Voice Of The Voiceless, independent journalism, || [email protected] https://xitter.cf/t.co/b3a5ySCJ82

New Delhi, India
Joined February 2021
सादर जय भीम, हमे आज फिर से आप सभी के सहयोग की ज़रूरत है. हम अभी ऑफिस खर्च चलाने में ग्राउंड रिपोर्टिंग और सेलरी देने में ख़ुद को असमर्थ पा रहे है कृपया हेल्प करें. आपकी छोटी मदद भी हमारे लिए सुकून लेकर आएगी 🙏
192
113
11
668
127,426
बाबासाहेब का अपमान बर्दाश्त नहीं": भोपाल में विवादित बयान देने वाले चंद्रशेखर तिवारी के चेहरे पर पोती कालिख ​मध्य प्रदेश के भोपाल से एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जहां बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर लगातार आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी करने वाले 'संस्कृति बचाओ मंच' के चंद्रशेखर तिवारी को आंबेडकरवादी युवाओं ने घेर लिया। ​गुस्साए युवाओं ने तिवारी के चेहरे पर स्याही पोतकर विरोध दर्ज कराया और 'बाबासाहेब अमर रहें' के नारों के साथ कड़ी चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि संविधान निर्माता और करोड़ों लोगों के प्रेरणास्रोत बाबासाहेब के सम्मान से खिलवाड़ करने की किसी को भी इजाजत नहीं दी जाएगी। ​घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ​#Bhopal #DrAmbedkar #BabasahebAmbedkar #BhopalNews #Ambedkarite
9
1,291
तमिलनाडु: कोयंबटूर में 11वीं के दलित छात्र अख़िलन आत्महत्या मामले की जांच CB-CID को सौंपी गई; परिजनों का धरना जारी ​तमिलनाडु के कोयंबटूर में पीलामेडू स्थित सरकारी सहायता प्राप्त के.के. नायडू हायर सेकेंडरी स्कूल के 16 वर्षीय दलित छात्र ए. अख़िलन की आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों और सामाजिक संगठनों के लगातार जारी विरोध-प्रदर्शन के बाद राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने मामले की जांच सीबी-सीआईडी (CB-CID) को सौंप दी है। ​परिजनों का आरोप है कि स्कूल में क्लास टीचर पी. विजयकुमार और सहपाठियों द्वारा अख़िलन को उसकी जाति और खान-पान को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। शिकायत के बावजूद स्कूल प्रबंधन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। मामले में पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार करने के साथ ही दो नाबालिग छात्रों को बाल सुधार गृह भेजा है, जबकि हेडमास्टर और शिक्षक को निलंबित किया जा चुका है। हालांकि, सख्त कानूनी कार्रवाई और राहत की मांग को लेकर परिजनों का धरना अभी भी जारी है। ​#Coimbatore #DalitStudent #CBCIDProbe #TamilNaduNews #castediscrimination
15
58
1,732
आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। #ValmikiJayanti #MaharishiValmiki #AadiKavi #ValmikiJayanti2026 #ValmikiSamaj
2
6
1,058
संविधान की बदौलत मंत्री बने हो, नीले झंडे की ताकत से ही तुम्हारी पहचान": कृष्ण बेदी के बयान पर बसपा का जोरदार पलटवार ​हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के नीले गमछे वाले बयान पर बहुजन समाज पार्टी ने तीखा पलटवार किया है। ​बसपा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जमालपुर ने कहा कि मंत्री कृष्ण बेदी सत्ता के अहंकार में इतिहास और अपने पुरखों की कुर्बानियों को भूल चुके हैं। उन्होंने याद दिलाया कि बाबासाहेब डॉ. आंबेडकर के संविधान और नीले आंदोलन के संघर्षों की बदौलत ही आज दलित समाज को राजनीतिक भागीदारी मिली है। ​जमालपुर ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग की कि वे अपने बेलगाम मंत्रियों पर तुरंत लगाम लगाएं और कृष्ण बेदी को सामाजिक न्याय मंत्री के पद से हटाएं। ​#KrishanBedi #BSPHaryana #KrishanJamalpur #Mayawati #DrAmbedkar
2
49
