Pinned Tweet
रवींद्रनाथ के एक उपन्यास में एक युवती अपने प्रेमी से कहती है कि मैं विवाह करने को तो राजी हूं..❣️
लेकिन तुम झील के उस तरफ रहोगे और मैं झील के इस तरफ। प्रेमी की बात समझ के बाहर है। वह कहता है: तू पागल हो गई है?प्रेम करने के बाद लोग एक ही घर में रहते हैं। उसने कहा कि प्रेम करने के पहले भला एक घर में रहें, प्रेम करने के बाद एक घर में रहना ठीक नहीं, खतरे से खाली नहीं। एक-दूसरे के आकाश में बाधाएं पड़नी शुरू हो जाती हैं। मैं झील के उस पार, तुम झील के इस पार। यह शर्त है तो विवाह होगा। हां, कभी तुम निमंत्रण भेज देना तो मैं आऊंगी। या मैं निमंत्रण भेजूंगी तो तुम आना। या कभी झील पर नौका-विहार करते अचानक मिलना हो जाएगा। या झील के पास खड़े वृक्षों के पास सुबह के भ्रमण के लिए निकले हुए अचानक हम मिल जाएंगे, चौंक कर, तो प्रीतिकर होगा। लेकिन गुलामी नहीं होगी। तुम्हारे बिना बुलाए मैं न आऊंगी, मेरे बिना बुलाए तुम न आना। तुम आना चाहो तो ही आना, मेरे बुलाने से मत आना। मैं आना चाहूं तो ही आऊंगी, तुम्हारे बुलाने भर से न आऊंगी। इतनी स्वतंत्रता हमारे बीच रहे, तो स्वतंत्रता के इस आकाश में ही प्रेम का फूल खिल सकता है। एक तो साधारण प्रेम है जिसको तुम जानते हो। इस प्रेम ने तुम्हारे जीवन को नरक बना दिया है। इस प्रेम की बात नहीं कर रहा प्रेम-पंथ ऐसो कठिन! यह तो कठिन है ही नहीं। यह तो बड़ा सरल है। दुनिया में सभी इसको सम्हाल लेते हैं। इसमें कठिनाई क्या होगी? हर घर में चल रहा है, हर परिवार में चल रहा है, हर व्यक्ति में चल रहा है। यह तो बड़ा सरल है। इससे ऊंचा एक प्रेम होता है। उसको प्रेम में गिरना नहीं कह सकते। उसको हम कहेंगे: प्रेम में होना, बीइंग इन लव। वह बड़ी और बात है। उसका स्वभाव मैत्री का है। खलील जिब्रान ने ठीक कहा है कि सच्चे प्रेमी मंदिर के दो स्तंभों की भांति होते हैं। बहुत पास भी नहीं, क्योंकि बहुत पास हों तो मंदिर गिर जाए। बहुत दूर भी नहीं, क्योंकि बहुत दूर हों तो भी मंदिर गिर जाए।...देखते हो ये स्तंभ, जिन्होंने च्वांग्त्सु-मंडप को सम्हाला हुआ है? ये बहुत पास भी नहीं हैं, बहुत दूर भी नहीं हैं। थोड़ी दूरी, थोड़े पास। तो ही छप्पर सम्हला रह सकता है। एकदम पास आ जाएं तो छप्पर गिर जाए; बहुत दूर हो जाएं तो छप्पर गिर जाए। एक संतुलन चाहिए। असली प्रेमी न तो एक-दूसरे के बहुत पास होते हैं, न बहुत दूर होते हैं। थोड़ा सा फासला रखते हैं, ताकि एक-दूसरे की स्वतंत्रता जीवित रहे। ताकि एक-दूसरे की स्वतंत्रता में व्याघात न हो, अतिक्रमण न हो। ताकि एक-दूसरे की सीमा में अकारण हस्तक्षेप न हो। प्रेम में होने का अर्थ होता है: हम पास भी होंगे इतने कि हमें एक-दूसरे से कोई भय का कारण नहीं, और हम इतने दूर भी होंगे कि हम एक-दूसरे को रौंद भी न डालेंगे, हमारे बीच आकाश होगा। और तुम्हारा निमंत्रण होगा तो मैं आऊंगा, और मेरा निमंत्रण होगा तो तुम मेरे भीतर आओगे। मगर निमंत्रण पर। यह हक न होगा, अधिकार न होगा।
#womeninmaledominatedfields
सेवा में, @upprpb
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड UP ASI/SI व कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती के लाखों अभ्यर्थी लंबे समय से परीक्षा तिथि का इंतज़ार कर रहे हैं। युवाओं के भविष्य को देखते हुए कृपया जल्द से जल्द परीक्षा तिथि जारी करने की कृपा करें।
