Deputy Commissioner, Kurukshetra retweeted
अन्न प्रदान करने वाले ईश्वर, प्रकृति और अन्नदाता किसान के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ।🌾
साथ ही, प्रसाद तैयार करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के श्रम और समर्पण को नमन करता हूँ। 🙏
Deputy Commissioner, Kurukshetra retweeted
भारतीय लोकतंत्र की सुदृढ़ नींव और राष्ट्र की अस्मिता के प्रतीक संविधान दिवस पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।
हमारा संविधान केवल शासन व्यवस्था का आधार नहीं, बल्कि भारत की विविधता, गरिमा और जनआकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। इसकी मूल भावना हमें पारस्परिक सम्मान, बंधुत्व, निष्पक्षता और मानवीय मूल्यों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देती है।
आइए, इस गौरवपूर्ण अवसर पर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लें।
संविधान की गरिमा, लोकतंत्र की शक्ति और राष्ट्र का सम्मान सदैव सर्वोपरि रहे।
Deputy Commissioner, Kurukshetra retweeted
मुंबई 26/11 के आतंकी हमले में शहीद हुए वीर सुरक्षाकर्मियों एवं निर्दोष नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
राष्ट्र की अस्मिता और सुरक्षा की खातिर आपने अदम्य साहस, अटूट निष्ठा और सर्वोच्च कर्तव्यपरायणता का परिचय दिया। आपकी वीरगाथा देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
Deputy Commissioner, Kurukshetra retweeted
हरियाणा की जनता की ओर से #समरसता_संकल्प_यात्रा का हृदय की गहराइयों से स्वागत, अभिनंदन एवं वंदन करता हूँ।
#650thJayanti
#SamrastaSankalpYatra
Deputy Commissioner, Kurukshetra retweeted
आज हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र (26 नवंबर 2026) के शुभारंभ से पूर्व, संविधान दिवस के अवसर पर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी को नमन कर पुष्पांजलि अर्पित की।
Deputy Commissioner, Kurukshetra retweeted
समरसता संकल्प यात्रा के तहत कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
“संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं पावन जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही समरसता संकल्प यात्रा का स्वागत करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
उमरी गांव में ₹124 करोड़ की लागत से गुरु रविदास धाम का निर्माण किया जा रहा है, जहां संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 125 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह धाम पूरे उत्तर भारत में आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का प्रमुख केंद्र बनेगा।
हरियाणा सरकार ने पिछले 12 वर्षों में बिना खर्ची-बिना पर्ची योग्यता के आधार पर 2 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। जब व्यवस्था का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचेगा, तभी गुरु रविदास जी का समरस समाज का सपना साकार होगा।”
— मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
#SamrastaSankalpYatra #GuruRavidasJayanti #Haryana
Deputy Commissioner, Kurukshetra retweeted
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने कैबिनेट मंत्रियों एवं विधायकों के साथ अहम बैठक कर प्रदेश में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत मंथन किया।
बैठक में विधानसभा स्तर पर मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की भी समीक्षा की गई और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा हुई।
#Haryana #NayabSaini
Deputy Commissioner, Kurukshetra retweeted
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने मुंबई 26/11 के आतंकी हमले में शहीद हुए वीर सुरक्षाकर्मियों एवं निर्दोष नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
#Haryana #NayabSinghSaini
Deputy Commissioner, Kurukshetra retweeted
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP चंडीगढ़ स्थित आवास संत कबीर कुटीर पर लोगों की समस्याएं सुनते हुए।
#Haryana #NayabSinghSaini
Deputy Commissioner, Kurukshetra retweeted
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्स्व के अवसर पर पंजाब के अमृतसर स्थित गुरुद्वारा श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में शीश नवाते हुए।
#Haryana #NayabSinghSaini
Deputy Commissioner, Kurukshetra retweeted
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत सभी विकास कार्य निर्धारित समयसीमा में प्राथमिकता से पूरे किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए घोषणाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की समीक्षा की।
#NayabSinghSaini #Haryana #HaryanaGovernment
Deputy Commissioner, Kurukshetra retweeted
🔴LIVE : जनसभा (कुरुक्षेत्र) teapaw.org/i/broadcasts/2AMjVVPAJ…
Deputy Commissioner, Kurukshetra retweeted
हरियाणा सरकार अनुसूचित जाति के पात्र किसानों को नए ट्रैक्टर की खरीद पर ₹3 लाख तक का अनुदान प्रदान करेगी। 45 हॉर्स पावर से अधिक क्षमता वाले ट्रैक्टर के लिए आवेदन कृषि विभाग के पोर्टल agriharyana.gov.in पर 15 दिसंबर 2026 तक किए जा सकते हैं। अधिक आवेदन मिलने पर लाभार्थियों का चयन ड्रा के माध्यम से होगा।
#HaryanaGovernment #FarmersWelfare #Agriculture
Deputy Commissioner, Kurukshetra retweeted
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP के नेतृत्व में हरियाणा का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 28 नवंबर से 5 दिसंबर तक यूके और जर्मनी के दौरे पर रहेगा।
इस दौरान वैश्विक कंपनियों, निवेशकों, विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों के साथ बैठकें कर प्रदेश में निवेश एवं औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने पर चर्चा की जाएगी।
प्रतिनिधिमंडल में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर सिंह सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहेंगे।
#Haryana #NayabSinghSaini #GlobalInvestment
Deputy Commissioner, Kurukshetra retweeted
आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सड़क सुरक्षा उपायों के प्रभावी क्रियान्वयन और परिवहन व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Deputy Commissioner, Kurukshetra retweeted
हरियाणा के कैथल जिले के भाणा गांव की बेटी नीति चौधरी ने पोलैंड के वारसा में आयोजित E-MRS 2026 सम्मेलन में Best Oral Presentation Award प्राप्त कर प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है।
Nanomaterials और टिकाऊ ऊर्जा भंडारण तकनीक के क्षेत्र में उनके शोध की प्रभावशाली प्रस्तुति को मिले इस सम्मान पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनकी यह उपलब्धि विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। मैं आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
Deputy Commissioner, Kurukshetra retweeted
आज चंडीगढ़ में हरियाणा सरकार के सहयोगी मंत्रियों और विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
इस दौरान प्रदेश में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और आगामी प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए, उनके समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
पट्टी, रिफ्लेक्टर, बर्म, संकेतक हों दुरुस्त, पेड़ों की ट्रिमिंग व गड्ढे खत्म हों: उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने सडक़ हादसों को रोकने के लिए दिए सख्त निर्देश,
#DIPRHaryana #diprokurukshetra #dckurukshetra #kurukshetra
2
74






