205
3,483
नीले रंग का कपड़ा पहनकर कोई किसी को भी गाली दे रहा है": हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का विवादित बयान ​हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वे नीले रंग के कपड़े को लेकर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। ​गांव बिठमड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा कि आजकल नीले रंग का कपड़ा पहनकर कोई भी किसी को गाली देने लगता है। ​#KrishanBedi #HaryanaPolitics #jaibhim #HaryanaCabinet #ViralVideo
5
11
1
58
3,775
तुम अखिलेश यादव से मिले हो": महोबा में सरकारी चने के बीज की कालाबाजारी का आरोप लगाकर भाजपा विधायक ने गोदाम प्रभारी को जड़ा थप्पड़ ​उत्तर प्रदेश के महोबा में भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे बीज गोदाम प्रभारी को थप्पड़ मारते और खरी-खोटी सुनाते नजर आ रहे हैं। ​चरखारी से विधायक बृजभूषण राजपूत का दावा है कि राजकीय बीज भंडार से किसानों के हक का चने का बीज रात के अंधेरे में पिकअप में लादकर कालाबाजारी के लिए भेजा जा रहा था। मौके पर पहुंचे विधायक ने जब कागजात मांगे तो प्रभारी सोनू यादव कोई आधिकारिक आदेश नहीं दिखा सका। इसके बाद विधायक का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने प्रभारी को अखिलेश यादव से मिला हुआ बताकर थप्पड़ जड़ दिए। ​सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पिकअप और लगभग 100 बोरी सरकारी बीज जब्त कर लिया है। जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर गोदाम प्रभारी सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। ​#UPNews #BJPMLA #SeedScam #AkhileshYadav #ViralVideo
1
12
1
37
1,881
निष्पक्ष चुनाव में कोई भी जीते हमें ऐतराज नहीं, हमारी लड़ाई व्यक्ति से नहीं बल्कि संस्थाओं को ठीक करने की है": मल्लिकार्जुन खरगे ​कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नई दिल्ली में कहा कि यदि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी हों, तो कोई भी पार्टी जीते, उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। ​खरगे ने स्पष्ट किया कि संविधान यह नहीं कहता कि सिर्फ कांग्रेस ही जीते; हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि कमजोर और बर्बाद की गई संवैधानिक संस्थाओं को बचाने व ठीक करने की है। #MallikarjunKharge #SaveConstitution #FairElections #CongressParty #IndianPolitics
1
26
126
1,533
Dalit Times | दलित टाइम्स retweeted
पंजाब के मुद्दों पर रवीश कुमार और ध्रुव राठी को मोतियाबिंद हो जाता है मानसा में नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद धरना स्थल से दिल्ली केंद्रित मीडिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मानवाधिकार संगठनों के चयनात्मक रवैये पर कड़ा आक्रोश जताया गया है। ​धरना मंच से संबोधन के दौरान प्रचारक ने कहा कि पंजाब को अपने अस्तित्व की लड़ाई खुद लड़नी होगी। उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार और चर्चित यूट्यूबर ध्रुव राठी का नाम लेते हुए कहा कि देश भर के मुद्दों पर सवाल उठाने वाले इन चेहरों को पंजाब के पानी, किसानी और नशा माफिया द्वारा नौजवानों के कत्ल पर पूरी तरह सांप सूंघ जाता है। जब दिल्ली पर कोई संकट आया तो पंजाबियों ने लंगर लगाए, लेकिन आज जब पंजाब की नस्लें तबाह हो रही हैं, तो ये लोग एक शब्द तक नहीं बोल रहे। ​प्रदर्शनकारियों ने सीजेपी (CJP) जैसे मानवाधिकार संगठनों की खामोशी पर भी सवाल खड़े किए और पूछा कि खुद को नागरिक अधिकारों का पैरोकार बताने वाले नेटवर्क पंजाब में हो रहे इन अपराधों पर चुप क्यों हैं। मंच से दो टूक संदेश दिया गया कि पंजाब को अपनी जमीनी जंग किसी बाहरी सहारे के बिना खुद ही लड़नी होगी। #ParvinderSinghJhota #PunjabCrisis #RavishKumar #dhruvrathee #cjpprotest
