
Jan Samadhaan – A Digital Platform for Resolving Public Grievances. Report issues with photos/videos and location by tagging @JanSamadhaan | #Rajasthan
Jaipur, Rajasthan
Joined March 2020
- Tweets635
- Following17
- Followers96.2K
- Likes115
चाकसू के मनोहरा तालाब के घाटों पर गंदगी, विकास कार्य पूर्ण होने के बाद होगी सफाई
जयपुर जिले के चाकसू स्थित मनोहरा तालाब के घाटों पर, गंदगी एवं सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की शिकायत पर, नगर पालिका द्वारा स्थिति स्पष्ट की गई है।
पालिका के अनुसार, तालाब में पूजन सामग्री विसर्जित किए जाने से, समय-समय पर गंदगी एकत्रित होती है, जिसकी सफाई करवाई जाती है। वर्तमान में, घाटों पर सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य जारी होने से, सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जिसके शीघ्र पूरा होने के बाद, सभी घाटों की संपूर्ण सफाई करवाई जाएगी।
यदि आपके आसपास भी कोई समस्या या अव्यवस्था है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
#Rajasthan #JanSamadhaan #Jaipur
#Jaipur #चाकसू: गोलीराव तालाब के बाद अब मनोहरा तालाब की बदहाली भी आई सामने
घाटों पर गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, पास ही स्थित गोपीनाथजी मंदिर में पूजा-अर्चना और स्नान के लिए....
#RajasthanWithSB @DcDmJaipur
भीलवाड़ा के नया बापू नगर, वार्ड संख्या 8 में, मकान संख्या GH-29 के सामने क्षतिग्रस्त नाली कवर एवं आसपास के हिस्से की मरम्मत करवा दी गई है।
नगर विकास न्यास के अनुसार, नाली कवर को व्यवस्थित रूप से स्थापित कर, आवागमन के लिए स्थान को सुगम बना दिया गया है।
यदि आपके आसपास भी कोई समस्या या अव्यवस्था है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
#Bhilwara #Rajasthan
@RajCMO @BhajanlalBJP
नया बापू नगर ( भीलवाड़ा ) वार्ड नंबर 8
इस गड्डे को भी सही करवा ने की कृपा करे
पता = G H = 29
@JanSamadhaan @DmBhilwara @BhilwaraSb31050 @SUitbhilwara
बाड़मेर-बिशाला मार्ग पर खतरनाक बिजली पोल दुरुस्त, हादसे का खतरा टला
बाड़मेर-बिशाला मार्ग पर गोपाल गौशाला शाखा-2 के पास, खतरनाक स्थिति में झुकी बिजली लाइन और पोल से, संभावित हादसे की आशंका संबंधी शिकायत सामने आई।
डिस्कॉम द्वारा तकनीकी टीम को मौके पर भेजकर, पोल पर नया स्टे लगाकर, उसे पुनः सीधा व सुरक्षित कर दिया गया है, जिससे विद्युत आपूर्ति एवं मार्ग पर, आवागमन पूरी तरह सुरक्षित हो गया है।
यदि आपके आसपास भी कोई समस्या या अव्यवस्था है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
#Barmer #Rajasthan
@BarmerDm
Replying to @ccc_jdvvnl
Complain number 3301520141280
विभाग बोल रहा है कि हम यह नहीं कर सकते ये पोल चेंज हमारे अधीन नहीं आता वा!
