Deoghar Police (@DeogharPolice) header
Deoghar Police (@DeogharPolice) profile picture

Official Twitter Handle of Deoghar Police. For any emergency #DIAL112 #DIAL 9241821642 follow on facebook : https://teapaw.org/t.co/8KKIfSS6xW

Deoghar, India
Joined June 2017
Photo by Deoghar Police (@DeogharPolice)Photo by Deoghar Police (@DeogharPolice)Photo by Deoghar Police (@DeogharPolice)Photo by Deoghar Police (@DeogharPolice)Photo by Deoghar Police (@DeogharPolice)Photo by Deoghar Police (@DeogharPolice)Photo by Deoghar Police (@DeogharPolice)Photo by Deoghar Police (@DeogharPolice)Photo by Deoghar Police (@DeogharPolice)Photo by Deoghar Police (@DeogharPolice)
देवघर पुलिस की कार्रवाई – साइबर ठगी में संलिप्त 07 अभियुक्त गिरफ्तार, 11 मोबाइल फोन एवं 09 सिम कार्ड बरामद। पुलिस अधीक्षक, देवघर श्री प्रवीण पुष्कर (भा०पु०से०) के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक, साइबर अपराध, देवघर श्री कैलाश प्रसाद महतो के निर्देशन में दिनांक 22.11.2026 को गुप्त सूचना के आधार पर पथरड्डा ओ०पी० क्षेत्र के पहाड़पुर मोड़ पर छापेमारी कर 07 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel Payment Bank पदाधिकारी एवं सरकारी योजनाओं के नाम पर आम लोगों को झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करते थे। इनके पास से 11 मोबाइल फोन एवं 09 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम: मिथुन कुमार दास, ललू यादव, मुन्ना दास, निरंजन कुमार दास, विकास यादव, विशाल महरा एवं कमल किशोर दास। गिरफ्तार अभियुक्तों में से तीन के विरुद्ध पूर्व से साइबर अपराध के मामले दर्ज हैं। मामले में अग्रतर अनुसंधान जारी है। #DeogharPolice #CyberCrime #CyberFraud #PoliceAction #CyberAwareness #JharkhandPolice @JharkhandCMO , @JharkhandPolice , @DigDumka , @DCDeoghar
1
6
422
देवघर पुलिस द्वारा फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी कर साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क का खुलासा, 07 गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक, देवघर श्री प्रवीण पुष्कर (भा०पु०से०) के निर्देशानुसार दूरसंचार विभाग, भारत सरकार से प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस उपाधीक्षक, साइबर अपराध, देवघर श्री कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। जांच में पाया गया कि देवघर जिले के एक टेलीकॉम दुकान के माध्यम से मई से अक्टूबर 2026 के बीच 120 से अधिक सिम कार्ड जारी किए गए, जिनमें से 80 से अधिक सिम कार्ड के विरुद्ध राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर साइबर अपराध से संबंधित शिकायतें दर्ज थीं। कार्रवाई के दौरान पूछताछ एवं छापेमारी के क्रम में फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने तथा साइबर अपराधियों को सिम उपलब्ध कराने के मामले में कुल 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार- 1. उत्तम कुमार मिश्रा, पिता गोविंद प्रसाद मिश्रा, ग्राम डुमरिया, थाना पथरड्डा ओ०पी०, जिला देवघर। 2. अरुण कुमार दास, पिता उपेंद्र दास, ग्राम रंगामटिया, थाना पथरड्डा ओ०पी०, जिला देवघर। 3. श्याम सुंदर दास, पिता सागर दास, ग्राम डुमरिया, थाना पथरड्डा ओ०पी०, जिला देवघर। 4. विष्णु दास, पिता लालजी दास, ग्राम बाभन कुंड, थाना पथरड्डा ओ०पी०, जिला देवघर। 5. गणेश मंडल, पिता दोमन मंडल, ग्राम हिरापुर, थाना पथरौल, जिला देवघर। 6. अमजद अंसारी, पिता रजाउल अंसारी, ग्राम संथाली सिमरा, थाना पथरौल, जिला देवघर। 7. सौरभ कुमार मेहरा उर्फ छोटू, पिता गुहा मेहरात, ग्राम सिमरा, थाना पथरौल, जिला देवघर। कार्रवाई के दौरान कुल 06 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। मामले में अग्रतर अनुसंधान जारी है। #DeogharPolice #CyberCrime #SIMCardFraud #TelecomFraud #CyberCrimeNetwork #PoliceAction #JharkhandPolice @JharkhandCMO , @JharkhandPolice , @DigDumka , @DCDeoghar
1
4
701
देवघर पुलिस की कार्रवाई – साइबर ठगी में संलिप्त 07 अभियुक्त गिरफ्तार, 11 मोबाइल फोन एवं 09 सिम कार्ड बरामद। पुलिस अधीक्षक, देवघर श्री प्रवीण पुष्कर (भा०पु०से०) के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक, साइबर अपराध, देवघर श्री कैलाश प्रसाद महतो के निर्देशन में दिनांक 22.11.2026 को गुप्त सूचना के आधार पर पथरड्डा ओ०पी० क्षेत्र के पहाड़पुर मोड़ पर छापेमारी कर 07 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel Payment Bank पदाधिकारी एवं सरकारी योजनाओं के नाम पर आम लोगों को झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करते थे। इनके पास से 11 मोबाइल फोन एवं 09 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम: मिथुन कुमार दास, ललू यादव, मुन्ना दास, निरंजन कुमार दास, विकास यादव, विशाल महरा एवं कमल किशोर दास। गिरफ्तार अभियुक्तों में से तीन के विरुद्ध पूर्व से साइबर अपराध के मामले दर्ज हैं। मामले में अग्रतर अनुसंधान जारी है। #DeogharPolice #CyberCrime #CyberFraud #PoliceAction #CyberAwareness #JharkhandPolice @JharkhandCMO , @JharkhandPolice , @DigDumka , @DCDeoghar