3
3
174
बुद्धिमत्ता के आधार पर आंबेडकर ब्राह्मण कहलाने योग्य थे": कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर उपजा नया विवाद ​मध्य प्रदेश के उज्जैन में आयोजित सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने वर्ण व्यवस्था और डॉ. बी.आर. आंबेडकर को लेकर एक विवादित बयान दिया है। ​दिग्विजय सिंह ने सनातन धर्म में वर्ण व्यवस्था का बचाव करते हुए कहा कि यह व्यवस्था जन्म के आधार पर नहीं बल्कि कर्म के आधार पर तय होती थी। उन्होंने बाबासाहेब डॉ. बी.आर. आंबेडकर का उदाहरण देते हुए कहा कि अपनी बुद्धिमत्ता और योग्यता के आधार पर वे ब्राह्मण कहलाने के योग्य थे। ​इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया और सामाजिक संगठनों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। आलोचकों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति की विद्वता और योग्यता का अंतिम पैमाना ब्राह्मण होना ही क्यों माना जाए? बाबासाहेब ने जीवन भर जिस जातिगत और वर्ण व्यवस्था के उन्मूलन के लिए संघर्ष किया, उसी पदानुक्रम में उन्हें बांधने की कोशिश को पूरी तरह गलत बताया जा रहा है। ​#DigvijayaSingh #Congress #BabasahebAmbedkar #DrAmbedkar #Ujjain #CasteSystem #SocialJustice
6
24
1
112
4,089
तुझे पढ़-लिखकर अंबेडकर बनना है क्या? हम तुझे पढ़ने नहीं देंगे" -गाजियाबाद में 10वीं के दलित छात्र की बेरहमी से पिटाई के बाद पिता का गंभीर आरोप ​उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (भोजपुर थाना क्षेत्र) में फरीदनगर स्थित स्कूल के बाहर 10वीं कक्षा के एक दलित छात्र को सरेराह सड़क पर घेरकर बेरहमी से पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। ​पीड़ित छात्र के पिता ने मीडिया के सामने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी छात्रों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और कहा, "तुझे पढ़-लिखकर अंबेडकर बनना है क्या? हम तुझे पढ़ने नहीं देंगे।" ​पीड़ित परिवार की तहरीर पर भोजपुर पुलिस ने नामजद और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मारपीट और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​#Ghaziabad #Modinagar #BabasahebAmbedkar #DalitRights #AtrocityOnDalits #UPPolice
9
176
4
338
3,561
गाजियाबाद: 10वीं के दलित छात्र को सड़क पर गेरकर बेरहमी से पीटा; पिता का आरोप "जातिसूचक गालियां देकर बोले तुम्हें पढ़ने नहीं देंगे" ​उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद अंतर्गत भोजपुर थाना क्षेत्र से स्कूली छात्र पर बर्बर हमले का मामला सामने आया है। फरीदनगर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज के बाहर 10वीं कक्षा के एक दलित छात्र को कुछ छात्रों और बाहरी लड़कों ने सरेराह सड़क पर घेरकर बुरी तरह पीटा। घटना का विचलित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ​पीड़ित छात्र के पिता के अनुसार, आरोपी छात्र पहले से ही रंजिश रखते थे और उन्होंने जातिसूचक अपशब्द कहते हुए धमकी दी कि वे उसे पढ़ने नहीं देंगे। ​मामले की गंभीरता को देखते हुए भोजपुर पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर 3 नामजद और 5-7 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मारपीट और एससी/एसटी एक्ट (SC/ST Act) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​#Ghaziabad #Modinagar #DalitRights #AtrocityOnDalits #UPPolice #castissm
15
298
1
619
7,439
