🌿🐅 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर प्रदेश को वन्यजीव पर्यटन की दोहरी सौगात! 🐅🌿
✨ इंद्रावती टाइगर रिजर्व में पहली जंगल सफारी और अचानकमार टाइगर रिजर्व के केंवची गेट से बफर सफारी का शुभारंभ!
माननीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में ईको-टूरिज्म को नई पहचान मिल रही है।
🌳 इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर
🐾 पहली बार जंगल सफारी की शुरुआत
🚙 जिप्सी सफारी के साथ रोमांचक वन भ्रमण
🌿 बस्तर के समृद्ध वन्यजीवों और प्राकृतिक सुंदरता को करीब से जानने का अवसर
🤝 स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर
🌳 अचानकमार टाइगर रिजर्व, केंवची गेट
🐅 50 किलोमीटर लंबे बफर सफारी रूट पर रोमांचक सफर
🦌 बाघ, तेंदुआ, भालू, गौर और अन्य वन्यजीवों को देखने का अवसर
🏞️ प्राकृतिक सौंदर्य, वॉच टावर और ग्रासलैंड के आकर्षण
🏡 स्थानीय पर्यटन, होम-स्टे और स्वरोजगार को बढ़ावा
🌱 प्रकृति संरक्षण, पर्यटन विकास और स्थानीय आत्मनिर्भरता की ओर एक नई पहल!
आइए, छत्तीसगढ़ के जंगलों की अनमोल विरासत को जानें, प्रकृति के करीब आएँ और जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा दें।
💚 छत्तीसगढ़ — प्रकृति, रोमांच और वन्यजीव पर्यटन का नया गंतव्य!
#छत्तीसगढ़_राज्योत्सव #छत्तीसगढ़ #वन्यजीव_पर्यटन #इंद्रावती_टाइगर_रिजर्व #अचानकमार_टाइगर_रिजर्व #जंगल_सफारी #EcoTourism #WildlifeTourism #ChhattisgarhTourism #ForestDepartment
1
90
पारंपरिक चिकित्सा और ज्ञान का सम्मान: परंपरागत वैद्य स्वैच्छिक प्रमाणन अंतर्गत छत्तीसगढ़ में 309 पारंपरिक वैद्यों को प्रमाण पत्र दिए गए.....
🌿 छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा 24 अक्टूबर को कोण्डागांव में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के 309 पारंपरिक वैद्यों को परंपरागत वैद्य स्वैच्छिक प्रमाणन अंतर्गत प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
🌿 इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा— "आज भी दुनिया की 80% जनता प्राचीन उपचार पद्धतियों से चिकित्सा करा रही है। हमारी जड़ें जितनी मजबूत होंगी, संस्कृति उतनी ही समृद्ध होगी।"
🌿 दस्तावेजीकरण पर जोर: वैद्यराजों के पारंपरिक ज्ञान, अनुभवों और औषधीय वनस्पतियों की जानकारी का व्यवस्थित संकलन, ताकि यह अमूल्य विरासत सुरक्षित रहे।
🌿 लक्ष्य: बोर्ड द्वारा 31 मार्च 2027 तक प्रदेश के 1,000 पारंपरिक वैद्यों के प्रमाणन का लक्ष्य रखा गया है।
🌿 पारंपरिक खान-पान और मिलेट्स: कोदो, कुटकी, रागी जैसे मोटे अनाजों और स्थानीय स्वास्थ्य परंपराओं को फिर से जीवनशैली में शामिल करने पर विशेष बल।
सतत संग्रहण: औषधीय पौधों के अंधाधुंध दोहन से बचाते हुए वैज्ञानिक एवं सतत पद्धतियों से संरक्षण।
🌿 कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी, बोर्ड के अध्यक्ष श्री विकास मरकाम, उपाध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला सहित अनेक गणमान्य अतिथि और बड़ी संख्या में पारंपरिक वैद्य उपस्थित रहे।
2
105
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री विकास मरकाम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की....