2
5
227
देवघर पुलिस की कार्रवाई – अभियान के दौरान 10 गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक, देवघर के आदेशानुसार दिनांक 20.11.2026 को कांडों के वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मोहनपुर थाना क्षेत्र से 05, कुंडा थाना क्षेत्र से 03 एवं मारगोमुंडा थाना क्षेत्र से 02 व्यक्तियों सहित कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। देवघर पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। #DeogharPolice #PoliceAction #ArrestDrive #CrimeControl #JharkhandPolice @JharkhandCMO @JharkhandPolice @DigDumka @DCDeoghar
1
4
1,048
देवघर पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान का आयोजन दिनांक 20.11.2026 को रिखिया थाना क्षेत्र में आयोजित जागरूकता अभियान के दौरान नुक्कड़ नाटक एवं अन्य जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से आमजनों को नशा मुक्ति, साइबर ठगी से बचाव, यातायात नियमों के पालन तथा महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सामाजिक बुराइयों से दूर रहने, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने एवं सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया। #DeogharPolice #RikhiaPolice #AwarenessCampaign #DrugFreeSociety #CyberAwareness #RoadSafety #WomenEmpowerment #JharkhandPolice @JharkhandCMO ,@JharkhandPolice , @DigDumka , @DCDeoghar
1
2
375
देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 07 साइबर अपराधकर्मी गिरफ्तार, 11 मोबाइल फोन एवं 11 सिम कार्ड बरामद। पुलिस अधीक्षक, देवघर श्री प्रवीण पुष्कर (भा०पु०से०) के निर्देशानुसार एवं पुलिस उपाधीक्षक श्री कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में दिनांक 20.11.2026 को साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सारठ थाना क्षेत्र से 07 साइबर अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार अभियुक्तों की संलिप्तता फर्जी Google Pay/PhonePe/Paytm कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel Payment Bank अधिकारी एवं PM-KISAN योजना के नाम पर साइबर ठगी करने में पाई गई। इसके अतिरिक्त APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस प्राप्त कर ठगी करने की बात भी सामने आई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 11 मोबाइल फोन एवं 11 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। तकनीकी जांच में बरामद मोबाइल नंबरों एवं IMEI नंबरों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी से संबंधित शिकायतें दर्ज होने की जानकारी मिली है। गिरफ्तार अभिुयक्त सारठ, मधुपुर और सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले है। देवघर पुलिस साइबर अपराध के विरुद्ध सतत कार्रवाई कर रही है। आमजन से अपील है कि किसी अनजान लिंक या APK फाइल को डाउनलोड न करें तथा अपनी OTP, PIN एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें। #DeogharPolice #CyberCrime #CyberCriminalsArrested #PoliceAction #CyberAwareness #JharkhandPolice @JharkhandCMO , @JharkhandPolice , @DigDumka , @DCDeoghar
1
330
पुलिस सभा | देवघर पुलिस आज दिनांक 18.11.2026 को पुलिस अधीक्षक, देवघर श्री प्रवीण पुष्कर (भा०पु०से०) की अध्यक्षता में पुलिस केंद्र, डाबर ग्राम, देवघर में पुलिस सभा का आयोजन किया गया। सभा के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सामूहिक तथा व्यक्तिगत समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया। प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उनके निराकरण के लिए कार्रवाई की गई। इस अवसर पर जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस केंद्र के अनेक पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। #DeogharPolice #PoliceSabha #PoliceWelfare #PolicePersonnel #Deoghar #JharkhandPolice @JharkhandCMO @JharkhandPolice @DigDumka @DCDeoghar
1
4
349