मिशन यूपी 2027: 28 अक्टूबर से चुनावी मैदान में उतरेंगे आकाश आनंद; कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में जुटी बसपा ​बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद 5 अक्टूबर को पार्टी में वापसी के बाद एक बार फिर चुनावी मोर्चे पर सक्रिय होने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को धार देने के लिए वे 28 अक्टूबर से अपने व्यापक जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे। ​पार्टी के तय कार्यक्रम के तहत आकाश आनंद की पहली जनसभा 28 अक्टूबर को बुलंदशहर के अनूपशहर में होगी, जिसके बाद 2 नवंबर को सहारनपुर (नकुड़) और 20 नवंबर को अयोध्या की बीकापुर विधानसभा सीट पर वे विशाल रैली को संबोधित करेंगे। ​विधानसभा सम्मेलनों के जरिए पार्टी द्वारा तय प्रत्याशियों को जनता के सामने पेश किया जा रहा है। यूपी के अलावा आकाश आनंद पंजाब (जालंधर) और उत्तराखंड (हरिद्वार) में भी पार्टी के प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे। ​#BSP #Mayawati #AkashAnand #Mission2027 #UPPolitics
6
35
1,391
परविंदर झोटा की शहादत बेकार नहीं जाएगी, लोकसभा में उठाएंगे नशा और इंसाफ का मुद्दा - सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ​आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने मानसा में नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे एक बड़ी शहादत बताया है। ​उन्होंने बताया कि मानसा में परविंदर झोटा के पिता से फोन पर उनकी बातचीत हुई है। उन्होंने पीड़ित परिवार को वचन दिया कि वे संसद के आगामी सत्र में परविंदर झोटा के बलिदान और पंजाब में फैले नशा सिंडिकेट का मामला पुरजोर तरीके से लोकसभा में उठाएंगे। ​पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में युवाओं को नशे की गर्त में धकेला जा रहा है और कानून-व्यवस्था बदहाल है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने ज़मीनी हालात नहीं सुधारे, तो सड़कों पर बड़ा संघर्ष छेड़ा जाएगा। ​#ChandrashekharAzad #ParvinderSinghJhota #PunjabDrugCrisis #MansaNews #bhagwantmann
3
26
1,553
"नशे के सरकारी दावे खोखले आंकड़े और प्रचार स्टंट; छोटे नशेड़ियों के बजाय सप्लाई चेन की अदालती जांच हो" - डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ​पंजाब में 'पंजाब संभालो मुहिम' के तहत बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने सरकार के नशा-विरोधी अभियानों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ​उन्होंने कहा कि सरकार विज्ञापनों और मीडिया अभियानों में व्यस्त है, जबकि गांवों व शहरों में परिवार रोज़ अपने बच्चों को खो रहे हैं। ​बसपा की प्रमुख मांगें: • केवल नशेड़ियों को पकड़ने के बजाय नेता-पुलिस-तस्कर गठजोड़ की न्यायिक जांच हो • बड़े तस्करों की कनविक्शन रेट (सजा दर) की मासिक रिपोर्ट जारी की जाए • प्रचार का बजट मोड़कर हर जिले में मुफ्त नशा मुक्ति केंद्र स्थापित किए जाएं • बेरोजगार युवाओं को समयबद्ध रोजगार दिया जाए ​#PunjabNews #BSPPunjab #DrAvtarSinghKarimpuri #AAPGovt #bhagwantmann
9
46
1,376
Dalit Times | दलित टाइम्स retweeted
परविंदर झोटा की हत्या के बाद पंजाब में जनता ने फाड़े AAP और BJP दोनों के पोस्टर 🛑 ​मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की सरेआम हत्या के बाद पंजाब की जनता का गुस्सा सिर्फ प्रशासनिक तंत्र पर ही नहीं, बल्कि सत्ता में रहे तमाम राजनीतिक दलों पर फूट पड़ा है। ​सोशल मीडिया पर सामने आ रहे विजुअल्स में लोग खंभों पर चढ़कर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बड़े बिलबोर्ड्स और पोस्टरों को फाड़ते दिखाई दे रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि चाहे कोई भी दल सत्ता में रहा हो, पंजाब में फल-फूल रहे ड्रग नेक्सस को तोड़ने में सब नाकाम साबित हुए हैं, जिसकी कीमत आज झोटा जैसे निडर एक्टिविस्टों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है। ​#ParvinderSinghJhota #MansaNews #PunjabProtest #DrugNexus #AAP_Punjab #BJP_Punjab #LawAndOrderPunjab