🌿 राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान लोकभवन रायपुर में बोर्ड के अध्यक्ष श्री विकास मरकाम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने माननीय राष्ट्रपति जी से भेंट की और जनजातीय स्वास्थ्य परंपराओं, औषधीय पौधों के संरक्षण तथा 'लखपति योजना' से किसानों के जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलावों की विस्तृत जानकारी साझा की।
🌿 राष्ट्रपति भवन परिसर में ‘इंडियन हर्बल हेरिटेज गार्डन’ को औषधीय पादप बोर्ड के माध्यम से स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे माननीय राष्ट्रपति जी ने सकारात्मक रूप से सराहा।
🌿 बोर्ड की लखपति योजना से आर्थिक सशक्तीकरण हो रहा है, आदिवासी किसानों की आय में वृद्धि और आर्थिक आत्मनिर्भरता के अनुभव माननीय राष्ट्रपति जी को साझा किए गए।
🌿 बोर्ड द्वारा पारंपरिक चिकित्सा का संरक्षण किया जा रहा है, इसके लिए अनुभवजन्य अनुभवजन्य पारंपरिक वैद्यों का प्रमाणीकरण कराई जाने के कार्य की जानकारी माननीय राष्ट्रपति जी से साझा की गई ।
🤝 इस महत्वपूर्ण मुलाकात में धमतरी जिला पंचायत सदस्य एवं प्रगतिशील कृषक श्री अजय कुमार ध्रुव, वैद्यराज दशरथ नेताम, वैद्यराज जानकी प्रसाद पुलस्त्य, वैद्यराज रामलाल कुंजाम, कृषक लकेश नेताम और सामाजिक कार्यकर्ता श्री आशू पोडेटी उपस्थित रहे।
54
🚨 पैंगोलिन के अवैध शिकार पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई!
🌿 छत्तीसगढ़ वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 6 आरोपी हिरासत में।
माननीय वन मंत्री श्री केदार कश्यप के स्पष्ट निर्देशों के परिपालन में तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री अरुण कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में वन्यजीव अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं वन्यजीव संरक्षण के लिए वन विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में मुख्य वन संरक्षक सुश्री स्टायलो मांडवी के निर्देशन एवं वनमंडलाधिकारी श्री रंगनाथा रामकृष्ण वाय. जी. के निर्देशानुसार वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो, मध्य क्षेत्र भोपाल, राज्य उड़नदस्ता एवं वनमंडल दंतेवाड़ा की संयुक्त टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की।
🔎 कार्रवाई का विवरण
उपवनमंडलाधिकारी श्री शिवेंद्र सिंह की निगरानी में गीदम परिक्षेत्र अधिकारी श्री शिव कुमार टंडन, बचेली परिक्षेत्र अधिकारी डॉ. प्रीतेश कुमार पाण्डेय एवं पिल्लूर परिक्षेत्र अधिकारी श्री सुमित साह के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित की गई।
कार्रवाई के दौरान गीदम पुलिस थाने के सामने एक मारुति ईको कार को रोककर तलाशी ली गई। वाहन के इंजन के पास कपड़े की पोटली में तथा स्टेपनी के अंदर छिपाकर रखे गए पैंगोलिन के शल्क बरामद किए गए।
इसके अतिरिक्त जवांगा एजुकेशन सिटी के सामने दो मोटरसाइकिलों के साथ बैग में शल्क लेकर खड़े अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया।
🚔 6 आरोपी हिरासत में, वाहन एवं अन्य सामग्री बरामद
संयुक्त टीम ने कुल 6 आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से पैंगोलिन के शल्क, 2 मोटरसाइकिल, 1 मारुति ईको कार एवं मोबाइल फोन बरामद किए।
प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
🌳 वन्यजीवों की सुरक्षा, प्रकृति का संरक्षण!
छत्तीसगढ़ वन विभाग वन्यजीव अपराधों पर अंकुश लगाने तथा जैव विविधता के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।
💚 वन बचाएं, वन्यजीव बचाएं — प्रकृति का संतुलन बनाए रखें।
#ChhattisgarhForestDepartment #वनविभाग #वन्यजीवसंरक्षण #पैंगोलिन #PangolinConservation #WildlifeProtection #Dantewada #Chhattisgarh #SaveWildlife
प्रगतिशील किसानों के लिए टिशू कल्चर सागौन पर एक दिवसीय कार्यशाला.
