
AICC Secretary, Incharge Gujarat | MLA, Bhilai Nagar | Spokesperson @incchhattisgarh | Congress | Ex-Mayor Bhilai
Chhattisgarh
Joined June 2013
- Tweets21.1K
- Following962
- Followers54.2K
- Likes7K
Pinned Tweet
👉3 जून 2026 को राहुल गांधी जी ने कहा
👉23 सितंबर 2026 को वोट चोरी के
प्रमाण इंडियन मीडिया को मिले
राहुल गांधी जी फिर सच साबित हुए
बेलगहना स्थित श्री सिद्ध बाबा आश्रम में पूज्य महाराज जी का दर्शन कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके स्नेहपूर्ण आशीर्वचनों से मन अभिभूत हुआ।
इस पावन अवसर पर आयोजित जागरण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना और भक्ति के वातावरण में सहभागी बना। जय श्री सिद्ध बाबा।
इस अवसर पर बिलासपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री जी एवं बिलासपुर शहर जिला अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे ।।
AICC सचिव एवं जम्मू-कश्मीर कांग्रेस सह-प्रभारी दिव्या मदेरणा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@DivyaMaderna
शरद पूर्णिमा के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप सभी के जीवन में प्रसन्नता सुख-शांति और समृद्धि बनी रहें।
DY. CRICKET LEAGUE T-10 SEASON 3 में सम्मिलित हुआ। 🏏
क्रिकेट के प्रति युवाओं का उत्साह, मैदान में खिलाड़ियों का जोश और खेल भावना देखकर प्रसन्नता हुई। ऐसे आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और अपनी क्षमता साबित करने का बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं।
आयोजन समिति के सभी सदस्यों एवं खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
📍 दुर्ग
खुर्सीपार के नवीन कॉलेज ग्राउंड में हिन्द युवा दशहरा उत्सव समिति द्वारा आयोजित भव्य दशहरा महोत्सव में सम्मिलित होकर हर्षोल्लास और उत्साह के इस पर्व का हिस्सा बना।
दशहरा असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने के साथ ही समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं।
इस भव्य एवं सफल आयोजन के लिए हिन्द युवा दशहरा उत्सव समिति की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🙏
📍 नवीन कॉलेज ग्राउंड, खुर्सीपार सेक्टर-11, जोन-2, भिलाई
संगठन की मजबूती, जनहित के संकल्प और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर आज स्मृति नगर, दुर्ग स्थित विवेकानंद भवन में जिला कांग्रेस कमेटी, भिलाई द्वारा आयोजित कार्यकर्ता बैठक में सहभागिता की।
बैठक में वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ता साथियों के साथ संगठनात्मक विषयों, जनहित के मुद्दों और आगामी रणनीति पर सार्थक चर्चा हुई।
इस अवसर पर AICC महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी, पूर्व गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जी, पूर्व PCC अध्यक्ष श्री धनेंद्र साहू जी, भिलाई महापौर श्री नीरज पाल जी, भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर जी, PCC महामंत्री श्री दीपक दुबे जी सहित वरिष्ठ नेतागण एवं ऊर्जावान कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।
श्री राहुल गांधी जी लगातार इस बात पर जोर देते आए हैं कि इस देश में किसी एक सेठ की मोनोपली नहीं होनी चाहिए..
इसका असर गुजरात में देखने को मिला.. आज Adani Total Gas ने CNG के दाम ₹4.45 प्रति किलो बढ़ा दिए..
इससे पहले अगस्त में ₹4 रुपए बढ़ाए थे, केवल एक साल में CNG 16 रुपया महंगा हुआ..
- गुजरात में 74% ऑटो कैब माल ढुलाई के वाहन चालक किराए की गाड़ी इस्तेमाल करते हैं, दिवाली सीजन के चलते उन्होंने पहले ही गाड़ियां बुक कर ली है
- अगर चालक रेट बढ़ाते हैं तो उनकी कमाई घटेगी
- चालक हड़ताल भी नहीं कर सकता क्योंकि खड़ी गाड़ी का किराया कैसे भरेगा
गुजरात में अडानी डिसाइड कर रहे हैं कौन कमाएगा और कौन बर्बाद होगा
जो बात आज ITBP के DG ने देश को बतायी,
वो राहुल जी ने 13 अगस्त 2026 को बता दी थी।
सवाल है, मोदी जी ने देश को गुमराह क्यों किया...?
एक डरपोक राजा ऊपर बैठे हैं!
एक पर्ची वाले मुख्यमंत्री यहां छत्तीसगढ़ में विराजमान हैं..
कल बस्तर के मुरिया दरबार में आदिवासियों को पर्ची थमा दी गई। प्रशासन द्वारा ये पहले ही तय कर दिया गया कि महामहिम राष्ट्रपति के सामने उन्हें क्या बोलना है और क्या नहीं..