2
4
150
परविंदर झोटा के परिजनों से मिले बसपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी; सरकार विरोधी धरने को किया संबोधित ​मानसा में नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे और संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने भगवंत मान सरकार की कार्यप्रणाली के विरोध में चल रहे धरने को भी संबोधित किया और पंजाब को नशा माफिया से मुक्त कराने के लिए एकजुट संघर्ष का आह्वान किया। ​#BSP #PunjabPolitics #AvtarSinghKarimpuri #ParvinderSinghJhota #Mansa
32
165
3,863
परविंदर झोटा के परिजनों से मिलने जा रहे पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी को पुलिस ने नाके पर रोका! 🛑 ​मानसा में नशा-विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा के घर शोक व्यक्त करने जा रहे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को पुलिस ने चेकपोस्ट पर रोक लिया। ​मौके पर पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत और नोकझोंक के बाद आखिरकार चन्नी को आगे जाने की अनुमति दे दी गई। झोटा हत्याकांड के बाद मानसा में बिगड़े हालात और विपक्षी नेताओं के लगातार पहुंच रहे दौरों के चलते पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। ​#CharanjitSinghChanni #ParvinderJhota #MansaCrime #PunjabPolice #CongressPunjab
10
48
1,845
Dalit Times | दलित टाइम्स retweeted
फेसबुक लाइव के दौरान एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या! 🛑 ​मानसा में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री का विरोध कर रहे चर्चित एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा पर मेडिकल स्टोर संचालक ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। वारदात के वक्त झोटा फेसबुक लाइव कर रहे थे, जिसमें पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। ​अस्पताल में डॉक्टरों ने झोटा को मृत घोषित किया, वहीं 4 अन्य साथी घायल बताए जा रहे हैं। वारदात के बाद आरोपी फरार है और इलाके में भारी तनाव बना हुआ है। नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर ऐसे हमले पंजाब की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। ​#PunjabCrime #MansaNews #ParvinderSinghJhota #AntiDrugActivist #LawAndOrderPunjab
1
3
149
Dalit Times | दलित टाइम्स retweeted
परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में फूटा जनाक्रोश, आरोपी केमिस्ट की दुकान में तोड़फोड़, पुलिस से धक्का-मुक्की और AAP के पोस्टर फाड़े ​मानसा (पंजाब): नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की फेसबुक लाइव के दौरान गोली मारकर की गई हत्या के बाद मानसा में हालात बेकाबू हो गए हैं। इस नृशंस वारदात से आक्रोशित स्थानीय लोगों और समर्थकों की भारी भीड़ ने आरोपी केमिस्ट के मेडिकल स्टोर पर धावा बोल दिया और वहां जमकर तोड़फोड़ की। ​प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रही पुलिस टीम के साथ भीड़ की तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। गुस्से में आई जनता ने शहर के विभिन्न हिस्सों में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के होर्डिंग्स और पोस्टरों को भी फाड़ दिया। पूरे मानसा में बाजार पूरी तरह बंद हैं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना ने पंजाब में नशा माफिया के बढ़ते प्रभाव और सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ​#PunjabNews #ParvinderSinghJhota #MansaViolence #AntiDrugActivist #PunjabPolice
1
3
195