Official Handle of (Jaipur Rural Police ) Our motto ~ सेवार्थ कटिबद्धता ( Committed to Serve) For Emergency #Dial 100/112

Jaipur, India
Joined December 2016
Jaipur Rural Police retweeted
डिजिटल युग में हमारे बच्चों की सुरक्षा केवल घर की चारदीवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया के इस खुले मंच पर भी उतनी ही महत्वपूर्ण है! जाने-अनजाने में बच्चों के स्कूल की यूनिफॉर्म, ID Card, रोजाना जाने वाले रास्ते या लाइव लोकेशन के साथ तस्वीरें पोस्ट करना साइबर अपराधियों और असामाजिक तत्वों को न्यौता देने जैसा हो सकता है। 'Likes' और 'Comments' की होड़ में बच्चों की Online Privacy और सुरक्षा को दांव पर न लगाएं। तस्वीरें पोस्ट करने से पहले थोड़ा ठहरें, प्राइवेसी सेटिंग्स की जांच करें और लोकेशन टैग हटाना न भूलें। आपकी थोड़ी सी समझदारी और सतर्कता आपके बच्चे का भविष्य सुरक्षित रख सकती है। याद रखें, आपकी सतर्कता ही उनकी सुरक्षा है। ऐसी किसी भी प्रकार के संदेहास्पद स्थिति में घबराएं नहीं, तुरंत child helpline 1098 या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें। इसके अतिरिक्त आप WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 अथवा cybercrime.gov.in पर भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है। आइए मिलकर राजस्थान के हर बच्चे के लिए एक सुरक्षित माहौल तैयार करें! #Rajasthanpolice #childsafety #1098 #1930 #children
2
31
1
46
8,179
Jaipur Rural Police retweeted
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस… 26.10.2026 #surkhiyonmeRajasthanPolice #Rajasthanpolice #crimenews #Rajasthan #Viral
1
9
14
2,325
पात्र नागरिक भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in अथवा ECINET के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं 📲 #Form6 #VoterRegistration #YoungVoters #ECI #GenZ #युवा_शक्ति #Democracy #YouthPower
218
Jaipur Rural Police retweeted
नशा एक ऐसा धीमा जहर है, जो न केवल एक व्यक्ति को अंदर से खोखला करता है, बल्कि पूरे परिवार के सपनों और आने वाली पीढ़ियों को भी तबाह कर देता है! राजस्थान पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) राज्यभर में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और तस्करों के नेटवर्क को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। लेकिन इस ज़हरीले जाल को समाज से पूरी तरह मिटाने के लिए पुलिस के साथ-साथ आपकी सतर्कता भी उतनी ही जरूरी है। यदि आपके आस-पास कोई भी नशे की खरीद-बिक्री या तस्करी जैसी गतिविधियों में लिप्त है, तो बिना संकोच इसके खिलाफ आवाज उठाएं। आपकी दी गई सूचना पर पूर्ण गोपनीयता बरती जाएगी क्योंकि आपकी एक समझदारी किसी को बर्बाद होने से बचा सकती है। ऐसी किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि दिखे तो तुरंत Anti-narcotics helpline 155249 पर सूचना दें। आइए, राजस्थान पुलिस के साथ एकजुट होकर संकल्प लें कि हम अपने युवाओं और समाज को इस दलदल से बचाएंगे। सुरक्षा हमारी प्रतिज्ञा, जन-सहयोग ही हमारी असली ताकत। #ANTF #Rajasthanpolice #Antinarcotics #drugfreeindia #drugfree
2
31
2
65
12,823
#Jaipur_Rural: ग्राम #मोरिजा में ग्रामीणों व असामाजिक तत्वों की भीड़ द्वारा किए गए हंगामे के संबंध में।
1
17
1,636
Jaipur Rural Police retweeted
₹2.12 करोड़ की "डिजिटल अरेस्ट" साइबर ठगी में राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई। 🔎 सेंट्रल साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने महाराष्ट्र के ठाणे से आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। 📍 क्या हुआ था? जयपुर निवासी एक सेवानिवृत्त अधिकारी को फोन और व्हाट्सएप कॉल पर खुद को पुलिस/सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर गिरफ्तारी का डर दिखाया गया। फर्जी दस्तावेज भेजकर उन्हें वीडियो कॉल पर रखा गया और RTGS से ₹2.12 करोड़ ट्रांसफर करवाए गए। बैंक खातों और तकनीकी साक्ष्यों की जांच से पुलिस आरोपी तक पहुँची। जांच जारी है। 