1
646
बाड़मेर के भुरटिया में पानी के टांके से कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग की त्वरित कार्रवाई
बाड़मेर जिले की ग्राम पंचायत भुरटिया में, निजी पानी के टांके में कोबरा साँप फँसने की शिकायत पर, वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने तत्काल कार्रवाई की।
जिला प्रशासन की जाँच के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को, बायतु रेंज के स्टाफ एवं रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुँचकर, साँप का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
यदि आपके आसपास भी कोई समस्या या अव्यवस्था है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
#Barmer #Rajasthan
@BarmerDm @BhajanlalBjp
बाड़मेर जिले के ग्राम पंचायत भुरटिया में एक निजी पानी के टांके में कोबरा सांप फंसा हुआ है, जिला प्रशासन एवं वन विभाग के उच्च अधिकारियों से अनुरोध है कि तुरंत प्रभाव से रेस्क्यू टीम को निर्देशित कर सांप का रेस्क्यू करने हेतु आदेश फरमावें। @RajCMO @Savi_IFS @BarmerDm @JanSamadhaan
शिवगंज बस स्टैंड पर जलभराव की समस्या का समाधान
सिरोही के शिवगंज बस स्टैंड स्थित, शौचालय के पास गंदगी व जलभराव संबंधी शिकायत सामने आई।
जॉंच के अनुसार, मौके पर बजट घोषणा के तहत पिंक टॉयलेट का निर्माण कार्य चलने के कारण नाली के पानी का बहाव अस्थायी रूप से, अवरुद्ध हो गया था, जिससे जलभराव की स्थिति बनी थी। विभाग द्वारा नाली से, मलबा हटवाकर, जल प्रवाह को सुचारू कर दिया गया है तथा सड़क पर, जमा पानी को हटवा दिया गया है।
यदि आपके आसपास भी कोई समस्या या अव्यवस्था है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
#Sirohi #Rajasthan
@Dmsirohi @BhajanlalBjp
#sirohi #शिवगंज : बस स्टैंड बीच मूत्रालय में गंदगी का अंबार, बदबू से आमजन बेहाल
शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल,पालिका ईओ की मॉनिटरिंग के अभाव और सफाई निरीक्षक की उदासीनता के चलते सरकारी व निजी बस स्टैंड के बीच स्थित मूत्रालय में गंदगी पसरी हुई.
@Dmsirohi @JanSamadhaan #BreakingNews
डीग के कामां में पाइपलाइन लीकेज ठीक, पानी की बर्बादी पर रोक
डीग जिले के कामां कस्बे में, न्यू बस स्टैंड चौराहे के पास पाइपलाइन से, पानी व्यर्थ बहने की शिकायत पर, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा कार्रवाई की गई।
विभागीय जाँच के अनुसार, 17 नवंबर को अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर, पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत करवाई। साथ ही, स्लूज वाल्व से हो रहे रिसाव को भी ग्लैंड पैकिंग करवाकर, दुरुस्त किया गया है। विभाग ने, वर्तमान में कस्बे की पेयजल आपूर्ति संतोषजनक बताई है।
यदि आपके आसपास भी कोई समस्या या अव्यवस्था है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
#Deeg #Rajasthan
@RajCMO @BhajanlalBJP
किशनगढ़ अस्पताल में गंदगी की शिकायत का समाधान, परिसर हुआ साफ
अजमेर के किशनगढ़ स्थित यज्ञनारायण जिला अस्पताल में, जैव चिकित्सीय अपशिष्ट कक्ष के बाहर गंदगी फैलने व स्वच्छता व्यवस्था संबंधी शिकायत सामने आई।