@myogiadityanath @ChiefSecyUP
कभी सोचा है पूज्य #प्रेमानंद_महाराज जी व उनके शिष्यों के बारे में.??🕉️🛐❣️
आज भी #ब्रजवासियों के यहां से मांग कर खाते हैं।। न हवाई यात्रा न महंगी गाड़ी।
अब भी सादा और साधारण जीवन जीतें है।
#premanandmaharajji #प्रेमानंदमहाराज
पाकिस्तान के नौशेरा में किसी बदकिस्मत महिला ने अपनी बेटी को जन्म के तुरंत बाद जिंदा दफना दिया।🤯
सूचना मिलते ही बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और शव को कब्र से बाहर निकाला।
1/2
कथित तौर SDM बनने के बाद अपने पति और बच्चों को छोड़ दिया। जब उसका तलाक लंबित था, तब उसने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अन्य व्यक्ति से शादी कर ली। अब इंजीनियर ने उसके खिलाफ हनीट्रैप का मामला दर्ज कराया है और बदले में उसने उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है।
1/2
#अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर कोई भी सामाजिक नैतिकता को भंग नहीं कर सकता.!🤯
भारत में कानूनी प्रावधान कुछ इस तरह के है - भारत में #अश्लीलता फैलाना कानूनी अपराध है।
#कनूनी #प्रावधान: Section 294, 295, 296 of BNS 2023, Section 67, 67A, 67B of IT Act 2000
#पाकिस्तान में लाइव Show पर .. सुनिए आपके काम की बात..😂😂
इस रमज़ान में आप क्या देख रहे हैं? ये कौन से रमज़ान प्रसारण हैं, भाई? 🤯
#viralvideo
#आधुनिक विवाहों का कलेश: जहाँ ‘वफादारी’ सिर्फ़ एक पुरानी रीति है।। लेकिन ‘Wife Sharing’!🤯
एक कमरे में पत्नी द्वारा अपने पति का आदान-प्रदान या Sharing आमतौर पर खुले रिश्तों को संदर्भित करता है, जहाँ जोड़े सहमति से दूसरों के साथ जुड़ते हैं!🧐
#Modern #MaritalPlay #dynamics
#पाकिस्तान में लगभग तीन महीने पहले एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल अरसलान पर महिला शिक्षकों और छात्राओं का यौन शोषण करने और छिपे हुए कैमरे की मदद से अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें विदेश में बेचने का आरोप लगा था।..
फिर मामला दर्ज हुआ और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
#viralvideo
यह वीडियो पाकिस्तान के #इमरान खान के वकील और PTI महासचिव सलमान अकरम राजा के कार्यालय से लीक हुआ है।
नीचे लिखें हुए शब्दों के साथ वीडियो वायरल है..!
नेपाल के इतिहास का सबसे बड़े दर्दनाक हादसे का #खुलासा: एक चूक, 72 जिंदगियां खत्म!!
Yeti #Airlines Flight 691 की दिल दहला देने वाली #Thread🧵
15 जनवरी 2023 का दिन नेपाल के लिए एक काले दिन के रूप में दर्ज हो गया।
इस दिन की शुरुआत काठमांडू के त्रिभूवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हुई. यति एयरलाइंस की फ्लाइट 691, एक 16 साल पुराना विमान था, जिसे पहले भारत की किंगफिशर एयरलाइंस और फिर थाईलैंड की नोक एयरलाइंस द्वारा संचालित किया गया था. इसे नेपाल की यति एयरलाइंस ने 2019 में खरीदा था. फ्लाइट के फर्स्ट ऑफिसर अंजू खातिवारा के लिए यह उड़ान खास थी, क्योंकि यह उनकी अंतिम ट्रेनिंग उड़ान थी. इसके बाद उन्हें कैप्टन के पद पर प्रमोशन मिलने वाला था.
