Pinned Tweet
अविचल संकल्प, निर्णायक प्रतिकार।
भारतीय सेना ने #OperationSindoor में शौर्य की नई इबारत लिखी।
शहीदों का बदला, राष्ट्र का सम्मान — यही है नया भारत!
#IndianArmy
अविचल संकल्प, निर्णायक प्रतिकार।
Unwavering Resolve,
Decisive Action.
#OperationSindoor
#JusticeServed
#IndianArmy
गांव राजलू गढ़ी में 45.50 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें ई-लाइब्रेरी, आर्य समाज धर्मशाला और स्टेडियम हॉल का नवीनीकरण शामिल है।
मेरा मानना है की इन कार्यों से युवाओं को पढ़ाई और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। हमारा प्रयास है कि गांवों में भी शहरों जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हों।
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी @myogiadityanath की पूजनीय माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन का समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है।
इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं योगी जी एवं उनके समस्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को ये अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
श्री खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं।
बाबा श्याम की कृपा सभी पर बनी रहे। उनके आशीर्वाद से हर जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो।
जय श्री श्याम!
भारत के महान धावक एवं ‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से विख्यात मिल्खा सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उन्होंने अपने कठिन परिश्रम, अदम्य इच्छाशक्ति और अटूट संकल्प से पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया। संघर्षों को पीछे छोड़कर सफलता की नई ऊंचाइयां छूने वाला उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण और खेल जगत में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
गांव बड़ी में लगभग 1.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इनमें फिरनी के साथ नाला, श्मशान घाट, कम्युनिटी हॉल, गलियों और खेतों के रास्तों का निर्माण शामिल है।
हमारा प्रयास है कि गांवों में सड़क, जल निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन से लेकर सामुदायिक आयोजनों तक हर सुविधा गांव में ही मिल सके।
अद्वितीय वीरता, अदम्य साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रतीक वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनका शौर्य, त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा और स्वाभिमान की प्रेरणा देता रहेगा।
#ranilakshmibai #RaniLaxmiBai
सीनियर वर्ल्ड कुराश चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता शीतल को सम्मानित किया, उनकी सफलता ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणा है।
साउथ एशियन फुटबॉल (SAFF) चैंपियनशिप के फाइनल में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर 10वीं बार खिताब जीतने पर भारतीय फुटबॉल टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने शानदार खेल और अदम्य जज्बे का परिचय देते हुए देश का गौरव बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक जीत पर हर भारतीय को गर्व है।
जय हिंद! 🇮🇳
महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
मातृभूमि की आजादी के लिए उनका अदम्य साहस, त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। राष्ट्र उनके योगदान का सदैव ऋणी रहेगा।
गन्नौर क्षेत्र की 8 गौशालाओं को चारे और रखरखाव के लिए 1.83 करोड़ रुपये की ग्रांट के चेक वितरित किए। इस आर्थिक सहायता से गौशालाओं में गोवंश की देखभाल और जरूरी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। गोवंश की सेवा और संरक्षण के लिए हरसंभव सहयोग जारी रहेगा।
गांव उल्देपुर की होनहार खिलाड़ी शीतल को सीनियर वर्ल्ड कुराश चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर देश और क्षेत्र का नाम रोशन करने पर सम्मानित किया।
सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद उनकी मेहनत और लगन से हासिल यह उपलब्धि गर्व का विषय है। मुझे विश्वास है कि शीतल की सफलता ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा देगी।
हिंदुत्व के प्रखर विचारक, ओजस्वी वक्ता एवं शिवसेना के संस्थापक श्रद्धेय बालासाहेब ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
बालासाहेब ठाकरे जी ने अपने निर्भीक विचारों, बुलंद आवाज और दृढ़ नेतृत्व से भारतीय राजनीति में एक अलग पहचान बनाई। समाज और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण, सिद्धांतों के प्रति अडिग रहने का उनका संकल्प और उनके विचार सदैव स्मरण किए जाते रहेंगे।
उनका व्यक्तित्व और विचार आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। विनम्र श्रद्धांजलि।
गोमाता की सेवा, संरक्षण और संवर्धन के पावन पर्व गोपाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। गौमाता का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा जी @MAHIPALDHANDA1 के साथ एजुकेशनल फेस्ट में शामिल हुए, स्कूल में 24 नए कमरों की घोषणा की।
मां भारती के अमर सपूत, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं 'पंजाब केसरी' लाला लाजपत राय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए उनका संघर्ष, त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
दुभेटा गांव में गांव के संस्थापक दादा सुलखनपाल श्योराण जी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा जी @drarvindksharma के साथ स्मारक पार्क और नवीनीकृत कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन भी किया।
दादा सुलखनपाल जी का संघर्ष और योगदान आने वाली पीढ़ियों को अपनी विरासत और इतिहास से जुड़े रहने की प्रेरणा देता रहेगा।





