जाॅंच के अनुसार, अस्पताल में जैव अपशिष्ट के संग्रहण हेतु, पृथक से कक्ष बने हैं, जहाँ से सीटीएफ के माध्यम से, नियमित रूप से कचरा उठाकर, नियमानुसार निस्तारण किया जाता है। सामान्य कचरे के संबंध में स्पष्ट किया गया कि त्योहार के चलते, नगर पालिका द्वारा कचरा उठाने में, कुछ विलम्ब हुआ था, जिसे पालिका से, समन्वय स्थापित कर, तुरंत प्रभाव से उठवाकर, साफ करवा दिया गया है।
यदि आपके आसपास भी कोई समस्या या अव्यवस्था है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
#Ajmer #Rajasthan
#Ajmer #किशनगढ़: यज्ञनारायण जिला अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था की खुली पोल
जैव चिकित्सीय अपशिष्ट कक्ष के बाहर पसरी गंदगी, संक्रमण की आशंका के बीच अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर उठे सवाल, मरीजों की सेहत से किया जा रहा खिलवाड़
#RajasthanWithSB @Dmajmer
उदयपुर में बदहाल फाइबर शौचालयों की मरम्मत व नवीनीकरण की तैयारी
उदयपुर में, कॉलेजों एवं पर्यटन स्थलों के बाहर स्थापित, फाइबर शौचालयों की खराब स्थिति संबंधी शिकायत पर, नगर निगम द्वारा आवश्यक सुधार एवं नवीनीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
निगम के अनुसार, इन शौचालयों का स्थल निरीक्षण कर, उपयोगी स्थानों पर मरम्मत एवं क्षतिग्रस्त गेटों के स्थान पर नए गेट लगाए जाएंगे। जहाँ स्थायी शौचालय निर्माण की आवश्यकता होगी, वहाँ उपयुक्त स्थान का चयन कर, नियमानुसार निर्माण करवाया जाएगा। साथ ही, शहर के फाइबर शौचालयों की नियमित सफाई जेटिंग मशीन एवं जेटिंग ऑटो के माध्यम से करवाई जा रही है।
यदि आपके आसपास भी कोई समस्या या अव्यवस्था है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
#Udaipur #Rajasthan
@UdaipurDm @RajCMO
बालोतरा में खोखसर से धांधुपुरा जाने वाली मुख्य विद्युत सप्लाई लाइन के जर्जर पोल संबंधी शिकायत का समाधान किया गया।
तकनीकी टीम द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया तथा जर्जर एवं क्षतिग्रस्त पुराने पोल को हटाकर, नया विद्युत पोल सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया है। उक्त कार्य पूर्ण होने के पश्चात क्षेत्र में, विद्युत संबंधी समस्या का स्थायी समाधान हो गया है और लाइन पूरी तरह सुरक्षित है।
यदि आपके आसपास भी कोई समस्या या अव्यवस्था है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
#Balotra #Rajasthan
🚨 खोखसर से धांधुपुरा जाने वाली मुख्य विद्युत सप्लाई लाइन के कई पोल लंबे समय से जर्जर हैं। कई बार सूचित करने के बावजूद विभाग ने कार्रवाई नहीं की। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कृपया तत्काल निरीक्षण करवाकर जर्जर पोल बदलवाएं।
@ccc_jdvvnl @RajCMO @DCDMBALOTRA @rpbreakingnews
झुंझुनूं के मंडावा नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या 01 में, सीवरेज का गंदा पानी फैलने के संबंध में शिकायत सामने आई।
विभाग ने अनुबंधित फर्म के माध्यम से, अवरुद्ध सीवरेज लाइन की सफाई करवा दी गई है। वर्तमान में, क्षेत्र से गंदे पानी की निकासी सुचारू हो गई है और मौके पर, स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
यदि आपके आसपास भी कोई समस्या या अव्यवस्था है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
#Rajasthan #Jhunjhunu
#Jhunjhunu : वार्ड 1 में सीवरेज का गंदा पानी फैलने से लोग परेशान
