Pinned Tweet
📷 “अन्न ही ब्रह्म है” 📷
(अन्नं ब्रह्मेति व्यजानात्)
ICAR-NBPGR unveils its Golden Jubilee Logo, marking 50 years (1976–2026) of conserving India’s plant genetic wealth.
Unveiled by Dr. M. L. Jat, Secretary (DARE) & DG, @icarindia .
ICAR-NBPGR retweeted
LIVE: तरावड़ी, जिला करनाल, हरियाणा से राष्ट्रव्यापी 'खेत बचाओ अभियान' का शुभारंभ।
#KhetbachaoAbhiyan xitter.cf/i/broadcasts/1AKEmvpky…
ICAR-NBPGR retweeted
मैंने भी अपने खेत में प्राकृतिक खेती शुरू की है। मेरा अनुभव है कि इसे विधिपूर्वक बीजामृत, घनजीवामृत और जीवामृत के उपयोग से करें, तो अच्छे परिणाम मिलेंगे।
ICAR-NBPGR retweeted
सॉइल हेल्थ कार्ड से मिट्टी का परीक्षण कराएँ और खाद का संतुलित उपयोग करें। देखा-देखी खाद डालने से उपज नहीं बढ़ती, बल्कि जमीन का नुकसान होता है।
ICAR-NBPGR retweeted
खेत बचाओ अभियान के तहत मिट्टी की जांच आधारित पोषण प्रबंधन को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि खेत की जरूरत के अनुसार खाद का उपयोग हो।
@ChouhanShivraj @AgriGoI #KhetBachaoAbhiyan
ICAR-NBPGR retweeted
प्राकृतिक आपदाओं और अधिसूचित जोखिमों से फसल को होने वाले नुकसान के विरुद्ध पात्र किसानों को निर्धारित शर्तों के अनुसार बीमा सुरक्षा मिलती है। फसल, क्षेत्र और आवेदन की समय-सीमा के अनुसार योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया पूरी करें।
@ChouhanShivraj @AgriGoI #KhetBachaoAbhiyan
ICAR-NBPGR retweeted
किसान क्रेडिट कार्ड पात्र किसानों को कृषि और संबंधित जरूरतों के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार ऋण सुविधा उपलब्ध कराता है। खेत बचाओ अभियान के दौरान किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के अंतर्गत पात्र किसानों को लाभ पहुंचाने पर विशेष ज़ोर।
@ChouhanShivraj @AgriGoI #KhetBachaoAbhiyan
ICAR-NBPGR retweeted
खेत बचाओ अभियान के दौरान फार्मर आईडी के निर्माण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। किसान अपने राज्य में पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर डिजिटल कृषि सेवाओं से जुड़ने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।
@ChouhanShivraj @AgriGoI #KhetBachaoAbhiyan
ICAR-NBPGR retweeted
गुणवत्तापूर्ण बीज और क्षेत्र के अनुकूल किस्म का चुनाव फसल की शुरुआत के लिए महत्वपूर्ण है। खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत बीज वितरण से जुड़ी गतिविधियों पर ध्यान दिया जाएगा।
@ChouhanShivraj @AgriGoI #KhetBachaoAbhiyan
ICAR-NBPGR retweeted
उपयुक्त कृषि यंत्र बुवाई, फसल प्रबंधन और फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन में मदद कर सकते हैं। खेत बचाओ अभियान में कृषि यंत्रों के वितरण और आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा। उपलब्ध सहायता और पात्रता संबंधित विभाग से सत्यापित करें।
@ChouhanShivraj @AgriGoI #KhetBachaoAbhiyan
ICAR-NBPGR retweeted
फसल अवशेषों को जलाने के बजाय उनका उचित प्रबंधन मिट्टी और पर्यावरण के संरक्षण में योगदान दे सकता है। खेत बचाओ अभियान में अवशेष प्रबंधन की तकनीकों और कृषि यंत्रों के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा।
