देहरादून के गुनियाल गांव स्थित माता भरणा देवी मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई। चोर मंदिर से घंटियां, अष्टधातु की मूर्तियां, आभूषण, बर्तन और दानपात्र की नकदी समेत अन्य सामान ले गया।
मसूरी के पिक्चर पैलेस स्थित भगत सिंह चौक पर दो गुटों के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में बीच सड़क जमकर मारपीट शुरू हो गई।
#Uttarakhand #UttarakhandNews #Mussoorie #ViralNews #ViralVideos
अल्मोड़ा के इनोवेटर रवि ताम्टा ने HAPIDA SKYNeX फ्लाइंग व्हीकल के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण किया। इलेक्ट्रिक पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल विकसित करने की इस पहल को भारत में भविष्य की हवाई मोबिलिटी की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान चंडीघाट तिराहे पर कांवड़ गिरने के बाद कांवड़ियों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने शराब के नशे के आरोपों से इंकार करते हुए मेडिकल जांच में पुलिसकर्मी के नशे में न होने की पुष्टि की।
चमोली के नंदप्रयाग में हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे 19 वर्षीय सिख श्रद्धालु की बाइक बस से टकरा गई। हादसे में पंजाब निवासी युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
देहरादून के पटेलनगर स्थित पिज़्ज़ा हट के पास एक नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त और मामले की जांच शुरू कर दी है।
नैनीताल के कालाढूंगी में उफनाते बरसाती नाले को बाइक से पार करना दो युवकों को भारी पड़ गया। तेज बहाव में दोनों बहने लगे, लेकिन गनीमत रही कि वे सुरक्षित बाहर निकल आए।
उत्तरकाशी के मनेरी क्षेत्र में सरकारी विद्यालय की एक छात्रा ने शिक्षक और एनसीसी अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध की गूंज अब उत्तरकाशी तक पहुंच गई। छात्रों ने प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।
दिल्ली में कल युवाओं के ऊपर लाठीचार्ज के खिलाफ आज देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, सचिवालय कूच के दौरान लंबित भर्तियों को खोलने की रखी मांग
#India #CJP #NEETPAPERLEAK #PaperLeak #Protest #Delhi #Dehradun
एक युवती को कथित रूप से लगातार परेशान करने और धमकाने के आरोप में मोहम्मद फैजल को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हरिद्वार के ललतारा पुल के पास चोरी के शक में एक युवक को भीड़ ने बेरहमी से पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
हरिद्वार के बैरागी कैंप में नीलधारा में उतारी गई थार तेज बहाव में बीच नदी में फंस गई। काफी देर की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से वाहन को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी क्षेत्र के तालजमाण गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस पर संरक्षण में कथित शराब तस्करी होने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
#Uttarakhand #rudraprayag #viralnews #SocialMedia
बागेश्वर के कपकोट में ग्रामीण और स्कूली बच्चे नौ साल से जर्जर ट्रॉली के सहारे रामगंगा नदी पार कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई है।
