Jalore Police (@JalorePolice) header
Jalore Police (@JalorePolice) profile picture

Official handle of Jalore Police, #Rajasthan. Our motto ~ सेवार्थ कटिबद्धता (Committed to Serve). Do not report crime here. Emergency #Police Helpline 100

Jalor, India
Joined December 2016
Photo by Jalore Police (@JalorePolice)Photo by Jalore Police (@JalorePolice)Photo by Jalore Police (@JalorePolice)Photo by Jalore Police (@JalorePolice)Photo by Jalore Police (@JalorePolice)Photo by Jalore Police (@JalorePolice)Photo by Jalore Police (@JalorePolice)Photo by Jalore Police (@JalorePolice)Photo by Jalore Police (@JalorePolice)Photo by Jalore Police (@JalorePolice)
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर जिला मुख्यालय जालोर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन। आइए, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए एक सशक्त, एकजुट और सुरक्षित भारत के निर्माण का संकल्प लें। #Nationalunityday #Rashtriyaektadiwas #Sardarvallabhbhaipatel
106
Jalore Police retweeted
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस… 31.10.2026 #surkhiyonmeRajasthanPolice #Rajasthanpolice #crimenews #Rajasthan #Viral
3
8
1,757
Jalore Police retweeted
राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रतीक, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आप सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! सरदार पटेल ने 500 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर एक सशक्त और अखंड भारत का निर्माण किया था। आइए, आज हम सब मिलकर उनके दिखाए मार्ग पर चलने, देश की शांति और सुरक्षा बनाए रखने, तथा विविधता में एकता के इस अमूल्य धरोहर को और मजबूत करने का संकल्प लें। एकता दिवस के सभी कार्यक्रमों को देखने के लिए हमारे आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स को Follow करें! (X) instagram.com/ektadiwasbhara… (Instagram) facebook.com/EktaDiwasBharat… (Facebook) youtube.com/@EktaDiwasBharat (YouTube) राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर! #Rashtriyaektadiwas #Sardarvallabhbhaipatel #Ekbharatshreshthabharat #Rajasthanpolice #Unityindiversity https://x.comUnityindiversity
2
35
1
89
2,863
Jalore Police retweeted
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर जयपुर में गूँजा 'Run For Unity' का संदेश! राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा मामलात विभाग (राजस्थान सरकार) द्वारा आज 31 अक्टूबर 2026 को अमर जवान ज्योति, जयपुर पर भव्य 'Run For Unity' मैराथन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी ने 'Run For Unity' मैराथन को हरी झंडी से Flag Off कर सभी प्रतिभागियों को रवाना किया। इस आयोजन में केंद्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी जी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कर्नल @Ra_THORe जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore जी, महापौर, जयपुर श्री सुनील कोठारी जी, जयपुर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा जी, मुख्य सचिव, राजस्थान श्री @svoruganti1466 जी, पुलिस महानिदेशक, राजस्थान श्री @Rajeev_ips जी, और श्रीमती सरोज कंवर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर राज्य सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस मुख्यालय, ATS, AGTF, ANTF और SOG जैसी प्रमुख शाखाओं के शीर्ष अधिकारियों, जवानों और बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया। आइए, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए एक सशक्त, एकजुट और सुरक्षित भारत के निर्माण का संकल्प लें। एकता दिवस के सभी कार्यक्रमों को देखने के लिए हमारे आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स को Follow करें! teapaw.org/EktaDiwasBharat/ (X) instagram.com/ektadiwasbhara… (Instagram) facebook.com/EktaDiwasBharat… (Facebook) youtube.com/@EktaDiwasBharat (YouTube) #Runforunity #Nationalunityday #Rashtriyaektadiwas #Sardarvallabhbhaipatel #Rajasthanpolice
14
22
2,236