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रगतिशील किसानों की निजी भूमि पर व्यावसायिक एवं उपयोगी वृक्ष प्रजातियों के पौधारोपण को प्रेरित करने के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यशाला में निजी भूमि पर व्यावसायिक वृक्षारोपण, पौधों की देखभाल एवं बेहतर प्रबंधन, सिंचाई की उन्नत तकनीक, टिशू कल्चर सागौन (Teak) के पौधारोपण और वृक्षारोपण से आय बढ़ाने की संभावनाओं पर जानकारी एवं वैज्ञानिकों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।
सभी वर्ग के किसान एवं भूमि स्वामी, जिनके पास सुनिश्चित सिंचाई की सुविधा (बोरवेल/ड्रिप/कूप) उपलब्ध है, आने वाले रोपण काल में रोपण कर योजना का लाभ ले सकते हैं।
📅 दिनांक: 30 अक्टूबर 2026
🕚 समय: प्रातः 09:00 बजे
📍 स्थान: अरण्य भवन, नवा रायपुर, छत्तीसगढ़
प्रगतिशील किसान भाई-बहन अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योजना का लाभ उठाएं।
🌿🐅 इंद्रावती टाइगर रिजर्व में चारागाह प्रबंधन एवं मैदानी प्रशिक्षण पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न
📍 बीजापुर | 24–25 अक्टूबर 2026
वन मंत्री श्री केदार कश्यप जी के मार्गदर्शन में इंद्रावती टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास एवं घासभूमियों के संरक्षण और संवर्धन हेतु दो दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।
🌱 कार्यशाला की प्रमुख गतिविधियाँ:
✅ चारागाह प्रबंधन एवं देशी घासों का संवर्धन
✅ मिट्टी के कटाव की रोकथाम एवं अग्नि रेखा निर्माण
✅ खरपतवार नियंत्रण एवं घास के बीजों का संरक्षण
✅ कुटरू, बीजापुर एवं मद्देड़ बफर क्षेत्रों में मैदानी प्रशिक्षण
विशेषज्ञ डॉ. जी. डी. मुरतकर के मार्गदर्शन में अधिकारियों एवं मैदानी कर्मचारियों ने चारागाह प्रबंधन की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
🌳 लक्ष्य — बेहतर प्राकृतिक आवास, समृद्ध जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण! 🐾
#IndravatiTigerReserve #WildlifeConservation #GrasslandManagement #Biodiversity #ChhattisgarhForestDepartment #KedarKashyap #Bijapur #वन्यजीवसंरक्षण #इंद्रावतीटाइगररिजर्व
1
97
🌿🚙 नेचर लवर्स के लिए खुशखबरी! 🌿
🏞️ कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में सफारी सत्र 12 दिन पहले शुरू!
वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में प्रकृति प्रेमियों के लिए बस्तर की खूबसूरत वादियों के द्वार फिर से खुल गए हैं। 🌳✨
🐾 रोमांचक जिप्सी सफारी
💦 तीरथगढ़ जलप्रपात एवं कांगेर धारा
🪨 प्रसिद्ध कोटमसर गुफा
🚣 मांझीपाल में बम्बू राफ्टिंग एवं कयाकिंग
💃 धुरवा जनजातीय नृत्य की मनमोहक झलक
🌱 सफारी का संकल्प — प्लास्टिक मुक्त, प्रकृति के अनुकूल!
आइए, बस्तर की अद्भुत जैव विविधता, प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध जनजातीय संस्कृति का अनुभव करें और प्रकृति संरक्षण में अपना योगदान दें। 💚
#KangerValleyNationalPark #BastarTourism #ChhattisgarhTourism #EcoTourism #NatureLovers #WildlifeConservation #PlasticFreeSafari #ChhattisgarhForestDepartment #कांगेरघाटी #बस्तरपर्यटन
92
अलविदा 'फफोरी' 💔🙏 नंदनवन जू एवं जंगल सफारी परिवार की प्रिय 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू 'फफोरी' अब हमारे बीच नहीं रही। साल 2012 में वन्यप्राणी अदला-बदली कार्यक्रम के तहत् गुवाहाटी से रायपुर आई फफोरी ने 19 अक्टूबर की मध्य रात्रि को वृद्धावस्था के कारण अपनी अंतिम सांस ली। सफारी प्रबंधन, अधिकारियों और दिन-रात उसकी देखभाल करने वाले क्राल कीपर्स द्वारा पूरे सम्मान व नम आँखों से फफोरी को अंतिम विदाई दी गई। हमारी स्मृतियों में तुम सदैव जीवित रहोगी। 💐 #JungleSafariRaipur #NandanvanZoo #Tribute #Fafouri #HimalayanBlackBear #WildlifeCare #NavaRaipur #Chhattisgarh
96
🐾🌿 कांकेर में राज्य स्तरीय वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का समापन
वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने की ₹60 लाख के तकनीकी नवाचारों की घोषणा
📍 कांकेर | 07 अक्टूबर 2026
छत्तीसगढ़ में मानव-वन्यजीव संघर्ष के प्रभावी प्रबंधन, वन्यप्राणियों के संरक्षण एवं ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए कांकेर वनमंडल में राज्य स्तरीय वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का गरिमामय समापन हुआ। वन मंत्री श्री केदार कश्यप जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक निगरानी और जनभागीदारी के माध्यम से मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।
🌳 तकनीकी नवाचारों के लिए ₹60 लाख की घोषणा
✅ रेडियो कॉलरिंग परियोजना — ₹40 लाख
भालू एवं तेंदुओं की लोकेशन का पता लगाने और उनकी गतिविधियों की निगरानी के लिए रेडियो कॉलरिंग परियोजना को स्वीकृति दी गई।
✅ AI मॉनिटरिंग एवं मोबाइल अलर्ट ऐप — ₹20 लाख
