🪔 पुलिस आयुक्त फरीदाबाद श्री सतेंद्र कुमार गुप्ता की ओर से सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
सुप्रीम कोर्ट एवं NGT के आदेशों का पालन करें और अपनी व दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए कानून के दायरे में दीपावली मनाएं।
सुरक्षित रहें, खुशियां बांटें! 🚔
#FaridabadPolice
🪔 DCP मुख्यालय श्रीमती हिमाद्री कौशिक की ओर से सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
लकी ड्रॉ, इनाम और आकर्षक ऑफर वाले फर्जी मैसेज व लिंक से सावधान रहें। साइबर ठगों से बचें और सुरक्षित दीपावली मनाएं।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें! 🚔
#FaridabadPolice #CyberSafety
दीपावली और गोवर्धन पूजा पर फरीदाबाद पुलिस का कड़ा पहरा, बाजारों से लेकर प्रमुख चौराहों तक चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी करेंगे निगरानी
नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की होगी जांच, अपराध शाखाओं को भी निगरानी के निर्देश
People’s Police - Faridabad Police retweeted
हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी! रेवाड़ी में मनोज उर्फ गोलू हत्याकांड के दो मुख्य फरार आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार।
CIA रेवाड़ी व CIA धारूहेड़ा की संयुक्त टीम ने गोकलगढ़ बाईपास पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की फायरिंग में ASI सुनील कुमार की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी, जबकि दो निरीक्षकों के कान के पास से गोलियां निकलीं। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए।
आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल और एक देशी कट्टा बरामद।
#RewariPolice #HaryanaPolice #CrimeControl
@cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
People’s Police - Faridabad Police retweeted
Humanity in Uniform! ❤️
Gurugram Police’s ERV team helped a pregnant woman deliver a healthy baby boy safely on the roadside near M3M Marina, Sector 68.
Responding within just 5–7 minutes to an emergency call on October 31, EHC Sandeep and Constable Sandeep, with the assistance of local women, facilitated the safe delivery and immediately rushed the mother and newborn to Badshahpur Dispensary for medical care.
A timely response, a compassionate gesture and two precious lives protected!
#GurugramPolice #HaryanaPolice #HumanityInUniform
tribuneindia.com/news/gurugr…
@cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश करने वाली टीम के तीन पुलिसकर्मी बने ‘Cyber Hero of the Week’, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, हिमाद्री कौशिक ने किया सम्मानित
8 आरोपियों को राजस्थान, नोएडा, पंजाब, दिल्ली व फरीदाबाद से किया था गिरफ्तार
सतयुग दर्शन विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन, करीब 1500 विद्यार्थियों ने लिया भाग
फरीदाबाद पुलिस ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराधों से बचाव और डायल-112 की उपयोगिता के प्रति किया जागरूक
स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत 200 से अधिक विद्यार्थियों ने किया महिला थाना NIT का भ्रमण, पुलिस कार्यप्रणाली एवं महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक
होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में फरीदाबाद पुलिस ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, यातायात नियमों एवं साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक
पुलिस की पाठशाला के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिकरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 1200 विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ को नशा मुक्ति, साइबर अपराध व महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
People’s Police - Faridabad Police retweeted
*‘जेन जी’ का वैश्विक आक्रोश कैसे शांत हो? 🌍🔥*
‘जेन जी’ सिर्फ भारत का नहीं, पूरी दुनिया का नया चेहरा है। यूरोप के 12 से अधिक देशों में प्रदर्शनकारी सड़कों पर हैं।
इंटरनेट ने दीवारें तोड़ दी हैं। आज का युवा दिल्ली में हो या पेरिस में एक-दूसरे के संपर्क में है क्योंकि चुनौतियाँ एक जैसी हैं — शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएँ, आवास, बेरोजगारी, कथित परीक्षा गड़बड़ियाँ, संस्थाओं की जवाबदेही पर सवाल।
हरियाणा के डीजीपी श्री अजय सिंघल का insightful ✍️ लेख:
‘जेन जी’ पीढ़ी क्या चाहती है?
वो उम्मीद करती है कि जिंदगी भी उतनी ही तेज रफ्तार से चले, जितनी तेजी से वो रील को स्क्रॉल करते हैं, पार्सल को ट्रैक
करते हैं। महीनों तक नौकरी भर्ती के नतीजों का इंतज़ार अब उन्हें मंजूर नहीं।
*उनकी झुंझलाहट स्वाभाविक है। यह पीढ़ियों का फासला (Generation Gap) है, जो असहमति की जड़ है।*
हमें क्या करना चाहिए?