फ्लाइट में कुल 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे. इनमें 4 भारतीय पर्यटक भी शामिल थे, जो अपनी इस यात्रा को सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीम कर रहे थे. सुबह 10:33 बजे, विमान ने त्रिभूवन एयरपोर्ट से अपनी उड़ान भरी. यह उस दिन की तीसरी उड़ान थी और लगभग 28 मिनट में पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने की योजना थी.
पोखरा एयरपोर्ट: रनवे 30 से रनवे 12 की ओर
पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट हाल ही में 1 जनवरी 2023 को उद्घाटित किया गया था. एयरपोर्ट पर दो रनवे थे—रनवे 30 और रनवे 12. काठमांडू से आने वाली फ्लाइट्स आमतौर पर रनवे 30 पर लैंड करती थीं, क्योंकि यह एक सीधा मार्ग था. लेकिन, कैप्टन कमल कैसी ने एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) से रनवे 12 पर लैंड करने की अनुमति मांगी. उनकी मंशा थी कि फर्स्ट ऑफिसर अंजू को इस रनवे पर भी लैंडिंग का अनुभव मिले.
रनवे 12 पर लैंडिंग करना आसान नहीं था. इसके लिए विमान को पहाड़ों के बीच से गुजरते हुए, निचली ऊंचाई पर शार्प टर्न लेना पड़ता था. लेकिन कैप्टन कमल के पास 22,000 घंटे का उड़ान अनुभव था, और एटीसी ने उनकी रिक्वेस्ट को मंजूरी दे दी.
तकनीकी उपकरण और पायलट की गलती
फ्लाइट का संचालन एक एटीआर 72-500 विमान से हो रहा था. इस विमान में पायलटों के लिए कई तरह के लीवर और उपकरण थे. इनमें ब्रेक लीवर, पावर लीवर, फ्लैप लीवर और कंडिशनिंग लीवर शामिल थे. कंडिशनिंग लीवर विमान के प्रोपेलर्स को नियंत्रित करता है. इसे बैकवर्ड पुश करने से प्रोपेलर्स फोर्स उत्पन्न करना बंद कर देते हैं.
10:56 बजे, फ्लाइट लैंडिंग के लिए तैयारी कर रही थी. फर्स्ट ऑफिसर अंजू ने ऑटोपायलट मोड को डिसेबल कर दिया और फ्लैप को 15 डिग्री पर सेट किया. जब विमान की गति 150 नॉट पर पहुंची, तो कैप्टन कमल ने फ्लैप को 30 डिग्री पर सेट करने के लिए कहा. लेकिन, गलती से उन्होंने फ्लैप लीवर की जगह कंडिशनिंग लीवर को पुश कर दिया.
खतरे से अंजान थे दोनों पायलट
इस गलती के बाद प्रोपेलर्स ने फोर्स उत्पन्न करना बंद कर दिया, लेकिन दोनों पायलट इस स्थिति से अंजान थे. इंजन की पावर 25 प्रतिशत से शून्य हो गई, और विमान तेजी से नीचे गिरने लगा. कैप्टन और फर्स्ट ऑफिसर ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
दुर्घटना और मौत का मंजर
10:57 बजे, फ्लाइट रनवे से मात्र 1 मिनट की दूरी पर थी. लेकिन इंजन पावर की कमी और फ्लैप के गलत सेट होने की वजह से विमान का लेफ्ट विंग फेल हो गया. इससे विमान तेजी से बाईं ओर मुड़ गया और एक जोरदार धमाके के साथ जमीन पर गिरकर आग के गोले में बदल गया.
इस भयानक हादसे में सभी 72 लोगों की जान चली गई. मृतकों में फर्स्ट ऑफिसर अंजू खातिवारा, कैप्टन कमल कैसी, 4 भारतीय पर्यटक और अन्य यात्री शामिल थे.