वन्यप्राणियों की गतिविधियों की 24×7 निगरानी तथा ग्रामीणों के मोबाइल पर समय रहते अलर्ट भेजने के उद्देश्य से तकनीक आधारित प्रणाली विकसित करने की घोषणा की गई।
🚑 आधुनिक रेस्क्यू वाहन की सौगात
वन्यप्राणियों के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए आधुनिक उपकरणों से लैस सर्वसुविधायुक्त रेस्क्यू वाहन उपलब्ध कराने की घोषणा भी की गई।
वन मंत्री श्री केदार कश्यप जी ने वन्यप्राणी संरक्षण को सभी नागरिकों की साझा जिम्मेदारी बताते हुए कांकेर क्षेत्र में भालू से संबंधित समस्या के समाधान के लिए एक वर्ष के भीतर ठोस प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।
📊 मानव-वन्यजीव संघर्ष पर वैज्ञानिक जानकारी
वनमंडलाधिकारी श्री ससिगानंदन के. ने कांकेर वनमंडल से संबंधित आंकड़े साझा करते हुए बताया कि क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष के प्रबंधन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार:
• जनहानि — 23
• जनघायल — 55
• पशुहानि — 370
• फसल हानि — 442
हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर वन विभाग द्वारा वन्यप्राणियों की गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई एवं रेस्क्यू प्रयास किए जा रहे हैं।
भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) के विशेषज्ञ श्री अविनाश यादव एवं श्री आशीष जांगिड़ ने अर्ली वार्निंग अलर्ट सिस्टम और GPS ट्रैकिंग तकनीक पर महत्वपूर्ण प्रस्तुतियां दीं।
📚 वन्य विरासत एवं जैव विविधता पर महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन
समारोह में वन मंत्री एवं अतिथियों द्वारा तीन महत्वपूर्ण प्रकाशनों का विमोचन किया गया:
📖 “Gomarda: The Hidden Emerald of Chhattisgarh” — गोमर्डा वन्यजीव अभयारण्य की प्राकृतिक विरासत एवं जैव विविधता पर आधारित पुस्तक।
🐅 “अचानकमार की जीती जागती कहानी झुमरी की जुबानी” — बाघिन के दृष्टिकोण से जंगल और वन्यजीवन के अनुभवों को प्रस्तुत करने वाली पुस्तिका।
🪨 “Timeless Imprints: Guru Ghasidas Tamor Pingla Tiger Reserve” — टाइगर रिजर्व के प्राचीन शैलचित्रों एवं पुरातात्विक धरोहरों पर आधारित संकलन।
🤝 जनभागीदारी एवं उत्कृष्ट वनकर्मियों का सम्मान
समारोह में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ वन अधिकारियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति रही। जन-संवाद के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष के प्रबंधन में साहस एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले मैदानी वन अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री अरुण कुमार पाण्डेय, पीसीसीएफ (वन्यप्राणी) श्री ओ.पी. यादव, मुख्य वन संरक्षक श्री विवेकानंद झा, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, विधायक श्री आशाराम नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
🌿 सुरक्षित वन्यजीवन, संरक्षित प्रकृति और सुरक्षित जनजीवन — यही है मानव एवं वन्यप्राणियों के बीच संतुलित सह-अस्तित्व का संकल्प।
#छत्तीसगढ़वनविभाग #वन्यप्राणीसंरक्षण #वन्यजीवसंरक्षण #कांकेर #मानववन्यजीवसंघर्ष #वन्यजीवसप्ताह2026 #जैवविविधता #ChhattisgarhForestDepartment #WildlifeConservation
1
79
🌿 छत्तीसगढ़ के वन धन विकास केन्द्र मॉडल की सराहना
नीति आयोग की टीम ने किया सफल आजीविका मॉडल का अध्ययन 🌱
📍 रायपुर | 08 अक्टूबर 2026
वन मंत्री श्री केदार कश्यप जी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में लघु वनोपज आधारित आजीविका के माध्यम से ग्रामीण एवं जनजातीय समुदायों के आर्थिक सशक्तिकरण और महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में, प्रधानमंत्री जनजातीय विकास मिशन एवं प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (PM-JANMAN) के अंतर्गत संचालित आजीविका मॉडल का अध्ययन करने के लिए भारत सरकार के नीति आयोग के विकास निगरानी एवं मूल्यांकन कार्यालय (DMEO) के विशेष दल ने छत्तीसगढ़ का अध्ययन भ्रमण किया।
इस अध्ययन भ्रमण का नेतृत्व नीति आयोग की महानिदेशक श्रीमती निधि छिब्बर (भा.प्र.से.) ने किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ की प्रबंध संचालक श्रीमती संजीता गुप्ता (भा.प्र.से.) ने राज्य में लघु वनोपज के संग्रहण, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, उत्पाद निर्माण एवं विपणन में महिला स्व-सहायता समूहों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तृत प्रस्तुति दी।
✨ नीति आयोग की टीम ने की प्रमुख पहलुओं की सराहना
✅ महिला सशक्तिकरण एवं रोजगार: वन धन विकास केन्द्रों के माध्यम से महिला स्व-सहायता समूहों को निरंतर सहयोग प्रदान कर आजीविका एवं रोजगार के अवसर विकसित करने के प्रयासों की सराहना की गई।