हमें उन्हें मनोवैज्ञानिक, शैक्षिक और भावनात्मक रूप से समझना होगा। पुलिस और सार्वजनिक संस्थाओं को भी उन्हीं के मंच पर उन्हीं की भाषा में संवाद करना होगा।
टेक्नोलॉजी इंसानी जुड़ाव की जगह कभी नहीं ले सकती। दिल और दिमाग सिर्फ सार्थक संवाद से जीते जा सकते हैं।
#GenZProtest #AutumnGenZ
#GlobalUnrest
#HaryanaPolice
#PunjabKesari
#NavodayaTimes
#HindSamachar
#Jagbani
@PMOIndia @AmitShah @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana @DgpChdPolice @dgpup @DGPMaharashtra @DGP_MP @DGPOdisha @TelanganaDGP @CPDelhi @DGPHaryana
People’s Police - Faridabad Police retweeted
अपराध नियंत्रण के लिए थाना स्तर पर डेटा आधारित रणनीति अपनाएं: DGP अजय सिंघल
हरियाणा के DGP श्री अजय सिंघल ने पुलिस मुख्यालय, पंचकूला में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि थाना स्तर पर अपराध के पैटर्न का विश्लेषण कर प्रभावी रणनीति बनाई जाए।
🔹 पिछले 10 महीनों में प्रदेश में कुल अपराध में 9.41% की कमी।
🔹 नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी के मामलों में विशेष टीमें गठित कर शीघ्र रिकवरी के निर्देश।
🔹 रात्रि नाकाबंदी, पेट्रोलिंग और CCTV निगरानी मजबूत करने पर जोर।
🔹 अपराधियों का डिजिटल डेटाबेस तैयार कर उनकी गतिविधियों पर रखी जाएगी नजर।
🔹 धरना-प्रदर्शनों एवं एक्सटॉर्शन कॉल्स पर SOP के अनुसार कार्रवाई।
🔹 ATM से छेड़छाड़ होने पर अब सीधे डायल 112 पर पहुंचेगा अलर्ट।
DGP ने स्पष्ट किया कि सटीक डेटा, सतत निगरानी और जवाबदेही के साथ ही अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाया जा सकता है।
#HaryanaPolice #CrimeControl #PublicSafety
@cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
People’s Police - Faridabad Police retweeted
🚨 हरियाणा STF की बड़ी कार्रवाई!
झज्जर के रोहद में 25,000 जिंदा कारतूसों की बड़ी खेप बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार।
बिहार STF से मिले इनपुट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए STF रोहतक ने दो गाड़ियों से 25,000 कारतूस और 8 मोबाइल फोन बरामद किए।
प्रारंभिक जांच में उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा से जुड़े अंतरराज्यीय कारतूस सप्लाई नेटवर्क का खुलासा। नेटवर्क के अन्य सदस्यों और कारतूसों के स्रोत की जांच जारी।
अवैध हथियारों और कारतूसों की तस्करी के खिलाफ हरियाणा पुलिस की कार्रवाई जारी।
#HaryanaPolice #STF #CrackdownOnCrime
@cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
गांव अलावलपुर स्थित लॉ कॉलेज में नशा-विरोधी जागरूकता सेमिनार, 135 विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित
थाना धौज की टीम ने आयोजित किया कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवनशैली, योग एवं तनाव प्रबंधन के उपाय
त्योहारों को लेकर फरीदाबाद पुलिस अलर्ट, बल्लभगढ़ जोन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बाजारों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल रहेगा तैनात
13 ERV प्वाइंट सहित PCR, राइडर और हाईवे पेट्रोलिंग टीमें रहेंगी सक्रिय, 18 स्थानों पर रहेगी नाकाबंदी
RT @police_haryana: मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बनीं हरियाणा पुलिस की महिला पुलिसकर्मी!
पंचकूला के माजरी चौक के पास सड़क पर बेहोश मि…
फरीदाबाद पुलिस का 12वां वीकेंड अभियान, 3 दिन में 116 गिरफ्तार
22.720 किलोग्राम गांजा, 4 देसी कट्टा, एक कारतूस, 183 बोतल देसी शराब, व जुआ के 147450/- रुपए बरामद
27 उद्घोषित अपराधियों व जमानत पर फरार आरोपियों पर भी कार्रवाई, 22 गुमशुदा लोगों को परिजनों से मिलाया – at Faridabad Extension, India
👮♀️ बच्चों को सुरक्षा का पाठ, सुरक्षित दीपावली का संदेश!
स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने फिरोजपुर चंदेला विद्यालय में विद्यार्थियों से संवाद कर डायल-112 की जानकारी दी।
साथ ही पटाखों से होने वाले प्रदूषण के प्रति जागरूक करते किया – at Greater Faridabad, India
People’s Police - Faridabad Police retweeted
🏅 राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा पुलिस का परचम!
हरियाणा पुलिस एसटीएफ के 10 जांबाज अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिष्ठित केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक-2026 के लिए चुना गया।
🔹 आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क का भंडाफोड़ कर 24 आतंकियों एवं सहयोगियों को गिरफ्तार किया।
🔹 अंतरराष्ट्रीय समन्वय से जॉर्जिया से वांछित गैंगस्टर वेंकट गर्ग का प्रत्यर्पण करवाने में अहम भूमिका निभाई।
डीजीपी अजय सिंघल ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए इसे हरियाणा पुलिस की पेशेवर दक्षता, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का राष्ट्रीय सम्मान बताया।
#HaryanaPolice #हरियाणापुलिस #STF #राष्ट्रीयगौरव #केंद्रीयगृहमंत्रीदक्षतापदक
@cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana



