#तालिबान के शासन ने अफगान #महिलाओं को हताशा की ओर धकेल दिया है.. 😢
तालिबान के कब्जे के बाद, अफगान महिलाओं ने अपने बच्चों का पालन-पोषण करने के लिए अपनी किडनी बेचने का सहारा लिया। जब वह पैसा खत्म हो गया, तो कई महिलाओं को अपने बच्चों को बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा ताकि बाकी लोग भुखमरी और गरीबी से बच सकें।
#Talibanwomens
दिल्ली में अतुल सुभाष जैसा सुसाइड केस हुआ है! पत्नि मनिका पाहवा के व्यवहार से आहत कारोबारी पुनीत खुराना ने जान दें दी..💔😢
सुसाइड से पहले फोन पर 16 मिनट तक मनिका पाहवा से विवाद हुआ। पत्नि मनिका पाहवा ने उसे 'भिखारी' कहा था। दम्पति का तलाक का केस चल रहा है। दोनो मिलकर 'वुडबॉक्स कैफे' चलाते थे।
पुनीत और उनकी पत्नी के बीच मंगलवार सुबह करीब 3 बजे फोन पर झगड़ा हुआ था। 16 मिनट के ऑडियो क्लिप में दोनों के बीच बहस को सुना जा सकता है। खुराना की पत्नी को कहते हुए सुना जा सकता है, 'हमारा तलाक हो रहा है, लेकिन मैं अब भी बिजनेस पार्टनर हूं... तुम्हें मेरा बकाया क्लियर करना होगा।' वह कहती है, ‘भिखारी तू बता तुझसे मांगा क्या है। तू अब आप के लायक नहीं। तेरी शक्ल नहीं देखना चाहती। सामने आएगा तो थप्पड़ मारूंगी।’ अब पुलिस ने पुनीत खुराना के फोन और अन्य सामान को कब्जे में लिया गया है।
#PuneetKhuranaSuicideCase
#AtulSubhash #Puneet Khurana Suicide Case
पुरुष के लिए स्त्री पहेली रही है। स्त्री के लिए पुरुष पहेली है..!❣️🤯👇
स्त्री सोच ही नहीं पाती कि तुम किसलिए चांद पर जा रहे हो? घर काफी नहीं? वही तो यशोधरा ने बुद्ध से पूछा, जब वे लौटकर आए, कि जो तुमने वहां पाया वह यहां नहीं मिल सकता था? ऐसा जंगल भागने की क्या पड़ी थी? यह घर क्या बुरा था? अगर शांत ही होना था तो जितनी सुविधा यहां थी, इतनी वहां जंगल में तो नहीं थी। तुमने कहा होता, हम तुम्हें बाधा न देते। हम तुम्हें एकांत में छोड़ देते। हम सारी सुविधा कर देते कि तुम्हें जरा भी बाधा न पड़े। लेकिन बुद्ध को अगर यशोधरा ऐसा इंतजाम कर देती कि जरा भी बाधा न पड़े--यशोधरा अपनी छाया भी न डालती बुद्ध पर--तो भी बुद्ध बंधे-बंधे अनुभव करते। क्योंकि वे अनजाने तार यशोधरा के चारों तरफ फैलते जाते, और भी ज्यादा फैल जाते। वह छाया की तरह चारों तरफ अपना जाल बुन देती। घबड़ाकर भाग गए।
जो भी कभी भागा है जंगल की तरफ, प्रेम से घबड़ाकर भागा है। और क्या घबड़ाहट है? कहीं प्रेम बांध न ले। कहीं प्रेम आसक्ति न बन जाए। कहीं प्रेम राग न हो जाए। स्त्रियों को जंगल की तरफ भागते नहीं देखा गया। क्योंकि स्त्री को समझ में ही नहीं आता, भागना कहां है? डूबना है। डूबना यहीं हो सकता है। और स्त्री ने बहुत चिंता नहीं की परमात्मा की जो आकाश में है, उसने तो उसी परमात्मा की चिंता की जो निकट और पास है।
स्त्री को रस नहीं मालूम होता कि चीन में क्या हो रहा है? उसका रस होता है, पड़ोसी के घर में क्या हो रहा है? पास। तुम्हें कई दफा लगता भी है--पति को--कि ये भी क्या फिजूल की बातों में पड़ी है कि पड़ोसी की पत्नी किसी के साथ चली गयी, कि पड़ोसी के घर बच्चा पैदा हुआ, कि पड़ोसी नयी कार खरीद लाया--ये भी क्या फिजूल की बातें हैं? वियतनाम है, इजराइल है, बड़े सवाल दुनिया के सामने हैं। तू नासमझ! पड़ोसी के घर बच्चा हुआ, यह भी कोई बात है? लाखों लोग मर रहे हैं युद्ध में। इस एक बच्चे के होने से क्या होता है?
