देशवासियों जरूर पढना, जरूर सोचना.. किसका साथ देना है ये सोच समझ कर तय करना.
ये संयोग नहीं, सिग्नेचर है।
एक ही सिग्नेचर - हर देश में एक साथ आग, और हर आग का एक ही पैटर्न।
रूस को यूक्रेन में उलझा दो, ताकि यूरोप की एनर्जी टूट जाए। इजराइल को तीन साल से युद्ध में फंसा दो, ताकि मिडिल ईस्ट कभी स्थिर न हो। ईरान को परमाणु की दहलीज पर खड़ा कर दो, अमेरिका को ईरान से भिड़ा दो, हूतियों से सऊदी को जलाओ, ताकि तेल का एक भी रास्ता सुरक्षित न बचे। वेनेजुएला पर कब्जा, ताकि लैटिन अमेरिका में भी कोई आवाज न उठे।
फिर यूरोप के अंदर दूसरा मोर्चा खोलो। फ्रांस को घुसपैठियों से जला दो - तुमने खुद देखा, गुच्ची के बाहर आग, 143 साल का टाउन हॉल राख, दुकानदार लड़की गिड़गिड़ा रही है और लुटेरे हंस रहे हैं। स्पेन को उसी भीड़ से घेरो, इटली को उसी भीड़ से फूंक दो, मिलान में ड्यूमो के सामने पुलिस से युद्ध। ताकि यूरोप का आम आदमी अपनी ही गली में डर कर जिए।
फिर हमारे घर के चारों तरफ दीवार गिरा दो। नेपाल में तख्तापलट, श्रीलंका में तख्तापलट, बांग्लादेश में तख्तापलट, पाकिस्तान को तोड़ने की कगार पर ला दो। ताकि भारत के चारों तरफ सिर्फ आग हो, और भारत को लगे कि वो अकेला है।
और फिर भारत में वही आग लगाने की कोशिश, हर छह महीने में एक नया चेहरा। कभी लंगर, कभी तिरपाल, कभी माइक, कभी जंतर-मंतर। मुद्दा कभी किसान, कभी जवान, कभी पहलवान, कभी संविधान। पर स्क्रिप्ट एक ही - सड़क जाम करो, देश बंद करो, दुनिया को दिखाओ भारत जल रहा है।
कुछ भी अपने आप नहीं हो रहा। महंगाई अपने आप नहीं बढ़ी, घुसपैठ अपने आप नहीं हुई, यूनिवर्सिटी में नारे अपने आप नहीं लगे, टाउन हॉल में आग अपने आप नहीं लगी। ये सब मैनेज्ड है।
क्यों? क्योंकि दुनिया को रीसेट करना है।
पुरानी दुनिया में देश थे, बॉर्डर थे, सेना थी, परिवार था, धर्म था, बाजार था। नई दुनिया में ये सब रोड़ा है। नई व्यवस्था को चाहिए - बिना बॉर्डर की दुनिया, बिना परिवार का समाज, बिना धर्म की भीड़, बिना राष्ट्र का बाजार। जहां एक ही सॉफ्टवेयर सबको चलाए।
और उस सॉफ्टवेयर के इंस्टॉल होने में सबसे बड़ा बग कौन है?
भारत।
भारत इसलिए नहीं क्योंकि उसके पास परमाणु बम है, इसलिए क्योंकि उसके पास एक ऐसा नेतृत्व है जो इस सिग्नेचर को पहचानता है। जो जानता है कि फ्रांस की आग और शाहीन बाग की आग अलग नहीं, जो जानता है कि बांग्लादेश का तख्तापलट और भारत में जाति जनगणना का शोर अलग नहीं।
फ्रांस झुक गया, इसलिए जल गया। इटली घिर गई, इसलिए सुलग रही है। नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश के पास कोई नहीं था जो भीड़ को चीर कर खड़ा हो सके, इसलिए टूट गए।
भारत के पास है।
इसीलिए भारत पर हमला सबसे ज्यादा है, और इसीलिए भारत अभी तक टूटा नहीं।
ये लड़ाई महंगाई की नहीं, व्यवस्था की है। और इस लड़ाई में पूरी दुनिया की नई व्यवस्था के रास्ते में अगर कोई एक आदमी सबसे बड़े पत्थर की तरह खड़ा है, तो वो तुम्हें पता है कौन है।
3
91
काक्रोच, बोरा और अशांत प्रदूषण का कुछ ऐसा ही सपना है रेजिम चेंज कराने का
🚨 फ्रांस में भयानक दृश्य!
जब वामपंथियों को बहुत ज्यादा लोकतंत्र का इस्तेमाल करने की छूट दे दी जाती है, तो यही नतीजा होता है।
कारें जल रही हैं, मूर्तियाँ तोड़ी जा रही हैं, लूटपाट और तोड़फोड़ चल रहा है
यह लोकतंत्र नहीं, अराजकता है।
भारत में भी CJP यही करना चाहती है।
2
64
अक्ल से पैदल होना इसे ही कहते है.
youtube.com/shorts/If2sJFGo7…
38
Funding is the fueling issue.
कल होने वाले CJP के प्रोटेस्ट की परमिशन लेने के लिए आज सुप्रीम कोर्ट में 10 से 15 ऐसे वकील खड़े किए गए है, जिनकी एक हियरिंग की फीस लगभग 1 करोड़ रुपए होती है।
तो इस एक हियरिंग के लिए CJP के पास 10 से 15 करोड़ रुपया किस ने फंड किया।
वो कौन लोग है पर्दे के पीछे जो ये खेल खेल रहे है। फंडिंग तो जबरजस्त हो रही है इन प्रोटेस्ट के लिए।
और इन लोगों को 10 तारीख को ही प्रोटेस्ट क्यों करना है 15 तारीख को कर लो भाई — लेकिन नहीं पैसा तो बंट चुका और वो पैसा अब वापस भी नहीं आएगा।
2
62
कांग्रेसीयों ने तोंद पार कर ली..
”मैं देश को नेपाल और बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा!”
धारा 370 से आज़ाद हुए एक कश्मीरी ने जैसे ही ये कहा, कांग्रेसी बौखला गए और इस युवक को बेरहमी से पीटने लगे।
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी जवाब दें... क्या कांग्रेस सत्ता की लालच में इतनी अंधी हो चुकी है कि देश को हिंसा और अराजकता की आग में झोंक देना चाहती है?
क्या कांग्रेस भारत को नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहती है?
52