🛡️ याद रखें: ✔️ डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है। पुलिस या कोई भी सरकारी एजेंसी वीडियो कॉल पर गिरफ्तार नहीं करती ✔️ "किसी को मत बताना, तुरंत पैसे भेजो" ठगी का साफ संकेत है ✔️ व्हाट्सएप पर आए वारंट या सरकारी पत्र बिना सत्यापन के सच न मानें ✔️ कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता या सिम कार्ड किसी को न दें डरें नहीं, सत्यापन करें। ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930, साइबर हेल्पडेस्क 9256001930, 9257510100 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर। #Rajasthanpolice #Cybercrime #DigitalArrest #1930 #cyberawareness
30
32
27,730
Jaipur Rural Police retweeted
राजस्थान की पहचान—आतिथ्य, सुरक्षा और राजस्थान पुलिस पर विश्वास! टोंक पुलिस की तत्परता से इजरायली युवती का खोया हुआ पासपोर्ट, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, 4 क्रेडिट कार्ड, महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं ₹20,000 की नकदी बरामद कर सुरक्षित सुपुर्द की गई। युवती ने राजस्थान पुलिस के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। पर्यटकों का विश्वास, राजस्थान पुलिस का संकल्प। सुरक्षा, सहयोग और सम्मान के साथ हर जरूरत में सहायता के लिए राजस्थान पुलिस सदैव तत्पर है। 📞 पर्यटन पुलिस, जयपुर से संपर्क करें: 📞 पर्यटन पुलिस, जयपुर ▪️ पर्यटन थाना: 0141-2600336 ▪️ CUG: 8764868070 ▪️ कंट्रोल रूम: 0141-2388438, 0141-2388430 #RajasthanPolice #TouristSafety #TonkPolice
1
34
66
7,949
Jaipur Rural Police retweeted
राजस्थान पुलिस की विशेष श्रद्धांजलि शृंखला 'अमर प्रहरी' के माध्यम से, 21 अक्टूबर 'पुलिस शहीद दिवस' पर उन जांबाज प्रहरियों के सर्वोच्च बलिदान को प्रणाम किया गया है जिन्होंने जनता की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। इस अमर गाथा में श्रीगंगानगर में कर्तव्य निभाते हुए शहादत देने वाली CI ज्योति नायक, टोंक में अवैध शिकारियों से मुकाबला करने वाले कॉन्स्टेबल भागचंद सैनी, झुंझुनूं में बदमाशों का पीछा करते हुए प्राण गंवाने वाले कॉन्स्टेबल भींवाराम मेघवाल, हरियाणा सीमा तक अपराधियों को दबोचने वाले ASI शेरसिंह फोगाट, और उदयपुर में धरपकड़ के दौरान शहीद होने वाले युवा योद्धा कॉन्स्टेबल प्रवीण मीणा को विनम्र भाव से सम्मान प्रकट किया गया। शौर्य की इस अमर गाथा और हमारे इन अमर शहीदों को राजस्थान पुलिस का कोटि-कोटि प्रणाम! #Amarprahari #Rajasthanpolice #Shaheeddiwas #Salutetoheroes #bravery
28
53
4,714
थाना मनोहरपुर की बड़ी कार्रवाई पंचायत चुनावों के दौरान धनबल एवं बाहुबल के जरिए कानून-व्यवस्था प्रभावित करने, मतदाताओं को डराने-धमकाने एवं क्षेत्र में अशांति फैलाने की तैयारी के संबंध में मनोहरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाईराज ग्रुप से जुड़े 28 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
2
3,435
🚨 साइबर ठगी की राशि वापसी में MRM पोर्टल की महत्वपूर्ण भूमिका साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं, तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। समय पर की गई शिकायत से ठगी की राशि को होल्ड/फ्रीज कराने और पीड़ित को राशि वापस दिलाने की प्रक्रिया में मदद मिल सकती है। #CyberCrime #CyberFraud #MRM
1
374
भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112 लघु संगठित अपराध से संबंधित है। इसके अंतर्गत चोरी, छीना-झपटी, धोखाधड़ी, जेब काटना, जुआ, अवैध टिकट बिक्री और परीक्षा के प्रश्न-पत्र बेचना जैसे अपराध शामिल हैं। #भारतीय_न्याय_संहिता #नवीन_आपराधिक_कानून #NewCriminalLaw2023
2
386
🚨 राजस्थान पुलिस की साइबर एडवाइजरी | WhatsApp अकाउंट रखें सुरक्षित साइबर ठग फर्जी QR कोड, OTP और सोशल इंजीनियरिंग के जरिए आपके WhatsApp अकाउंट का दुरुपयोग कर सकते हैं। अकाउंट पर कब्जा कर परिचितों से इलाज या इमरजेंसी के नाम पर पैसे मांग सकते हैं। #CyberSafety #WhatsAppScam