✅ योजनाओं का बेहतर समन्वय: अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े समूहों को वन धन विकास केन्द्र मॉडल से जोड़ने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर सुझाव दिए गए।
✅ राष्ट्रीय स्तर पर उपयोगी मॉडल: लघु वनोपज आधारित आजीविका के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के इस मॉडल को अन्य राज्यों के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में रेखांकित किया गया।
🌳 यह अध्ययन भ्रमण लघु वनोपज आधारित आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, जनजातीय समुदायों की आजीविका सुदृढ़ करने तथा महिला स्व-सहायता समूहों की आर्थिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
बैठक में राज्य नीति आयोग एवं ट्राइफेड के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर नीति आयोग की टीम ने छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ की टीम को उनके कार्यों के लिए बधाई दी।
वन संपदा से समृद्धि, स्थानीय संसाधनों से रोजगार और महिला समूहों से आत्मनिर्भरता — सशक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में एक सार्थक पहल। 🌿
#छत्तीसगढ़वनविभाग #वनधनविकासकेन्द्र #लघुवनोपज #महिलासशक्तिकरण #जनजातीयविकास #आजीविकासंवर्धन #नीतिआयोग #PMJANMAN #ChhattisgarhForestDepartment
1
72
🌿 वन्यजीव सप्ताह–2026 का भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 🐾
📍 नया रायपुर | 8 अक्टूबर 2026
प्रकृति एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से वन्यजीव सप्ताह (2 से 8 अक्टूबर 2026) के समापन अवसर पर अरण्य भवन, नया रायपुर स्थित दंडकारण्य सभागार में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
वन मंत्री श्री केदार कश्यप जी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एवं रायपुर वन मंडल द्वारा कलिंगा विश्वविद्यालय के हरित समूह एवं प्राणीशास्त्र विभाग के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
🌱 इस वर्ष की थीम: “जुड़ते प्राकृतिक आवास, फलते-फूलते वन्यजीव”
सप्ताहभर आयोजित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्थानीय जैव विविधता एवं वन्यजीव संरक्षण के महत्व से परिचित कराया गया। इनमें कागज की आकृतियां बनाना, घोंसलों के प्रतिरूप तैयार करना, बीजगोलक (सीड बॉल) निर्माण, वन्यजीव छायाचित्रण तथा प्रकृति भ्रमण जैसी गतिविधियां शामिल रहीं।
🏆 प्रतियोगिताओं के विजेता एवं सम्मानित प्रतिभागी
🎬 लघु दृश्यचित्र निर्माण प्रतियोगिता
🥇 प्रथम — देवेश मिंज, कलिंगा विश्वविद्यालय
🥈 द्वितीय — सिद्धांत नागपुरे
🥉 तृतीय — वर्षा साहू
✍️ निबंध प्रतियोगिता
🥇 प्रथम — श्रेया साहू, केंद्रीय विद्यालय
🥈 द्वितीय — शैल्या साहू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उपरवारा
🥉 तृतीय — आकाश दास, पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय, माना कैंप
🏅 सांत्वना पुरस्कार
• हेमा — पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, माना कैंप
• दीपिका साहू — शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गनोद
🌳 इस आयोजन ने विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, जैव विविधता के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित किया। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से वन्यजीव संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में सार्थक पहल की गई।
आइए, प्राकृतिक आवासों की रक्षा करें और वन्यजीवों के सुरक्षित भविष्य के लिए मिलकर प्रयास करें। 🌿
#वन्यजीवसप्ताह2026 #वन्यजीवसंरक्षण #पर्यावरणसंरक्षण #जैवविविधता #छत्तीसगढ़वनविभाग #ChhattisgarhForestDepartment #WildlifeWeek2026
3
80
🌿 प्रकृति को देखा भी… समझा भी… और संरक्षण का संकल्प भी लिया! 🐾
📍 मोहरेंगा नेचर सफारी, खरोरा | 05 अक्टूबर 2026
वन्यजीव सप्ताह 2026 के अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कलिंगा विश्वविद्यालय के सहयोग से एक दिवसीय प्रकृति भ्रमण एवं वन्यजीव जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
👩🎓👨🎓 129 विद्यार्थियों ने प्रकृति के बीच सीखने और संरक्षण से जुड़ने का अनुभव लिया।
🔎 BioBlitz के जरिए विद्यार्थियों ने पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं का उनके प्राकृतिक आवास में जिम्मेदार तरीके से अवलोकन किया और उनकी जानकारी दर्ज की।
🌱 Seed Balls का बिखराव
🗣️ वन अधिकारियों से संवाद
🎒 Student Kits & Certificates
📢 वन्यजीव संरक्षण जागरूकता रैली
एक दिन… कई अनुभव… और प्रकृति के लिए एक बड़ा संदेश—
💚 वन्यजीवों का संरक्षण, हम सबकी जिम्मेदारी है।
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन
#WildlifeWeek2026 #BioBlitz #MohrenagaNatureSafari #WildlifeConservation #Biodiversity #NatureEducation #ChhattisgarhForest #ConnectingHabitatsThrivingWildlife
1
71
🌿 स्थानीय स्तर पर जैव विविधता संरक्षण को मिला नया संबल!
