Expose Now (@ExposeNowNews) header
Expose Now (@ExposeNowNews) profile picture

Your source for fearless news. We cover deep research insights, investigative stories, sting operations, and the latest breaking updates.

Joined December 2025
Photo by Expose Now (@ExposeNowNews)Photo by Expose Now (@ExposeNowNews)Photo by Expose Now (@ExposeNowNews)Photo by Expose Now (@ExposeNowNews)Photo by Expose Now (@ExposeNowNews)Photo by Expose Now (@ExposeNowNews)Photo by Expose Now (@ExposeNowNews)Photo by Expose Now (@ExposeNowNews)Photo by Expose Now (@ExposeNowNews)Photo by Expose Now (@ExposeNowNews)
#Jaipur अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान ने रचा नया कीर्तिमान! @hlnagar @artizzzz @svoruganti1466 #ExposeNow #RenewableEnergy #RajasthanNews
1
5
210
राजस्थान में पेयजल सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने नई दिल्ली में केंद्र सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव अशोक के. मीना से मुलाकात की। बैठक में जल जीवन मिशन 2.0 से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने आंकड़ों के समयबद्ध मिलान और प्रदेश के लिए 3 हजार करोड़ रुपये की राशि जल्द जारी करने की अहम मांग रखी है। @RajGovOfficial #Jaipur #Rajasthan
1
5
329
जयपुर: 'पधारो म्हारे देस' की शांत धरती अब खौफ के साए में! 2 साल में 2900 से ज्यादा हत्याओं व 2700 से ज्यादा लूट की घटनाओं ने सुशासन व कानून व्यवस्था की खोली पोल, क्या राजस्थान तेजी से बन रहा है अपराध का नया केन्द्र? पूरी खबर यहां पढ़े: - exposenow.in/rajasthan-crime… @RajGovOfficial @RajCMO @PoliceRajasthan @BhajanlalBjp @RajPoliceHelp #Rajasthan
7
206
राजस्थान में सिविल और पारिवारिक पेंशनभोगियों के लिए नवंबर 2026 में जीवन प्रमाण पत्र जमा कराना अनिवार्य, 30 नवंबर तक का है समय, नहीं कराया तो रुक सकती है पेंशन #RajasthanPensioners #LifeCertificate #RajasthanGovt
1
13
479
झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र स्थित छापोली गांव के कदम कुंड मार्ग पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। सड़क निर्माण कार्य में जुटी रोड़ी मिलाने वाली मशीन अचानक ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई। मशीन में तेज करंट फैलने से वहां काम कर रहे 8 मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 5 अन्य मजदूर बुरी तरह झुलस गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। #JhunjhunuNews #RajasthanNews #Udaipurwati #ChapoliVillage
1
8
385
जयपुर: हाल-ए-राजस्थान विश्वविद्यालय! प्रदेश के सबसे बड़े विश्वविद्यालय में 949 में से 560 पद खाली, स्वीकृत पदों में से 389 पदों पर ही है नियमित स्टाफ, गैस्ट फैकल्टी के भरोसे चल रही है यूनिवर्सिटी की शिक्षा व्यवस्था @RajGovOfficial @RajCMO #Jaipur #RajasthanUniversity
8
291
राजधानी जयपुर के हटवाड़ा रोड पर रविवार शाम शराब के ठेके के खिलाफ एक अनोखा और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। नंदेश्वर महादेव मंदिर के ठीक सामने संचालित शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर लक्ष्मी नगर, शांति नगर, सत्येंद्र कॉलोनी, शिव कॉलोनी और राकड़ी समेत कई इलाकों के लोग एकजुट होकर सड़क पर उतर आए। विरोध जताते हुए महिला-पुरुषों और युवाओं ने ठेके के बाहर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनर और पोस्टर थे, जिन पर लिखा था— 'राजस्थान CM होश में आओ, UP वाले बाबा का तरीका अपनाओ।' स्थानीय लोगों का आरोप है कि मंदिर, विद्यालय और घनी आबादी के बीच ठेका होने से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का निकलना मुश्किल हो गया है। मंदिर के आसपास शराब की खाली बोतलें पड़ी रहती हैं और शराबी जमावड़ा लगाए रखते हैं, जिससे असुरक्षा का माहौल बनता है। आक्रोशित लोगों ने आबकारी विभाग को चेतावनी दी है कि जब तक ठेका स्थानांतरित नहीं होगा, उनका यह विरोध लगातार जारी रहेगा। #Jaipur