संगठित अपराध और गैंगस्टर्स के खिलाफ राजस्थान पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) एक अभेद्य ढाल बनकर काम कर रही है! AGTF का मुख्य कार्य एवं भूमिका: 1. संगठित गिरोहों का सफाया: प्रदेश में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क, अवैध हथियार तस्करों और रंगदारी (Extortion) वसूलने वाले गिरोहों को चिन्हित कर उन पर सीधा प्रहार करना। 2. हाई-टेक सर्विलांस और इंटेलिजेंस: अत्याधुनिक डिजिटल ट्रैकिंग और मजबूत खुफिया तंत्र के जरिए राज्य व अंतरराज्यीय (Inter-State) स्तर पर छिपे इनामी बदमाशों की सटीक लोकेशन ट्रैक कर धरपकड़ करना। 3. वित्तीय नेटवर्क पर प्रहार: गैंगस्टर्स की अवैध संपत्तियों और उनके आर्थिक स्रोतों को ध्वस्त (Seize/Freeze) करना ताकि आपराधिक नेटवर्क पूरी तरह कमजोर हो सके। यदि आपके आस-पास कोई संदिग्ध गतिविधि या रंगदारी से जुड़ा मामला सामने आए, तो तुरंत ATS & AGTF Helpline number 9001999070 पर सूचित करें। राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर! #Rajasthanpolice #AGTF #Crimefreerajasthan #Saferajasthan #112
28
1
55
7,471
अंधेरे रास्तों पर रोशनी का उपयोग करना अच्छी बात है, लेकिन लापरवाही से जलाई गई तेज High Beam किसी की जिंदगी में हमेशा के लिए अंधेरा ला सकती है। थोड़ी सी समझदारी और ट्रैफिक नियमों का पालन करके हम कई जानें बचा सकते हैं। ज़रूरी दिशानिर्देश: 1. सामने से अन्य वाहन आने पर Headlights को हमेशा Low Beam करें। 2. अन्य वाहन के पीछे चलते समय Headlights हमेशा Low Beam रखें। 3. Overtake करते समय Low Beam का ही उपयोग करें। आइए राजस्थान पुलिस की अपील के साथ आज ही यह संकल्प लें कि जरूरत न होने पर Low Beam का ही प्रयोग करेंगे और सड़क को सभी के लिए सुरक्षित बनाएंगे। सड़क पर दुर्घटना या किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति में तुरंत 112 डायल करें। #Rajasthanpolice #roadsafety #trafficrules #safedrive #Highbeam
5
22
36
8,059
विधि छात्रों के लिए राजस्थान पुलिस मुख्यालय में इंटर्नशिप का बड़ा अवसर! महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार, राजस्थान पुलिस मुख्यालय (अपराध शाखा) द्वारा विधि स्नातक (LLB), स्नातकोत्तर (LLM) छात्रों और शोधार्थियों (Research Scholars) के लिए अवैतनिक इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह कार्यक्रम कानून के विद्यार्थियों को पुलिस कार्यप्रणाली, अपराध अनुसंधान और विधिक प्रक्रियाओं को धरातल पर समझने का एक शानदार अवसर प्रदान करता है। इस इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए इच्छुक विद्यार्थी राजकॉप सिटीजन ऐप (RajCop Citizen App) के माध्यम से 11 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसकी शुरुआत 1 जनवरी 2027 से की जाएगी। कार्यक्रम से जुड़ी सभी विस्तृत पात्रता शर्तों और दिशा-निर्देशों की जानकारी के लिए विद्यार्थी राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। Law की पढ़ाई कर रहे अपने दोस्तों और साथियों से यह जानकारी ज़रूर शेयर करें! #Rajasthanpolice #Lawinternship #Policeinternship #RajCopApp #Lawstudents
3
19
28
3,452
डिजिटल युग में बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा हम सबकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इंटरनेट की दुनिया में बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए माता-पिता को कुछ बुनियादी नियमों का पालन करना चाहिए। बच्चों का स्क्रीन टाइम सीमित करें, डिवाइस पर पेरेंटल कंट्रोल एक्टिव रखें और उन्हें अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी से भी साझा न करने की हिदायत दें। अनजान लिंक्स और अपरिचित लोगों से दूरी बनाए रखना सिखाएं। बच्चों से हमेशा खुला संवाद रखें ताकि वे किसी भी ऑनलाइन समस्या को बिना डरे आपसे साझा कर सकें। ये सभी दिशा-निर्देश बच्चों को सुरक्षित रखेंगे। याद रखें, आपकी सतर्कता ही उनकी सुरक्षा है। ऐसी किसी भी प्रकार के संदेहास्पद स्थिति में घबराएं नहीं, तुरंत child helpline 1098 या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें। इसके अतिरिक्त आप WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 अथवा cybercrime.gov.in पर भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है। आइए मिलकर राजस्थान के हर बच्चे के लिए एक सुरक्षित माहौल तैयार करें! #Rajasthanpolice #childsafety #1930 #Cybersecurity #children
1
22
39
3,485
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस… 30.10.2026 #surkhiyonmeRajasthanPolice #Rajasthanpolice #crimenews #Rajasthan #Viral
2
19
39
2,817
Jalore Police retweeted
राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राजलक्ष्मी बैंक लोन घोटाले के 02 मुख्य इनामी आरोपी गिरफ्तार! 'दी राजलक्ष्मी महिला अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, जयपुर' में फर्जी पट्टे व दस्तावेजों के आधार पर 13 फर्जी लोन खाते बनाकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले शातिर अपराधियों पर जयपुर पुलिस (उत्तर) ने कड़ा प्रहार किया है। थाना माणकचौक की विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान और सटीक मुखबिर तंत्र की मदद से 8 वर्षों से लगातार पुलिस को चकमा दे रहे ₹10-10 हजार के दो मुख्य इनामी फरार आरोपियों को धर दबोचा है। इस बहुचर्चित प्रकरण में बैंक को भारी आर्थिक क्षति पहुँचाने वाले 59 नामजद आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है। राजस्थान पुलिस का स्पष्ट संदेश है, वित्तीय अपराधों और जनता की कमाई से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यदि आपके आस-पास भी ऐसा कोई मामला सामने आए, तो तुरंत पुलिस को 112 पर सूचित करें। #Rajasthanpolice #Sikarpolice #Actionagainstcrime #Saferajasthan #112
2
17
52
6,069
लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव यानी पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के लिए राजस्थान पुलिस हर कदम पर तैयार है। चुनाव के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ हमारे पुलिसकर्मियों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचे बुजुर्गों और जरूरतमंद मतदाताओं की सहायता कर मानवीय संवेदना का एक अनूठा उदाहरण भी पेश किया। आपकी सुरक्षा और निष्पक्ष मतदान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आइए, एक जिम्मेदार नागरिक बनकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। सुरक्षा हमारी प्रतिज्ञा, जन-सहयोग ही हमारी असली ताकत। #Panchayatelection2026 #Rajasthanpolice #Safeelections #Democracy #vote
1
25
46
3,194
साहस और मानवीय संवेदना की मिसाल! जयपुर पश्चिम के खोराबीसल थाने से कर्तव्यनिष्ठा और बहादुरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने राजस्थान पुलिस के फर्ज और इंसानियत की मिसाल पेश की है। एक युवक 33000 वोल्ट हाई-टेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से गंभीर हालत में पोल पर लटका हुआ था। ऐसे जानलेवा हालातों में, पुलिस थाना खोराबीसल के कांस्टेबल चालक सुनील कुमार (नं. 5512) ने बिना एक पल गंवाए और अपनी जान की परवाह किए बिना अदम्य साहस का परिचय दिया। जांबाज कांस्टेबल तुरंत पोल पर चढ़े और गंभीर रूप से झुलसे हुए युवक को सुरक्षित नीचे उतारकर त्वरित उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया, जिससे उसकी जान बच गई। राजस्थान पुलिस के इस कर्मठ सिपाही की सूझबूझ और बहादुरी की हर तरफ सराहना हो रही है। हमारी पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए, बल्कि आमजन की रक्षा के लिए हर पल तत्पर है। सलाम है राजस्थान पुलिस के इस जांबाज प्रहरी को! ऐसी किसी भी आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए तुरंत 112 डायल करें। #RajasthanPolice #Groundzerosucessstory #Bravery #Humanity #Duty
7
43
2
125
8,843
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस… 28.10.2026 #surkhiyonmeRajasthanPolice #Rajasthanpolice #crimenews #Rajasthan #Viral
19
30
3,358
19
24
625
डार्क वेब पर डेटा लीक की खबरों से घबराएं नहीं, सतर्क रहें! हाल ही में डेटा लीक से जुड़ी खबरों के बाद साइबर ठग बैंक अधिकारी बनकर आपको कॉल कर सकते हैं और डराकर आपकी मेहनत की कमाई पर सेंध लगाने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में घबराने की जगह सतर्कता और सही जानकारी ही आपका सबसे बड़ा बचाव है। याद रखें, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 'Zero Liability' (शून्य देयता) नियम के अनुसार, यदि आपके साथ कोई अनधिकृत वित्तीय धोखाधड़ी होती है और आप समय रहते इसकी सूचना देते हैं, तो आपके अधिकार और पैसे सुरक्षित रहते हैं। अपनी सुरक्षा के लिए इन बातों का ध्यान रखें: 1. किसी भी अनजान Caller के साथ अपना OTP, UPI PIN या Password भूलकर भी शेयर न करें। 2. किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर किसी भी Link पर Click न करें और न ही कोई App Install करें। 3. किसी भी प्रकार की वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 पर रिपोर्ट करें और अपने संबंधित बैंक को सूचना दें। आपकी थोड़ी सी समझदारी और सतर्कता आपकी कमाई को सुरक्षित कर सकती है। ऐसी किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर बिना देर किए तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 पर संपर्क करें अथवा cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर। #Rajasthanpolice #Cybercrime #1930 #digitalsafety #cyberawareness