यह एक डरपोक राजा की ही निशानी है।
बस्तर की 600 साल पुराने मुरिया दरबार परंपरा में राजा के सामने आदिवासी जन अपनी समस्याएं रखते हैं.. बस्तरिया आदिवासी हर साल इस दिन का इंतजार करता है। उसे आज भी उम्मीद है कि "मुरिया दरबार" जनता के सुख दुःख जानने उनकी समस्याएं जानने लगाया जाता है।
यह भरोसा भी विष्णुदेव साय सरकार के तोड़ दिया।
आखिर, भाजपा यह क्यों नहीं समझ पा रही कि हर कोई पर्ची के बल पर नहीं चलता..
आज मोरबी में आयोजित खेड़ूत (किसान) आक्रोश महासभा में सम्मिलित हुआ..
अडानी एनर्जी की टावर लाइन में उचित मुआवजे की मांग को लेकर मोरबी के किसान चार महीने से आंदोलन पर हैं.. पूरा सौराष्ट्र सूखे की चपेट में है लेकिन सरकार को सुध लेने का समय नहीं।
आज AICC महासचिव श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला जी और प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित चावड़ा जी, विधायक दल के नेता श्री तुषार चौधरी जी के नेतृत्व में सौराष्ट्र के हजारों हजार किसानों ने भाजपा सरकार के खिलाफ हुंकार भरी
100 करोड़ की जमीन को एक करोड़ में डकारने वाले भाजपा के नेताओं और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ आवाज उठाने पर पहले हमारे विधायक साथी @jigneshmevani80 को टारगेट किया गया और अब वरिष्ठ नेता @jagdishthakormp पर भी एफआईआर दर्ज ली गई..
भाजपा ना ही गरीब किसानों की आवाज दबा सकती और ना ही कांग्रेस के बब्बर शेरो को डरा सकती है..
कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता, मोदी-शाह के इस हथकंडे से डरने वाले नहीं...
@INCGujarat
गरीब किसानों के हक और न्याय के लिए आवाज उठाने वाले जगदीश ठाकोर को न डरा सकते हो, न धमका सकते हो और न ही झुका सकते हो!
जानिए पूरी सच्चाई...
₹100 करोड़ से अधिक कीमत की जमीन के मामले में सवाल उठाने के बाद पहले विधायक @jigneshmevani80 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और अब शिकायत में जगदीश ठाकोर के नाम का भी उल्लेख किया गया है।
आखिर, जमीन से जुड़े इतने गंभीर मामले में सवाल उठाने पर कांग्रेस नेताओं को निशाना क्यों बनाया जा रहा है?
गरीब किसानों के अधिकारों, न्याय और जमीन से जुड़े इस मामले की सच्चाई सामने आना बेहद जरूरी है।
सवालों का जवाब देने के बजाय दबाव बनाने की कोशिशें की जाएं, तब भी लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना बंद नहीं होगा।
न डरेंगे, न झुकेंगे — किसानों के हक और न्याय की लड़ाई जारी रहेगी!
किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी था, जारी है और जारी रहेगा!
मनेंद्रगढ़–केल्हारी मार्ग पर बस दुर्घटना में 6 लोगों की दुःखद मृत्यु की खबर सुनी। 25 से अधिक यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना मिली है।
मृतकों के प्रति अपनी शोक संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ।
शासन से अनुरोध करता हूँ कि घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ और उनके समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इस दुःखद घड़ी में पीड़ित परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। 🙏
Devendra Yadav retweeted
AICC महासचिव एवं गुजरात कोंग्रेस के प्रभारी श्री @rssurjewala जी, सौराष्ट्र ज़ोन प्रभारी श्री @Devendra_1925 जी तथा विधानसभा में कोंग्रेस विधायक दल के नेता @TusharAmarsinh1 जी की विशेष उपस्थिति में राजकोट के हेमू गढ़वी हॉल में गुजरात प्रदेश कोंग्रेस समिति द्वारा आयोजित ‘संगठन संवाद बैठक’ में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद
@shaktisinhgohil @Rutvik_Makwana_ @MaadamVikram
पहले जेसीबी से रथ खिंचवाकर परंपरा तोड़ी और विरोध करने पर हमारे आदिवासियों पर लाठियां भांजी.. बरसों से जोगी विधान निभाने वाले नाग परिवार को ही सिरहासर भवन से बेदखल कर दिया गया.. फिर कैसा मुरिया दरबार.. अब कैसा बस्तर दशहरा और कहां की परम्परा..??
ये हमारे छत्तीसगढ़ के आदिवासियों का दुर्भाग्य है कि यह सब तब हो रहा है जब इस प्रदेश का मुख्यमंत्री एक आदिवासी ही है..
भाजपा ने सदैव छत्तीसगढ़ के मानवीय मूल्यों और परंपराओं के विपरीत जाकर काम किया है
आज छत्तीसगढ़ महतारी का रोम रोम कराह रहा है।







