स्त्री को समझ में नहीं आता कि पड़ोसी के घर बच्चा पैदा होता है, इतनी बड़ी घटना घटती है--एक नया जीवन अवतीर्ण हुआ; कि पड़ोसी की पत्नी किसी के साथ चली गयी--एक नए प्रेम का आविर्भाव हुआ; तुम्हें इसका कुछ रस ही नहीं है! इजराइल से लेना-देना क्या है? इजराइल से फासला इतना है कि स्त्री के मन पर उसका कोई अंकुरण नहीं होता, कोई छाप नहीं पड़ती। दूरी इतनी है।
स्त्री परमात्मा जो बहुत दूर है आकाश में उसमें उत्सुक नहीं है। परमात्मा जो बहुत पास है, बेटे में है, पति में है, परिवार में है, पड़ोसी में है, उसमें उसका रस है। क्योंकि दूर जाने में उसकी आकांक्षा नहीं है। यहीं डूब जाना है।
#womeninmaledominatedfields
सौभाग्यशाली हैं वे जिनको प्रेम की पीड़ा पकड़ती है..!❣️
क्योंकि वे धीरे—धीरे भीतर से अमीर हो जाते हैं। प्रेम खूब काटता है; जैसे मूर्तिकार पत्थर को काटता है, छैनी लेकर, हथौड़ा लेकर लगा रहता है पत्थर पर। निश्चित ही पत्थर रोता होगा और पत्थर सोचता होगा: जो पत्थर नहीं मूर्ति बनाए जा रहे हैं, बड़े धन्यभागी हैं। मगर यह ऊपर की बात है। जिस दिन मूर्ति बन जाएगी, उस दिन पता चलेगा कि जो पत्थर मूर्ति बन गया उसमें कुछ घटा।
ऐसा हुआ कि पश्चिम का एक बड़ा मूर्तिकार माइकलएंजलो एक दिन संगमरमर, पत्थर बेचने वाले की दुकान पर गया। कोई पत्थर खरीदना चाहता था—कोई मूर्ति गढ़ने के लिए। कोई पत्थर उसे जंचा नहीं। एक पत्थर सड़क के उस तरफ, दुकान की दूसरी तरफ पड़ा था किनारे पर रास्ते के; वह कई दिन से पड़ा था। माइकलएंजलो ने कहा: यह पत्थर किसका है? उस दुकानदार ने कहा: यह मेरा ही है; लेकिन यह इतना अनगढ़ है कि इसे कोई लेता भी नहीं। वर्षों हम इसको रखे रहे, जगह ही घेरे था; हमने इसे फेंक दिया। इसमें तुम्हारी उत्सुकता है, इसे तुम मुफ्त में ले जा सकते हो। हम चाहते हैं जगह खाली हो।
माइकलएंजलो वह पत्थर ले गया। उसने उस पर तीन साल मेहनत की। उसमें उसने मरियम और जीसस को उभारा। कुछ दिन पहले तुमने अखबारों में खबर पढ़ी होगी कि एक पागल आदमी ने वैटिकन के चर्च में जाकर जीसस की एक मूर्ति तोड़ दी थी। वह वही मूर्ति थी। वह दुनिया की सर्वाधिक सुंदर मूर्ति थी। मरियम—जीसस की मां—बैठी है; उसकी आंख से आंसू टपक रहे हैं, क्योंकि बेटे को सूली लग गई है। और जीसस सूली से उतारे गए हैं। वह लाश लिए बैठी है। वह अपूर्व मूर्ति थी।
जब तीन साल बाद उस संगमरमर के दुकानदार ने वह मूर्ति देखी तो उसे विश्वास भी नहीं आया कि यह, उस पत्थर से यह मूर्ति निकल ही नहीं सकती, तुम मुझे धोखा दे रहे हो! उस पत्थर में यह मूर्ति हो ही नहीं सकती। और तुम्हें कैसे दिखाई पड़ा? वह अनगढ़ बेकार सा पत्थर जिसे कोई खरीदने को राजी नहीं था, न मालूम कितने मूर्तिकार इनकार कर चुके थे, तुम्हें उसमें कैसे कुछ दिखाई पड़ा?