📍 अंबिकापुर | 07 अक्टूबर 2026
अंबिकापुर में जैव विविधता प्रबंधन समितियों (BMCs) के सदस्यों एवं ग्राम पंचायत सचिवों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
NIRDPR, हैदराबाद एवं राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (NBA) के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में सरगुजा जिले की 7 जनपद पंचायतों की 65 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
🌱 कार्यशाला में प्रमुख विषयों पर प्रशिक्षण—
🔹 स्थानीय स्तर पर जैव विविधता का संरक्षण एवं सतत उपयोग
🔹 BMC की भूमिका एवं जिम्मेदारियां
🔹 जैव विविधता अधिनियम, 2002 एवं 2023 संशोधन
🔹 People’s Biodiversity Register (PBR) तैयार करने की प्रक्रिया
🔹 स्थानीय जैव संसाधनों एवं पारंपरिक ज्ञान का दस्तावेजीकरण
🔹 Access & Benefit Sharing (ABS) और स्थानीय समुदायों के अधिकार
🔹 BMC के प्रभावी संचालन हेतु SOP
🔹 जैव विविधता संरक्षण के लिए स्थानीय कार्ययोजना
🤝 कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुतियों, संवादात्मक चर्चाओं एवं व्यावहारिक जानकारी के माध्यम से प्रतिभागियों को स्थानीय जैव विविधता के संरक्षण और प्रबंधन के लिए सक्षम बनाया गया।
🌿 जैव विविधता का संरक्षण तभी प्रभावी होगा, जब स्थानीय समुदाय, ग्राम पंचायत और BMC मिलकर जिम्मेदारी निभाएं।
💚 स्थानीय ज्ञान + जनभागीदारी + संरक्षण = समृद्ध जैव विविधता
#Biodiversity #BiodiversityConservation #BMC #PBR #ABS #Ambikapur #Surguja #ChhattisgarhBiodiversity # जैवविविधता #जैवविविधतासंरक्षण #BiodiversityManagement #CommunityConservation #ChhattisgarhForest
🎨🐅 कला भी, क्विज़ भी… और संदेश सिर्फ वन्यजीव संरक्षण का! 🌿
नवा रायपुर | 07 अक्टूबर 2026
वन्यजीव सप्ताह 2026 के तहत अरण्य भवन, नवा रायपुर में विद्यार्थियों के लिए एक शानदार दिन रहा, जहाँ 124 युवाओं ने अपनी creativity और wildlife knowledge का प्रदर्शन किया। 🔥
🎨 52 — चित्रकला प्रतिभागी
🌈 19 — रंगोली टीमें
📝 16 — निबंध प्रतिभागी
🐾 6 — वन्यजीव प्रश्नोत्तरी टीमें
चित्रों, रंगों, शब्दों और सवालों के जरिए विद्यार्थियों ने बताया कि वन्यजीव संरक्षण सिर्फ एक विषय नहीं, हमारी जिम्मेदारी है। 💚
🐅 सबसे खास रही वन्यजीव जागरूकता प्रश्नोत्तरी, जहाँ विद्यार्थियों ने वन्यजीवों और उनके आवासों से जुड़े सवालों का उत्साहपूर्वक सामना किया और शानदार प्रदर्शन किया।
🌿 आज की creativity, कल के conservation की शुरुआत है।
जुड़े आवास, समृद्ध वन्यजीवन।
Connecting Habitats, Thriving Wildlife 🐾
#WildlifeWeek2026 #WildlifeConservation #WildlifeQuiz #WildlifeArt #YouthForWildlife #Biodiversity #ConnectingHabitatsThrivingWildlife #NavaRaipur #ChhattisgarhForest #वन्यजीवसप्ताह2026 #वन्यजीवसंरक्षण #KedarKashyap
56
🎥🌿 Wildlife सिर्फ जंगल में नहीं… हमारे बीच भी है! 🐦🦋🐾
रायपुर के युवाओं ने कैमरा उठाया और हमारी रोज़मर्रा की दुनिया में छिपी जैव विविधता को रील्स में कैद कर दिखाया। 📱✨
वन्यजीव सप्ताह 2026 के तहत “हमारे बीच वन्यजीव—रील निर्माण प्रतियोगिता” में विद्यार्थियों की 26 शानदार प्रविष्टियों ने बताया कि प्रकृति को देखने के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं—बस नजर बदलने की जरूरत है। 👀🌱
🐦 पक्षी | 🦋 ड्रैगनफ्लाई | 🐾 पदचिह्न | 🪺 घोंसले | 🌿 छोटे प्राकृतिक आवास
💚 इस बार सिर्फ Reel नहीं बनाई… Nature से connection बनाया!