@ChouhanShivraj @AgriGoI #KhetBachaoAbhiyan
ICAR-NBPGR retweeted
राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन का उद्देश्य प्राकृतिक खेती की पद्धतियों को बढ़ावा देना है। खेत बचाओ अभियान में प्राकृतिक खेती और जैविक आदानों के उचित उपयोग से जुड़े संदेशों पर भी जोर रहेगा।
@ChouhanShivraj @AgriGoI #KhetBachaoAbhiyan
ICAR-NBPGR retweeted
जहां मिट्टी की नमी, मौसम और बुवाई का समय अनुकूल हो, वहां धान के बाद दलहन की खेती खाली खेतों के बेहतर उपयोग का विकल्प बन सकती है। खेत बचाओ अभियान में दलहन उत्पादन और फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित किया जाएगा।
@ChouhanShivraj @AgriGoI #KhetBachaoAbhiyan
ICAR-NBPGR retweeted
खेत बचाओ अभियान के दौरान कृषि यंत्रीकरण, जल संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग और टिकाऊ खेती से जुड़ी पहलों को बढ़ावा दिया जाएगा। उपलब्ध सहायता के लिए संबंधित कृषि विभाग से संपर्क करें।
@ChouhanShivraj @AgriGoI #KhetBachaoAbhiyan
ICAR-NBPGR retweeted
22 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक चलने वाला खेत बचाओ अभियान उन्नत कृषि पद्धतियों, संसाधनों के कुशल उपयोग और किसान-केंद्रित योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने की पहल है। अभियान से जुड़ें और टिकाऊ खेती की दिशा में योगदान दें।
@ChouhanShivraj @AgriGoI #KhetBachaoAbhiyan
ICAR-NBPGR retweeted
कृषि वैज्ञानिक और विस्तार कार्यकर्ता किसानों के साथ सीधे संवाद कर खेती की जरूरतों के अनुसार तकनीकी मार्गदर्शन देंगे। अभियान का उद्देश्य वैज्ञानिक जानकारी को प्रयोग में लाना और उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
@ChouhanShivraj @AgriGoI #KhetBachaoAbhiyan
ICAR-NBPGR retweeted
खेत बचाओ अभियान की प्रस्तावित योजना में कृषि विज्ञान केंद्रों और ATMA को मिलाकर 4,150 टीमों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन टीमों के माध्यम से किसानों तक तकनीकी मार्गदर्शन और जागरूकता गतिविधियां पहुंचाने पर जोर रहेगा।
@ChouhanShivraj @AgriGoI #KhetBachaoAbhiyan
ICAR-NBPGR retweeted
अभियान में 12,000 से अधिक वैज्ञानिकों, अधिकारियों और ATMA कार्यकर्ताओं के जुड़ने की अपेक्षा है। किसानों से संवाद, तकनीकी मार्गदर्शन और जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से खेती की व्यावहारिक जरूरतों पर ध्यान दिया जाएगा।
@ChouhanShivraj @AgriGoI #KhetBachaoAbhiyan
ICAR-NBPGR retweeted
खेत बचाओ अभियान की प्रस्तावित योजना में अभियान अवधि के दौरान 1.5 लाख बैठकों का लक्ष्य रखा गया है। इन बैठकों के माध्यम से किसानों के साथ संवाद, कृषि तकनीकों का प्रसार और टिकाऊ खेती की जानकारी साझा करने पर जोर रहेगा।
@ChouhanShivraj @AgriGoI #KhetBachaoAbhiyan
ICAR-NBPGR retweeted
अभियान के दौरान उन्नत कृषि तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। किसान आधुनिक तकनीकों के उपयोग और अपनी फसल तथा खेत के अनुरूप उनकी उपयोगिता को समझ सकेंगे।
@ChouhanShivraj @AgriGoI #KhetBachaoAbhiyan


