6
34
1
51
7,725
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस… 28.10.2026 #surkhiyonmeRajasthanPolice #Rajasthanpolice #crimenews #Rajasthan #Viral
1
17
36
4,041
नशे के काले कारोबार के खिलाफ राजस्थान पुलिस का संकल्प! 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत राजस्थान पुलिस नशीले पदार्थों के नेटवर्क को ध्वस्त करने और एक स्वस्थ, सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है। 26 अक्टूबर 2026 को चलाए गए एक दिवसीय विशेष अभियान के साथ-साथ समग्र अभियान के आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि अपराधियों और तस्करों के खिलाफ कानून का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। आइए, हम सब मिलकर इस मुहिम का हिस्सा बनें और अपने प्रदेश को नशा-मुक्त बनाएं! नशे से जुड़ी किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि दिखे तो तुरंत National Anti-Narcotics Helpline 1933 या 112 पर सूचना दें। #ANTF #Rajasthanpolice #Antinarcotics #drugfreeindia #drugfree
1
23
42
3,934
खाकी की क्लास (Episode 1): नशा मुक्त राजस्थान का संकल्प महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री @Rajeev_ips जी का 'खाकी की क्लास' के माध्यम से प्रदेश की युवा पीढ़ी, अभिभावकों और आमजन के नाम एक विशेष एवं प्रेरणादायक संदेश। DGP महोदय ने कहा है कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं और देश का भविष्य उनके सपनों व ऊर्जा में निहित है। उन्होंने बताया कि तनाव, अकेलापन या गलत संगति का फायदा उठाकर नशा तस्कर युवा पीढ़ी को अंधकार में धकेलने की कोशिश करते हैं। उन्होंने चेताया कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरे परिवार की खुशियों और राष्ट्र की प्रगति को प्रभावित करता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राजस्थान पुलिस मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और तस्करों के नेटवर्क पर कड़ा प्रहार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है ताकि एक स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक राजस्थान का निर्माण किया जा सके। इसके साथ ही, उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों से निरंतर संवाद बनाए रखें और उनकी समस्याओं को समझकर सही मार्गदर्शन दें, तथा युवाओं से आह्वान किया है कि वे अपने उज्ज्वल भविष्य के प्रति सजग रहते हुए नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। आइए, राजस्थान पुलिस के साथ एकजुट होकर संकल्प लें कि हम अपने युवाओं और समाज को इस दलदल से बचाएंगे। ऐसी किसी भी प्रकार की गतिविधि दिखे तो तुरंत National Anti-narcotics helpline 1933 पर सूचना दें। #KhakeeKiClass #RajasthanPolice #Notodrugs #Nashamuktbharat #Drugfreeindia
18
58
1
114
8,947
'पधारो म्हारे देस' की पावन धरा पर हर सैलानी की सुरक्षा और सुविधा हमारी पहली प्राथमिकता! राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहरों और सांस्कृतिक सुंदरता का आनंद लेने आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए राजस्थान पुलिस हमेशा तत्पर है। हमारी पर्यटन सहायता बल (Tourist Assistance Force) आपकी यात्रा को सुरक्षित और यादगार बनाने के लिए 24x7 सेवा में तैनात है। Tourist Assistance Force के प्रमुख कार्य है: * आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन * खोई-पाई वस्तुओं के लिए सहयोग * बहुभाषी सहायता डेस्क इसके अलावा पुलिस अस्सिटेंस से संबंधित कार्य जैसे: * पूर्ण सुरक्षा और बचाव * त्वरित प्रतिक्रिया टीम * आपातकालीन सहायता इसके अतिरिक्त पर्यटक आपातकालीन हेल्पलाइन 112, महिला हेल्पलाइन 1090 एवं Raj Cop Citizen App और Pink Guard App पर भी रिपोर्ट कर सकते है। यदि आप जयपुर में हैं तो टूरिस्ट पुलिस स्टेशन, जयपुर से 0141-2600336, CUG नंबर 8764868070 और कंट्रोल रूम 0141-2388438 व 0141-2388430 से भी मदद प्राप्त कर सकते है। आपकी सुखद और सुरक्षित यात्रा के लिए राजस्थान पुलिस सदैव प्रतिबद्ध है। #PadharoMhareDesh #TouristSafety #RajasthanPolice #TouristAssistance #TAF
3
22
41
3,525