
मा. श्री केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार @kpmaurya1
Lucknow, India
Joined December 2017
- Tweets23.6K
- Following52
- Followers523K
- Likes3.1K
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम प्रकाश गुप्ता जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!
सार्वजनिक जीवन में उनकी सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
अपनी प्रखर लेखनी से स्वतंत्रता की अलख जगाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी एवं निर्भीक पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!
राष्ट्रहित, सत्य और न्याय के प्रति उनका अटूट समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
करुणा, प्रज्ञा एवं आत्मबोध का मार्ग प्रशस्त करने वाले भगवान गौतम बुद्ध के अभिधम्म दिवस की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
यह पावन अवसर हमें भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को आत्मसात कर शांति, अहिंसा, मैत्री एवं सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
भगवान श्रीकृष्ण जी की अनन्य उपासिका, भक्ति आंदोलन की प्रखर संवाहक एवं महान संत मीराबाई जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!
उनकी अटूट आस्था, निश्छल भक्ति और समर्पण का आदर्श हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी के पावन चरित्र एवं जीवन आदर्शों से संपूर्ण मानवता को परिचित कराने वाले, महाकाव्य ‘रामायण’ के रचयिता ‘आदिकवि’ महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं समस्त देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
‘पद्म भूषण' से सम्मानित हिन्दी के प्रख्यात साहित्यकार निर्मल वर्मा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
हिंदी साहित्य में उनका अमूल्य योगदान और उनकी प्रेरणादायक रचनाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी।
समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को शरद पूर्णिमा के पावन अवसर की हार्दिक शुभकामनाएं!
मां लक्ष्मी की कृपा एवं भगवान श्रीहरि का आशीर्वाद सभी पर बना रहे तथा प्रत्येक परिवार में खुशहाली और आरोग्य का वास हो, यही मंगलकामना है।
प्रसिद्ध दार्शनिक, स्वाध्याय परिवार के संस्थापक एवं ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित पांडुरंग शास्त्री आठवले जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
उनका जीवन समर्पण, सेवा और मानवता का प्रतीक है, जो आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।
भारतीय शास्त्रीय संगीत के बनारस घराने की स्वर-साधिका एवं ‘पद्म विभूषण’ से अलंकृत गिरिजा देवी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
मातृभूमि की सीमाओं की रक्षा में अडिग साहस एवं समर्पण का परिचय देने वाले भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) के सभी वीर जवानों एवं उनके परिजनों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
जय हिंद! 🇮🇳
नारी सशक्तिकरण की प्रतीक, आजाद हिंद फौज की महिला सैन्य इकाई ‘रानी झांसी रेजिमेंट’ की कमांडर एवं ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित कैप्टन लक्ष्मी सहगल जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!
महिला स्वावलंबन और ग्रामीण ऊर्जा सेवाओं का प्रभावी माध्यम बन रहा है ‘विद्युत सखी कार्यक्रम’: मा. उप मुख्यमंत्री श्री @kpmaurya1 जी
@narendramodi @BJP4UP
विस्तृत खबर पढ़ें...
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिलेगी गति: मा. उप मुख्यमंत्री श्री @kpmaurya1 जी
@narendramodi @BJP4UP
विस्तृत खबर पढ़ें...
विकसित भारत–जी राम जी योजना से ग्रामीण बुनियादी ढांचे का कायाकल्प: मा. उप मुख्यमंत्री श्री @kpmaurya1 जी
@narendramodi @BJP4UP
विस्तृत खबर पढ़ें...
inanews.org/viksit-bharat-g-…
अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष कर मातृभूमि की स्वतंत्रता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाली कित्तूर की वीरांगना रानी चेन्नम्मा जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!
उनका अदम्य साहस, संघर्ष और मातृभूमि के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति श्रद्धेय भैरोंसिंह शेखावत जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!
उनका जीवन देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
भारत सरकार में मा. केन्द्रीय राज्यमंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।
समस्त श्रद्धालुओं को पद्मनाभ द्वादशी के पावन अवसर की हार्दिक शुभकामनाएं!
भगवान श्रीहरि विष्णु की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं आरोग्य का संचार हो, यही प्रार्थना है।
जय श्रीहरि!

