मासिक अपराध गोष्ठी | देवघर पुलिस आज दिनांक 18.11.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, देवघर में पुलिस अधीक्षक, देवघर श्री प्रवीण पुष्कर (भा०पु०से०) की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारी, अंचल निरीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित कांडों का निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत निष्पादन सुनिश्चित करने, माननीय न्यायालय से संबंधित कार्यों जैसे वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की का ससमय निष्पादन तथा ई-समन की प्रक्रिया का प्रभावी अनुपालन करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने, अवैध आग्नेयास्त्रों एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने, साइबर अपराध, वाहन चोरी तथा महिला एवं बाल अपराधों पर नियंत्रण रखने और डायल-112 सेवा एवं यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया। #DeogharPolice #MonthlyCrimeMeeting #CrimeControl #CyberCrime #CommunityPolicing #E_Summons #LawAndOrder #DrugFreeSociety #Dial112 #JharkhandPolice @JharkhandCMO @JharkhandPolice @DigDumka @DCDeoghar
2
420
Deoghar Police retweeted
झारखंड राज्य स्थापना दिवस-2026 के अवसर पर आज देवघर में ‘Run For Cleanliness’ के आयोजन में शामिल हुआ। @JharkhandCMO @prdjharkhand
3
6
74
3,783
Deoghar Police retweeted
झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह-2026 के अवसर पर आज ‘Run For Cleanliness’ (स्वच्छता दौड़) को हरी झंडी दिखाकर दौड़ में पुलिस अधीक्षक के साथ शामिल हुआ। इस दौरान इंडोर स्टेडियम से पटेल चौक होते हुए जलसार तालाब स्थित छठ घाटों पर विशेष श्रमदान सह सफाई अभियान चलाया गया। @JharkhandCMO
1
1
7
1,002
Deoghar Police retweeted
।इसके अतिरिक्त साफ-सफाई और प्लास्टिक मुक्त व स्वच्छ देवघर का सभी ने संकल्प लिया।
1
1
4
223
छठ पर्व के मद्देनजर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बैठक आयोजित। बैठक के दौरान छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की भीड़ का सुव्यवस्थित प्रबंधन, यातायात नियंत्रण एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पर्व के दौरान सतर्कता बरतने एवं सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। #DeogharPolice #ChhathPuja #SecurityArrangements #CrowdManagement #LawAndOrder #JharkhandPolice @JharkhandCMO @JharkhandPolice @DigDumka @DCDeoghar
1
5
423
देवघर पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान का आयोजन पुलिस अधीक्षक, देवघर श्री प्रवीण पुष्कर (भा०पु०से०) के निर्देशानुसार आर.एल. सर्राफ उच्च विद्यालय में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बच्चों एवं शिक्षकों को यातायात नियमों के पालन, सड़क पर सुरक्षित आवागमन तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों से आग्रह किया गया कि वे सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारियों को अपने परिवार के सदस्यों एवं आसपास के लोगों के साथ साझा करें, ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक होकर सुरक्षित यातायात में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा — सुरक्षित रहें, सतर्क रहें। #DeogharPolice #RoadSafety #RoadSafetyAwareness #TrafficRules #SafeDriving #StudentAwareness #PublicAwareness #JharkhandPolice @JharkhandCMO @JharkhandPolice @DigDumka @DCDeoghar
1
301
पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण पुष्कर के निर्देशानुसार पथरड्डा ओ.पी. (सारठ) क्षेत्र में यातायात जागरूकता अभियान आयोजित। पथरड्डा ओ.पी. पुलिस एवं स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से पंचायत के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान बाइक चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने एवं शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील की गई। सुरक्षित यातायात, सुरक्षित जीवन! #DeogharPolice #PatharddaOP #RoadSafety #TrafficAwareness #JharkhandPolice @JharkhandCMO @JharkhandPolice @DigDumka @DCDeoghar
2
2
385
देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई - साइबर ठग धराया एसपी श्री प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो की टीम ने सारवां से 01 साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त: - रविन्द्र दास (26), बोचबांध, पथरड्डा फ्लिपकार्ट/अमेजन, एयरटेल पेमेंट बैंक और फोनपे कस्टमर केयर का फर्जी अधिकारी बनकर कैशबैक और पीएम किसान योजना के नाम पर लोगों से ठगी करता था। बरामदगी: - 01 मोबाइल, 02 सिम सतर्क रहें, किसी भी अनजान लिंक या OTP को शेयर न करें। #DeogharPolice #CyberCrime #JharkhandPolice #CyberThugArrested #Deoghar #Sarwan #StayAlert #CyberSafety #1930 @JharkhandCMO @JharkhandPolice @DigDumka @DCDeoghar
