातीय गौरव दिवस एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सरायकेला में हजारों लोगों के साथ विशाल पदयात्रा में शामिल होकर जनजातीय गौरव, आदिवासी अस्मिता और समाज के अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। भगवान बिरसा मुंडा, वीर सिदो-कान्हू, वीर पोटो हो जैसे महान क्रांतिकारियों का संघर्ष और बलिदान हमारी अमूल्य धरोहर है। भाजपा ने आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास, भाषा, संस्कृति और परंपराओं को सम्मान देने का कार्य किया है। पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने झारखंड की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए अलग राज्य का सपना साकार किया। यदि केंद्र में भाजपा की सरकार नहीं होती, तो शायद झारखंड राज्य का निर्माण भी संभव नहीं हो पाता, क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा आंदोलनकारियों पर गोली चलवा कर, झारखंड आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पीएम जनमन तथा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान जैसी योजनाओं से लाखों आदिवासी परिवारों का जीवन बदल कर रख दिया है। सन 2014 तक झारखंड में दर्जन भर एकलव्य आवासीय मॉडल स्कूल थे, जिनकी संख्या अब 91 हो चुकी है। इनमें 51 स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो चुकी है, जिसमें 1.32 लाख विद्यार्थी निःशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। झारखंड आंदोलन के दौरान हमारा सपना एक ऐसा राज्य बनाने का था, जिसमें समाज की आखिरी पंक्ति पर खड़े व्यक्ति का जीवन स्तर बेहतर हो सके, लेकिन यह राज्य सरकार उसके विपरीत काम कर रही है। आज भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड बनाने, जल- जंगल- जमीन और आदिवासी- मूलवासी समाज के हक-अधिकारों की रक्षा करने तथा राज्य को भ्रष्टाचार और कुशासन से मुक्त कराने का संकल्प लेने की आवश्यकता है। आदिवासी अस्मिता, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
8
36
1,260
Office of Champai Soren retweeted
रामेश्वर मुर्मू, सूर्या हांसदा और अब निशा भगत... क्या झारखंड में आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए और धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाना अपराध है?
17
421
4
1,080
8,215
Office of Champai Soren retweeted
झारखंड के आदिवासी समाज के हक-अधिकारों की मुखर आवाज, युवा नेत्री सुश्री निशा कुमारी भगत जी के असामयिक निधन की खबर से स्तब्ध हूँ। उनका निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति दें। अंतिम जोहार !
24
227
5
730
40,941
Office of Champai Soren retweeted
दुमका में वीर सिदो-कान्हू की प्रतिमा को नमन कर के, आदिवासी अस्तित्व एवं अस्मिता की लड़ाई को जारी रखने का संकल्प दोहराया। वीर सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फुलो-झानो अमर रहें !
12
1
33
2,694
Office of Champai Soren retweeted
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा (दुमका) !
1
14
1
43
3,161
Office of Champai Soren retweeted
आज दुमका में आयोजित "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा" में शामिल होकर भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को अक्षुण्ण रखने हेतु संकल्प लिया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी, पूर्व सांसद श्री सुनील सोरेन जी, पूर्व विधायक श्रीमती सीता सोरेन जी, प्रदेश महामंत्री श्री गणेश मिश्रा जी, एवं जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, हजारों कार्यकर्ता तथा आम लोग उपस्थित रहे।
11
18
1,261
Office of Champai Soren retweeted
आज आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में "My Bharat" के तत्वावधान में आयोजित "विकसित भारत युवा संवाद- Know Your Vote” कार्यक्रम में शामिल हुआ। इस कार्यक्रम में युवा साथियों के साथ राष्ट्र निर्माण, लोकतंत्र में युवाओं का महत्व, मताधिकार एवं #SIR जैसे विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। जमशेदपुर (पूर्वी) से विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहू के साथ मिल कर हम लोगों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु संकल्प लिया। इस कार्यक्रम के दौरान एक प्रश्नोत्तर का सत्र भी था, जिसमें युवाओं की उत्साहजनक भागीदारी रही। लोकतंत्र केवल एक शासन प्रणाली नहीं है, बल्कि यह संवाद और सहभागिता की जीवंत परंपरा है। जब युवा सजग, शिक्षित और तार्किक बनेंगे, तभी लोकतंत्र वास्तव में मजबूत, समावेशी और विकसित भारत के सपने को साकार कर सकेगा। #MYBharat #YuvaSamvaad #KnowYourVote