2
9
384
राजस्थान SI भर्ती परीक्षा 2021 मामले से जुड़ी बड़ी खबर, पूर्व पटवारी और निलंबित RAS अधिकारी हनुमान राम को जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने हनुमान राम को दी जमानत, SI और पटवारी भर्ती में बना था डमी कैंडिडेट। #Jaipur #RajasthanSI
1
13
601
दिवाली पर जयपुर के बाजारों में भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए पुलिस ने 3 से 9 नवंबर तक रोडवेज बसों की सिंधी कैंप में एंट्री बैन कर दी है। अब दिल्ली-आगरा की बसें रोटरी सर्किल, अजमेर की हीरापुरा, टोंक रूट की क्लोवरलीफ और सीकर की बसें विद्याधर नगर स्टेडियम से चलेंगी। इससे यात्रियों को अतिरिक्त सफर और किराये की परेशानी उठानी पड़ेगी। #Jaipur #SindhiCamp #RajasthanRoadways #JaipurTraffic #DiwaliInJaipur
1
17
1,061
जयपुर राजस्थान में कैसे लागू हो शराबबंदी! सरकार के सबसे बड़े आय के स्त्रोतों में से एक है आबकारी राजस्व, पिछले 5 सालों में सरकार को शराब से मिला करीब 70 हजार करोड़ का राजस्व, वर्ष 2021-22 में 11807.65 करोड़, 2022-23 में 13325.84 करोड़, वर्ष 2023-24 में 13224.81 करोड़, 2024-25 में में 15103.79 करोड़ तथा वर्ष 2025-26 में 16401.70 करोड़ का आबकारी विभाग से मिला था राजस्व, इतने बड़े राजस्व के चलते पूर्ण शराबबंदी लागू करना सरकार के लिए है बड़ी चुनौती #Jaipur #Rajasthan
6
191
राजधानी जयपुर के मानसरोवर स्थित दीप स्मृति ऑडिटोरियम में आयोजित 'विद्यार्थी संवाद' में एक छात्रा ने अपनी ओजस्वी कविता से सबका ध्यान खींच लिया। EWS वर्ग के इस कार्यक्रम में छात्रा ने मंच से "भारत मेरा जल रहा है... घायल भारत चीख रहा" कविता सुनाकर देश के वर्तमान हालात, सिस्टम की बेरुखी और गरीबों के दर्द को बयां किया, जिसने सभी को झकझोर दिया। @RavindraBhati__ #Jaipur #VidyarthiSamvad #EWS
5
248
जयपुर: PHED में 41 निजी सहायकों को मिली पदोन्नति निजी सहायक ग्रेड-प्रथम के पद पर मिली नियमित पदोन्नति @OnlineKanhaiya @RajGovOfficial #Jaipur #PHED #Rajasthan
5
273
जयपुर: PHED में 12 निजी सहायकों को मिला प्रमोशन, अतिरिक्त निजी सचिव के पद पर मिली नियमित पदोन्नति @OnlineKanhaiya #Jaipur #PHED
6
371
जयपुर: PHED में 73 वरिष्ठ सहायकों को मिली पदोन्नति सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर किया गया पदोन्नत @RajCMO @OnlineKanhaiya #Jaipur #PHED #Rajasthan
1
5
365
जयपुर: PHED में दीवाली से पहले पदोन्नति का तोहफा 70 सहायक प्रशासनिक अधिकारियों को मिली पदोन्नति @RajGovOfficial @OnlineKanhaiya #Jaipur #PHED #Rajasthan
11
377
