DC Gumla (@DCGumla) header
DC Gumla (@DCGumla) profile picture

Dileshwar Mahto IAS Official Twitter handle of District Election Officer-cum-DeputyCommissioner, Gumla #DistrictAdministrationGumla

Gumla, India
Joined July 2018
Photo by DC Gumla (@DCGumla)Photo by DC Gumla (@DCGumla)Photo by DC Gumla (@DCGumla)Photo by DC Gumla (@DCGumla)Photo by DC Gumla (@DCGumla)Photo by DC Gumla (@DCGumla)Photo by DC Gumla (@DCGumla)Photo by DC Gumla (@DCGumla)Photo by DC Gumla (@DCGumla)Photo by DC Gumla (@DCGumla)
➡️गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने आज समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस आयोजित कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं। ➡️उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की जांच कर त्वरित और नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। #Gumla #Jharkhand #PublicGrievance
1
100
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने आज राज्य में प्रत्येक मतदान केंद्र पर आयोजित "एक और अवसर कैंप" का रांची हटिया स्थित विभिन्न मतदान केंद्र एवं ASDD सूची के मतदाताओं के निवास स्थान का भौतिक निरीक्षण किया। @ECISVEEP
8
19
976
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM की अध्यक्षता में 18 नवंबर 2026 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय…
28
22
1
101
28,600
आज साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को सुना तथा प्राप्त आवेदनों का अवलोकन किया। इस दौरान आवास आवंटन, सड़क निर्माण एवं आंगनबाड़ी सेविका के नियुक्ति पत्र सहित विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों की जांच कर नियमानुसार त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आम नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता है।
5
2,229
🚨 आवश्यक सूचना🚨 किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा "DC gumla" के नाम से फेक व्हाट्सएप आईडी बनाई गई है। यदि किसी को इस ID से या किसी अन्य फेक आईडी से फ्रॉड मैसेज/फ्रेंड रिक्वेस्ट प्राप्त हो,तो उस ID को ब्लॉक एवं रिपोर्ट करें एवं फेक मैसेज से सावधान रहें।
2
6
15,412
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा एग्रो पार्क स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, परमवीर अल्बर्ट एक्का एवं महान स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद तेलंगा खड़िया की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इन महान विभूतियों का त्याग, संघर्ष, साहस एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण सदैव हम सभी को प्रेरित करता रहेगा। उनकी गौरवशाली विरासत को नमन।🙏💐
2
306
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, झारखंड स्थापना दिवस एवं छठ महापर्व के पावन अवसर पर ‘Run For Cleanliness’ अभियान के तहत नगर भवन से विभिन्न छठ घाटों तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं सफाई कर्मियों ने एकजुट होकर घाटों की साफ-सफाई की। सफाई कर्मियों के साथ स्वयं श्रमदान कर यह संदेश दिया कि स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ गुमला, स्वस्थ गुमला हमारा संकल्प है। @prdjharkhand @JharkhandCMO
3
286
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अनंत बधाइयां..! छठी मइया की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली का संचार हो। @JharkhandCMO @prdjharkhand
2
403
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 'धरती आबा' को शत-शत नमन! @JharkhandCMO @prdjharkhand
1
4
350
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 में माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी ने झारखंड पवेलियन के विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर प्रदर्शित उत्पादों, पारंपरिक हस्तशिल्प, स्थानीय कला एवं महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय हुनर और उद्यमिता की झलक का अवलोकन किया। 📍 न्यू दिल्ली
36
51
2,854
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 में झारखंड पवेलियन के उद्घाटन अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा एवं वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। झारखंड की समृद्ध विरासत, संस्कृति और वीर महापुरुषों के गौरवशाली इतिहास को नमन। 📍 न्यू दिल्ली
37
78
3,571
आप सभी का भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। यहां पधारने और अपना स्नेह देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत आभार। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झारखंड इस मेले में अपनी भागीदारी निभा रहा है। इस बार “विकास और विरासत” की भावना के साथ राज्य के विभिन्न विभागों ने झारखंड की उपलब्धियों और संभावनाओं को प्रस्तुत किया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिला समूहों की सहभागिता, स्थानीय कारीगरों की कला और विभिन्न क्षेत्रों में राज्य की प्रगति की झलक आपको झारखंड पवेलियन में देखने को मिलेगी। हमारा प्रयास है कि विकास के साथ अपनी समृद्ध विरासत, संस्कृति और पहचान को भी आगे बढ़ाएं। जोहार! माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM 📍 न्यू दिल्ली
31
1
44
2,127
पारंपरिक वाद्ययंत्र ‘मांदर’ की थाप पर झूमे माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM । भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 में झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोकपरंपरा और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत झलक देखने को मिली। जोहार झारखंड! 📍न्यू दिल्ली
1
39
51
2,680
जो जमीन वर्षों से बंजर थी, अब वहां चाय के हरे-भरे बागान लहलहाने की नई उम्मीद आकार ले रही है। 🌱 गुमला के बिशुनपुर स्थित नर्मा में 30 एकड़ भूमि पर चाय की खेती विकसित करने की पहल की जा रही है। प्रथम चरण में 80 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य है। आज बागान का निरीक्षण कर स्वयं चाय का पौधा लगाया तथा संबंधित अधिकारियों को पौधों के संरक्षण एवं बेहतर प्रबंधन के निर्देश दिए। यह पहल केवल कृषि विविधीकरण तक सीमित नहीं, बल्कि स्थानीय रोजगार, ग्रामीण आजीविका और पर्यटन की नई संभावनाओं का द्वार भी खोलेगी। आने वाले वर्षों में नर्मा का यह चाय बागान गुमला की एक नई पहचान बन सकता है। #Gumla #NewPossibilities @prdjharkhand @JharkhandCMO
2
4
685
✅ #गुमला में मतदाता सूची के #विशेष_गहन_पुनरीक्षण कार्य को त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह @DCGumla ने आज भरनो और सिसई के विभिन्न घरों में जाकर सुपर चेकिंग की। 📝उन्होंने मतदाताओं से संवाद कर प्रविष्टियों का सत्यापन किया। #SIR #VoterList
2
1
2
353
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत गुमला एवं बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र में सुपर चेकिंग एवं डोर-टू-डोर सर्वे का निरीक्षण किया। इस क्रम में रायडीह के कांसीर, चैनपुर के टोंगो एवं चैनपुर, डुमरी, गुमला विधानसभा क्षेत्र के टोटो तथा बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के घाघरा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर मतदाताओं से सीधा संवाद किया एवं दर्ज विवरणों का भौतिक सत्यापन किया। संबंधित पदाधिकारियों एवं BLO को मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता एवं त्रुटिरहित प्रविष्टियां सुनिश्चित करने तथा कोई भी योग्य मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे, इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए। #SIR #Gumla @ceojharkhand @ECISVEEP @SpokespersonECI
4
6
957
झारखंड स्थापना दिवस समारोह के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर आज सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। संबंधित पदाधिकारियों को जिला एवं प्रखंड स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने तथा सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने हेतु पूर्व से तैयारी सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए ।
1
3
507
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड से प्राप्त निर्देशों के आलोक में SIR के तहत आज सिसई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भरनो एवं सिसई प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त आवेदनों की सुपर चेकिंग एवं स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान मतदाताओं के घर पहुंचकर प्रपत्रों में दर्ज विवरणों का भौतिक सत्यापन किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। @ECISVEEP @ceojharkhand
1
4
1,225