1
1
535
🇮🇳 पुलिस शहीद दिवस | 21 अक्टूबर रिजर्व पुलिस लाइन जयपुर ग्रामीण में पुलिस शहीद दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। वीर पुलिस शहीदों को शोक सलामी एवं पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
1
303
पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज श्री राहुल प्रकाश, आईपीएस सहित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने देश एवं समाज की सुरक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया। वीर शहीद अमर रहें। उनका त्याग और बलिदान सदैव हमारी प्रेरणा रहेगा। #पुलिस_शहीद_दिवस #PoliceMartyrsDay
48
🗳️ चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर रहें जिम्मेदार भ्रामक खबरें ❌ | भड़काऊ भाषण ❌ | अफवाहें ❌ चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर किसी भी अपुष्ट खबर, अफवाह, भड़काऊ भाषण, आपत्तिजनक पोस्ट या भ्रामक वीडियो को शेयर, फॉरवर्ड या प्रसारित न करें।
271
21 अक्टूबर- पुलिस शहीद दिवस। *अमर प्रहरी, अमर श्रद्धांजलि देश की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिस शहीदों को शत-शत नमन। #पुलिसशहीददिवस #PoliceCommemorationDay #अमरप्रहरी #वीरशहीदोंकोनमन
2
332
Jaipur Rural Police retweeted
🔴 LIVE | राज्यस्तरीय पुलिस शहीद दिवस परेड 2026 | राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर xitter.cf/i/broadcasts/1wxWjlNlA…
31
43
9,111
Jaipur Rural Police retweeted
आज की सुबह... हमारे अमर वीरों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को समर्पित! आज 21 अक्टूबर को राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA), जयपुर के शहीद स्मारक पर राज्यस्तरीय 'पुलिस स्मृति दिवस परेड 2026' आयोजित किया जा रहा है। समारोह के मुख्य आकर्षणों में महानिदेशक पुलिस, राजस्थान, श्री राजीव कुमार शर्मा जी द्वारा अमर शहीदों की नामावली का गरिमामयी वादन और वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पण शामिल है। इसके साथ ही, कर्तव्य पथ पर प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा जाएगा, 'Last Post' की बिगुल ध्वनि गूंजेगी और सशस्त्र पुलिस टुकड़ी द्वारा 3 फायर वॉली के साथ अमर शहीदों को अंतिम सलामी दी जाएगी। मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले हमारे अमर प्रहरियों को शत-शत नमन । #Amarprahari #Rajasthanpolice #Shaheeddiwas #Salutetoheroes #jaihind
4
36
105
5,617
Jaipur Rural Police retweeted
कर्तव्य पथ पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले राजस्थान पुलिस के वीर सपूतों की स्मृति में 'पुलिस शहीद दिवस 2026' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। समारोह का शुभारंभ माननीय महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री @Rajeev_ips जी के आगमन और गार्ड कमांडर की रिपोर्ट के साथ होगा। इसके पश्चात डीजीपी महोदय उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे एवं शहीद पुलिसकर्मियों की नामावली (Roll of Deceased Personnel) का पठन करेंगे। तत्पश्चात 'शहीद स्मारक' पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा गरिमामयी पुष्पचक्र अर्पण (Wreath Laying) किया जाएगा। अंत में 'शोक शस्त्र', दो मिनट के मौन, 'Last Post' बिगुल वादन तथा 3 फायर वॉली के साथ अमर शहीदों को अंतिम सलामी दी जाएगी। समस्त अधिकारीगण एवं जवान 21 अक्टूबर 2026 (बुधवार) को प्रातः 08:00 बजे 'शहीद स्मारक', राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA), जयपुर में उपस्थित होकर अमर शहीदों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करें। आइए, एकजुट होकर अपने अमर प्रहरियों के अदम्य साहस को नमन करें और उनके बलिदान की स्मृति को बनाए रखने का संकल्प लें। #Amarprahari #Rajasthanpolice #Shaheeddiwas #Salutetoheroes #jaihind
28
51
6,895