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने पेंशनभोगियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। नए आदेश के मुताबिक, अब माता-पिता के साथ रहने वाली आश्रित विधवा और तलाकशुदा बेटियों को केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (CGHS) कार्ड में शामिल किया जा सकेगा। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि मूल सरकारी कर्मचारी या पेंशनभोगी के निधन के बाद भी बेटियों को यह स्वास्थ्य लाभ निरंतर मिलता रहेगा। पुराने नियमों में एक तकनीकी पेंच था, जिसके तहत मूल कार्डधारक के निधन के बाद जीवित जीवनसाथी (पति या पत्नी) नए सदस्य को कार्ड में नहीं जोड़ सकते थे। इस वजह से कई आश्रित बेटियों को इलाज में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। सरकार के इस कदम से बुजुर्ग माता-पिता की बड़ी चिंता दूर हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ किया है कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए बेटी का आधिकारिक रूप से विधवा या कानूनी रूप से तलाकशुदा होना अनिवार्य है। साथ ही, उसकी कोई स्वतंत्र आय नहीं होनी चाहिए और वह पूरी तरह से पेंशनभोगी पर निर्भर होनी चाहिए। CGHS क्या है ? (केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना):- भारत सरकार की एक स्वास्थ्य सुविधा है, जो मुख्य रूप से केंद्र सरकार के वर्तमान व पूर्व कर्मचारियों, पेंशनभोगियों, सांसदों और उनके आश्रितों के लिए है। इसके तहत लाभार्थियों को एक स्मार्ट कार्ड मिलता है, जिससे वे CGHS डिस्पेंसरी में मुफ्त ओपीडी (OPD) और दवाइयाँ प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही, योजना में शामिल (Empanelled) प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती होने पर कैशलेस इलाज और आपातकालीन स्थिति में बाहर इलाज कराने पर खर्च वापसी (Reimbursement) की सुविधा भी दी जाती है। इसमें एलोपैथी के अलावा आयुर्वेद और होम्योपैथी (AYUSH) चिकित्सा भी शामिल होती है। #Rajasthan #CGHS #CentralGovt #HealthMinistry #Pensioners
1
18
500
जोधपुर विद्युत वितरण निगम....! जालोर: राजस्थान के जालोर जिले में रानीवाड़ा क्षेत्र के रानीवाड़ा खुर्द GSS (ग्रिड सब-स्टेशन) से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दिनदहाड़े शराब पार्टी करते हुए कुछ लोगों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (हालांकि, Expose Now सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस शराब पार्टी वाले वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है) #JaloreNews #Raniwara #RajasthanNews #Jodhpur
6
1,229
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत एक कर्मचारी ने अपनी पीड़ा व्यक्त की है। उनका आरोप है कि बिना आवेदन और परीक्षा के उन्हें हॉस्टल में रसोईया और चौकीदार का पद दे दिया गया, जिससे वे प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं। #Jaipur #Rajasthan
15
137
18
150
5,769
राजस्थान के अलवर जिले में गढ़ी रैणी ग्राम पंचायत से महज 21 साल की उम्र में प्रेरणा नरूका ने सरपंच पद का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। उच्च शिक्षित प्रेरणा ने गांव के विकास, महिलाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य को अपना मुख्य एजेंडा बनाया है। उनकी इस ऐतिहासिक जीत ने युवाओं और महिलाओं को राजनीति में आगे आने की बड़ी प्रेरणा दी है। #Alwar #PrernaNaruka #PanchayatElection #SarpanchChunav
1
4
27
1,460
जयपुर: राजस्थान के सरकारी खजाने पर अब तक का सबसे बड़ा भार! चालू वित्तीय वर्ष में सरकारी कार्मिकों के वेतन, भत्ते व पेंशन का खर्चा पहुंचेगा 1 लाख 25 हजार करोड़ के पार, पिछले 5 वित्तीय वर्षों में वेतन, भत्ते व पेंशन पर खर्च हुए थे 482690.38 करोड़, सरकारी खजाने से इतनी बड़ी राशि के खर्च से प्रभावित हो रहा है वित्तीय प्रबंधन @RajGovOfficial @BhajanlalBjp @RajCMO #Jaipur #Rajasthan
19
19
1
98
13,585