@sandeepkediajjn #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
बाड़मेर के दूधिया कला में पेयजल संकट का समाधान, नलकूप चालू कर जलापूर्ति बहाल
बाड़मेर की मांगता पंचायत समिति के अंतर्गत ग्राम पंचायत दूधिया कला में, सार्वजनिक होदी के बंद होने और पेयजल संकट संबंधी शिकायत पर विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई है।
संबंधित नलकूप की पम्प मशीनरी को बदलवाकर, पुनः चालू कर दिया गया है। इसके साथ ही क्षेत्र में, पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल हो गई है।
यदि आपके आसपास भी कोई समस्या या अव्यवस्था है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
#JanSamadhaan #Rajasthan #Barmer
@RajCMO @RajGovOfficial
आदरणीय @BarmerDm महोदय,
ग्राम पंचायत दूधिया कल्ला की सार्वजनिक होदी पिछले 15–20 दिनों से बंद पड़ी है। स्कूली बच्चे पानी के लिए भटक रहे हैं और बेजुबान पशु प्यासे हैं। संबंधित जेईएन फोन तक नहीं उठा रहे हैं।
कृपया तत्काल होदी चालू करवाकर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करें।
सवाई माधोपुर के बजरिया में नाले की सफाई पूरी, सार्वजनिक शौचालय की नियमित सफाई सुनिश्चित
सवाई माधोपुर के बजरिया स्थित पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास नाले में, गंदगी और बदहाल सार्वजनिक शौचालय संबंधी शिकायत सामने आई।
रिपोर्ट के अनुसार, शिकायत में दर्शाया गया नाला एक बरसाती नाला है, जिसमें केवल बरसात के समय पानी की आवक होती है। पूर्व में, वहाॅं संचालित एक प्याऊ को, हटाए जाने के दौरान मलबा नाले में चला गया था, जिस पर पत्ते व कचरा एकत्र हो गया था। विभागीय टीम द्वारा उक्त मलबे व कचरे को, पूरी तरह साफ करवा दिया गया है। इसके अतिरिक्त, पास स्थित सार्वजनिक शौचालय की नियमित सफाई सुनिश्चित की जा रही है।
यदि आपके आसपास भी कोई समस्या या अव्यवस्था है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
#SawaiMadhopur #Rajasthan
@dmsawaimadhopur @RajCMO
स्वच्छता अभियान के दावों के बीच ये तस्वीरें क्या सवाल खड़े नहीं करतीं? 😳
बजरिया PWD ऑफिस के पास गंदगी से भरा नाला और बदहाल Public Toilet!
Series of Common People | Ep. 3
#SawaiMadhopur #SwachhtaAbhiyan #PublicIssues #GroundReality #Rajasthan #CivicIssues
जयपुर के आमेर महल मार्ग पर गंदगी व सीवर की समस्या का समाधान
जयपुर के आमेर महल मार्ग एवं ऐतिहासिक जगत शिरोमणि मंदिर के सामने गंदगी व सीवर संबंधी शिकायत सामने आई।
शिकायत के संज्ञान में, आते ही संबंधित दल द्वारा मौके का निरीक्षण कर, जिन मैनहॉल में मलबा जमा था, उनकी पूरी तरह सफाई करवा दी गई है। साथ ही, मौके से कचरा हटवाकर, क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को सुचारू कर दिया गया है, ताकि स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
यदि आपके आसपास भी कोई समस्या या अव्यवस्था है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
#Jaipur #Rajasthan #JanSamadhaan
@Swachh_Jaipur @DcDmJaipur @NamitaSharmaSV
आमेर महल के रास्ते पर गंदगी और सीवर का सैलाब! जगत शिरोमणि मंदिर के सामने कचरे के ढेर, देशी-विदेशी पर्यटक परेशान, जनप्रतिनिधि और प्रशासन मौन