माइकलएंजलो ने कहा: इसमें मेरा कुछ भी हाथ नहीं। जब मैं वहां से निकलता था तो मरियम ने मुझे, जीसस ने मुझे पुकारा, कि देखो हम यहां छिपे पड़े हैं, हमें मुक्त करो।
यह बात बड़ी प्यारी है कि माइकलएंजलो कहता है कि मूर्ति मैंने बनाई नहीं; वह तो मूर्ति में जो छिपा था, उसने मुझे पुकारा कि मुझे मुक्त करो! तो मैंने कुछ किया नहीं है; व्यर्थ जो पत्थर इसके चारों तरफ जुड़े थे, उन्हें छांट कर अलग कर दिया है, बस। मूर्ति तो थी ही; प्रकट हो गई है।
प्रेम ऐसे ही निखारता है, जैसे मूर्तिकार छैनी लेकर पत्थर को काटता है। पीड़ा बहुत होती है। लेकिन पीड़ा धन्यभाग है। क्योंकि धीरे—धीरे तुम्हारी मूर्ति निर्मित होती है।
भक्त भगवान की पीड़ा में जितना जलता है उतना ही भगवान के करीब होने लगता है। एक दिन वह घड़ी आती है कि भक्त तो विलीन हो जाता है, भगवान ही शेष रह जाता है। भक्त तो अनगढ़ पत्थर था; जब मूर्ति उघड़ आती है तो भगवान ही रह जाता है।
तुम सभी ऐसे पत्थर हो जिनके पीछे भगवान छिपा है। माइकलएंजलो उस पत्थर को उठा कर ले गया था। तुम्हारे भीतर जो छिपा है वह मुझे पुकारता है—उसी की आशा से कि शायद कुछ संभावना है। चोट करनी होगी निश्चित।
खार फैला के बागे हस्ती में
गुंचाओ गुल खिलाए जाते हैं
बिजलियां गिर रही हैं हम पे इधर
वो उधर मुस्कुराए जाते हैं।
और पीड़ा बहुत होती है भक्त को कि हम यहां मुश्किल में पड़े हैं, और तुम वहां खड़े मुस्कुरा रहे हो—आकाशों में, बादलों पर सवार, चांदत्तारों में बैठे! तुम वहां मुस्कुरा रहे हो; यहां हम पीड़ा से जले जा रहे हैं!
लेकिन परमात्मा मुस्कुराता है, जब कोई प्रेम से जलता है।; तुम्हें भविष्य पता नहीं है। जब कोई बीज टूटता है तो बीज को कैसे पता हो कि वृक्ष पैदा होगा और हजारों फूल लगेंगे और पक्षी इस पर बसेरा करेंगे और घोंसले बनाएंगे और यात्री मेरी छाया में विश्राम करेंगे। बीज जब टूटता है तो बीज को कैसे पता हो! यह तो माली जो बैठा है किनारे और मुस्कुरा रहा है उसको पता है कि टूटो, जल्दी टूटो!
यह तो गुरु को पता होता है कि शिष्य जब टूट रहा है, नष्ट हो रहा है तो अपूर्व घट रहा है। शिष्य तो तड़फता है, परेशान होता है। वह तो सोचता है यह किस झंझट में पड़ गए। पहले ही भले—चंगे थे। सब ठीक तो था, जैसा था ठीक था। न कोई बड़ी आकांक्षा थी, न कोई बड़ी पीड़ा थी। बड़ी आकांक्षा के साथ बड़ी पीड़ा आती है। और परमात्मा सबसे बड़ी आकांक्षा है। इसलिए प्रेम के साथ सबसे बड़ी पीड़ा आती है। जो उस पीड़ा को झेलने को तैयार हैं वे ही केवल चल पाते हैं।
#womeninmaledominatedfields
Nitish Kumar Reddy's father said, "Virat Kohli is Nitish's idol. Virat told him that there's no substitute for hard work". (CricSubhayan). teapaw.org/RevSportzGlobal/status…
Virat Kohli should be either suspended or fined his match payments for that disgraceful action toward Konstas.
What a sook! 👏
#AUSvIND #ViratKohli #INDvsAUS
+ Kohli absolutely deserves a sanction for this. Cannot be tolerated on the cricket field.🤯
Konstas has them rattled.
#AUSvsIND #ViratKohli #AUSvIND teapaw.org/7Cricket/status/187208…