जुड़े आवास, समृद्ध वन्यजीवन। 🌎
#WildlifeWeek2026 #WildlifeReels #WildlifeAroundUs #YouthForNature #Biodiversity #NatureReels #WildlifeConservation #Raipur #ChhattisgarhForest #KedarKashyap
54
🚴♂️🐅 साइकिल के पहियों के साथ गूंजा वन्यजीव संरक्षण का संदेश! 🌿
नवा रायपुर | 04 अक्टूबर 2026
वन्यजीव सप्ताह 2026 के अवसर पर नवा रायपुर में 25 किलोमीटर की जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप जी के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार आयोजित इस रैली का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन में वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
🚴♀️ राम मंदिर, नवा रायपुर से नंदनवन जंगल सफारी तक आयोजित इस रैली में 100 से अधिक साइकिल प्रेमियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
खास बात रही कि मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं जंगल सफारी के संचालक ने भी प्रतिभागियों के साथ स्वयं साइकिल चलाकर उनका उत्साह बढ़ाया। 🙌
🐾 नंदनवन जंगल सफारी पहुंचने के बाद प्रतिभागियों ने जंगल सफारी एवं जू का भ्रमण किया और वन्यजीवों को करीब से देखने के साथ उनके संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्राप्त की।
🌱 स्वस्थ पर्यावरण, सुरक्षित वन्यजीव और जागरूक युवा—यही है संरक्षण का संकल्प।
#WildlifeWeek2026 #वन्यजीवसप्ताह2026 #CycleRally #WildlifeConservation #NavaRaipur #Nandanvan #JungleSafari #EnvironmentConservation #वन्यजीवसंरक्षण #पर्यावरणसंरक्षण #ChhattisgarhForest #KedarKashyap
2
63
🐕🦺🐅 वन्यजीव संरक्षण की दिशा में GGTR की नई पहल 🌿
रायपुर | कोरिया | सूरजपुर
वन्यजीव सप्ताह 2026 के अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप जी के मार्गदर्शन में गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व (GGTR) में वन्यजीव सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।
अब पारंपरिक वन गश्त के साथ प्रशिक्षित डॉग स्क्वाड के माध्यम से भी निगरानी एवं सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है।
🐾 जंगल से जनजीवन तक सुरक्षा
टाइगर रिजर्व से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों, स्थानीय बाजारों और संवेदनशील इलाकों में डॉग स्क्वाड के साथ सघन गश्त की जा रही है।
इस पहल से वन्यजीव अपराधों जैसे अवैध शिकार एवं वन्यजीव अंगों की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम में मदद मिलेगी और स्थानीय समुदाय भी वन्यजीव संरक्षण की मुहिम से जुड़ेंगे।
🌿 आधुनिक तकनीक + प्रशिक्षित संसाधन + जनसहयोग
छत्तीसगढ़ के वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में यह पहल संरक्षण के नए और आधुनिक मॉडल की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।
🐅 जंगल की सुरक्षा, वन्यजीवों की रक्षा—हर कदम, हर सीमा पर सतर्कता।
#WildlifeWeek2026 #GGTR #GuruGhasidasTamorPingla #TigerReserve #TigerConservation #WildlifeProtection #WildlifeCrime #DogSquad #वन्यजीवसंरक्षण #वन्यजीवसप्ताह2026 #ChhattisgarhForest #KedarKashyap #GreenChhattisgarh
1
58
🐾🌿 प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा से ही संभव है वन्यजीवों का संरक्षण
नया रायपुर | 03 अक्टूबर 2026
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप जी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से वन्यजीव सप्ताह 2026 का भव्य शुभारंभ कलिंगा विश्वविद्यालय में किया गया।
🦋 इस वर्ष की थीम है—
“जुड़े आवास, समृद्ध वन्यजीवन”
Connecting Habitats, Thriving Wildlife
इसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को प्राकृतिक आवास, जैव विविधता और मानव कल्याण के बीच के गहरे संबंध के प्रति जागरूक करना है।