6
16
1,306
Office of Champai Soren retweeted
चाईबासा में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" अभियान पर प्रेस वार्ता किया। कोल्हान की यह वीर माटी कांग्रेस एवं विपक्षी दलों के षडयंत्र को भली-भांति समझती है, और यहाँ के लोग मंझगांव से लेकर कपाली तक हो रहे डेमोग्राफिक बदलाव को भी देख रहे हैं। कांग्रेस की सरकार ने झारखंड आंदोलन पर कई बार गोलियां चलवाईं (गुवा गोलीकांड, गंगाराम कालुन्डिया हत्याकांड आदि), जबकि भाजपा ने आंदोलनकारियों के संघर्ष को सम्मान देते हुए, अलग राज्य बनाया। मेरा स्पष्ट तौर पर मानना है कि अगर केन्द्र में आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार नहीं बनी होती, तो शायद अलग झारखंड राज्य भी नहीं बना होता। फर्जी संसद बनाने, संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने तथा देश में अराजकता फैलाने की कोशिश करने वालों को भारत की जनता सबक सिखाएगी। इस प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती गीता बालमुचू, पूर्व मंत्री श्री बड़कुंवर गागराई, श्री जेबी तुबिद, श्री भूषण पाट पिंगुआ समेत भाजपा परिवार के कई साथी उपस्थित रहे।
7
20
1,543
Office of Champai Soren retweeted
आज पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुवा में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" अभियान के तहत आदिवासी समाज के मार्गदर्शकों, मानकी-मुंडाओं एवं स्थानीय ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। झारखंड में आदिवासियों- मूलवासियों के जल, जंगल एवं जमीन की रक्षा के लिए SIR की प्रक्रिया बहुत जरूरी है। इस से यहाँ बस रहे विदेशी घुसपैठियों की पहचान आसानी से हो रही है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। कांग्रेस, विपक्ष और उनके समर्थक दिमागी नक्सली यहाँ लोकतंत्र के नाम पर अराजकता फैला रहे हैं - फर्जी संसद बनाना, सड़कों पर हिंसा, संस्थाओं को बदनाम करना और देश की एकता पर हमला... इसे हमारे देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।
2
9
20
1,383
Office of Champai Soren retweeted
आज "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" अभियान के तहत चक्रधरपुर पहुंचने पर भाजपा परिवार के साथियों द्वारा किए गए स्वागत के लिए धन्यवाद।
7
38
1,727
Office of Champai Soren retweeted
जोहार कुचाई !
4
1
30
3,558
Office of Champai Soren retweeted
भाजपा (झारखंड प्रदेश) के उपाध्यक्ष श्री भानु प्रताप शाही जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मरांग बुरु से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ। @ShahiPratap
1
5
1
29
3,023
Office of Champai Soren retweeted
जोहार धालभूमगढ़ !
3
32
2,197
Office of Champai Soren retweeted
पिछले दिनों भाजपा कार्यकर्ता एवं पूर्व मुखिया श्री एम. माण्डी की माँ पुनता माण्डी जी का निधन हो गया था। आज बहरागोड़ा के अर्जुनबेड़ा गाँव में, उनके श्राद्ध कर्म में शामिल होकर, उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।
5
25
2,402
Office of Champai Soren retweeted
यह झारखंड के जंगलराज की सबसे घिनौनी तस्वीर है। एक महिला न्याय की उम्मीद में पुलिस से संपर्क करती है, उसके बाद आधी रात में, सभी नियमों को ताक पर रख कर, बिना महिला पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में, उसे थाने में लाया जाता है। वैसे तो पुलिस का काम जनता को सुरक्षा देना है, लेकिन जब थाने में ही उसके साथ दुष्कर्म हो, तो फिर फरियादी कहाँ जायेंगे? बाद में, मामला बढ़ने पर थाना प्रभारी समेत कुछ पुलिसकर्मियों को निलंबित तो कर दिया गया, लेकिन क्या इस से कुछ बदलेगा? कल ही मैंने रक्षक की जगह भक्षक बन चुके ऐसे पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त करने तथा वरीय पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए, उन पर कड़ी कार्रवाई की माँग की थी। इस घटना ने पुलिस-प्रशासन की छवि पर जो कलंक लगाया है, उसका असर लंबे समय तक दिखेगा। अब थाना जाने से पहले, कोई भी फरियादी महिला, शिकायत से ज्यादा अपनी सुरक्षा के बारे में सोचेगी।
11
83
6
208
7,731
Office of Champai Soren retweeted
जोहार / सुप्रभात ! दिन की शुरुआत, चाय के साथ...
1
7
50
2,219