2
1
14
1,064
देवघर पुलिस की साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के तहत एक साइबर अपराधी गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण पुष्कर के निर्देशानुसार एवं पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में दिनांक 08.11.2026 को मधुपुर थाना क्षेत्र से एक साइबर अपराधी दीपक कुमार दास (उम्र करीब 24 वर्ष), पिता जुगल दास, निवासी आमतल्ला भेड़वा, थाना मधुपुर, जिला देवघर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त फर्जी Google Pay, PhonePe एवं Airtel Payment Bank कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को कैशबैक एवं अन्य सुविधाओं का झांसा देकर ठगी करता था। इसके अतिरिक्त PM Kisan Yojana, बिजली बिल एवं RTO Challan के नाम पर फर्जी APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस प्राप्त कर साइबर ठगी करता था। बरामदगी: - 03 मोबाइल फोन - 03 सिम कार्ड #DeogharPolice #CyberCrime #CyberAwareness #MadhupurPolice #JharkhandPolice @JharkhandCMO @JharkhandPolice @DigDumka @DCDeoghar
1
3
786
पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण पुष्कर के निर्देशानुसार देवघर अंतर्गत पथरड्डा ओ.पी. क्षेत्र में जागरूकता अभियान आयोजित। पथरड्डा ओ.पी. (सारठ) अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रंगामटिया में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों के पालन एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया तथा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। #DeogharPolice #PatharddaOP #CyberAwareness #RoadSafety #DrugAwareness #CommunityPolicing @JharkhandCMO @JharkhandPolice @DigDumka @DCDeoghar
1
4
508
छठ पूजा के मद्देनजर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक, देवघर द्वारा जिले के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान शिवगंगा सरोवर, डढ़वा नदी, नवाडीह घाट, नंदन पहाड़ फिल्टर एवं मंगल तालाब सहित प्रमुख घाटों की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। शिवगंगा एवं नंदन पहाड़ में NDRF टीम को नाव एवं आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के साथ तैनात रहने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी घाटों पर सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात, स्वास्थ्य एवं विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा असामाजिक तत्वों पर निगरानी हेतु पर्याप्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। #DeogharPolice #DeogharAdministration #ChhathPuja #SafetyAndSecurity @JharkhandCMO @JharkhandPolice @DigDumka @DCDeoghar
4
417
मोहनपुर थाना ट्रक लूटकांड का उद्भेदन, दो अभियुक्त गिरफ्तार। दिनांक 05.11.2026 को अपराधियों ने स्वयं को पुलिस बताकर वाहन जांच के बहाने तार लदे ट्रक को रोका तथा चालक एवं खलासी को अपने वाहन में बैठाकर ट्रक लूट लिया। इस संबंध में मोहनपुर थाना कांड संख्या 178/2026 दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर गठित SIT टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकेश कुमार राय एवं कैलाशपति मिश्रा को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर लूटा गया ट्रक, घटना में प्रयुक्त इनोवा कार एवं दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। #DeogharPolice #MohanpurPolice #CrimeDetection #JharkhandPolice @JharkhandCMO @JharkhandPolice @DigDumka @DCDeoghar
2
545
पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण पुष्कर के निर्देशानुसार रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बारा पंचायत के खोवा क्रिकेट ग्राउंड में जन-जागरूकता अभियान के तहत एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में आसपास की पंचायतों की कई टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित खिलाड़ियों एवं स्थानीय लोगों को नशा मुक्ति, साइबर ठगी से बचाव तथा यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। इस पहल का उद्देश्य खेल के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना तथा समाज में जागरूकता का संदेश प्रसारित करना है। #DeogharPolice #RikhiaPolice #DrugFreeSociety #CyberAwareness #RoadSafety #CommunityPolicing @JharkhandCMO @JharkhandPolice @DigDumka @DCDeoghar
1
3
360