🌱 रायपुर वन मंडल द्वारा कलिंगा विश्वविद्यालय के ग्रीन क्लब एवं प्राणीशास्त्र विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में 5 शासकीय विद्यालयों और 3 महाविद्यालयों के लगभग 160 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में वन्यजीव संरक्षण, संकटग्रस्त प्रजातियों की सुरक्षा एवं मानव-वन्यजीव सहअस्तित्व पर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
🌳 “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत विद्यार्थियों से अपनी माताओं के सम्मान में एक पौधा लगाने और उसकी जिम्मेदारीपूर्वक देखभाल करने का आह्वान भी किया गया।
🎨 कार्यक्रम के पश्चात विद्यार्थियों के लिए ओरिगामी, पक्षियों के घोंसले निर्माण सहित विभिन्न सृजनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
💚 प्रकृति की रक्षा, वन्यजीवों की सुरक्षा और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य—हमारी साझा जिम्मेदारी।
#WildlifeWeek2026 #वन्यजीवसप्ताह2026 #ConnectingHabitatsThrivingWildlife #WildlifeConservation #HabitatConservation #वन्यजीवसंरक्षण #एकपेड़माँकेनाम #GreenChhattisgarh #ChhattisgarhForest #KedarKashyap #RaipurForest
1
64
🌳🍊 बाकेल में 13 हेक्टेयर में विकसित भव्य फलोद्यान का लोकार्पण
जगदलपुर | भानपुरी | 03 अक्टूबर 2026
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप जी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से ग्राम पंचायत बाकेल में 13 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित फलोद्यान का गरिमामय लोकार्पण किया गया।
🌱 फलोद्यान की खासियत
• 13 हेक्टेयर क्षेत्र में विकास
• 7,800 फलदार पौधों का रोपण
• उच्च गुणवत्ता वाली ग्राफ्टेड एवं हाइब्रिड किस्मों के पौधे
• ग्रामीणों की आजीविका एवं पोषण सुरक्षा को मिलेगा बढ़ावा
इस अवसर पर मंत्री श्री केदार कश्यप जी ने स्थानीय शासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पानी की बोतलें वितरित कीं तथा फलोद्यान परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
🐘🐅 वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के अवसर पर मंत्री जी ने वन्यप्राणियों के प्रति संवेदनशीलता रखने और मानव-वन्यजीव सहअस्तित्व को बढ़ावा देने की अपील की।
🏗️ ₹89.23 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन
क्षेत्र में सड़क, नाली, महतारी सदन, सामुदायिक भवन एवं पुलिया निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया।
🌿 प्रकृति संरक्षण, ग्रामीण विकास और जनभागीदारी—समृद्ध एवं हरित बस्तर की दिशा में एक और कदम।
#SevaSankalpAbhiyan #SevaMeraYogdan #FruitOrchard #फलोद्यान #Bakel #Bhanpuri #Bastar #WildlifeConservation #वन्यप्राणीसंरक्षण #VanVibhag #ChhattisgarhForest #GreenChhattisgarh #KedarKashyap
64
🐾🌿 भोरमदेव अभयारण्य में वन्यजीव सप्ताह-2026 का शुभारंभ
कवर्धा | 02 अक्टूबर 2026
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप जी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत गांधी जयंती के अवसर पर कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक भोरमदेव अभयारण्य में ‘वन्यजीव सप्ताह-2026’ का उत्साहपूर्वक शुभारंभ किया गया।
🐾 जागरूकता रैली
भोरमदेव मंदिर परिसर से भव्य जागरूकता रैली निकाली गई, जिसके माध्यम से वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संतुलन का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।
🌱 स्वच्छता अभियान
रैली के बाद अभयारण्य क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर, डीएफओ कवर्धा, सीईओ जिला पंचायत, जिला प्रशासन के अधिकारी, स्व-सहायता समूह की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
🌿 वन और वन्यजीवों की सुरक्षा केवल विभाग की नहीं, बल्कि हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।
#VanayJeevSaptah2026 #WildlifeWeek2026 #SevaSankalpAbhiyan #SevaMeraYogdan #Bhoramdeo #BhoramdeoSanctuary #WildlifeConservation #वन्यजीवसंरक्षण #सेवासंकल्पअभियान #GreenChhattisgarh #ChhattisgarhForest #KedarKashyap
47





























