@Swachh_Jaipur @RamavtarBairwa_ @Sunilkotharibjp @JanSamadhaan @KumariDiya @BhajanlalBjp @DrSatishPoonia @PrashantSAmer #jaipur #JaipurNews
जैसलमेर में सालिम सिंह की हवेली का गलत दिशासूचक बोर्ड सुधारा, पर्यटकों को मिलेगी सही दिशा
जैसलमेर में, सालिम सिंह की हवेली के दिशासूचक बोर्ड को गलत स्थान पर लगाए जाने और पर्यटकों के भ्रमित होने की शिकायत पर, नगर परिषद द्वारा कार्रवाई की गई।
विभागीय जाँच के अनुसार, फोर्ट रोड पर स्थापित बोर्ड में, आवश्यक संशोधन करवाते हुए, हवेली की वास्तविक दूरी 330 मीटर अंकित कर दी गई है। साथ ही, बोर्ड पर दिशा दर्शाने वाला तीर भी सही दिशा में प्रदर्शित किया गया है, जिससे पर्यटकों एवं आगंतुकों को उचित मार्गदर्शन मिल सकेगा।
यदि आपके आसपास भी कोई समस्या या अव्यवस्था है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
#Jaisalmer #Tourist #Rajasthan
राजस्थानसंपर्कपोर्टल @RajGovOfficial पर 1नवंबर को शिकायत दर्ज कराई गई थी कि,सालमसिंह हवेली का यह साइन बोर्ड गलत जगह लगा हुआ है जिसको तुरंत हटाकर प्रॉपर और सही जगह लगाया जावे।टूरिस्ट भ्रमित होते हैं और इसी बिल्डिंग को सालमसिंह की हवेली मान बैठते हैं !आज पुनः रिमाइंडर।
#Jaisalmer
बाड़मेर में कवास–रामसर कुआँ सड़क की गुणवत्ता संबंधी शिकायत पर कार्रवाई, क्षतिग्रस्त पैच की मरम्मत पूरी
बाड़मेर जिले में कवास से रामसर कुआँ तक, 12 किलोमीटर सड़क के नवीनीकरण कार्य में, गुणवत्ता संबंधी शिकायत पर, सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा जाँच की गई।
विभागीय जाँच के अनुसार, ₹204 लाख की लागत से निर्मित यह सड़क, 8 मार्च 2031 तक संवेदक की 5 वर्षीय गारंटी अवधि में है। निरीक्षण के दौरान, सड़क के किलोमीटर 7/0 से 8/0 के बीच टी-जंक्शन पर, डामर सतह में एक पैच पाया गया, जिसे संवेदक से मरम्मत करवाकर दुरुस्त कर दिया गया है।
यदि आपके आसपास भी कोई समस्या या अव्यवस्था है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
#JanSamadhaan #RajasthanNews #Barmer
बाड़मेर सिर्फ 7-8 माह पहले फरवरी 2026 में कवास से रामसर कुआं लम्बाई 12 किमी.सडक का नवीनीकरण किया गया, लेकिन उक्त सड़क का घटिया निर्माण कार्य होने की वजह से नई डामर सड़क उखड़कर कंक्रीट में तब्दील हो रही हैं। @BhajanlalBjp @KumariDiya @PwdRajasthan @RajCMO @BarmerDm @JanSamadhaan
जोधपुर के भाकरासनी में पेयजल पाइपलाइन का लीकेज ठीक, जलापूर्ति सुचारू
जोधपुर के लूणी में ग्राम भाकरासनी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास पेयजल पाइपलाइन में, लीकेज होने की संबंधित शिकायत सामने आई।
विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए, पाइपलाइन की मरम्मत कर, लीकेज को पूर्णतः रोक दिया गया। वर्तमान में, क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है और मौके पर, किसी भी प्रकार का लीकेज नहीं है।
यदि आपके आसपास भी कोई समस्या या अव्यवस्था है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
#JanSamadhaan #Rajasthan
पीने के पानी को तरस रहे #Jodhpur शहर से सटे गांव #Bhakrasni में हज़ारों लीटर पानी बह चुका और हज़ारों लीटर अभी भी बह रहा और @RajSampark पर जवाब है कि 3 दिन बाद निदान होगा !
क्यों ?
क्या @RajasthanPhed में ऐसा एक भी कर्मचारी नहीं है तो तुरंत इस समस्या का समाधान कर सके ?
@JodhpurDm
भिवाड़ी में सड़क मरम्मत व जल निकासी का कार्य जारी
भिवाड़ी के भगत सिंह कॉलोनी एवं अलवर बाईपास में, सड़क मरम्मत में देरी और जलभराव की समस्या को लेकर प्राप्त शिकायत सामने आई।
जॉंच के अनुसार संबंधित मार्ग पर, क्षतिग्रस्त सड़क के पैचवर्क व मरम्मत का कार्य, वर्तमान में प्रगतिरत है। जलभराव की समस्या से, तात्कालिक राहत के लिए मड पंप के जरिए नियमित रूप से पानी निकालकर, रिक्त भूखंडों की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है। इसके साथ ही, इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु, डिस्पोजल पाइपलाइन डालने का कार्य तेजी से, चल रहा है। कार्य पूरा होने के पश्चात क्षेत्र में, जल निकासी की समस्या का पूर्ण समाधान हो जाएगा।
यदि आपके आसपास भी कोई समस्या या अव्यवस्था है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
#Rajasthan #JanSamadhaan
Replying to @JanSamadhaan
22 अक्टूबर को अगले सप्ताह सड़क मरम्मत का आश्वासन दिया था। आज 13 नवंबर है, लेकिन भगत सिंह कॉलोनी और अलवर बाईपास, भिवाड़ी में समस्या जस की तस है। आखिर कार्रवाई कब होगी? @JanSamadhaan @BIDABhiwadi
#Bhiwadi #Rajasthan
पाली जिले की मारवाड़ जंक्शन तहसील के जोड़ दुदोड़ गाँव में, पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से, स्वच्छ पेयजल व्यर्थ बहकर नालियों में जाने की शिकायत पर, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा कार्रवाई शुरू की गई है।
विभागीय जाँच के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जीएलआर की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त की गई है, जिसकी मरम्मत का कार्य प्रगतिरत है।
यदि आपके आसपास भी कोई समस्या या अव्यवस्था है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
#Pali
कृपया @DcDmPali मारवाड़ जंक्शन तहसील अंतर्गत ग्राम जोड़ दुदोड पीने का शुद्ध पानी नालियों में वेस्ट हो रहा तुरंत प्रभाव से संज्ञान ले ओर नल के साथ तोड़ फोड़ करने वाले मुलजिम के खिलाफ कानूनी कार्यवाही हो @RajasthanPhed संज्ञान ले
जोधपुर: रामासनी के गवाई तालाब में मछलियों की मौत पर प्रशासन का एक्शन, करवाई सफाई
जोधपुर जिले की बिलाड़ा तहसील के रामासनी गाँव स्थित गवाई तालाब में, मछलियों की सामूहिक मृत्यु और जल प्रदूषण की आशंका के संबंध में, प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई।
ग्राम पंचायत की जाँच के अनुसार, 11 नवंबर को ग्रामीणों के सहयोग से, मृत मछलियों को तालाब से निकालकर, राजकीय गोचर भूमि में दफना दिया गया है। 12 नवंबर को किए गए निरीक्षण में, तालाब में कोई मृत मछली नहीं पाई गई और तालाब की सफाई भी कर दी गई है।
यदि आपके आसपास भी कोई समस्या या अव्यवस्था है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
#Jodhpur #Rajasthan
@BhajanlalBjp @JodhpurDm @JodhpurMC_
Please take appropriate action ASAP on this matter.
@RajCMO @CMbhajanlal @PMOIndia @byadavbjp #RajasthanWithFirstIndia
#Jodhpur @JodhpurDm #bilarasdm
सीकर: रींगस में सड़क के गड्ढों की शिकायत पर कार्रवाई, विभाग ने करवाया पैचवर्क
सीकर जिले के रींगस में, गौरव पथ एवं आरओबी पुलिया पर, सड़क के गड्ढों की शिकायत पर, सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा कार्रवाई की गई।
विभागीय रिपोर्ट के जाँच, 5 नवंबर को दीपावली से पूर्व, संबंधित सड़क पर पैचवर्क करवाया गया था। मरम्मत के बाद, विभाग ने सड़क को सुगम यातायात के लिए, संतोषजनक स्थिति में बताया है।
यदि आपके आसपास भी कोई समस्या या अव्यवस्था है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
#Sikar #Rajasthan #JanSamadhaan
@DcDmSikar @RajCMO
#Sikar #रींगस में पीडब्ल्यूडी की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे वाहन चालक और आमजन
गौरव पथ सहित आरओबी पुलिया पर जगह-जगह पड़े गड्ढे, दिपावली पर्व पर आमजन को आवागमन में हो रही परेशानी, पुलिया पर पड़े गड्ढों से अनेक बार हो चुके हादसे, फिर भी ध्यान नहीं दे रहा सार्वजनिक निर्माण विभाग, प्रतिवर्ष पेचवर्क के नाम पर होने वाली लिपापोती को भी भूले पीडब्ल्यूडी अधिकारी
@HarishG37295838 #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
1
1
991










































